Category: Sports

  • WTC में शुभमन गिल ने रचा इतिहास, शतक जड़कर तोड़ा Rohit Sharma का रिकॉर्ड

    WTC में शुभमन गिल ने रचा इतिहास, शतक जड़कर तोड़ा Rohit Sharma का रिकॉर्ड

    खेल: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल इस समय टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं। उन्होंने 11 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच के दूसरे दिन शतक जड़ इतिहास रच दिया है। शुभमन ने भारत की पहली पारी के 130वीं ओवर में खैरी पियरे की पांचवी गेंद पर तीन रन लेकर अपना 10वां टेस्ट शतक पूरा कर लिया है। शुभमन ने 13 चौके और एक सिक्स की मदद से 176 गेंदों पर अपनी ये सेंचुरी पूरी की है।

    शुभमन का पांचवा टेस्ट शतक

    शुभमन गिल ने कप्तान के रुप में 12 पारियों में पांचवा टेस्ट शतक लगाया है। इससे पहले सिर्फ एलिस्टेयर कुक (9 पारी) और सुनील गावस्कर (10 पारी) ने बतौर कैप्टन शुभम से कम पारियों में इतने शतक बनाए हैं। शुभमन ने ये पांच टेस्ट शतक इसी साल बनाए हैं। एक कैलेंडर ईयर में कप्तान के तौर पर 5 टेस्ट शतक जड़ने वाले वो दूसरे भारतीय बन गए हैं। शुभमन से पहले विराट कोहली के नाम ये उपलब्धि थी। विराट कोहली ने दो बार ये उपलब्धि अपने नाम की थी।

    रोहित शर्मा को भी छोड़ा पीछे

    शुभमन गिल अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। शुभमन ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने डब्ल्यूटीसी में 9 जतक जड़े थे। शुभमन गिल ने डब्ल्यूटीसी में अब तक 71 पारियों में 43.47 की औसत से 2826 रन बनाए हैं। इसमें 10 शतक शामिल रहे हैं। शुभमन डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने रोहिति शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने 2716 रन बनाए थे।

    यशस्वी जायसवाल भी लगा चुके हैं शतक

    शुभमन गिल ने इस इनिंग्स के दौरान बतौर भारतीय कप्तान टेस्ट क्रिकेट में हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 196 गेंदों का सामान करते हुए 129 रन बनाए हैं इसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। शुभमन गिल का ये घर पर सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर रहा है। इससे पहले उनका घर पर बेस्ट स्करो 128 रन था जो उन्होंने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में बनाया था। दिल्ली टेस्ट में भारत की ओर से पहली पारी में शुभमन से पहले यशस्वी जायसवाल ने भी शतक जड़ा था। शुभमन-यशस्वी के शतकों पर ही भारतीय टीम ने अपनी पहली बारी 518/5 के स्कोर पर घोषित कर दी है।
  • पाकिस्तान बल्लेबाज को उग्र व्‍यवहार दिखाना पड़ा महंगा, ICC ने लिया एक्शन

    पाकिस्तान बल्लेबाज को उग्र व्‍यवहार दिखाना पड़ा महंगा, ICC ने लिया एक्शन

    कोलंबोः भारत-पाकिस्‍तान महिला विश्‍व कप मैच के दौरान मैदान पर उग्र व्‍यवहार दिखाने वाली पड़ोसी मुल्‍क की बैटर सिदरा आमीन पर आईसीसी की तरफ से एक्‍शन लिया गया है। पाकिस्तान की बल्लेबाज सिदरा अमीन को रविवार को भारत के खिलाफ मैच के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इसके लिए उन्हें औपचारिक रूप से फटकार लगाई है और उनके नाम एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। अमीन इस मैच में पाकिस्तान के लिए 106 गेंदों में 81 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं थी। अमीन ने आउट होने के बाद अपना बल्ला जोर से पिच पर मारा था।

    उन्हें आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो कि ” अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों या कपड़ों, मैदानी उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग” से संबंधित है। आईसीसी ने इंडिया वूमेंस बनाम पाकिस्‍तान वूमेंस मैच को लेकर एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा, “सिदरा को क्रिकेटर्स और सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते पाया गया, जो अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदानी उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग’ से संबंधित है। सिदरा के डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है।”

    यह घटना पाकिस्तान के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40वें ओवर में हुई जब स्नेह राणा द्वारा आउट होने के बाद उन्होंने अपना बल्ला जोर से पिच पर मारा। आईसीसी ने कहा कि इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है और यह 24 महीने की अवधि में उनका पहला उल्लघंन था। आईसीसी के मुताबिक, अमीन ने इस उल्लघंन और एमिरेट्स आइसीसी मैच रेफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल के सदस्य शैंड्रा फ्रिट्ज द्वारा प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया है इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

