Category: Sports

  • Asia Cup 2025: IND-PAK Final मुकाबला आज, लोगों में हद से ज्यादा उत्साह, स्टेडियम हुआ हाउसफुल

    Asia Cup 2025: IND-PAK Final मुकाबला आज, लोगों में हद से ज्यादा उत्साह, स्टेडियम हुआ हाउसफुल

    स्पोर्ट्सः एशिया कप 2025 अपने अंत की ओर पहुंच गया है। इसके फाइनल मैच में एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट टीम होगी, वहीं दूसरी ओर उनकी चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तानी टीम सामने होगी। इस खास मुकाबले की मेजबानी दुबई का दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम करने वाला है। Read in English:-
    India vs Pakistan Asia Cup Final To Be Housefull Show As Tickets SOLD OUT in Dubai
    मैच में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। पाकिस्तान की कमान सलमान आगा के हाथों में है। इससे पहले एशिया कप के ग्रुप स्टेज और सुपर 4 राउंड में भी इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम का पलड़ा भारी रहा था और उन्होंने दोनों मैचों में आसानी से जीत दर्ज कर ली थी। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम बदला लेना चाहेगी। वहीं भारत एक और बार अपने पड़ोसी को प्रतिद्वंद्वी को मात देकर एशिया कप का खिताब अपने नाम करना चाहेगी।
    दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
    दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
    एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का फाइनल मैच आज जानि 28 सितंबर को होगा। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम दुबई में होगा। वहीं मैच को लेकर लोगों में इतना क्रेज है कि मैच की सारी टिकटें बुक हो चुकी हैं और स्टेडियम पूरी तरह फुल हो चुका है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का यह मैच भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि 7.30 बजे होगा।

    एशिया कप के इतिहास में 20 बार आमने सामने हो चुकी हैं दोनों टीमें

    दोनों टीमों के बीच अब तक एशिया कप के इतिहास में कुल 20 बार टक्कर हुई है। इसमें से भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। भारतीय टीम ने इसमें से 12 मैच जीते हैं और वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम केवल 6 ही मैच जीत पाई है। ऐसे में भारतीय टीम इसका दबदबा जारी रखना चाहेगी। एशिया कप टी20 फॉर्मेट में अब तक केवल दो ही बार खेला गया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच चार मैच खेले गए हैं। इन चार मुकाबलों में तीन बार भारत को जीत मिली है और एक बार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टी20 में भारतीय टीम पाकिस्तान के सामने बढ़त बनाना चाहेगी।
  • Asia Cup 2025: पहली बार Final में भिड़ेंगे India-Pakistan, जानें किसका पलड़ा भारी

    Asia Cup 2025: पहली बार Final में भिड़ेंगे India-Pakistan, जानें किसका पलड़ा भारी

    स्पोर्ट्सः पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब पाकिस्तान का मुकाबला इंडिया से होने वाला है। एशिया कप के 39 सालों के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत और पाक आपस में भिड़ेंगे। अब तक के इतिहास में भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में कभी आमने-सामने नहीं हुई हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 18 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से भारत ने 10 और पाकिस्तान ने 6 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे हैं।

    हालांकि रिकॉर्ड भारत के पक्ष में है और भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को दो बार हराया है। लेकिन मैदान के बाहर विवाद इतने गर्म हैं कि फाइनल को लेकर तनाव अभी से ही बढ़ने लगा है। आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सुपर फॉर के मैच के बाद पाकिस्तान की गेंदबाजी की तारीफ की है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने X पर ट्वीट किया है कि ‘एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला देखने को मिलेगा। भारत ने अपना प्रभुत्व दिखाया है और अन्य टीमों के साथ अंतर स्पष्ट कर दिया है। पाकिस्तान टीम ने भी सुधार दिखाया है, खासकर गेंदबाजी विभाग में।

  • ICC ने एशिया कप के बीच देश के क्रिकेट बोर्ड को किया सस्पेंड

    ICC ने एशिया कप के बीच देश के क्रिकेट बोर्ड को किया सस्पेंड

    नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने पिछले साल के दौरान मामलों की गहन समीक्षा और प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक जुड़ाव के बाद प्रशासन के मुद्दों के कारण यूएसए क्रिकेट की सदस्यता स्थिति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आईसीसी सदस्यता मानदंडों का अनुपालन न करने के लिए 2024 आईसीसी सालाना आम बैठक के दौरान यूएसए क्रिकेट को ‘नोटिस पर’ रखा गया था। ऐसे में चीजों को व्यवस्थित करने के लिए 12 महीने का समय दिया गया था। हालांकि वो स्थिति को सुधारने में विफल रहे और ICC ने उनकी सदस्यता निलंबित करने का कठोर निर्णय ले लिया है।

    एक मीडिया बयान में आईसीसी ने यूएसए क्रिकेट पर आईसीसी सदस्य के रूप में अपने दायित्वों के बार-बार और निरंतर उल्लंघन का आरोप लगाया। यह निर्णय लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के माध्यम से ओलंपिक कैलेंडर में क्रिकेट की वापसी से पहले लिया गया लेकिन आईसीसी ने अमेरिका की राष्ट्रीय टीमों को अपनी प्रतियोगिताओं में भाग लेने और इस भव्य आयोजन की तैयारी करने की अनुमति दी है। आईसीसी ने कहा, ‘आईसीसी बोर्ड द्वारा अपनी बैठक के दौरान लिया गया यह निर्णय आईसीसी के संविधान के तहत आईसीसी सदस्य के रूप में यूएसए क्रिकेट द्वारा अपने दायित्वों के बार-बार और निरंतर उल्लंघन पर आधारित है।’

    इसमें कहा गया है, ‘इनमें कार्यात्मक शासन संरचना को लागू करने में विफलता, संयुक्त राज्य ओलंपिक और पैरालंपिक समिति (यूएसओपीसी) के साथ राष्ट्रीय शासी निकाय का दर्जा प्राप्त करने की दिशा में प्रगति की कमी और संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया भर में क्रिकेट की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं हैं।’ बता दें कि अमेरिका की क्रिकेट टीम ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भाग लिया था। मेगा आईसीसी इवेंट में यूएसए की टीम ने काफी प्रभावित किया था। उन्होंने पाकिस्तान की टीम को सुपर ओवर में हराकर बड़ा उलटफेर किया था। अमेरिका की टीम में कई भारतीय मूल के खिलाड़ी भी खेलते हैं। मुंबई के 33 साल के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवल्कार ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने भारत के खिलाफ मैच में विराट कोहली को भी आउट किया था।

  • क्रिकेट जगत में शोक की लहरः 3 वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायरिंग कर चुके दिग्गज हेरोल्ड डिकी बर्ड का हुआ निधन

    क्रिकेट जगत में शोक की लहरः 3 वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायरिंग कर चुके दिग्गज हेरोल्ड डिकी बर्ड का हुआ निधन

    नई दिल्लीः क्रिकेट जगत के महान अंपायर हेरोल्ड ‘डिकी’ बर्ड का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। बर्ड ने अपने करियर में 66 टेस्ट और 69 वनडे मैचों में अंपायरिंग की। अपने करियर में वह तीन वर्ल्ड कप के फाइनल में अंपायर की भूमिका में थे। अंपायर बनने से पहले वह काउंटी क्रिकेट में यॉर्कशायर के एक प्रमुख बल्लेबाज थे। वह कुछ समय तक लीसेस्टरशायर की टीम का भी हिस्सा रहे थे। उनके निधन की खबर यॉर्कशायर काउंटी क्लब ने दी।

    अप्रैल 1933 में बार्न्सली में जन्मे बर्ड ने 1956 में स्कॉटलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। डेब्यू करने से पहले वह कुछ समय के लिए दिग्गज क्रिकेटर ज्योफ बॉयकॉट के साथ खेल चुके थे। उन्होंने 32 वर्ष की उम्र में खेल से संन्यास ले लिया। उसके बाद वह कई साल तक कोच की भूमिका में रहे और फिर उन्होंने अंपायरिंग में 1973 में अपने करियर की शुरुआत की। यॉर्कशायर के लिए उन्होंने कुल 93 फर्स्ट क्लास मैच खेले और इस दौरान 3,314 रन बनाने में कामयाब रहे।

    यॉर्कशायर काउंटी क्लब ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वह अपने पीछे खेल भावना, विनम्रता और आनंद की एक विरासत छोड़ गए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में मौजूद है। यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के सभी सदस्य इस दुख की घड़ी में डिकी के परिवार और दोस्तों के साथ हैं। क्लब के सभी लोग उन्हें बहुत मिस करेंगे, क्योंकि उन्होंने इस क्लब के साथ काफी समय बिताया है।

    इसके साथ ही यॉर्कशायर ने उन्हें इतिहास के सबसे महान व्यक्तित्वों में से एक के रूप में याद किया जाएगा। बर्ड ने 1996 में अंपायरिंग से संन्यास लिया था। उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में आखिरी बार अंपायरिंग की थी। उसी मैच में सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए डेब्यू किया था। दोनों टीमों के बीच वो मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

  • भारत की जीत के बाद वायरल हुआ सूर्यकुमार यादव का बयान, पाकिस्तान को लेकर कही ये बात

    भारत की जीत के बाद वायरल हुआ सूर्यकुमार यादव का बयान, पाकिस्तान को लेकर कही ये बात

    खेल: बीती रात हुए मैच में टीम इंडिया ने फिर पाकिस्तान को हरा दिया है। एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दे दी है। मैच के बाद टीम इंडिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक बयान काफी वायरल हो रहा है। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि पाकिस्तान से हमारी कोई भी राइवलरी नहीं है।

    राइवलरी नहीं कह सकते

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने भारत के कप्तान से पूछा कि क्या पाकिस्तान की टीम इस बार ज्यादा प्रतिस्पर्धी थी। इसका जवाब देते हुए कप्तान ने कहा कि – मुझे लगता है कि आपको प्रतिद्वंदिता के बारे में सवाल पूछने बंद कर देने चाहिए क्योंकि प्रतिद्वदिंता उस समय होती है जब दोनों ही टीमें 15-20 मैच खेलती हैं और कोई एक टीम 8-7 से आगे होती है। उसको अच्छा क्रिकेट या राइवलरी कहते हैं परंतु जब एकतरफा नतीजा हो तो यह सिर्फ अच्छा क्रिकेट कहलाता है राइवलरी नहीं। सूर्यकुमार यादव का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। भारतीय टीम ने अब तक पाकिस्तान के साथ 15 टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें से पाकिस्तान को सिर्फ 3 में ही जीत मिली है और भारत में उसे सभी मैचों में धूल चटाई है।

    24 सितंबर को होगा भारत का अगला मैच

    आज एशिया कप के लिए कोई भी मैच नहीं है। टूर्नामेंट के लिए अगला मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच में अबू धाबी में होगा। यह मैच 23 सितंबर को रात 8 बजे से खेला जाएगा। भारत का अगला मैच 24 सितंबर को दुबई में बांग्लादेश के साथ होने वाला है।

    पहले स्थान पर चल रही है इंडिया टीम

    रविवार को हुए मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेटों से हराने के बाद टीम इंडिया सुपर-4 की अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है। वहीं दूसरे नंबर पर बांग्लादेश है जिसने मैच में शनिवार को श्रीलंका को हराया था। भारत और बांग्लादेश के 2-2 अंक है परंतु नेट रन रेट के आधार पर टीम इंडिया (0.689), बांग्लादेश (0.121) से आगे चल रही है। वहीं श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें सुपर-4 में अपना-अपना पहला मैच हार गई है। श्रीलंका -0.121 की नेट रन रेट के तीसरे और पाकिस्तान 0.689 के साथ चौथे नंबर पर चल रहा है।    
  • ASIA Cup 2025: INDIA ने PAK से जीता टॉस, चुनी Bowling

    ASIA Cup 2025: INDIA ने PAK से जीता टॉस, चुनी Bowling

    खेल: दुबई में आज फिर से एशिया कप के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच में मैच शुरु हो चुका है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम पहले बैटिंग के लिए उतर रही है। टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी भी हुई है। पाकिस्तान ने भी इस बार 2 बदलाव किए हैं। भारतीय टीम से अर्शदीप और हर्षित राणा बाहर हो गए हैं। इस मुकाबले में भी कप्तान सूर्या ने पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ हाथ नहीं मिलाया है। दोनों टीमें 2025 एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भिड़ने वाली हैं। बता दें कि पिछले रविवार यानी की 14 सितंबर को भी जब दोनों टीमों में मुकाबला हुआ था तो सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने सात विकेटों के साथ शानदार जीत हासिल की थी।

    पाकिस्तान के लिए खेल रहे है ये खिलाड़ी

    सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद।

    भारत की ओर से खेल रहे हैं ये खिलाड़ी

    अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

    आकंड़ों के अनुसार भारतीय टीम आगे

    एशिया कप में भारतीय टीम हर बार पाकिस्तान पर भारी पड़ती है। दोनों टीमों के बीच में वनडे और टी-20 फॉर्मेट्स को मिलाकर एशिया कप में कुल 20 मुकाबले हुए हैं। इसमें भारत ने 11 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं पाकिस्तान की टीम सिर्फ 6 मैच जीती है और तीन मुकाबलों का कोई भी नतीजा नहीं निकला। वैसे एशिया कप के टी-20 फॉर्मेट में भारत-पाकिस्तान के बीच में चार मुकाबले हुए हैं। इस दौरान भारत ने तीन और पाकिस्तान ने एक में जीत दर्ज की है। ओवरऑल भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 14 टी 20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 11 मैच जीते हैं वहीं 3 मुकाबलों में पाकिस्तानी टीम को जीत नहीं मिल पाई। ऐसे में आंकड़ों के अनुसार, भारतीय टीम का पलड़ा काफी भारी है।  
  • Ind-Pak मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर अहम खुलासा, कोच ने कही ये बात

    Ind-Pak मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर अहम खुलासा, कोच ने कही ये बात

    खेल: भारत और पाकिस्तान की टीम एक बार फिर एशिया कप के लिए आज आमने-सामने होगी। ग्रुप-ए से क्वालिफाई करके भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें सुपर-4 में पहुंच चुकी है। इस मुकाबले से पहले भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव के बचपन के कोच ने एक अहम खुलासा किया है। कोच ने कहा कि हर मैच से पहले उनकी सूर्यकुमार के साथ बात होती है। सूर्य आज के मैच में पाकिस्तान के खिलाफ कितने रन बनाएंगे इसको लेकर भी उन्होंने खुलासा किया है।

    200 के ऊपर बनाएंगे रन

    सूर्यकुमार यादव के कोच ने बताया कि – हर मैच से पहले मेरी सूर्या के साथ बात होती है। भारत-ओमान के मैच से पहले भी हुई थी। आज पहले भारत ने बैटिंग की तो सूर्या का अर्धशतक होगा और भारतीय टीम 200 के ऊपर रन बनाएगी। सूर्यकुमार यादव के कोच ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले से पहले भी मेरी उससे बात हुई थी। मैंने उससे कहा था कि कोई दबाव मत लेना, आराम से खेलना। वो हमेशा टीम की जरुरत के हिसाब से खेलता है। कोच अशोक असवलकर ने कहा कि – सूर्या को कोई भी प्रिडिक्ट नहीं कर सकता। वो आक्रामक होकर खेलता है और विरोधी टीम पर पूरी तरह से हावी हो जाता है। इसी कारण से पाकिस्तान की टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सूर्या को टारगेट कर रहे हैं परंतु वो लोग जितना हो सके उसके ऊपर प्रेशर डालेंगे और उसका गेम उतना ही अटैकिंग होता जाएगा।

    हैंडशेक विवाद पर भी बोले कोच

    सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के साथ हुए पहले मैच में कप्तान सलमान अली आगा और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया था। इस विवाद पर भी अशोक असवलकर ने अपनी राय दी है। पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाना सूर्यकुमार का नहीं बल्कि सरकार और बीसीसीआई का फैसला था। इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मैचों के फैसले खिलाड़ी नहीं बल्कि मैनेजमेंट लेता है।
  • कल होगा IND vs PAK मुकाबला, क्या फिर से एंडी पायक्रॉफ्ट होंगे मैच रेफरी?

