Category: Sports

  • एलिमिनेटर मुकाबले में विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास, बन सकते है पहले खिलाड़ी

    एलिमिनेटर मुकाबले में विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास, बन सकते है पहले खिलाड़ी

    नई दिल्लीः आईपीएल 2024 में 22 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस सीजन में आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही थी। शुरुआती 8 मुकाबलों में टीम महज एक मैच जीत पाई थी लेकिन टीम स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हर मैच में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे। आईपीएल 2024 में विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और सिर पर ऑरेंज कैप सजी है। वहीं अब एलिमिनेटर मुकाबले में कोहली इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं।

    आईपीएल की शुरुआत से ही विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते आ रहे हैं। कोहली ने कई सालों तक टीम की कप्तानी भी की है। आईपीएल इतिहास में कोहली ने अभी तक 251 मैचों की 243 पारियों में 7971 रन बनाए हैं। फिलहाल कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली अब अपने 8 हजार आईपीएल रन पूरे करने से 29 रन दूर हैं। अगर एलिमिनेटर मैच में कोहली राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 29 रन बना लेते हैं तो वे आईपीएल में 8 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

    अभी तक आईपीएल में कोई भी बल्लेबाज ये कारनामा नहीं कर पाया है। आईपीएल में विराट कोहली 8 शतक और 50 अर्धशतक लगा चुके हैं। इसके अलावा उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 113 रनों का रहा है। आईपीएल इतिहास में कोहली के बल्ले से 702 चौके और 271 छक्के निकले हैं। आईपीएल 2024 में कोहली का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। इस सीजन कोहली एक शतक भी लगा चुके हैं। अभी तक 14 मैचों में कोहली 155 के स्ट्राइक रेट से 708 रन बना चुके हैं। इस दौरान कोहली ने 59 चौके और 37 छक्के लगाए हैं। अब एलिमिनेटर मैच में टीम को कोहली से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

  • आज का राशिफल, 21 मई 2024

    आज का राशिफल, 21 मई 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 5 बजकर 41 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा, उसके बाद वरीयान योग लग जाएगा। साथ ही आज का पूरा दिन,पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 48 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 


    मेष राशि- 

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में आपसी समझ और प्यार रिश्ते को और भी बेहतर बनायेंगे। आपका सामाजिक जीवन आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको कोई नया आइडिया सूझेगा। स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

    वृष राशि- 

    आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दांपत्य रिश्ते में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।

    मिथुन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अचानक लाभ होने के योग हैं किसी अनुकूल संपर्क के कारण आप अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम होगें। मित्र और सहकर्मी आपके प्रयासों में आपका समर्थन करेंगे। आपको अपने कार्य क्षेत्र में असीम विजय मिलेगी। आज किसी की राय आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि- 

    आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले आपको सब कुछ अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए।

    सिंह राशि- 

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफलता हासिल करेंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। आपकी यात्राएं फलीभूत होंगीं आप अपने परिवारजनों और मित्रों के साथ सैर सपाटे की योजनाएं भी बना सकते हैं। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिए आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए।

    कन्या राशि- 

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। बचपन के किसी दोस्त का आज फोन आ सकता है, बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आयेगा। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। किसानों को अपने श्रम का अच्छा लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक परिस्थितियों में पहले से बेहतर सुधार आयेगा।

    वृश्चिक राशि- 

    आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन शानादर रहेगा। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। ऑफिस के काम से किसी सहकर्मी के साथ यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। घर बनवा रहे लोगों का काम आगे बढेगा। अपने काम को किसी नए तरीके से करने की योजना आप सोच सकते हैं। जीवनसाथी आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे।

    मकर राशि- 

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लवमेट एक-दूसरे के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे।

    कुंभ राशि- 

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जाएंगे। आज कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे।

    मीन राशि- 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आएगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिल सकता है। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है।

     

  • आज का राशिफल, 20 मई 2024

    आज का राशिफल, 20 मई 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और सोमवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज परशुराम द्वादशी मनाई जाएगी। साथ ही आज प्रदोष व्रत भी किया जाएगा।  जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि:

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयासरत छात्रों को जल्द सफलता मिलेगी। आज रास्ते पर किसी वृद्ध की मदद करने का मौका मिलेगा। आज आपको बेहद खुशी मिलेगी। आज बच्चे आपसे किसी निर्णय में आपकी राय मागेंगे। आज ऑफिस के कार्यों में मन लगेगा, जिससे समय रहते अपने कार्यों को पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। वकालत पढ़ रहे छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है।

    वृष राशि:

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है। आज लोगों से आपका संपर्क जुड़ेगा जो आपके लिए मददगार साबित होगा। होटल के कारोबारियों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा। आज परिवार के लोगों के साथ तालमेल बनेगा। इस राशि के जो लोग गाने के शौकीन है, उनके लिए आज का दिन बेहतरीन है। किसी शो में गाने का ऑफर आ सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

    मिथुन राशि:

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा, जिससे आपको खुशी होगी। आज आप काम करने के नए तरीको पर विचार करेंगे। आज कार्यस्थल पर आपके कार्यक्षमता को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। आज लोगों की मदद करने की इच्छा मन में जागेगी। आज आप परिवार के साथ शॉपिंग करने जाएंगे। आज आपकी व्यापारिक योजनायें सफल रहेंगी। आज आपको रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। आज आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी।

    कर्क राशि:

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुये धन लाभ से आज अपनी जरुरत का सामान खरीदेंगे। दाम्पत्य जीवन में और मधुरता आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पार्टी में कोई नयी जिम्मेदारी मिलेगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में पदोन्नति के साथ-साथ इन्क्रीमेंट मिलने से आप काफी उत्साहित होंगे। लवमेट के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी, रिश्ते में नयापन लाने के लिए एक दूसरे को उपहार देंगे।

    सिंह राशि:

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज सभी जरुरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारिया दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगें। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का कार्य कर रहे है, उन्हें उम्मीद से अधिक फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। नन्हें मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

    कन्या राशि:

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी। आज आप घर के लिए सामान की खरीददारी करने मार्केट जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का समय अनुकूल है मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां आपके अन्य दोस्त भी होंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है।

    तुला राशि:

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव लोगों को काफी पसंद आयेगा। आज आप अपने खर्चे पर नियंत्रण लगाने का प्लान बनायेंगे। आज आपको बेवजह किसी बात को लेकर ज्यादा सोच विचार करने से बचना चाहिए। आज आप व्यस्त दिनचर्या के वावजूद भी अपने लिए समय निकाल लेंगे। जीवनसाथी आज आपको कोई सरप्राइस देंगे। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि:

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से आप काफी खुश नजर आएंगे, घर पर पार्टी करने का मन बनाएंगे। काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आप ऑफिस से घर आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने जाएंगे। छात्रों के लिए आज का समय अनुकूल रहने वाला है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    धनु राशि:

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, जल्द ही आपको सफलता मिलने वाली है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज ऑफिस में किसी कार्य की जिम्मेदारी आपको दी जाएगी, आप उसे पूरा करने में सफल होंगे।

    मकर राशि:

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। इस राशि के जो जिम ट्रेनर है उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे।

    कुंभ राशि:

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आज आप दोस्त से अपने मन की बात शेयर करेंगे, वह आपकी बातों को अहमियत देंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जाएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि:

    आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। आप ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपकी मदद करेंगे। आज अपने महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में सफल होंगे, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आप व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे।

  • आज का राशिफल, 19 मई 2024

    आज का राशिफल, 19 मई 2024

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और रविवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 53 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 25 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मोहिनी एकादशी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि – आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, न ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से आपकी चिंता बढ़ सकती है जिसे आप किसी की सहायता से सुलझा लेंगे। परिस्थितियों को गुस्से में हल न करें, धैर्य रखेंगे तो सब जल्दी ही ठीक हो जायेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाने की योजना बनायेंगे। महिलाएं आज रसोईघर में व्यस्त रहेंगी। 

    वृष राशि– आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। आस-पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम हल होगा। आज नकारात्मक लोगों से दूर रहेंगे और आलस की स्थिति से बचेंगे तो आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज बेवजह की आवाजाही अवॉयड करेंगे तो फायदा होगा। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा।

    मिथुन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को आज बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। आज आप लेनदेन में सावधानी रखेंगे तो आने वाली किसी समस्या से बच जाएंगे। इस राशि के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। आपका कोई दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे।

    कर्क राशि – आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज कार्यों को सुचारु रूप से करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। हालांकि सही समय पर उचित निर्णय लेने से आपकी काफी समस्याएं हल भी हो जाएंगी। इस समय कोई नया कार्य शुरू न करें, आज के कामों को ही व्यवस्थित करने पर ध्यान देंगे। ऑफिस में आपका प्रभाव बना रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    सिंह राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखेगा। साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। जो लोग आपके विरोधी हैं आज ऑफिस में के काम में आपकी राय मागेंगे। सरकारी विभाग के लोगों की नौकरी में सुखद परिवर्तन आयेगा, ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज घर परिवार की बातों को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में शांति का वातावरण बना रहेगा। इस राशि के लवमेट आज घूमने जाएंगे।

    कन्या राशि- आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपका खुशनुमा दिन बीतेगा। मित्रों के साथ मनोरंजन का मौका मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी के सेल-परचेज संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। लाभदायक योग बन रहे हैं। घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है। कोई आपके काम की शिकायत कर सकता है। आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए।

    तुला राशि – आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज स्टूडेंट अपनी योग्यता से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा। किसी भी काम को जल्दी पूरा करने की सोच रखें। अगर किसी विशेष संस्था से जुड़े हैं तो उससे संबंधित गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपको सुकून मिलेगा और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बाहर की मसालेदार चीजों को खाने से बचें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

    वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। किसी काम के लिए आज आप कई बड़े फैसले ले सकते हैं। कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी, हालांकि आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लवमेट एक-दूसरे के लिए उचित सामंजस्य और सहयोग की भावना रखें। आज आपका अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रहेगा। आज आप कुछ जरूरी काम टाल भी सकते हैं। जायदाद से जुड़े कामकाज में सावधानी रखने की जरूरत है।

    धनु राशि- आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज व्यक्तिगत काम के समय आप घबराने की बजाय परिस्थितियों का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे, इसमें आप सफल भी होंगे। परिवारि के किसी सदस्य को बढ़ी उपलब्धि मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज कोई अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा| नए प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

    मकर राशि-आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। घर के कामों में आपका पैसा लग सकता है। कोई भी फैसला शांति से लें। आज बातचीत करने में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज आपके किसी उच्चअधिकारी से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका कोई नया काम शुरू हो सकता है। अगर किसी वजह से उलझन बनी हुयी है तो आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज व्यक्तिगत व्यस्तता के बाद भी कुछ समय वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ बिताएंगे। आज आपको कई जानकारियां मिलेंगी। आप नई चीजें सीखेंगे। दांपत्यजीवन में खुशहाली होगी। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिये खास होने वाला है। आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सम्मान दिलाएगा। आज पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज किसी समारोह में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है जिसे आप बखूबी पूरा भी करेंगे। धैर्य से काम लेंगे तो काम में आसानी होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके लिये हितकर साबित होगी। अचानक धन लाभ होने की उम्मीद है।

    मीन राशि-आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी काम के सिलसिले में दौड-धूप करेंगे। इस राशि के छात्र जो तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता जल्द मिलेगी। आज दान पुण्य के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज आपकी बातों से दोस्त प्रभावित होंगे। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। बिजली व्यापारियों को आज अधिकतम लाभ होगा। आज आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो सकता है। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखना आवश्यक रहेगा

  • आज का राशिफल, 18 मई 2024

    आज का राशिफल, 18 मई 2024

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और शनिवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक हर्षण योग रहेगा, उसके बाद वज्र योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 24 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका ध्यान केवल और केवल अपने काम के प्रति रहेगा, इसके लिए आप कठोर परिश्रम भी करने के लिए तैयार रहेंगे। आप ज्यादा लोगों से जुड़े रहेंगे, लोग भी आपकी सहायता करने के लिए तत्पर रहेंगे। सरकार अथवा उच्च अधिकारियों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आज आपका मनोबल बढ़ा रहेगा जिससे आप अपने लक्ष्य को जल्द हासिल कर पाएंगे। नए कार्यो से लाभ मिलने में थोडा टाइम लग सकता है, लेकिन अच्छा लाभ मिलेगा। सेहत संबंधी परेशानियां आज खत्म हो जाएंगी।

    वृष राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी कम्यूनिकेशन की क्षमता दूसरो को प्रभावित करेगी, जिससे आपको फायदा होगा। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगा। बिजनेस में अचानक फायदा होगा और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा आज आप ऑनलाइन कुछ आर्डर कर सकते हैं। वेब डिजाईनर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है, रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।

    मिथुन राशि- आज आपका दिन बेहतरीन है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी रुके हुए काम को पूरा करने में किस्मत का साथ मिलेगा। आज आपको अपने गुण और काम के वजह से सम्मानित किया जाएगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है आज जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरा करने में सक्षम रहेंगे। घर और ऑफिस में शांति महसूस करेंगे। सेहत एकदम बढ़िया रहेगा।

    कर्क राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके सामने जो भी कठिन मामले हैं, उन पर बातचीत कर सकते हैं। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही फायदा होगा। आपका पूरा ध्यान अपने महत्वपूर्ण कामों पर रहेगा। कई तरह की जिम्मेदारी वाले काम आपके सामने रहेंगे। अचानक कोई खास काम आपके दिमाग में आ सकता है। आज स्टूडेंट्स मैथ्स के विषय में अपने भाई की मदद ले सकते हैं जिससे उन्हें काफी हेल्प मिलेगी। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे, साथ में डिनर करने का प्लान बना सकते हैं।

    सिंह राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा। जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या नौकरी में नए अवसर खोज रहे हैं उनके लिए अनुकूल समय है। आज किसी काम को लेकर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज ऑफिस में आपके पर्सनालिटी की तारीफ होगी। आज आपको जो भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे उसमें आपकी योग्यता और दूर दृष्टि की प्रमुख भूमिका होगी।जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे, रिश्ते में मधुरता आयेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कन्या राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में कुछ कार्यों की जिम्मेदारी आपको दी जायेगी, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। खान-पान की तरफ भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आप जितना ही मेहनत करेंगे, आपको उतना ही लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शिक्षकों से बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आयेगी।

    तुला राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सकारात्मक सोच व संतुलित दृष्टिकोण से आप असंभव कार्यों को भी संभव कर पाएँगे। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता पाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है, सफलता के योग भी बने हुए हैं। कारोबार और करियर संबंधी समस्याओं का निवारण हो जाएगा, कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। फैशन डिजाइनिंग में रुचि रखने वाले जातकों को बढ़िया ऑर्डर मिलने से खुशी होगी।

    वृश्चिक राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन कुछ उलझन में रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ बातों को शेयर करने से सब ठीक हो जाएगा। आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें, इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। दोस्ती के रिश्तों में और प्रगाढ़ता आएगी। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, जिससे रुके हुये कार्यों को पूरा करने में भी सफल होंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर बनेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    धनु राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। सार्वजनिक एवं प्रोफेशनल कार्यों में अनुकूल संयोग बनेगे। किसी समस्या को दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर विचार विमर्श करेंगे। हर काम समय पर पूर्ण होने से आनंद का अनुभव होगा। धन की कमी दूर होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जो मल्टीनेशनल कंपनी में जुड़े हैं ऐसे जातकों के लिए आज का दिन प्रगतिकारक दिखाई दे रहा है आप किसी नए कार्य की योजना बनायेंगे, जिससे अधिक धन लाभ मिल सकता है। नवविवाहित दंपत्ति आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे।

    मकर राशि- आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आएगा। आपके लिए आय के नए द्वार खुलने की संभावना है। छात्रों को शिक्षा में आश्चर्यजनक परिणाम मिल सकते हैं। आपके घर में सुख शांति का माहौल बनेगा। आपकी आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले किये गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। जमीन संबंधी कार्य में पैसा लगाने से फ़ायदा मिल सकता है। कामकाज में भी उत्साह बने रहने के संकेत हैं। व्यावहारिक ज्ञान का स्तर उच्च रहेगा।

    कुंभ राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। घर की सफाई अथवा नवीनीकरण के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आप अपनी कार्यक्षमता को दूसरों के आगे साबित कर पाने में सफल होंगे। पिता व गुरुजनों से सम्मान प्राप्त होगा। व्यापारिक वर्ग की निराशा आशा में परिवर्तित होगी, नये-नये प्रोजेक्ट मिलेंगे। आज विदेश में रह रहे आपके दोस्त आपको वहां आने का निमंत्रण दे सकते हैं या फिर काम के सिलसिले में भी आपको वहां बुलाया जा सकता है। लवमेट से आज उपहार मिलेगा, एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

    मीन राशि- आज का दिन आपके लिए बेहद ख़ास पल लेकर आया है। भाई व माता से सहयोग मिलेगा, आपका पराक्रम बढ़ेगा। सहकर्मियों के सहयोग से कार्य को निर्धारित समय में संपन्न करेंगे। खान-पान का उचित ध्यान रखें। इस राशि की महिलाओं को आज शॉपिंग में अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। आज आप अपने घर के साफ सफाई में व्यस्त रहेंगे। जमीन जायदाद संबंधी मामले आपके पक्ष में रहेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • आज का राशिफल, 17 मई 2024

    आज का राशिफल, 17 मई 2024

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 9 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर कल की दोपहर पहले 11 बजकर 24 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 19 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: आज आपके लिए दिन पाॉजीटिव रहने वाला है। आज आपका पारिवारिक मामला किसी बड़े बुजुर्ग की सहायता से सुलझ जायेगा, परिवार में फिर से खुशियाँ आ जाएगी। आज अपनी दिनचर्या के कार्यों के अतिरिक्त कुछ और जानकारियां हासिल करने में भी समय बीतेगा। किसी सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति और विचार सराहनीय रहेंगे। कहीं फंसा हुआ पैसा आज वापस सकता है। आज किसी भी परिस्थिति में संतुलित रहेगे। कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की भावना से आपके प्रति अफवाह फैला सकते हैं। लेकिन इन गतिविधियों का आपके मान-सम्मान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।

    वृष राशि: आज आपका दिन खास रहने वाला है। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे। आज व्यवसाय में अधिक मुनाफा होने की स्थिति बन रही है। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार वालों की राय जरुर लें। आज किसी प्रोजेक्ट को लेकर कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। आज पारिवारिक व्यवस्था को लेकर जीवनसाथी से विचार विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम पूरा होने पर टीचर से शाबाशी मिलेगी।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला है। आज ऑफिस में आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे आपको सफलता मिलेगी। आज कुछ खास लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और रुका काम भी व्यवस्थित होगा। आज घर परिवार संबंधी समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। अगर आपका कहीं पैसा रुका हुआ है तो आज उसकी वसूली करने का भी उचित दिन है। आज दूसरों के मामलों में बिन मांगे सलाह ना दे। आज किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी दोस्त की मदद से अच्छी नौकरी मिलेगी।

    कर्क राशि: आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज दिन भर सकारात्मक और अनुशासित दृष्टिकोण आपको खुश रखेगा। स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या करियर से संबंधित क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आज शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे, उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जाएंगे।

    सिंह राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बिजनेस के लिए आज दिन शानदार रहने वाला है। अगर आप रियल स्टेट का काम करते है तो आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। ऑफिस के कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है। घर का वातावरण मधुर और खुशनुमा बना रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ भावनात्मक नजदीकियां बनाने में आपका प्रयास जरूरी है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है। लवमेट के साथ आज मूवी का प्लान बन सकता है।

    कन्या राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है, जिनके खातिरदारी में आप व्यस्त रहेंगे। कविता लिखने के शौकीन लोगों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म किसी दोस्त की मदद से मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। इस राशि के सरकारी विभाग के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। जल्द कोई अच्छी खबर मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। लवमेट आज आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे।

