पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC से की Arshdeep Singh की शिकायत, Asia Cup फाइनल से पहले लगाए आरोप

Written by

in

खेल: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के तेज गेंदबाजी अर्शदीप सिंह के खिलाफ आईसीसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी है। पीसीबी ने यह आरोप लगाया है कि अर्शदीप ने दर्शकों की ओर कुछ आपत्तिजनक इशारे किए थे। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जिओ टीवी ने इसको लेकर एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की है। रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि यह मामला 21 सितंबर का है। एशिपा कप 2025 के पाकिस्तान-भारत सुपर-4 मुकाबले के खत्म होने के बाद अर्शदीप ने दर्शकों की ओर आपत्तिजनक इशारे किए थे। अपनी शिकायत में पीसीबी ने कहा है कि अर्शदीप ने आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया है। शिकायत के अनुसार, अर्शदीप का व्यवहार अनैतिक था और इससे खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। पीसीबी ने भारतीय तेज गेंदबाज के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सूर्यकुमार यादव पर भी लगे थे आरोप

हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच में हुए मैदानी विवाद के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हारिस रऊफ आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के दोषी पाए गए थे। सूर्यकुमार यादव और हारिस रऊफ दोनों को ही 30% जुर्माना लगाया गया था। इस पर बीसीसीआई और पीसीबी दोनों ने ही मामले को चुनौती दी थी।

पहलगाम हमले के पीड़ितों को समर्पित की थी जीत

एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में मिली जीत को पहलगाम हमले के पीड़ितों और भारतीय सेना को समर्पित की थी। इस दौरान सूर्या और टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ किसी भी मैच में हाथ नहीं मिलाया था। पीसीबी ने सूर्या के बयान को राजनीति से प्रेरित बताया था और इसकी आईसीसीसी में शिकायत भी कर दी थी। भारत के कप्तान ने यह बयान फैंस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया था। इसको लेकर पाकिस्तान की टीम ने जानबूझकर यह भ्रम फैलाया था। वहीं पीसीबी ने यह शिकायत दर्ज करवाई थी कि सूर्या ने हैंडशेक न करके खेल भावना का उल्लंघन किया है। वहीं आईसीसी की रुल बुक में यह कहीं पर भी नहीं लिखा है कि हैंडशेक करना जरुरी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *