Category: Sports
-

आज का राशिफल 26, अगस्त 2023
मेष:आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।वृष:पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।मिथुन:वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा। दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।कर्क: आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा। भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा।सिंह:मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं।कन्या: काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा। यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।तुला:आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें।वृश्चिक:व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें।धनु:सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं। नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।मकर:किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।कुंभ: ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।मीन:किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। -

आज का राशिफल 25, अगस्त 2023
मेष:आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।वृष:परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं।मिथुन:भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।कर्क:जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा। कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है।सिंह:आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी।कन्या:नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी।तुला: प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे।वृश्चिक: यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें। कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें।धनु: नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे। किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।मकर:निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें। परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।कुंभ:सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। -

आज का राशिफल 24, अगस्त 2023
मेष:रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं।वृष:रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा।मिथुन:कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।कर्क:उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी।सिंह:उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है। विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें।कन्या:नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।तुला:व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा।वृश्चिक:यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें।धनु:योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।मकर:लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी।कुंभ:हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।मीन:किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा। बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। -

आज का राशिफल 23, अगस्त 2023
आज श्रावण शुक्ल की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 44 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज गोस्वामी तुलसीदास जी की जंयती है। वहीं आज बुध भी वक्री होंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशिः आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के लोगों को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। छात्र आज कोई कंप्यूटर कोर्स ज्वॉइन करने का मन बनाएंगे। ऑफिस कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज सीनियर आपको कोई उपहार दें सकते हैं। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी से किया कोई वादा आज पूरा करेंगे।
वृष राशिः आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी की राय लेने से बिजनेस में किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल होगी। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भरेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से, आपके सारे कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी। अपने बच्चों को मामूली बात पर डांटने के बजाय उनको समझाने का प्रयास करें।
मिथुन राशिः आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आज नए बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है, तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहें है तो किसी अनुभवी से सलाह आवश्य ले लें छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। जल्द ही सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।
कर्क राशिः आज आपका दिन खास रहेगा। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो आपको बिजनेस में लाभ कराएगा। आज जीवनसाथी के साथ घर के जरूरी कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ पार्क जाएंगे जहां बच्चे आइसक्रीम का आनंद उठाएंगे। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। लवमेट के साथ लॉग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
सिंह राशिः आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी, जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन इलेक्ट्रॉनिक से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपके घर कोई खास मेहमान आयेंगे, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त होगी।
कन्या राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएंगे। आज घर पर परिवार सहित अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है तो आज उनके लिए दिन बेहतरीन है। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन घूमने का प्लान बन सकता है । अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
तुला राशिः आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ किसी विदेश यात्रा का प्लान कर सकते हैं। आज किसी बचपन के दोस्त से आपकी मुलाकात होगी। वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, किसी केस का फैसला उनके पक्ष में आएगा।
वृश्चिक राशिः आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज एक-एक करके सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। जीवनसाथी के प्रति सकारत्मक विचार रिश्ते में और मधुरता लाएगा। दोस्तों के साथ कही घूमने का प्लान बनाएंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।
धनु राशिः आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज ऑफिस की तरफ से आप कोई बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते हैं। साथ ही दोस्तों के साथ आज आप खूब एन्जॉय करेंगे। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है, आज कहीं अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। इस राशि के लवमेट्स आज अपनेरिश्ते की बात घर पर करेंगे हो सकता है कि जल्द ही शादी पक्की भी हो जाएं। जमीन-जायदाद से जुड़े फैसले आज आपके पक्ष में आएगा।
मकर राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। आपको अपने कार्यों को करते वक्त सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियां हो सकती हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचे। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का बिजनेस करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा।
कुंभ राशिः आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज उन चीजों को महत्व देंगे जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। आज आप शहर के किसी बड़े मॉल में फूड कॉर्नर ओपन करने का भी विचार कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने के लिए प्लान बना सकते हैं। अचानक धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
मीन राशिः आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनाएंगे।
-

आज का राशिफल 22 अगस्त, 2023
आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज देर रात 3 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 17 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज भगवान कल्कि की जयंती मनायी जाएगी। साथ ही साथ आज मंगला गौरी का व्रत भी किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशिः आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाश करने की कोशिश करेंगे। किसी काम के लिए कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आज आपको मिलेगा। आपको अपने बच्चों से काम में सपोर्ट मिलेगा। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। जीवनसाथी से उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
वृष राशिः आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए नए सिरे से शुरुआत करेंगे। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें आज कोई अवॉर्ड मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।
मिथुन राशिः आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक धन लाभ कराएंगी। आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। आपको उस काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। किसी घरेलू काम के लिए आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी होंगे। ऑफिस में आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे।
कर्क राशिः आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं,तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की जरूरत है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए। आज आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में कुछ वक्त लग सकता है। जो छात्र किसी बड़े कॉलेज में दाखिला लेने के लिए फॉर्म भर रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज बच्चे आपसे खिलौने खरीदने के लिए कह सकते हैं।
सिंह राशिः आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर मिलेगा। विदेश से नौकरी के लिए आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, आज उनका दिन अच्छा रहेगा। आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपको किसी प्रोजेक्ट के लिए किसी बड़े आदमी से मदद मिलेगी। हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। आपके साथ सब अच्छा होगा । लवमेट्स घूमने का प्लान बनाएंगे।
कन्या राशिः आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब लगाने से पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नए लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। छात्र आज अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे। करियर को बेहतर बनाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी।
तुला राशिः आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। संतान को सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। बिजनेस में आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। आज आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करें, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए फेबरेबल रहेगा। जो छात्र घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी आपके कार्यों में मदद मिलेगी। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।
धनु राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको कोई अच्छा काम मिल सकता है। आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, बच्चों को भी साथ में ले जाएंगे। कई दिनों से रुका हुआ कोई प्रशासनिक कार्य आज किसी बड़े अधिकारी की मदद से पूरा हो जाएगा। महिलाओं के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। आज आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
मकर राशिः आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। परिवार में भी स्थिति ठीक बनी रहेगी। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपका दोस्त आपको कोई काम करने के लिए कह सकता है। प्राइवेट नौकरी करनेको ऑफिस के किसी काम के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपकी रूचि अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगी।
कुंभ राशिः आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने की जरूरत है। समयसीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर का माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आपकी सकारात्मक सोच लोगों को काफी पसंद आएगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
मीन राशिः आज आपको जीवन में कुछ खास मौके मिल सकते हैं। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनका काम आज अच्छा रहेगा। पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे आपसी ताल-मेल बढ़ेगा।
-

आज का राशिफल,21 अगस्त 2023
मेष:नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। धनार्जन होगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा।वृष: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है।मिथुन:मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। लाभ होगा। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी।कर्क:घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आलस्य हावी रहेगा। प्रमाद न करें। विवेक का प्रयोग करें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।सिंह:नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश मनोनकूल रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है।कन्या:व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं।तुला: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्छा जागृत होगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। प्रमाद न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।वृश्चिक: मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। किसी कार्य की चिंता रहेगी।धनु:लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी।मकर:हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।कुंभ:व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है।मीन:आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। चिंता दूर होगी। नौकरी में रुतबा बढ़ेगा। -

आज का राशिफल,20अगस्त 2023
मेष: व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।वृष: मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता है। सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा।मिथुन:पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें।कर्क:बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा।सिंह:दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी।कन्या:यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।तुला:सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।वृश्चिक:चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।धनु:चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।मकर:यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। झंझटों में न पड़ें।कुंभ:ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें।मीन:पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आशंका-कुशंका से बाधा होगी। -

आज का राशिफल, 19 अगस्त 2023
मेष: नौकरी में कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें। एकाएक स्वास्थ्य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहूंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा।वृष: व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।मिथुन: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा। फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। जोखिम न लें।कर्क: व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।सिंह:स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी। कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें।कन्या:व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें। घर के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी।तुला:सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान महसूस होगी।वृश्चिक:तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।धनु: भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है।मकर: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी।कुंभ:भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। आशंका व कुशंका रहेगी। कार्य में बाधा संभव है। उत्साह बना रहेगा। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख के साधन जुटेंगे।मीन:यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा -

आज का राशिफल, 18 अगस्त 2023
आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 27 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 57 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट पर मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 3 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक कन्या राशि में ही गोचर करते रहेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशिः आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले मे आप नए लोगों से मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सीनियर नेता आपके कार्यो की तारीफ करेंगे। आज आपके बच्चे आपको कोई गुड न्यूज दे सकते हैं, जिससे आप उनपर गर्व महसूस करेंगे। लवमेट्स आज सरप्राइज देंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। पूरा दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा।
वृष राशि: आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल होने के कारण आज घर पर पार्टी करेंगे। घरेलू कार्यों परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आज आपका मन लगा रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। आपके जूनियर आपसे काम सीखना पसंद करेंगे। लवमेट्स के रिश्ते में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। पहले किये गए किसी सामाजिक कार्य के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। परिवार वालों के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बन सकता है। आज आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनाएंगे, जिससे आपको भविष्य में अच्छा फायदा होगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आज आप किसी नए व्यापार की योजना भी बनाएंगे। पारिवारिक कार्यो को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ बनाया हुआ लॉग ट्रीप का प्लान आज कैंसिल हो सकता है। संगीत और कला में रुझान रखने वाले लोगों को आज किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर काम करने का ऑफर आएगा। दुकानदारों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है, रोज की अपेक्षा आज ज्यादा मुनाफा होगा। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों का प्रमोशन होगा।
सिंह राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। आज दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। राजीनीति में सक्रिय लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लेखन कार्य कर रहे लोगों के किसी लेख की तारीफ होगी। आज आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होगी। आज ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो आपकी बैक-बायटिंग हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।
कन्या राशि: आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो समय रहते पूरा हो जाएगा। फर्नीचर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
तुला राशि: आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के ऑर्किटेक के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो आज ले लीजिए। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा।
वृश्चिक राशि: आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आज आप अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएंगे, इससे परिवारवाले प्रसन्न होंगे। आज इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज आप घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा।
धनु राशि: आज का दिन बिजनेस के लिए फायदेमंद होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। दांपत्य रिश्ता आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आप किसी दोस्तों के साथ कोई बिजनेस शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। लक्ष्मी के रुप में नए मेहमान के आने की खुशी में घर में पार्टी करेंगे। ग्राफिक डिजाइनर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ होगा। आज आप परिवार के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आज ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर होगा, जहां से अप-एंड डाउन करने में आपको आसानी होगी। जीवनसाथी से निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पढाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। सड़क पर चलते समय सतर्क रहें।
कुंभ राशि: आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से काम जल्द खत्म होगा। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आप कोई घर का काम पूरा करने में सफल होंगे। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहेगा।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज आपको व्यापार में अचानक धनलाभ का अवसर प्राप्त होगा। लवमेट्स से आज कोई अच्छी ड्रेस उपहार स्वरूप मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आपके मन में व्यापार को लेकर नए-नए विचार आएंगे। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिनसे आप बचपन की यादें शेयर करेंगे।
-

आज का राशिफल, 17 अगस्त 2023
आज श्रावण शुक्ल की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज शाम 5 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 29 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 58 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 1 बजकर 31 मिनट पर सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि: आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरु करने का विचार आपके मन में आयेगा । किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद साबित होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। छात्रों को आज सफलता मिलेगी, जिससे परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। लोग आपको बधाई देंगे।
वृष राशि: आज कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटे स्तर पर शुरू किया गया व्यापार आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं, आज उनके काफी करीब पहुंच जाएंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी समझदारी से आप उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। जरूरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। इस राशि के छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है । घरसे किसी विषय पर सलाह मिलेगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
मिथुन राशि: आज का दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग उच्च शिक्षा पाने की इच्छा रखते हैं, उन्हें आज किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिलेगा। आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे। आज आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बनाएंगे। आज आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी।
कर्क राशि: आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आपको अपने वाणी पर संयम रखने की जरूरत हैं। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं आज वो नई क्लीनिक की ओपनिंग करने का मन बनायेंगे, जिसमें परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी । आज समाज सेवा के लिए की गई कोशिशें आपकी अलग पहचान बनाएंगी। इस राशि के छात्र आज किसी एकांत जगह पर जाकर पढ़ाई करें, तो पढ़ाई में मन लगेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।
सिंह राशि: आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग मिलने से कोई प्रसाशनिक कार्य पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। आज आपके दिमाग में नए-नए विचार आएंगे। लेखन का कार्य कर रहे लोगों की रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। आज व्यर्थ की बातों में उलझने से बचें। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कन्या राशि: आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। साइंस और रिसर्च के फिल्ड से जुड़े लोगो को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। पूराने कामों का निपटारा करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके काम आएगा। बिजनेस संबंधी मीटिंग में आज आप सही ढंग से अपनी बात रखेंगे। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। छात्र आज कुछ ऑनलाइन सिखने की कोशिश करेंगे। अविवाहित जातकों को विवाह के लिए अच्छा प्रस्ताव आएगा।
तुला राशि: आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज समाज में आपकी एक अलग ही छवि निखर कर सामने आएगी। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। बॉस आपको किसी जरूरी काम से दूसरे शहर की यात्रा पर भेज सकते हैं। आज आप कुछ ऐसे कार्यो को करने के लिए तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप प्रसन्न होंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि: आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते हुए थोडी सावधानी जरूर बरते। आज आपमें सफलता और उच्चपद पाने की इच्छा जागृत होगी, जिससे आप और अधिक मेहनत करेंगे। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आज हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। लवमेट्स एक-दूसरे को उपहार देंगे, साथ ही कहीं घूमने भी जाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
धनु राशि: भविष्य की योजनायें बनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें काफी धन लाभ होने वाला है। आज जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे आप थोड़ा उलझन में पड़ सकते हैं। नवविवाहित दंपत्ति में मीठी नोकझोक होगी, जिससे रिश्ते में और मिठास बढेगा। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखें, रिश्ता और मजबूत होगा।
मकर राशि: आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज सफलता में आ रहीं रुकावटें दूर होंगी। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कार्यों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से अधिक फायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। लवमेट आज एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, तो रिश्तों में मधुरता आएगी।
कुंभ राशि: आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का फैसला आपके पक्ष में आएगा। राजीनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समरोह में जाने का मौका मिलेगा। आज आपको अचानक धन लाभ होने वाला है। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो पहले उसके बारे में ठीक से जानकारी कर लें। व्यापार में आज आपको खूब तरक्की मिलेगी। आज जीवनसाथी से उपहार मिलेगा। लवमेट्स आज एक दूसरे से फोन पर देर तक बात करेंगे। नया वाहन लेने का मन बनाएंगे।
मीन राशि: आज का दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे, जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। पहले किये गये प्रयासों का फल आज मिलने वाला है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। आज आपको पूरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपकी सेहत में काफी सुधार आएगा। छात्रों को आज सफलता मिलने वाली है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की मदद मिलेगी।