    तुला राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार में अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। आज कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे उनके मन की बातों को समझेंगे। काफी समय से आपके रिश्ते की बात चल रही थी वो जल्द पक्की होगी। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। आज बाहर के खाने को जहाँ तक हो सके अवॉयड करें। दोस्तों के साथ आज मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। आज आपको अपनी सेहत में बदलाव नजर आएंगे आज आपको बेहतर महसूस होगा।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपसे कोई मित्र आर्थिक मदद मांग सकता है। नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अनचाहे भय से मुक्ति मिलेगी। आज आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर औऱ निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। आज आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। मेडिटेशन करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    धनु राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में अपनापन बढ़ेगा। आज शाम का डिनर बाहर करेंगे। बच्चों के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। शिक्षकों के ट्रांसफर की परेशानियां खत्म होंगी। आप जहाँ चाहते हैं ट्रान्सफर वहीँ होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। आज आप वाहन खरीदने का मन बनाएंगे।

    मकर राशि: आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। खान-पान में लापरवाही स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। कानूनी कार्यों के लिए भागदौड़ से थकावट का एहसास होगा। दांपत्य जीवन में आज एक दूसरे को समझकर चलना होगा। इससे गलत फेहमियाँ नहीं होंगी। कारोबार में सुखद बदलाव आएगा। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को समझदारी से तैयारी करनी चाहिए। लवमेट की काफी समय बाद कॉल पर बात होगी। माता पिता की जिम्मेदारियों को उठाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आज सहकर्मियों की सहायता से आप बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को आसानी से निपटा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आ रही समस्यायें आज समाप्त होंगी, जिससे काम करने में मन लगेगा। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा। कार्य के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।

    मीन राशि: आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज आपके स्वास्थ में बेहतरी बनी रहेगी। आज सोंची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। लवमेट आज शॉपिंग करने जायेंगे, जहां किसी सामान पर अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी बड़ी कंपनी के साथ आपकी डील फिक्स होने की सम्भावना है। अपने दांपत्य जीवन में आपको सुख की अनुभूति होगी।

  • इस खिलाड़ी ने संन्यास का किया ऐलान, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच

    इस खिलाड़ी ने संन्यास का किया ऐलान, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच

    नई दिल्लीः भारतीय दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अपने 20 साल के लंबे फुटबॉल करियर पर सुनील ने विराम लगाने का फैसला कर लिया है। सुनील अब अपना आखिरी मुकाबला फीफा विश्व कप क्वालीफिकेशन मैच 6 जून को कुवैत के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अपने संन्यास की घोषणा एक्स पर पोस्ट शेयर करके दी है। इस वीडियो के कैप्शन में कप्तान ने लिखा मैं कुछ कहना चाहूंगा…

    सुनील छेत्री ने अपने संन्यास की घोषणा अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर करके दी है। सुनील ने 9 मिनट से भी ज्यादा का वीडियो साझा किया है। जिसमें वो देश, फैंस और परिवार का धन्यवाद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुनील ने कहा जिस दिन मैनें अपने देश के लिए पहली बार खेला था वो दिन मेरे जीवन का खास दिन था। जिसको मैं कभी भुला नहीं सकता हूं। अपने आखिरी मैच को लेकर सुनील ने कहा कि पिछले 19 सालों में मैनें देश के लिए काफी मैच खेलें।

    इस दौरान मैनें अपने कर्तव्य को अच्छे से निभाया और मुझे फैंस का काफी प्यार भी मिला। पिछले डेढ़, दो महीने से मैं इसको लेकर सोच रहा था। अब कुवैत के खिलाफ मेरा आखिरी मैच होने जा रहा है। सुनील छेत्री ने भारत के लिए 145 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 90 गोल दर्ज है। सुनील छेत्री द्वारा संन्यास की घोषणा किए जाने के बाद फैंस के रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। सुनील के रिटायरमेंट से फैंस काफी भावुक भी दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि विराट कोहली के बाद, एकमात्र व्यक्ति जिसकी फिटनेस के लिए देश हमेशा सराहना करेगा, वह सुनील छेत्री ही रहेंगे। हैप्पी रिटायरमेंट लेजेंड।