    कल होगा IND vs PAK मुकाबला, क्या फिर से एंडी पायक्रॉफ्ट होंगे मैच रेफरी?

    नई दिल्लीः एशिया कप 2025 में ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर-4 में पहुंचने में कामयाब रही। अब सुपर-4 में 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होगी। बताया जा रहा हैकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप सुपर 4 के मैच की जिम्मेदारी फिर अपने एलीट पैनल के मैच रैफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को सौंपी है। जबकि हाल ही में हुए भारत-पाक मैच के बाद पीसीबी ने बार-बार उन्हें हटाने का अनुरोध किया था। टूर्नामेंट के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी को बताया, ‘‘एंडी पाइक्रॉफ्ट भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के लिए मैच रैफरी हैं। ’’ रविवार के मैच के लिए मैच अधिकारियों की सूची अब भी सार्वजनिक नहीं की गई है। टूर्नामेंट में दूसरे मैच रैफरी वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान रिची रिचर्डसन हैं।

    भारतीय टीम ने पिछले रविवार को नीतिगत फैसले के अंतर्गत पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया था और इस मुकाबले में पाइक्रॉफ्ट मैच रैफरी थे। लेकिन पाइक्रॉफ्ट उस समय विवाद के केंद्र में आ गए जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय परंपरा का पालन नहीं किया। पाकिस्तानी टीम ने इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को दो ईमेल लिखे थे। जिसमें से पहले में पाइक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने का अनुरोध किया और दूसरे ईमेल में उन्हें अपनी टीम के मैचों से हटाने का अनुरोध किया। आईसीसी अपने एलीट पैनल रैफरी के साथ मजबूती से खड़ा रहा और उसने पीसीबी की दोनों ही मांगों को एक सिरे से खारिज कर दिया।

    आईसीसी ने पीसीबी के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि पाइक्रॉफ्ट ने खेल भावना का उल्लंघन किया है। आईसीसी ने कहा कि वह केवल एक संदेशवाहक थे जिन्होंने एशियाई क्रिकेट परिषद के नामित स्थल प्रबंधक से मिले संदेश को आगे बढ़ाया। पाइक्रॉफ्ट केवल संदेश आगे बढ़ा सकते थे क्योंकि मैच शुरू होने में कुछ ही मिनट बचे थे। बाद में आईसीसी ने पाइक्रॉफ्ट और पाकिस्तानी टीम प्रबंधन के बीच एक बैठक आयोजित की जहां रैफरी ने कहा कि उन्हें गलत सूचना के लिए खेद है।

    इसके बाद आईसीसी ने एक अन्य ईमेल में स्पष्ट किया कि पाइक्रॉफ्ट ने कभी भी माफी नहीं मांगी थी बल्कि केवल गलतफहमी पर खेद व्यक्त किया था। आईसीसी ने पीसीबी पर खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के क्षेत्र (पीएमओए) से संबंधित प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया। हालांकि पीसीबी ने इसका खंडन किया। इस घटना के बाद भी पाइक्रॉफ्ट को भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मैच के लिए नियुक्त करना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि वैश्विक संस्था अपने रुख से पीछे हटना नहीं चाहती क्योंकि जिम्बाब्वे के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज को हटाने से एक गलत मिसाल कायम होती।

     

     

  • Asia Cup को लेकर पाकिस्तान की धमकी, इस वजह से UAE के साथ मैच खेलने से किया मना

    Asia Cup को लेकर पाकिस्तान की धमकी, इस वजह से UAE के साथ मैच खेलने से किया मना

    खेल: एशिया कप का 10वां मैच आज पाकिस्तान और यूएई के बीच में होने वाला था परंतु इस मैच से पहले ही पाकिस्तान ने यूएई के साथ मैच खेलने से मना कर दिया है। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है। अब यूएई को वॉकओवर मिल जाएगा और दो अंक के साथ टीम यूएई सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर जाएगा।

