Category: Sports

  • क्या पानी और बिजली बर्बाद करने से पुण्य का है कोई Connection? Premanand Maharaj से जानें

    क्या पानी और बिजली बर्बाद करने से पुण्य का है कोई Connection? Premanand Maharaj से जानें

    धर्म: आज के समय में पानी और बिजली एक जरुरी संसाधन है जिनके बिना रोजमर्रा की जिंदगी की कल्पना करना भी मुश्किल है लेकिन इन्हीं जरुरी चीजों का इस्तेमाल हम बिना सोचे-समझे कर देते हैं। हाल ही में हुए एकांतिक वार्तालाप के दौरान एक शख्स ने संत प्रेमानंद महाराज से सीधे सवाल पूछ लिया कि क्या पानी और बिजली की बर्बादी करने से पुण्य नष्ट हो जाता है। यह आदत सिर्फ जाने-अनजाने हम सब में होती है। कई बार हम सोचते भी नहीं है कि हमारी छोटी-छोटी आदतें कितना बड़ा फर्क डालती हैं। हम सब में होती है। कई बार हम सोचते भी नहीं कि हमारी छोटी-छोटी आदतें कितना बड़ा फर्क डालती है। कई बार हम सोचते भी नहीं कि हमारी छोटी-छोटी आदतें कितना बड़ा फर्क डालती है। नल खुला छोड़ देना जरुरत से ज्यादा पानी इस्तेमाल करना या कमरे से निकलते समय लाइट और पंखा बंद न करना ये सब हमें आम लगता है लेकिन प्रेमानंद महाराज के अनुसार, यही छोटी-छोटी लापरवाहियां धीरे-धीरे प्रकृति के संतुलन को बिगाड़ देती हैं।

    पानी है जीवन का आधार

    महाराज पानी को सिर्फ एक सुविधा ही नहीं बल्कि जीवन का आधार मानते हैं। उनका कहना है कि पानी की एक-एक बूंद कीमती है। जब हम इसे बेवजह बहाते हैं तो हम अनजाने में प्रकृति के प्रति असम्मान दिखाते हैं। उनका संदेश है कि पानी बचाना आदत नहीं बल्कि जिम्मेदारी होनी चाहिए। बिजली को लेकर भी उन्होंने साफ संदेश दिया है। कई बार लोग जरुरत न होने पर भी लाइटें जलती छोड़ देते हैं या उपकरण चलते रहने देते हैं। यह न सिर्फ ऊर्जा की बर्बादी है बल्कि एक तरह की लापरवाही भी है। महाराज के अनुसार, जितनी जरुरत हो उतनी ही बिजली का इस्तेमाल करना समझदारी है।

    कर्मों की भाषा बेहद जरुरी है

    प्रेमानंद महाराज ने सबसे महत्वपूर्ण संदेश दिया कि हर छोटा काम हमारे कर्मों से जुड़ा होता है। यदि हम संसाधनों का सम्मान करते हैं तो वह हमारे जीवन में पॉजिटिविटी लाता है लेकिन यदि हम बर्बादी करते हैं तो उसका असर व्यवहार और जीवन की दिशा पर भी पड़ता है।  
  • फिर विवादों में घिरे Virat Kohli, German Influencer ने पहनी क्रिकेटर की T-Shirt, देखें वीडियो

    फिर विवादों में घिरे Virat Kohli, German Influencer ने पहनी क्रिकेटर की T-Shirt, देखें वीडियो

    खेल: इन दिनों आईपीएल 2026 चल रहा है परंतु आरसीबी के प्लेयर विराट कोहली अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में बने हुए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सबसे मशहूर प्लेयर विराट कोहली अपनी इंस्टाग्राम एक्टिविटी के कारण चर्चा में आ गए थे। उन्होंने एक लिजलैज नाम की एक जर्मन इंफ्लुएंसर और मॉडल की तस्वीर लाइक कर दी थी।

    अनलाइक कर दी थी तस्वीर

    बाद में क्रिकेटर ने इसे अनलाइक कर दिया हालांकि जब तक ये दोनों चीजें हुई। सोशल मीडिया पर हंगामा मच चुका था। इस विवाद पर लिजलैज ने खुलकर बात करते हुए कहा कि उन्हें कोहली के लिए बुरा लग रहा है मगर अब ऐसा लग रहा है कि लिजलैज भी सोशल मीडिया का गेम समझ चुकी है। इंफ्लुएंसर ने अपना नया वीडियो शेयर किया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इंफ्लुएंसर ने अपना नया वीडियो शेयर किया है। इसमें वो आरसीबी की टी-शर्ट पहनकर गाने गाती दिख रही हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें। लिजलैज इस टी-शर्ट को पहले भी कई बार पहन चुकी हैं। पोस्ट कर चुकी है लेकिन इस नए वीडियो ने सबका ध्यान खींच लिया है। वीडियो में लिजलैज अपने नए गाने के अकॉस्टिक वर्जन को गा रही है। उन्होंने आरसीबी की टी-शर्ट पहनी हुई है। उनके साथ एक असद नाम का म्यूजिक प्रोड्यूसर भी बैठा है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंफ्लुएंसर के फैंस ने उनके म्यूजिक की तारीफ की और प्यार भेजा। मगर कई भारतीय यूजर्स भी लिजलैज के कमेंट्स सेक्शन में आ रहे हैं। विराट के लाइक का जिक्र करते हुए यूजर्स उनसे पूछने लगे कि क्या वे आने वाले आरसीबी मैच को देखने स्टेडियम आएंगी।

    यूजर्स ने किए कमेंट

    एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘आप अगला आरसीबी का मैच देखने आएंगे’। अन्य ने लिखा कि – ‘आरसीबी की टी-शर्ट इसलिए डाली है क्योंकि ये फेमस होना चाहती है।’ एक ने लिखा कि – ‘आरसीबी फैन गर्ल्स हमेशा से क्यूट और सुपर टेलेंटेड होती है। किंग कोहली के फैंस ऐसी लड़कियों को हमेशा सपोर्ट कर रही हैं’।

    विवादों में घिरे रहते हैं विराट

    हाल ही में विराट कोहली ने एक मशहूर पोस्ट को लाइक किया था। जनवरी में शेयर की गई इस पोस्ट में जर्मन मॉडल लिजलैज की एक तस्वीर थी। इसके बाद चारों ओर विराट और पोस्ट के चर्चे होने लगे। इससे पहले भी एक बार विराट टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो लाइक की थी जिस पर विवाद हो चुका है। अब उन्होंने एल्गोरिदम को दोषी ठहराया था हालांकि इस बार उन्होंने मामले पर कोई सफाई नहीं दी है।
  • Punjab Kings के गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस मॉडल को कर रहे डेट… जानें कौन है ‘मिस्ट्री गर्ल’

    Punjab Kings के गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस मॉडल को कर रहे डेट… जानें कौन है ‘मिस्ट्री गर्ल’

    Punjab Kings bowler Arshdeep Singh : पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज Arshdeep Singh इन दिनों अपनी शानदार गेंदबाजी से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। अर्शदीप सिंह ने अपने स्नैपचैट हैंडल पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह किसी लड़की का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। लेकिन तस्वीर में उस लड़की का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। यही वजह है कि यह फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है और फैंस इस “मिस्ट्री गर्ल” के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Samreen (@samreenkaur__)

    फैंस कर रहे हैं पहचान की कोशिश तस्वीर सामने आने के बाद फैंस ने अपनी-अपनी तरफ से अंदाजे लगाने शुरू कर दिए हैं। लोग फोटो में दिख रहे छोटे-छोटे क्लूज को देखकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वह लड़की कौन है। क्या समरीन कौर हैं ‘मिस्ट्री गर्ल’? कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि Samreen Kaur हो सकती हैं। समरीन कौर जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और 2018 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। वह पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी एक जाना-पहचाना चेहरा हैं और कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। टैटू से जुड़ी थ्योरी फैंस का कहना है कि फोटो में दिख रही लड़की के हाथ पर जो टैटू नजर आ रहा है, वह समरीन कौर के टैटू से काफी मिलता-जुलता है। इसी वजह से लोग यह कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ खास रिश्ता हो सकता है। अब तक नहीं आई कोई आधिकारिक पुष्टि हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक न तो अर्शदीप सिंह की ओर से कोई बयान आया है और न ही समरीन कौर ने इस पर कुछ कहा है। ऐसे में फिलहाल यह सिर्फ अफवाहें और कयास ही माने जा रहे हैं।  कुल मिलाकर, एक तस्वीर ने फैंस के बीच काफी उत्सुकता बढ़ा दी है, लेकिन सच्चाई क्या है, यह तो आने वाले समय में ही साफ होगा।  
  • LSG VS RCB: क्या आज का Match खेलेंगे Virat Kohli? फैंस के बीच बड़ा Suspense

    LSG VS RCB: क्या आज का Match खेलेंगे Virat Kohli? फैंस के बीच बड़ा Suspense

    खेल : विराट कोहली आईपीएल 2026 के 23वें लीग मैच में लखनऊ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं है। मुकाबले के लिए बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के फैसला किया है। लिहाजा बेंगलुरु की टीम रन चेज के लिए मैदान पर उतरेगी। बता दें कि कोहली को बेंगलुरु के इम्पैक्ट सब खिलाड़ियों में रखा गया है। इसमें कही न कहीं यह साफ हो गया है कि चेज के दौरान कोहली की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है। सीधा अर्थ यह है कि कोहली मैदान पर फील्डिंग करते हुए नहीं दिखेंगे।

    इस वजह से बाहर हुए विराट कोहली

    आरसीबी ने पिछला मैच 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले में आरसीबी ने पहली बैटिंग की थी। कोहली ने 38 गैंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन स्कोर किए थे परंतु अगली पारी के दौरान कोहली फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे। कथित तौर पर कोहली एड़ी की चोटी से परेशान थे। जिसके चलते वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं आए थे। इसी वजह से कोहली को लखनऊ के खिलाफ प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया हालांकि कप्तान रजत पाटीदार ने कोहली की इंजरी को लेकर कोई अपडेट नही्ं दिया है।

    लखनऊ के खिलाफ आरसीबी प्लेइंग 11

    फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।

    आरसीबी के इम्पैक्ट सब

    विराट कोहली, वेंकेटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव। बेंगलुरु ने सीजन में 4 मैच खेल लिए हैं। लखनऊ के खिलाफ टीम पांचवे मैच के लिए मैदान पर है। अब तक तीन मैच खेल चुकी बैंगलुरु की टीम लखनऊ के खिलाफ जीत का चौका जरुर लगाना चाहेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में बेंगलुरु कैसा प्रदर्शन करती है।
  • MI vs RCB : मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, बेंगलुरु करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें Playing-11

    MI vs RCB : मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, बेंगलुरु करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें Playing-11

    MI vs RCB : आईपीएल मुकाबले में Mumbai Indians के कप्तान Hardik Pandya ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं, जिससे मैच से पहले रणनीति में बदलाव साफ नजर आ रहा है। मुंबई की टीम से Allah Ghazanfar और Deepak Chahar को बाहर किया गया है। उनकी जगह स्पिनर Mayank Markande और ऑलराउंडर Mitchell Santner को शामिल किया गया है।    

    वहीं, Royal Challengers Bengaluru ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज Josh Hazlewood की जगह न्यूजीलैंड के Jacob Duffy को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां एक ओर मुंबई की मजबूत गेंदबाजी लाइनअप है, वहीं बेंगलुरु की बल्लेबाजी में अनुभवी और आक्रामक खिलाड़ी मौजूद हैं।

    मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जेकब डफी, सुयश शर्मा।    
  • Australia Team का सलामी बल्लेबाज David Warner गिरफ्तार

    Australia Team का सलामी बल्लेबाज David Warner गिरफ्तार

    नई दिल्लीः पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेटर डेविड वॉर्नर बड़े विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर्नर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वॉर्नर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगा है। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। लेकिन उन्हें जल्द ही इस मामले में कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। सिडनी के मारौब्रा इलाके में उन्हें ड्रंक ड्राइविंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि वॉर्नर को जब पुलिस ने रोका तो वो पॉजिटिव पाए गए।

    उन्होंने लिमिट से दोगुनी शराब पी रखी थी, ब्रेथ टेस्ट में वो फेल हो गए। इसके बाद वार्नर को गिरफ्तार कर मारौब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनकी ब्रेथ एनालिसिस रीडिंग 0.1 दर्ज की गई, जो कानूनी सीमा से लगभग दोगुनी है। पुलिस का कहना है कि वॉर्नर चेकिंग के लिए रुके और उन्होंने अपनी गाड़ी पार्क की। इसके बाद वो टेस्टिंग के लिए आए। इस दौरान ऑफिसर ने जैसे ही शराब की टेस्टिंग की तब जाकर वो पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद वॉर्नर को गिरफ्तार किया गया और मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

    बता दें कि डेविड वॉर्नर साल 2024 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। वो फिलहाल ब्रॉडकास्टर्स के साथ काम करते हैं और टी20 लीग्स भी खेलते हैं। वॉर्नर ने उस वक्त सेलेक्टर्स को झटका दिया जब वो ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में चुने गए जो टीम वेस्ट इंडीज का दौरा करने वाली थी। लेकिन ठीक इससे एक हफ्ते पहले ही उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। इसके बाद तय किया गया कि वॉर्नर फाइनल टेस्ट खेलेंगे और ये इस साल पाकिस्तान के खिलाफ न्यू ईयर टेस्ट में दिखा। वॉर्नर पहले ही कह चुके हैं कि वो अपना वनडे करियर और ज्यादा आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने साफ कह दिया गया है कि वो ग्लोबल टी20 लीग्स में खेलने पर फोकस करना चाहते हैं।

  • Guwahati में Mumbai Indians और Rajsthan Royals का खास मुकाबला, Hardik Pandya हुए बीमार

    Guwahati में Mumbai Indians और Rajsthan Royals का खास मुकाबला, Hardik Pandya हुए बीमार

    खेल: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) में मंगलवार को जबरदस्त मुकाबला है। गुवाहटी में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होगी। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम माना जा रहा है। एक ओर मुंबई इंडियंस पिछली हार से उबरकर वापसी करना चाहेगी। वहीं दूसरी राजस्थान रॉयल्स अपनी शानदार लय को जारी रखने के इरादे से उतरेगी।

    हार्दिक पंड्या हुए बीमार

    मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर कप्तान हार्दिक पंड्या की फिटनेस की जुड़ी है। बीमारी के कारण वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में मुंबई को छह विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। पिछले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। उनकी गैर मौजूदगी में मुंबई को छह विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। हार्दिक के नहीं होने से टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन की कमी महसूस हुई थी। सूर्यकुमार यादव ने पिछले मैच में कप्तानी संभाली थी लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। मुंबई ने उसे मैच में ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिट बॉश को मौक दिया था लेकिन यह फैसला सफल नहीं रहा। बॉश काफी महंगे साबित हुए। वहीं दीपक चाहर ने जरुरी किफायती गेंदबाजी की थी। अब हार्दिक टीम के साथ जुड़ चुके हैं और नेट्स में भी अभ्यास करते दिखे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह राजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो मुंबई को बड़ा फायदा मिलेगा। मुंबई की गेंदबाजी अब तक उम्मीद की मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाजी जरुरी की है लेकिन उन्हें अभी तक इस सीजन में विकेट नहीं मिला है। वहीं शार्दुल ठाकुर पिछले मैच में काफी मंहगे साबित हुए थे। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स का टॉप ऑर्डर शानदार फॉर्म में है। यशस्वी जायसवाल और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टीम को तेज शुरुआत दे रहे हैं। इसके बाद ध्रुव जुरेल पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। कप्तान रियान पराग बल्ले से भले अभी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हो लेकिन उनकी कप्तानी की काफी तारीफ हो रही है। गुजरात टाइंटस के खिलाफ आखिरी ओवरों में उनकी रणनीति ने राजस्थान को रोमांचक जीत दिलाई थी। राजस्थान की गेंदबाजी भी मजबूत नजर आ रही है। रवि बिश्नोई ने दो मैचों में पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन में खराब दौर से गुजरने के बाद उन्होंने अपने खेल में काफी सुधार किया है। तुषार देशपांडे ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए गुजरात के खिलाफ आखिरी ओवर में 10 रन बचाए थे। पॉइंट्स टेबल में मुंबई फिलहाल छठे स्थान पर है जबकि राजस्थान दूसरे नंबर पर मौजूद है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। मैच का नतीजा काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि मुंबई के गेंदबाज राजस्थान के इन फॉर्म टॉप ऑर्डर को कितनी जल्दी रोक पाते हैं।

    वैभव बनाम बुमराह पर रहेगी नजर

    इस मुकाबले में सभी की नजर वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह पर होगी। वैभव इस सीजन भी कमाल की लय में दिख रहे हैं। बुमराह को इस सीजन अपने विकेट की तलाश है। ये भी देखना दिलचस्प होगा कि आखिर वैभव सूर्यवंशी बुमराह का सामना कैसे करते हैं।

    राजस्थान रॉयल्स में खेल रहे हैं ये 11 टीम

    वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे, बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा।

    मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 ये टीम

    रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह।
  • IPL में Punjab Kings की पूरी टीम पर BCCI ने लगाया जुर्माना

    IPL में Punjab Kings की पूरी टीम पर BCCI ने लगाया जुर्माना

    नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच बीते 3 अप्रैल को खेला गया। जहां पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की। लेकिन बीसीसीआई ने पंजाब किंग्स की पूरी टीम पर जुर्माना लगा दिया। दरअसल, इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार दूसरी बार आईपीएल के कॉड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया। चेन्नई की पारी के दौरान श्रेयस की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई।श्रेयस अय्यर पर पहले मैच में भी स्लो ओवर रेट के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ जुर्माना लगाया गया था।

    वही गलती अब अय्यर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी दोहराई है। इससे पहले मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी पंजाब के कप्तान पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। लगातार दूसरी गलती के चलते इस बार सजा और सख्त हो गई। वहीं अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया।

    यह इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा अपराध था, जो आईपीएल कॉड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत आता है। प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल है, उन पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया गया है।’ नियमों के मुताबिक, श्रेयस और उनकी टीम पंजाब से अगर इस सीजन में तीसरी बार में स्लो ओवर रेट हुआ, तो कप्तान पर 30 लाख रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग इलेवन के अन्य खिलाड़ियों पर 12-12 लाख रुपए या मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा।

    कप्तान पर बैन का प्रावधान हटा दिया गया है। बता दें कि 210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन जीत की असली नींव कप्तान श्रेयस अय्यर ने रखी। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। अंत में पंजाब ने 18.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया।

     

  • IPL 2026 में इतिहास रचने से बस एक कदम दूर Vaibhav Suryavanshi!

    IPL 2026 में इतिहास रचने से बस एक कदम दूर Vaibhav Suryavanshi!

    Vaibhav Suryavanshi: IPL 2026 का सीजन शुरू होते ही एक बार फिर युवा प्रतिभाओं की चर्चा तेज हो गई है, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियां एक ऐसे खिलाड़ी ने बटोरी हैं, जो अपनी उम्र से कहीं ज्यादा बड़ा खेल दिखा रहा है। वैभव सूर्यवंशी, महज 15 साल की उम्र में अब एक ऐसे मुकाम के करीब खड़े हैं जहां से वे इतिहास के पन्नों में अपनी-अलग पहचान दर्ज कर सकते हैं।

    नई पीढ़ी का विस्फोटक चेहरा
    पिछले सीजन में सूर्यवंशी ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने हर किसी को चौंका दिया। उनकी निडर बैटिंग, बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता और मैच के दबाव में भी संयम, ये सब उन्हें बाकी युवा खिलाड़ियों से अलग बनाते हैं। उन्होंने बहुत कम पारियों में ही यह साबित कर दिया कि वे सिर्फ एक उभरते खिलाड़ी नहीं, बल्कि भविष्य के बड़े मैच-विनर हैं।

    रिकॉर्ड की दहलीज पर
    IPL इतिहास में टीनएज बल्लेबाजों के प्रदर्शन की बात करें, तो अभी तक यह रिकॉर्ड पृथ्वी शॉ के नाम दर्ज है। लेकिन सूर्यवंशी जिस रफ्तार से रन बना रहे हैं, उससे साफ है कि यह रिकॉर्ड ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं रहने वाला। पिछले सीजन में सीमित अवसरों में शानदार रन बटोरने के बाद अब उनके पास पूरा सीजन है और यही उनके लिए सबसे बड़ा मौका है। अगर वे अपनी लय बरकरार रखते हैं, तो यह रिकॉर्ड टूटना लगभग तय माना जा रहा है।

    राजस्थान की नई उम्मीद
    राजस्थान रॉयल्स ने इस बार सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा जताया है और उन्हें पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी दी है। टीम मैनेजमेंट मानता है कि उनका आक्रामक खेल पावरप्ले में टीम को तेज शुरुआत दिला सकता है। कप्तान रियान पराग के नेतृत्व में टीम युवा ऊर्जा और नए आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतर रही है।

    पहला मुकाबला, बड़ी परीक्षा
    राजस्थान का पहला मैच बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है, जहां उनका सामना पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई टीम अनुभव और संतुलन के लिए जानी जाती है, ऐसे में सूर्यवंशी की असली परीक्षा यहीं से शुरू होगी।

    क्या बनेगा नया इतिहास?
    IPL हमेशा से नए सितारों को जन्म देने वाली लीग रही है, और इस बार सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। अगर उन्होंने अपने खेल में निरंतरता बनाए रखी, तो न सिर्फ वे रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, बल्कि खुद को लीग के सबसे खास खिलाड़ियों में भी शामिल कर सकते हैं।

     

  • Mumbai Indians ने रचा इतिहास, पहले भी 7 Trophy जीत चुकी है Team

    Mumbai Indians ने रचा इतिहास, पहले भी 7 Trophy जीत चुकी है Team

    खेल: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ने आज अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैदान पर उतरते ही मुंबई इंडियंन टीम ने इतिहास रच दिया है। मुंबई 300 मैच खेलने वाली पहली फ्रैंचाइजी बन गई है। मुंबई इंडियंस के अलावा आईपीएल में क्या किसी भी लीग क्रिकेट में कोई टीम 300 मैच नहीं खेल पाई है। मुंबई ऐसा करने वाली पहली फ्रैंचाइजी टीम बनी है हालांकि इससे पहले 2 टीमें ऐसा कर चुकी हैं। उसमें से एक पाकिस्तान की नेशनल टीम है।

    दुनिया की तीसरी बनी टीम

    आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हुई है। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। आज संस्करण का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला जा रहा है। ये मुंबई इंडियंस का 300वां मैच है। उनसे पहले सिर्फ पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम और समरसेट ही 300 मैच खेल पाई है। दोनों ही टीमों ने 303-303 मैच खेले हैं। हालांकि मुंबई इंडियस ने अभी आईपीएल में 300 मैच पूरे नहीं किए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ये मैच मुंबई इंडियंस का 278वां आईपीएल मैच है। इसके अलावा मुंबई ने चैंपियंस लीग के 5 संस्करणों में 22 मैच खेले हैं। बता दें कि मुंबई के बाद सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली आईपीएल फ्रैंचाइजी आरसीबी हैं जिन्होंने 287 मैच खेले हैं।

    7 ट्रॉफी जीत चुकी है मुंबई इंडियंस

    मुंबई इंडियंस आईपीएल के पहले संस्करण से खेल रही है। टीम ने 2013 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। इसके बाद टीम ने 2015, 2017, 2019 और 2020 संस्करण जीता। टीम सीएसके के साथ सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम है। सभी ट्रॉफी फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने 2011 और 2013 चैंपियंस टी-20 लीग का खिताब भी जीता है। मुंबई 2020 के बाद अभी तक आईपीएल के फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई है।