Category: Sports

  • MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने जीता Toss, Hardik Pandya ने चुनी गेंदबाजी

    MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने जीता Toss, Hardik Pandya ने चुनी गेंदबाजी

    MI vs KKR: आईपीएल 2026 का रोमांचक आगाज हो चुका है और दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में हाई-वोल्टेज भिड़ंत देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। मैच से पहले टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जिसने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

    पिच पर हरियाली, गेंदबाजों के लिए मदद की उम्मीद
    टॉस के बाद हार्दिक पांड्या ने पिच को लेकर कहा कि इसमें अच्छी खासी घास दिखाई दे रही है, जो शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को मदद दे सकती है। उन्होंने टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि मुंबई के पास अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन संतुलन है। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और मिशेल सैंटनर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को मजबूत बनाती है।

    रहाणे भी करना चाहते थे गेंदबाजी
    दूसरी ओर, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस हारने के बाद कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। उन्होंने वानखेड़े की पिच पर इतनी घास पहले कभी नहीं देखने की बात कही। रहाणे ने टीम की तैयारी पर संतोष जताया और बताया कि कोलकाता और मुंबई दोनों जगहों पर कैंप लगाकर खिलाड़ियों ने अच्छी तैयारी की है।

    हेड टू हेड में मुंबई का दबदबा
    अगर दोनों टीमों के आईपीएल इतिहास पर नजर डालें, तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए 35 मुकाबलों में मुंबई ने 24 बार जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता सिर्फ 11 मैच ही जीत पाई है। वानखेड़े स्टेडियम की बात करें तो यहां मुंबई का रिकॉर्ड और भी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 12 मैचों में से 10 बार मुंबई ने जीत हासिल की है, जबकि केकेआर को सिर्फ 2 बार सफलता मिली है।

  • RCB vs SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता टॉस, जानें कौनसी टीम पहले करेगी बल्लेबाजी

    RCB vs SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता टॉस, जानें कौनसी टीम पहले करेगी बल्लेबाजी

    RCB vs SRH, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ओपनिंग मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में है। मुकाबले में टॉस आरसीबी ने जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस पिच से किसे मिलेगी मदद आईपीएल सीजन के शुरुआत का मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां फैंस को हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। ये ग्राउंड अपनी छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिचों के लिए जाना जाता है।   देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन RCB : विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन, नीतीश रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट    
  • IPL 2026 से पहले CSK को लगा झटका, दिग्गज खिलाड़ी हुआ चोटिल

    IPL 2026 से पहले CSK को लगा झटका, दिग्गज खिलाड़ी हुआ चोटिल

    नई दिल्लीः आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी करीब 2 सप्ताह तक अपनी टीम से नहीं जुड़ पाएंगे। दरअसल, शनिवार, 28 मार्च को सीएसके फ्रेंचाइजी ने पुष्टि की कि धोनी पिंडली (काफ) में खिंचाव के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे। सीएसके ने धोनी के ना खेलने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी और कहा,”धोनी इस समय पिंडली की चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। पोस्ट में लिखा है, जल्दी ठीक हो जाइए थाला।”

    सीएसके ने आधिकारिक बयान में जानकारी दी कि धोनी इस समय काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) से जूझ रहे हैं और फिलहाल रिहैबिलिटेशन (पुनर्वास) से गुजर रहे हैं। टीम के बयान के मुताबिक, ‘एमएस धोनी इस समय काफ स्ट्रेन से उबरने की प्रक्रिया में हैं। इसके चलते वह आईपीएल के पहले दो हफ्तों से बाहर रह सकते हैं।’ धोनी की गैरमौजूदगी में टीम के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी या तो संजू सैमसन संभाल सकते हैं या फिर उर्विल पटेल को मौका मिल सकता है। धोनी के कम से कम सीजन के पहले चार मुकाबले मिस करने की संभावना है।

    ऐसे में सीएसके को शुरुआती दो हफ्तों में 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स से गुवाहाटी में, तीन अप्रैल को पंजाब किंग्स से चेन्नई में, पांच अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से बंगलूरू में और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से चेन्नई में खेलना है। इसके बाद 14 अप्रैल को सीएसके का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स से चेन्नई में होगा। धोनी दिल्ली के खिलाफ या फिर कोलकाता के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं। धोनी भले ही अब कप्तान नहीं हैं, लेकिन मैदान पर उनकी मौजूदगी टीम के लिए बेहद अहम रहती है। वह अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर टीम से जुड़े हुए हैं।

    विकेटकीपिंग में अनुभव, डेथ ओवर में फिनिशिंग और युवा खिलाड़ियों को गाइड करना, इन सभी मामलों में उनकी कमी साफ महसूस होगी। 44 वर्षीय एमएस धोनी के आईपीएल भविष्य को लेकर हर सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के अभियान के बाद जोरदार चर्चा शुरू हो जाती है। चूंकि धोनी अब सिर्फ आईपीएल ही खेलते हैं, इसलिए उनके लिए मैच फिटनेस बनाए रखना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। पिछले आईपीएल सीजन में धोनी ने 14 मैच खेले थे और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए टीम की पारी को आखिरी ओवरों में तेज फिनिश देने का काम किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद से वह लगातार घुटने की समस्या से जूझते रहे हैं। इसी कारण उन्होंने 2023 में सर्जरी भी कराई थी।

  • IPL 2026: लाइव मैच देखने के लिए खर्चने होंगे इतने रूपए, मोबाइल पर फ्री में मैच देखने के लिए करें ये काम

    IPL 2026: लाइव मैच देखने के लिए खर्चने होंगे इतने रूपए, मोबाइल पर फ्री में मैच देखने के लिए करें ये काम

    IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज कुछ ही घंटों में होने जा रहा है, लेकिन इस बार दर्शकों के लिए एक बड़ा बदलाव है। पिछले सीजनों के उलट, अब मोबाइल पर मैच देखना पूरी तरह मुफ्त नहीं रहा। डिजिटल स्ट्रीमिंग के नियम बदल चुके हैं और दर्शकों को अब इसके लिए पैसे खर्च करने होंगे। आईपीएल के डिजिटल स्ट्रीमिंग के इस बदलाव की वजह मीडिया राइट्स और प्लेटफॉर्म के मर्जर को माना जा रहा है। पहले फ्री स्ट्रीमिंग से दर्शकों की संख्या बढ़ी, लेकिन अब कंपनियां इसे रेवेन्यू मॉडल में बदल रही हैं।

    टीवी पर कैसे देखें?

    अगर आप मोबाइल के बजाय टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो आप सीधे Star Sports चैनल पर लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको अपने केबल या DTH ऑपरेटर का शुल्क देना होगा।

    मोबाइल पर कहां देखें मैच?

    इस साल IPL 2026 के सभी लाइव मुकाबले JioHotstar ऐप पर स्ट्रीम किए जाएंगे। पहले जहां जियो सिनेमा पर मैच मुफ्त उपलब्ध थे, वहीं अब नई व्यवस्था में सब्सक्रिप्शन जरूरी हो गया है।

    क्या हैं सब्सक्रिप्शन प्लान?

    JioHotstar ने अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई प्लान पेश किए हैं: मोबाइल प्लान- 3 महीने: 149 रुपए 1 साल: 499 रुपए एक समय में सिर्फ एक मोबाइल पर स्ट्रीमिंग सुपर प्लान 3 महीने: 299 रुपए 1 साल: 899 रुपए एक साथ दो डिवाइस (मोबाइल/टीवी/लैपटॉप) प्रीमियम प्लान- 1 महीना: 299 रुपए 1 साल: 1499 रुपए एक साथ चार डिवाइस + 4K क्वालिटी

    फ्री में देखने का तरीका?

    पूरी तरह फ्री तो नहीं, लेकिन कुछ यूजर्स के लिए राहत जरूर है। अगर आपके पास जियो सिम है और आप 349 रुपए या उससे अधिक का रिचार्ज कराते हैं, तो आपको JioHotstar का सब्सक्रिप्शन बिना अलग से पैसे दिए मिल सकता है।      
  • Yash Dayal ने कंटेंट क्रिएटर Shweta Pundir से रचाई शादी, देखें तस्वीरें

    Yash Dayal ने कंटेंट क्रिएटर Shweta Pundir से रचाई शादी, देखें तस्वीरें

    Yash Dayal Marries News: आईपीएल टीम Royal Challengers Bengaluru (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। बताया जा रहा है कि यह शादी काफी निजी रखी गई थी और इसमें क्रिकेट जगत से किसी खिलाड़ी के शामिल होने की खबर सामने नहीं आई।

    श्वेता पुंडीर हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
    श्वेता पुंडीर दिल्ली की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5.87 लाख फॉलोअर्स हैं और वह अपने लाइफस्टाइल और व्लॉग से जुड़े वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा श्वेता इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग में ब्रॉडकास्टर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं और कई क्रिकेट इवेंट्स से भी जुड़ी रही हैं।

    यश दयाल पर पहले लग चुके हैं रेप के आरोप
    यश दयाल का नाम पिछले साल 2025 में दो अलग-अलग रेप मामलों में सामने आया था। इन मामलों में उन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं।

    गाजियाबाद की महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
    गाजियाबाद की एक महिला ने आरोप लगाया कि यश दयाल ने शादी का वादा करके करीब 5 साल तक उसका भावनात्मक और शारीरिक शोषण किया। महिला की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया था।

    जयपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप
    दूसरा मामला जयपुर से सामने आया, जहां एक नाबालिग लड़की ने यश दयाल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोप है कि दयाल ने क्रिकेट में मदद दिलाने का भरोसा देकर 2023 में 17 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में जयपुर के सांगानेर सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

    राजस्थान हाईकोर्ट से मिली अंतरिम राहत
    इन मामलों के बीच जनवरी में राजस्थान हाईकोर्ट ने यश दयाल को अंतरिम राहत दी थी। इसके बाद दयाल ने कोर्ट में एक अलग याचिका भी दाखिल की, जिस पर कानूनी प्रक्रिया जारी है।

    जमानत मिलने पर श्वेता ने जताई थी खुशी
    जब जनवरी में यश दयाल को जमानत मिली थी, तब श्वेता पुंडीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुशी जताई थी। उन्होंने इसे “न्याय” (Justice) बताया था।

    आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलेंगे दयाल
    28 साल के यश दयाल आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते नजर आएंगे। टीम ने उन्हें नीलामी से पहले 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।दयाल ने 2022 में Gujarat Titans के साथ आईपीएल डेब्यू किया था और उसी साल टीम के साथ आईपीएल का खिताब भी जीता था।

     

     

  • कौन हैं होने वाली दुल्हनिया वंशिका? जिनके प्यार में ‘Clean-Bowled’ हुए कुलदीप यादव

    कौन हैं होने वाली दुल्हनिया वंशिका? जिनके प्यार में ‘Clean-Bowled’ हुए कुलदीप यादव

    Kuldeep & Vanshika Wedding News: भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज Kuldeep Yadav  जल्द ही अपने जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार जीत के बाद अब उनके परिवार में एक और खुशखबरी आने वाली है। कुलदीप यादव 14 मार्च 2026 को अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। इस खास मौके को लेकर दोनों परिवारों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। मसूरी में होगी शादी, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी उत्तराखंड के खूबसूरत शहर Mussoorie में होगी। शादी से एक दिन पहले यानी 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में आयोजित की जाएंगी। शादी के बाद 17 मार्च को Lucknow के होटल सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें कई खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। 2025 में हुई थी सगाई कुलदीप और वंशिका की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में हुई थी। उस समय दोनों परिवारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में यह समारोह संपन्न हुआ था। इसके बाद से ही दोनों की शादी की तैयारियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कानपुर की रहने वाली हैं वंशिका कुलदीप यादव की होने वाली दुल्हन वंशिका चड्ढा मूल रूप से Kanpur की रहने वाली हैं। वह श्यामनगर लालबंगला इलाके की निवासी हैं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं। वंशिका ने 2017 में सेंट मैरी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई और नौकरी के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं, जहां वह वर्तमान में काम कर रही हैं। बचपन की दोस्ती प्यार में बदली कुलदीप यादव और वंशिका एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों की दोस्ती कई साल पहले शुरू हुई थी। समय के साथ यह दोस्ती गहरी होती गई और धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आखिरकार दोनों परिवारों की सहमति से उन्होंने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का फैसला किया। शादी में शामिल हो सकते हैं कई बड़े नाम इस शादी समारोह में दोनों परिवारों के अलावा बीसीसीआई से जुड़े लोग, भारतीय टीम के पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा शहर के कई उद्योगपति, कुलदीप के कोच और पारिवारिक मित्र भी इस खास मौके के गवाह बन सकते हैं। पहले नवंबर में होनी थी शादी जानकारी के अनुसार कुलदीप और वंशिका की शादी पहले पिछले साल नवंबर में तय की गई थी। लेकिन उस समय भारतीय टीम के मैच और टी-20 वर्ल्ड कप में कुलदीप यादव के चयन के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। अब 14 मार्च 2026 को दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे।      
  • T20 World Cup में भारत पर हुई नोटों की बरसात, रच दिया इतिहास

    T20 World Cup में भारत पर हुई नोटों की बरसात, रच दिया इतिहास

    नई दिल्लीः अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में हारकर तीसरी बार ट्रॉफी उठाई। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता। इसी के साथ भारत ने अपने नाम कई रिकार्ड दर्ज कर लिए। दरअसल, भारत 3 बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। किसी टीम ने अपनी ही मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता हो, ये भी पहली बार ही हुआ है।

    इतना ही नहीं, भारत लगातार दूसरी बार यह टूर्नामेंट जीतने वाला भी पहला देश बन गया है। इस यादगार जीत से भारत ने न सिर्फ वर्ल्ड क्रिकेट में अपना डंका बजवाया, बल्कि रिकॉर्ड प्राइज मनी पर भी कब्जा जमाया। दरअसल, टाइटल जीतने वाली इंडियन टीम को उनके जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए $3.0 मिलियन (₹27.48 Cr) का इनाम दिया गया।

    जो पिछले एडिशन 2024 के मुकाबले इस बार टोटल प्राइज पूल में 20% की बढ़ोतरी है, 2024 में टीम इंडिया को $2.45 मिलियन (₹22.30 Cr) मिला था। यह नंबर दिखाता है कि इंडिया को ट्रॉफी जीतने पर पिछली बार के मुकाबले 5 करोड़ रूपये ज्यादा मिलेंगे। वहीं फाइनल हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम को भी USD 1.6 मिलियन का बड़ा इनाम मिलेगा, जो भारत का लगभग 14.65 करोड़ रुपये बनता है। पिछले एडिशन में, रनर-अप को $1.28 मिलियन (₹11.65 Cr) मिले थे, जिसमें 3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुईं साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में से प्रत्येक को 790,000 डॉलर (लगभग 7.24 करोड़ रुपये) मिले।

    बता दें कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत को एकतरफा अंदाज में यह खिताबी जीत मिली। टॉस हारने के बाद भारत ने 256 रन का विशाल लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने रखा। संजू सैमसन (46 गेंदों में 89 रन) और अभिषेक शर्मा (21 गेंद में 52 रन) ने तूफानी दिलाई। दोनों ने अर्धशतक जमाए। तीन नंबर पर आए ईशान किशन (25 गेंद में 54 रन) का बल्ला भी चला. उन्होंने भी फिफ्टी जड़ दी।

    अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने 24 रन बटोरते हुए 8 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए और भारत को 255 रन के स्कोर तक पहुंचाया। पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करने उतरे कीवी बल्लेबाजों पर भारतीय गेंदबाज कहर बनकर टूट पड़े। कीवी टीम 159 रन पर ढेर हो गई। अक्षर पटेल ने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस किया। बुमराह ने चार विकेट चटकाए। अक्षर को 3 विकेट मिले। हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

  • क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर Aakriti Agarwal भी नहीं हैं किसी से कम, देखें तस्वीरें

    क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर Aakriti Agarwal भी नहीं हैं किसी से कम, देखें तस्वीरें

    भारतीय क्रिकेटर Prithvi Shaw ने अपनी गर्लफ्रेंड Aakriti Agarwal के साथ सगाई कर ली है। इस खुशखबरी को खुद आकृति अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह पृथ्वी शॉ को अंगूठी पहनाती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत होने की जानकारी भी दी।

    हाल ही में दोनों को Arjun Tendulkar की शादी में भी साथ देखा गया था, जिसके बाद से ही उनके रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। अब सगाई की खबर सामने आने के बाद यह कपल सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

    तस्वीर शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज
    पृथ्वी शॉ ने भी अपनी होने वाली पत्नी आकृति अग्रवाल के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला और सभी उन्हें बधाई देने लगे। हालांकि, अभी तक इस कपल ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया है।

    बताया जाता है कि पृथ्वी शॉ ने 27 अगस्त 2025 को Ganesh Chaturthi के खास मौके पर पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। उस पोस्ट में उन्होंने आकृति को टैग भी किया था, जिसके बाद से ही उनके रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई थी।

    2025 में किया था रिश्ते का खुलासा
    पृथ्वी शॉ ने साल 2025 में आकृति अग्रवाल के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। अब सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस उनकी होने वाली पत्नी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं।

    आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 3.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हाल ही में वह फिल्म Trimukha में नजर आई थीं। इस फिल्म में Ravi Prakash, Motta Rajendran, Sunny Leone, Jiiva, Suman और Aditya Srivastava जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

    लखनऊ में हुआ जन्म, मुंबई में की पढ़ाई
    आकृति अग्रवाल का जन्म उत्तर प्रदेश के Lucknow में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई Mumbai के निर्मला मेमोरियल कॉलेज से पूरी की।

     

  • T20 World Cup final 2026: इस टीम ने जीता टॉस, जानें कौन करेगा पहले Bating

    T20 World Cup final 2026: इस टीम ने जीता टॉस, जानें कौन करेगा पहले Bating

    T20 World Cup final 2026: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इस बड़े मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेगी। खासकर दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और नंबर-1 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को लेकर काफी चर्चा हो रही है कि क्या दोनों को अंतिम एकादश में जगह मिलेगी या नहीं। वहीं, न्यूजीलैंड ने जीता टॉस जीत लिया है। पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम मैनेजमेंट इन दोनों खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकता है और उन्हें फाइनल मुकाबले में खेलने का मौका मिल सकता है। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में अब तक दोनों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।

    Image

    अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन
    अभिषेक शर्मा ने इस पूरे टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है। बाकी मैचों में वह बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे। वहीं स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती भी लय में नजर नहीं आए हैं।

    सेमीफाइनल मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 64 रन खर्च कर दिए थे, जो टीम के लिए चिंता का कारण बना। इसके बावजूद फाइनल जैसे बड़े मैच में टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा जता सकता है।

    भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा

    न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट (डब्ल्यू), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (सी), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर
    पिछले छह सालों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में चार बार आमना-सामना हुआ है। इनमें दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीते हैं।

    Image

    न्यूजीलैंड ने भारत को 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हराया था। वहीं भारत ने 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को मात दी थी। इसके अलावा पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था।

    यहां देख सकते हैं भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच
    भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस बड़े मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। दर्शक टीवी पर अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच का आनंद ले सकते हैं।

    अगर आप मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा जिन दर्शकों के पास डीडी फ्री डिश कनेक्शन है, वे डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। मैच से जुड़ी हर बड़ी खबर, लाइव स्कोर और हिंदी कमेंट्री भी टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार उपलब्ध रहेगी।

     

     

     

     

     

  • T20 World Cup 2026 final : IndvsNZ टीम से बाहर हुए Abhishek-Varun, सामने आई बड़ी वजह

    T20 World Cup 2026 final : IndvsNZ टीम से बाहर हुए Abhishek-Varun, सामने आई बड़ी वजह

    खेल : टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट का एक और खिताब जीतने के लिए भारतीय टीम आज न्यूजीलैंड के सामने होगी। पूरा देश टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं कर रहा है। क्रिकेट प्रेमियो को भी इस बात की उम्मीद है कि भारतीय टीम पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर एक बार फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनेगी। फैंस को बहुत नजदीकी और रोमांचक फाइनल मैच होने की उम्मीद है। मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार, शाम 7 बजे से ये मुकाबला शुरु होगा। फाइनल से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इंडिया इलेवन को लेकर बड़ी बहस छिड़ चुकी है। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि खराब परफॉर्मेंस से जूझ रहे ओपनर अभिषेक शर्मा को खिताबी मुकाबले से बाहर कर दिया जाए। गावस्कर का यह मानना है कि अभिषेक इस पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करते दिख रहे हैं। खासकर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनकी कमजोरी साफ दिखी है। टूर्नामेंट में वह सिर्फ एक बार ही 50 का आंकड़ा पार कर पाए हैं और तीन मौके पर ऑफ स्पिनर्स का शिकार बने हुए हैं।

    अभिषेक शर्मा का खराब रहा प्रदर्शन

    सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन खराब ही रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में वह सिर्फ 9 रन बनाकर विल जैक्स की गेंद पर आउट हो गए हैं। पूरे टूर्नामेंट में उनका स्कोर 0,0,0,15,55, 10 और 9 रहे हैं। इस तरह उन्होंने 7 पारियों में सिर्फ 89 रन बनाए हैं और उनका औसत 12.71 रहा है। अभिषेक शर्मा भले ही अभी तक आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में नंबर में बल्लेबाज हो परंतु वो अपनी गलतियों से सीख भी नहीं रहे। पूर्व कप्तान ने टीम मैनेजमेंट को सुझाव दिया है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर फाइनल के लिए टीम में बदलाव पर विचार करेंगे। उनके अनुसार, ईशान किशन को संजू सैमसन के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला है। वहीं रिंकू सिंह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा। गावस्कर ने कहा कि रिंकू सिंह में आत्मविश्वास की कमी नहीं है और कई बार ऐसे खिलाड़ी बड़े मैचों में कमाल कर जाते हैं।

    वरुण चक्रवर्ती हुए टीम से बाहर

    पूर्व भारतीय कप्तान ने गेंदबाजी यूनिट में भी बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया जाएगा। पिछले कुछ मैचों में वरुण की गेंदबाजी काफी महंगी साबित हुई है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1/47 जिम्बाब्बे के खिलाफ 1/35 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 1/40 के आकड़े दर्ज किए थे। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ तो उनकी हालात और खराब रही जब जैकब बेथेल ने उनकी जमकर खबर ली और सिर्फ 13 गेंदों में 42 रन ठोक लिए।