  • आज का राशिफल, 16 मई 2024

    आज का राशिफल, 16 मई 2024

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और वीरवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। फिलहाल नवमी तिथि चल रही है। आज सुबह 8 बजकर 23 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 15 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज जानकी जयंती है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशिः आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किए हुए काम का आज सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात काबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुकाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। महिलायें आज घर की साफ सफाई में व्यस्त रहेंगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृष राशिः आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। शाम को बच्चों के साथ खेलने से दिन भर की थकान दूर होगी। छात्रों की शिक्षा उत्तम रहेगी और वे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश गमन कर सकते हैं। लवमेट रिश्ते में नयापन लाने के लिए एक दूसरे को उपहार देंगे।

    मिथुन राशिः आज किस्मत आपका पूरा साथ देगा। लवमेट आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    कर्क राशिः आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जाएंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

    सिंह राशिः आज का दिन शानदार रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको जरूर फायदा होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के विचार आएंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आज का दिन सोच-समझ कर कदम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

    कन्या राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो फायदा होने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकते है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, गाड़ी के जरूरी कागजात भी साथ रखें। छात्र आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे।

    तुला राशिः आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। इस राशि के जो लोग पयर्टन क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।

    वृश्चिक राशिः आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी। नौकरीपेशा वालों आज आपका प्रमोशन हो सकता है। इस राशि के विवाहित आज समारोह में जायेंगें। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जाएगा। किसी नए व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। घर से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। आज आप घर पर कोई धार्मिक आयोजन करा सकते हैं।

    धनु राशिः आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें, वरना आपका अधिक समय फीजूल के कामों में निकल जाएगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आज आप पूरे परिवार के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच करने जायेंगे। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशिः आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जाएगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। लाभ होने की संभावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। शिक्षकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, मन पसंद जगह पर ट्रांसफर होगा।

    कुंभ राशिः आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। सेहत सम्बन्धी समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। नए कार्यों को शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह लेना अच्छा रहेगा।

    मीन राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित कर लेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जाएगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। नवविवाहित आज जीवनसाथी की बात मानेंगे तो रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

  • IPL 2024 में  दिल्ली की जीत के बाद राजस्थान की राह हुई आसान

    IPL 2024 में दिल्ली की जीत के बाद राजस्थान की राह हुई आसान

    नई दिल्ली : इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 में 14 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। द‍िल्ली ने IPL 2024 के इस आख‍िरी लीग मैच में 19 रनों से LSG को रौंदा. द‍िल्ली की इस जीत से लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं है। वहीं ऋषभ पंत एंड कंपनी की प्लेऑफ की रेस में आ गई है. वहीं खास बात यह रही कि दिल्ली की इस एक जीत से सबसे बड़ा राजस्थान रॉयल्स को हुआ। राजस्थान ने प्लेऑफ के ल‍िए क्वाल‍िफाई कर ल‍िया है। 

    राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल की प्वाइंट्स टेबल में काफी दिनों से 16 अंकों पर रुकी थी। संजू सैमसन एंड कंपनी ने अपने पिछले तीनों मैच गंवाए थे, इस कारण वह आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्ववाल‍िफाई नहीं कर पा रही थी। 14 मई को हुए मुकाबले से अब राजस्थान रॉयल्स को बड़ा फायदा हुआ, क्योंकि दिल्ली की जीत और लखनऊ की हार से अब राजस्थान रॉयल्स ने क्ववाल‍िफाई कर लिया। वहीं प्वाइंट्स टेबल में 14 अंक के साथ दिल्ली की टीम अब पांचवें नंबर पर पहुंच गई है उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ टीम की हार की दुआ करनी होगी

    अपने अंतिम लीग गेम में हार के बाद, एलएसजी प्ले-ऑफ की दौड़ से लगभग बाहर है दिल्ली की जीत से राजस्थान रॉयल्स प्ले-ऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई। राजस्थान रॉयल्स फिलहाल अंक तालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स के बाद दूसरे स्थान पर है, जो इस सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम रही केकेआर के 13 मैचों में 19 अंक हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स के 12 में से 16 अंक हैं. चूंकि 18 प्वाइंट्स होते ही कोई भी टीम शर्तिया आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती थी, इसी कारण कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्वालिफाई  किया था 

  • आज का राशिफल, 15 मई 2024

    आज का राशिफल, 15 मई 2024

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पर कर कल सुबह 8 बजकर 23 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 26 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- आपके लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा। आपके कामकाजी जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपकी पदोन्नति या नई नौकरी मिलने के योग हैं। आपके जीवन में खुशहाली आएगी। आप किसी बड़ी संपत्ति में निवेश करेंगे। आपके आय में वृद्धि होगी साथ ही आप आमदनी के नए अवसर भी खोजेंगे। आपके कार्यों में देरी हो सकती है। लेकिन आप अपने परिवार और कामकाज में संतुलन बनाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके बीच सामंजस्य बढ़ेगा।

    वृष राशि- आज आपका दिन खास रहेगा। आज आप कुछ नई बातें सीखेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छा समय है। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। इस दौरान आपको अपने कौशल के दम पर नौकरी मिलेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको लग्जरी चीजों का लाभ उठाने का भरपूर मौका मिलेगा।‌ आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत भी कर सकते हैं। लेकिन आपको बहुत ही समझदारी से आगे बढ़ना होगा। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

    मिथुन राशि- आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह आपको प्रसन्नता होगी। समस्याओं से घबराने के बजाय उनको सुलझाने की कोशिश करें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें।

    कर्क राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपको जीवन में कुछ नए अवसर मिलेंगे। जो आपकी पर्सनल लाइफ के लिए अच्छे रहेंगे। अभी आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं या पदोन्नति पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे, तो आपकी योजनाएं सफल होंगी। आज आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। थोड़ी और मेहनत से सफलता मिलेगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा।

    सिंह राशि- आज का दिन उत्साह भरा होगा। इस राशि के लोगों को अपने विरोधियों से जीत हासिल होगी। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपको कर्जमाफी से लाभ भी मिल सकता है। आज हो सके तो नये कामों को शुरूआत कर दें, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज ऑफिस में कार्यों के प्रति अपने मत रखने में दिक्कतें आएंगी, बेहतर यही होगा की आज आप अपनी राय देने से बचें। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान आज कैंसिल करना पड़ सकता है।

    कन्या राशि- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आज आशावादी बने रहेंगे। आपका सोशल सर्किल बेहतर होगा। साथ ही दूसरों के साथ बातचीत करने के कौशल में भी सुधार होगा। आज आप किसी की मदद भी कर सकते हैं। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। व्यापार में आज अधिक धन लाभ की संभावना है। जो नौकरी पाने के इच्छुक हैं उन्हें सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को नये अवसर मिलेंगे। इस राशि के प्रतियोगिता परीक्षा देने वाले जातकों को बेहतर परिणाम मिलेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

    तुला राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई रणनीति बनाएंगे। इससे आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपके किसी प्रोजेक्ट की प्रशंसा भी होगी। जो लोग काफी दिनों से नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए दिन शुभ है। कोई अच्छी खबर मिलेगी। व्यावसायिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आपको कोई नई जानकारी मिलेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज कार्यों में बदलाव करने से बचे। अगर व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उससे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। आज आपके घर में किसी आयोजन को लेकर उत्साह रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज अचानक मित्र से मुलाकात होगी। आप उनसे करियर को लेकर विचार विमर्श भी करेंगे। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताएंगे। आज आपको सुखद जीवन जीने के लिए कई अवसर मिलने वाले हैं। आप अपने लक्ष्यों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। उन्हें पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे।

    मकर राशि- आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। आज किसी खास प्रयोजन को लेकर यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। रिश्तेदारों के आने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद अवश्य लें तथा उनका मान-सम्मान व आदर करें। आज आपको अपने व्यवहार में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है। मेडिकल के व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज अधिक धन लाभ होगा।

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके कार्यों के लिए कारगर साबित होगी। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखें, काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। आज सहज तरीके से अपने कार्यों को व्यवस्थित करते चलें। आज घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। आप किसी जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे जहां आपकी मुलाकात किसी परिचित से होगी। जीवनसाथी आज आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे।

    मीन राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा स्पोर्ट करेंगे। पूंजी के उचित निवेश के लिए आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आज परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे तो आपको आसानी से हल मिल जायेगा। आज किसी विशेष स्थिति में अपने जीवनसाथी को सलाह जरूर दें। आज ऑफिस के किसी कार्य को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लेखकों को आज सम्मानित किया जा सकता है।