    आईसीसी का कहना है क्योंकि 24 महीने की अवधि में यह सिदरा का पहला अपराध था। लिहाजा उन्‍हें फटकार के बाद छोड़ दिया गया। उनपर कोई एक्‍शन नहीं लिया गया। ICC ने आगे कहा, “सिदरा ने अपराध स्वीकार कर लिया है और एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के शैंड्रे फ्रिट्ज़ द्वारा प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया है, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी।” आईसीसी की तरफ से कहा कि स्तर 1 के उल्लंघन के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार, अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट अंक है।”

  • Womens World Cup: Pakistan को धूल चटाने उतरेगी Indian Womens Team

    Womens World Cup: Pakistan को धूल चटाने उतरेगी Indian Womens Team

    स्पोर्ट्सः महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा। मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में दोपहर 3ः00 बजे शुरू होगा। भारतीय महिला टीम की कमान हरमपनप्रीत कौर के हाथों में है। वहीं पाकिस्तानी महिला टीम की कप्तान फातिमा सना हैं। भारतीय टीम के पास स्टार प्लेयर्स की फौज है, जो विरोधी टीम को धूल चटा सकें। भारतीय महिला टीम आज तक पाकिस्तान के खिलाफ एक भी वनडे मैच नहीं हारी है।

    भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच अभी तक वनडे क्रिकेट में कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें हर बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है और पड़ोसी पाकिस्तान एक भी मैच नहीं जीत पाया है। भारतीय महिला टीम के सामने पाकिस्तानी टीम हमेशा ही फुस साबित होती आ रही है।

    भारतीय महिला टीम और पाकिस्तानी महिला टीम के बीच पहला वनडे मुकाबला साल 2005 में खेला गया था, जिसमें भारत ने पहले बैटिंग करते कुल 289 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तानी टीम सिर्फ 96 रनों पर सिमट गई थी। इस तरह से भारत ने 193 रनों से धमाकेदार अंदाज में मुकाबला जीता था। वहीं दोनों टीमों के बीच पिछला वनडे मुकाबला साल 2022 में हुआ था। तब भारत ने 107 रनों से जीत दर्ज की थी।

    महिला वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने जहां श्रीलंका को हराकर जीत के साथ शुरुआत की है। वहीं पाकिस्तानी टीम को बांग्लादेश के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था। भारतीय टीम चौथे नंबर पर मौजूद है। वहीं पाकिस्तानी टीम छठे पायदान पर काबिज है।

  • भारत जीता First Test, West Indies को दूसरी पारी में 146 रन पर किया ढेर

    भारत जीता First Test, West Indies को दूसरी पारी में 146 रन पर किया ढेर

    स्पोर्ट्सः भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 140 रन से जीत दर्ज की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली। केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक जड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा था। वेस्टइंडीज को पहली पारी में 162 पर ढेर करने के बाद भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 448 रन बनाए। टीम इंडिया ने पहली पारी में 286 रन की बढ़त बनाई थी। वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 146 रन पर ढेर हो गई। जडेजा ने 4 विकेट चटकाए, वहीं सिराज ने 3 जबकि कुलदीप ने 2 विकेट लिए। अब दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा।

    रवींद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। जडेजा ने अपने टेस्ट छक्कों की संख्या 79 पर पहुंचा दी है वहीं धोनी ने टेस्ट में 78 छक्के लगाए थे। टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है। सहवाग ने 91 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत हैं जिनके नाम टेस्ट में 90 छक्के दर्ज हैं वहीं रोहित शर्मा 88 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

    केएल राहुल ने 9 साल बाद भारत में टेस्ट शतक जड़ा। पहले दिन फिफ्टी जमाकर लौटे केएल राहुल ने दूसरे दिन आकर सेंचुरी ठोक दी। केएल राहुल ने टेस्ट में अपना 11वां शतक जमाया और भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ बढ़त दिलाया। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में केएल राहुल ने 101 गेंद का सामना करने के बाद 6 चौके लगाते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके बाद अपनी पारी को बड़े आराम से आगे बढ़ाया और 53 रन के स्कोर पर नाबाद लौटे। दूसरे दिन आकर उन्होंने चौके के साथ शुरुआत की और 190 बॉल खेलने के बाद 12 चौके जमाते केएल राहुल ने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा।

  • World Weightlifting Championship में Mirabai Chanu ने रचा इतिहास, अपने नाम किया silver medal

    World Weightlifting Championship में Mirabai Chanu ने रचा इतिहास, अपने नाम किया silver medal

    नई दिल्लीः मीराबाई चानू ने नॉर्वे के फोर्डे में चल रहे विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास में उनका तीसरा मेडल है। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विश्व चैंपियनशिप मेडल जीतने वाली तीसरी वेटलिफ्टर बन गई हैं। इससे पहले उन्होंने 2017 विश्व चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। 2022 (Bogota) में उन्होंने 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਮੀਰਾਬਾਈ ਚਾਨੂ ਨੇ ਵਿਸ਼ਵ ਵੇਟਲਿਫਟਿੰਗ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਵਿੱਚ ਜਿੱਤਿਆ ਚਾਂਦੀ ਦਾ ਤਗਮਾ, ਸੱਟਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਵਾਪਸੀ

    मीराबाई चानू ने 48 किग्रा वर्ग में कुल 199 किग्रा के साथ रजत पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 84 और क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम भार उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। उत्तर कोरिया की रि सांग गुम ने गोल्ड जीता, उन्होंने कुल 213 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता। चीन की थान्याथन का मीराबाई से कड़ा मुकाबला हुआ। बता दें कि स्नैच राउंड में थान्याथन मीराबाई से 4 किलोग्राम से आगे चल रही थी, लेकिन क्लीन एंड जर्क राउंड में मीराबाई ने कमाल करते चीन की खिलाड़ी को पीछे किया और 1 किलोग्राम की लीड लेकर सिल्वर मेडल जीता।

  • Mohsin Naqvi ने टेके घुटने, BCCI से मांगी माफी, Asia Cup Trophy और मेडल लौटाने से किया इनकार

    Mohsin Naqvi ने टेके घुटने, BCCI से मांगी माफी, Asia Cup Trophy और मेडल लौटाने से किया इनकार

    नई दिल्लीः पीसीबी अध्यक्ष और पाकिस्तान सरकार के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने एसीसी की मीटिंग में आखिरकार भारत के आगे घुटने टेकते हुए बीसीसीआई से माफी मांगी। मोहसिन ने बीसीसीआई से माफी तो मांग ली, लेकिन उन्होंने अभी भी एशिया कप ट्रॉफी को भारत को लौटाने वापस करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद एसीसी के ऑफिस आकर ट्रॉफी ले जाएं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-

    https://encounternewspaper.com/sports/asia-cup-2025-pakistan-refuses-to-hand-over-trophy-after-indias-victory/

    इसका मतलब ट्रॉफी को लेकर चल रहा ये विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। भारतीय टीम से पाकिस्तान के हारने के बाद नकवी ट्रॉफी लेकर गायब हो गया था। इसके बाद उसकी न केवल दुनिया में थू-थू हुई, बल्कि पाकिस्तान में भी उसकी आलोचना होने लगी थी। एक दिन पहले ही भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए राजीव शुक्ला ने भी लताड़ लगाई थी। भारतीय टीम से हारने के बाद पाकिस्तानी प्लेयर्स कप्तान सलमान अली आगा सहित ड्रेसिंग रूम में जा बैठे।

    उसके बोर्ड के चीफ नकवी अकेले इंतजार करता रहा। दूसरी ओर, भारत ने पहले ही बता दिया था कि किसी भी कीमत पर नकवी के हाथ से विनिंग ट्रॉफी भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव नहीं लेंगे। यह जानते हुए भी ट्रॉफी अपने हाथ से देने पर अड़ा रहा, लेकिन भाव नहीं मिला तो मैदान पर ही अलग-थलग पड़ गया। बाद में ट्रॉफी अपने आदमियों से वापस लौटा दिया और खुद भी मैदान से गायब हो गया।

     

  • एशिया कप के बाद बड़ा झटकाः अब किसी विदेशी T20 League में नहीं खेल पाएंगे पाक खिलाड़ी

    एशिया कप के बाद बड़ा झटकाः अब किसी विदेशी T20 League में नहीं खेल पाएंगे पाक खिलाड़ी

    नई दिल्लीः पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी तानाशाही पर उतर आए हैं। उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीगों में खेलने के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार विदेशी टी20 लीगों और टूर्नामेंट्स में खेलने के लिए खिलाड़ियों की NOC फिलहाल रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने यह फैसला एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ 5 विकेट की हार के बाद लिया है।

    ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट में और पाकिस्तानी समाचार पोर्टल सैम टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी समेत 7 बड़े खिलाड़ियों को विदेशी लीगों में खेलने के लिए NOC मिल चुकी थी, लेकिन फिलहाल उसपर रोक लगा दी गई है। 3 पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर 30 सितंबर को होने वाले ILT20 ऑक्शन में बोली लगने वाली है। मतलब साफ है कि PCB के आदेश अनुसार फिलहाल पाकिस्तानी प्लेयर विदेशी लीगों में नहीं खेल पाएंगे।

    यह भी गौर करने वाली बात है कि PCB की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों को बोर्ड सालभर में सिर्फ 2 विदेशी लीगों में खेलने की अनुमति देता है। एक तरफ बाबर आजम सिडनी सिक्सर्स के साथ डील साइन कर चुके हैं। वहीं मोहम्मद रिजवान बिग बैश लीग में ही मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलने वाले हैं। बदा दें कि BBL का अगला सीजन 14 दिसंबर से शुरू होगा।

    बाबर और रिजवान के अलावा शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, शादाब खान और हसन अली भी BBL ड्राफ्ट में चुन लिए गए थे। इसका मतलब BBL के अगले सीजन में कुल 7 पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलने वाले हैं, लेकिन PCB चीफ मोहसिन नकवी के नए फैसले के कारण शायद ऐसा ना हो पाए। याद दिला दें कि मोहसिन नकवी एशिया कप फाइनल के बाद ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए थे। उस घटना के बाद नकवी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया, उन्हें ‘ट्रॉफी चोर’ तक कहा गया।

  • Womens World Cup में बढ़ाई गई प्राइज मनी, Champion बनने वाली टीम को मिलेगी इतनी राशि

    Womens World Cup में बढ़ाई गई प्राइज मनी, Champion बनने वाली टीम को मिलेगी इतनी राशि

    खेल: एशिया कप 2025 खत्म होने के बाद अब आईसीसी महिला वनडे कप शुरु होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट का 13वां एडिशन है और इस वजह से खास है क्योंकि इस बार प्राइज मनी में अब तक की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। सिर्फ इतना ही नहीं महिला वर्ल्ड कप की प्राइज मनी अब पुरुषों के वर्ल्ड कप और आईपीएल से भी ज्यादा हो गई है।

    चैंपियन बनने वाली टीम के मिलेंगे 20 करोड़

    आईसीसी ने यह घोषणा की है कि इस बार महिला वनडे वर्ल्ड कप की प्राइज मनी बढ़ा दी गई है। वर्ल्ड कप की कुल प्राइज मनी 13.88 मिलियन डॉलर होगी। यह पिछले वर्ल्ड कप की तुलना में करीबन 300 प्रतिशत ज्यादा होगी। वहीं जो टीम चैंपियन बनेगी उनके 4.48 मिलियन डॉलर यानी की लगभग 40 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। फाइनल में रनरअप टीम को भी करीबन 20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस बार सिर्फ जीतने वाली टीम ही नहीं बल्कि सभी टीमों को प्राइज मनी दी जाएगी। सेमीफाइनल तक जो टीम पहुंचेगी उन चारों टीमों को 10-10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा जो टीमें ग्रुप स्टेज में कोई भी मैच नहीं जीत पाएंगी उन्हें भी कम से कम 2.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे यह साफ हो चुका है कि इस बार कोई भी टीम इस टूर्नामेंट से खाली हाथ वापिस नहीं जाएगी।

    2 नवंबर को होगा फाइनल मैच

    महिला वर्ल्ड कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। यह टूर्नामेंट 34 दिनों तक चलेगा और इसमें 31 मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला महिलाओं में 2 नवंबर को होगा। ज्यादातर मैच भारतीय समय के अनुसार, दोपहर 3 बजे से खेले जाएंगे। भारत और श्रीलंका इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं।

    मैच में शामिल होंगी ये टीमें

    भारत ने मेजबान होने के नाते सीधे तौर पर क्वालिफाई कर लिया है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका ने महिला चैंपियनशिप रैंकिंग के आधार पर जगह बना ली है। पाकिस्तान और बांग्लादेश ने लाहौर में हुए क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिए ही वर्ल्ड कप का टिकट हासिल किया है।

    भारत और ऑस्ट्रेलिया में मुकाबला

    ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तक 7 बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपनी नाम कर चुकी है। इसके अलावा वह मौजूदा चैंपियन भी हैं। दूसरी ओर भारत अभी भी खिताब की तलाश कर रहा है। घरेलू सरजमीं पर खेलते हुए भारतीय महिला टीम के पास यह सुनहरा मौका है कि वह ट्रॉफी जीतकर इतिहास अपने नाम कर लें।
  • Asia Cup Final 2025: भारत ने Toss जीतकर ली गेंदबाजी, पहले Batting करेगा पाकिस्तान

    Asia Cup Final 2025: भारत ने Toss जीतकर ली गेंदबाजी, पहले Batting करेगा पाकिस्तान

    खेल: भारत और पाकिस्तान के बीच में एशिया कप 2025 का फाइनल मैच शुरु हो चुका है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। फाइनल मैच दुबई के इंटनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब फाइनल मैच के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होगी।

    हार्दिक पंड्या की जगह खेलेंगे रिंकू सिंह

    इस मैच से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका भी लग गया है। हार्दिक पंडया इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह रिंकू सिंह को मौका मिला है। बता दें कि पिछले मैच में हार्दिक चोटिल हो गए थे। एक ओवर की गेंदबाजी के बाद ही वह मैदान से बाहर चले गए थे तभी से उनके फाइनल खेलने पर सस्पेंस ही बना हुआ था।

    भारत ने लगातार जीते 6 मैच

    एशिया कप में अब तक भारत की जीत का सफर काफी दिलचस्प रहा है। भारत ने लगातार 6 मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान को 2 मैचों में हार मिली है। दोनों ही बार भारत ने ही पाकिस्तान को हराया है।

    भारत के लिए खेल रहे हैं ये प्लेयर

    भारत की प्लेइंग 11 टीम की बात करें तो अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह शामिल है।

    पाकिस्तान के लिए खेल रहे हैं ये प्लेयर

    पाकिस्तान के प्लेइंग 11 में साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद शामिल हैं।

    भारत का ऐसा रहा है पिछले मैचों में रिकॉर्ड

    मल्टी नेशन्स टूर्नामेंट की यदि बात करें तो उसमें अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच में 5 फाइनल हुए हैं। इस दौरान पाकिस्तान की टीम ने 3 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं भारत को पिछले 2 मुकाबलों में जीत मिली है। अब भारत को यह स्कोर 3-3 करना पड़ेगा। यदि भारत एशिया कप जीत जाएगा तो पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में मिली हार की टीस भी कम हो जाएगी।
  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC से की Arshdeep Singh की शिकायत, Asia Cup फाइनल से पहले लगाए आरोप

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC से की Arshdeep Singh की शिकायत, Asia Cup फाइनल से पहले लगाए आरोप

    खेल: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के तेज गेंदबाजी अर्शदीप सिंह के खिलाफ आईसीसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी है। पीसीबी ने यह आरोप लगाया है कि अर्शदीप ने दर्शकों की ओर कुछ आपत्तिजनक इशारे किए थे। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जिओ टीवी ने इसको लेकर एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की है। रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि यह मामला 21 सितंबर का है। एशिपा कप 2025 के पाकिस्तान-भारत सुपर-4 मुकाबले के खत्म होने के बाद अर्शदीप ने दर्शकों की ओर आपत्तिजनक इशारे किए थे। अपनी शिकायत में पीसीबी ने कहा है कि अर्शदीप ने आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया है। शिकायत के अनुसार, अर्शदीप का व्यवहार अनैतिक था और इससे खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। पीसीबी ने भारतीय तेज गेंदबाज के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    सूर्यकुमार यादव पर भी लगे थे आरोप

    हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच में हुए मैदानी विवाद के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हारिस रऊफ आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के दोषी पाए गए थे। सूर्यकुमार यादव और हारिस रऊफ दोनों को ही 30% जुर्माना लगाया गया था। इस पर बीसीसीआई और पीसीबी दोनों ने ही मामले को चुनौती दी थी।

    पहलगाम हमले के पीड़ितों को समर्पित की थी जीत

    एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में मिली जीत को पहलगाम हमले के पीड़ितों और भारतीय सेना को समर्पित की थी। इस दौरान सूर्या और टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ किसी भी मैच में हाथ नहीं मिलाया था। पीसीबी ने सूर्या के बयान को राजनीति से प्रेरित बताया था और इसकी आईसीसीसी में शिकायत भी कर दी थी। भारत के कप्तान ने यह बयान फैंस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया था। इसको लेकर पाकिस्तान की टीम ने जानबूझकर यह भ्रम फैलाया था। वहीं पीसीबी ने यह शिकायत दर्ज करवाई थी कि सूर्या ने हैंडशेक न करके खेल भावना का उल्लंघन किया है। वहीं आईसीसी की रुल बुक में यह कहीं पर भी नहीं लिखा है कि हैंडशेक करना जरुरी है।