    पाकिस्तान ने करवाई थी शिकायत दर्ज

    रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच में हुए मुकाबले के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने से मना कर दिया था। इसके लिए पाकिस्तानी टीम ने मैच रेफरी को जिम्मेदार माना था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसको लेकर आईसीसी से शिकायत भी दर्ज करवाई थी। पाकिस्तान की यह मांग थी कि मैच रेफरी को हटा दिया जाए परंतु आईसीसी ने ऐसा करने से मना कर दिया था जिसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही थी कि पाकिस्तान यूएई के साथ होने वाला मैच नहीं खेलेगा। रविवार को भारत के साथ हुए मुकाबले के बाद से पाकिस्तान की टीम ड्रामे कर रही है। पहले पीसीबी ने धमकी दी थी कि यदि रेफरी को नहीं हटाया तो वह यूएई के साथ मैच का बायकॉट कर देंगे परंतु बाद में पाकिस्तानी टीम मैच खेलने के लिए तैयार हो गई। प्रैक्टिस के लिए खिलाड़ी भी आए परंतु पाकिस्तान ने एक दिन पहले होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस ही रद्द कर दी थी।

    इस वजह से किया पाकिस्तान ने मैच खेलने से मना

    भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें ग्रूप बी में है। इसमें कुल 4 टीमें हैं। टीम इंडिया ने अपने दोनों मैच जीत लिए हैं और सुपर-4 के लिए क्वालिफाई हो गई है। वहीं ओमान की टीम को अपने दोनों मैचों में हार मिली है जिसके चलते वह रेस से बाहर हो गई है। वहीं सुपर-4 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान और यूएई में टक्कर होनी थी। दोनों में से जो भी टीम मैच जीतती वह सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर जाती परंतु अब पाकिस्तान के मैच खेलने से मना करने के कारण यूएई को 2 अंक मिल जाएंगे और यूएई की टीम एशिया कप के सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।

    ऐसे शुरु हुआ था विवाद

    भारत-पाक मैच में हाथ न मिलाने के बाद पीसीबी ने यह दावा किया था कि मैच रेफरी ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से कहा था कि टॉस के समय हाथ नहीं मिलाए जाएंगे। यह एमसीसी के कानूनों के खिलाफ है। आईसीसी की जनरल मैनेजर वसीम खान को इस बारे में शिकायत दी गई। इस शिकायत में पीसीबी (PCB) ने कहा कि मैच रेफरी की यह कार्रवाई एमसीसी के कानूनों का उल्लंघन है और क्रिकेट की भावनाओं के खिलाफ भी है। पीसीबी ने जोर देकर यह कहा था कि मैच रेफरी को एशिया कप के बाकी मैचों से हटा देना चाहिए परंतु आईसीसी ने ऐसा करने से मना कर दिया था।
  • World Athletics Championships के फाइनल में पहुंचे Neeraj Chopra, अरशद नदीम से होगी भिड़ंत!

    World Athletics Championships के फाइनल में पहुंचे Neeraj Chopra, अरशद नदीम से होगी भिड़ंत!

    नई दिल्लीः भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा आज जापान के तोक्यो में क्वालीफिकेशन राउंडं के साथ विश्व चैंपियनशिप में अपने खिताब की रक्षा की शुरुआत की। जहां भारतीय सुपर स्टार नीरज चोपड़ा ने पहले ही थ्रो में 84.85 मीटर दूर भाला फेंकते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। वह लय में दिख रहे हैं। भारतीय सुपर स्टार की भिड़ंत फाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम से होने की उम्मीद है। इस इवेंट का फाइनल मुकाबला 18 सितंबर यानी वीरवार को होगा।

    नीरज चोपड़ा को इस इवेंट के फाइनल में पहुंचने के लिए 84.50 मीटर भाला फेंकना था और उन्होंने पहले ही राउंड में इस बाधा को पार करते हुए ये उपलब्धि अपने नाम कर ली। नीरज चोपड़ा मौजूदा समय में भारतीय एथलीट विश्व चैंपियनशिप में जैवलीन थ्रो इवेंट के विजेता हैं और साल 2023 में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। नीरज चोपड़ा इस इवेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं और वे जान जेलेज़नी (1993, 1995) और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (2019, 2022) के बाद इतिहास में वर्ल्ड जैवलिन टाइटल को लगातार दो बार जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी बनने की कोशिश करेंगे।