भारत की जीत के बाद वायरल हुआ सूर्यकुमार यादव का बयान, पाकिस्तान को लेकर कही ये बात

Written by

in

खेल: बीती रात हुए मैच में टीम इंडिया ने फिर पाकिस्तान को हरा दिया है। एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दे दी है। मैच के बाद टीम इंडिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक बयान काफी वायरल हो रहा है। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि पाकिस्तान से हमारी कोई भी राइवलरी नहीं है।

राइवलरी नहीं कह सकते

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने भारत के कप्तान से पूछा कि क्या पाकिस्तान की टीम इस बार ज्यादा प्रतिस्पर्धी थी। इसका जवाब देते हुए कप्तान ने कहा कि – मुझे लगता है कि आपको प्रतिद्वंदिता के बारे में सवाल पूछने बंद कर देने चाहिए क्योंकि प्रतिद्वदिंता उस समय होती है जब दोनों ही टीमें 15-20 मैच खेलती हैं और कोई एक टीम 8-7 से आगे होती है। उसको अच्छा क्रिकेट या राइवलरी कहते हैं परंतु जब एकतरफा नतीजा हो तो यह सिर्फ अच्छा क्रिकेट कहलाता है राइवलरी नहीं। सूर्यकुमार यादव का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। भारतीय टीम ने अब तक पाकिस्तान के साथ 15 टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें से पाकिस्तान को सिर्फ 3 में ही जीत मिली है और भारत में उसे सभी मैचों में धूल चटाई है।

24 सितंबर को होगा भारत का अगला मैच

आज एशिया कप के लिए कोई भी मैच नहीं है। टूर्नामेंट के लिए अगला मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच में अबू धाबी में होगा। यह मैच 23 सितंबर को रात 8 बजे से खेला जाएगा। भारत का अगला मैच 24 सितंबर को दुबई में बांग्लादेश के साथ होने वाला है।

पहले स्थान पर चल रही है इंडिया टीम

रविवार को हुए मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेटों से हराने के बाद टीम इंडिया सुपर-4 की अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है। वहीं दूसरे नंबर पर बांग्लादेश है जिसने मैच में शनिवार को श्रीलंका को हराया था। भारत और बांग्लादेश के 2-2 अंक है परंतु नेट रन रेट के आधार पर टीम इंडिया (0.689), बांग्लादेश (0.121) से आगे चल रही है। वहीं श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें सुपर-4 में अपना-अपना पहला मैच हार गई है। श्रीलंका -0.121 की नेट रन रेट के तीसरे और पाकिस्तान 0.689 के साथ चौथे नंबर पर चल रहा है।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *