Category: Entertainment

  • बददी में कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे श्रोतागण, देखें वीडियो

    बददी में कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे श्रोतागण, देखें वीडियो

    बद्दी के दशहरा मैदान में मनाया दूसरा श्री श्याम महोत्सव

    बद्दी/सचिन बैंसल : बद्दी में द्वितीय श्री श्याम महोत्सव में विश्व विख्यात भजन गायक कन्हैया मितल ने  एक से बढ़ कर एक भजन  सुना कर उपस्थित जनता को झूमने पर विवश किया। इस भजन संध्या में खाटू श्याम के पुजारी हर्षवर्धन चौहान ने भी भजन संध्या में शिरकत की। दून के विधायक चौधरी राम कुमार, उनकी धर्म पत्नी निधि  चौधरी, पार्षद सुरजीत चौधरी, धर्मपाल चौहान, पार्षद राहुल अग्रवाल विशेष रुप से उपस्थित रहे। 

    बद्दी के दशहरा मैदान इस कार्यक्रम के लिए छोटा पड़ गया था। करीब पांच हजार  की क्षमता का इस मैदान में बीस हजार दर्शक पहुंच गए। लोगों ने कन्हैया मितल का इतना खुमार चढ़ा था कि उनके हर भजनों के साथ लोग थिरक और गा रहे थे। कार्यक्रम की शुरूआत झारखंड के रामगढ़ की गायिका श्वेता अग्रवाल ने की। उन्होंने अपने मधुर आवाज से दर्शकों को बांधे रखा। देर सांय दस बजे कन्हैया मितल जैसे ही स्टेज पर पहुंचे तो भीड़ को रोक पान में पुलिस प्रशासन भी बौना दिख रहा था। बद्दी के तायल परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भजन संध्या के साथ साथ भंडारे का भी आयोजन था। जिससे यह मैदान कार्यक्रम के छोटा पड़ा। 

    कन्हैया मित्तल ने जो राम को लाए है, राधे राधे, खाटू वाले लेने आए रिंगल के उस मोड़, घोटा घोटा बाली जी का घोटा, मेरे श्याम, राम सीता राम समेत दर्जनों भजन सुनाए जिससे लोग झूम उठे। दर्शकों को रोकने के लिए आयोजकों की ओर से सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए है। पूरे कार्यक्रम में सुरक्षा कर्मी की दर्शकों को खूब करसत कराई। मध्य रात्रि के बाद कोलकता के श्री राज पारीक ने भी मंच संभाला और अपने सुंदर भजनों से दशकों को देर रात तक बांधे रखा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरियाणा के पिंजौर निवासी अमित और नीलम अग्रवाल को भी सहयोग रहा। 

    कुछ लोगो को जागरण में जाना पड़ा महँगा दर्जनों मोबाइल हुए चोरी

    बद्दी के दशहरा मैदान में श्याम महोत्सव के दौरान चोर गिरोह सक्रिय  रहा। एक अनुमान के अनुसार सौ से अधिक लोगों को मोबाइल इस भंयकर भीड़ में चुराए गए। खाने के पंडाल में सबसे अधिक फोन चोरी हुए। हैरानी की बात है कि पचास से अधिक बाऊंसर और इतने भी पुलिस कर्मी थे लेकिन चोर गिरोह ने कानों खबर नहीं आने दी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लोगों को अपने फोन चोरी होने के अहसास हुआ। सुबह बद्दी थाने में दर्जनों लोग अपने फोन गुम होने की शिकायत लिखाने में व्यस्त रहे। जिससे उन्हें नया सिम मिल जाए। साथ ही  बैंक में अपने खाते को स्टाप करने के लिए भी भाग रहे।

  • आलीशान होटल में पुलिस की रेड, सेक्स रैकेट मामले में अभिनेत्री गिरफ्तार

    आलीशान होटल में पुलिस की रेड, सेक्स रैकेट मामले में अभिनेत्री गिरफ्तार

    मुंबई पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक भोजपुरी अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन मॉडल को छुड़ाया गया है। मुंबई पुलिस के अनुसार एक आलीशान होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है, जिसमें एक प्रमुख भोजपुरी अभिनेत्री की गिरफ्तारी हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की इंफोर्समेंट सेल की एक टीम ने होटल के कमरे में छापा मारा। उन्होंने कहा कि 24 वर्षीय भोजपुरी अभिनेत्री उन तीन मॉडलों के एजेंट के तौर पर काम कर रही थी, जिन्हें बचाया गया था। अधिकारी ने कहा कि भोजपुरी फिल्मों में काम करने के अलावा अभिनेत्री हिंदी, पंजाबी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में ओटीटी शो और एल्बम में भी दिख चुकी है।

    पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक उन्हें सेक्स रैकेट की जानकारी मिली थी। पुलिस ने एक फर्जी कस्टमर सुमन कुमारी नाम की भोजपुरी एक्ट्रेस के पास भेजा। एक्ट्रेस ने जब कस्टमर से डील की, जिसमें उसने हर मॉडल के 50 से 80 हजार रुपये मांगे थे। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही पैसे लेते हुए एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि छुड़ाई गईं मॉडल्स फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आई थी। स्ट्रगल के दौर से गुजर रहीं इन मॉडल्स को पैसों की जरूरत थी। एक्ट्रेस ने इनसे संपर्क कर उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर किया था।

    भोजपुरी एक्ट्रेस केई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है। साथ ही एक्ट्रेस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काम कर चुकी है। बता दें कि इससे पहले मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच यूनिट ने गोरेगांव में ही एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में दो मॉडल को रेस्क्यू किया गया था। जबकि एक 30 साल की महिला कास्टिंग डायरेक्टर को अरेस्ट किया गया था।

  • पति संग लिफ्ट में ही रोमांटिक हुई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

    पति संग लिफ्ट में ही रोमांटिक हुई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

    मुंबईः बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा हर जगह बरकरार है। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक को अक्सर रोमांटिक अंदाज में देखा जाता है। हाल ही में प्रियंका और निक को किसी लिफ्ट में स्पॉट किया गया। लिफ्ट में प्रियंका चोपड़ा और निक काफी रोमांटिक लग रहे थे। इस दौरान लाल बॉडीकॉन गाउन में प्रियंका चोपड़ा ‘कयामत’ लग रही थी। वैसे तो प्रियंका चोपड़ा बेहद स्टाइलिश हैं और उन्हें स्टाइल और फैशन आइकन के रूप में जाना जाता है।प्रियंका और उनके 10 साल छोटे पति निक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं।

    हाल ही में प्रियंका ने अपने पति निक जोनास के साथ उनकी आगामी एक्शन थ्रिलर सीरीज, सिटाडेल के लंदन प्रीमियर में शामिल हुई। प्रीमियर पर प्रियंका और निक इतने स्टाइलिश लगे कि दोनों ने महफिल लूट ली। इस दौरान प्रियंका और निक की कुछ रोमांटिक फोटोज भी सामने आई हैं जिसमें वे दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं। बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो उन्होंने रेड ऑफ-शोल्डर गाउन पहना हुआ था जिसने उनके डेकोलेटेज को हाइलाइट किया था। इस ड्रेस में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

  • यो यो हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज, इवेंट मैनेजर को किडनैप कर पीटने के लगे आरोप

    यो यो हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज, इवेंट मैनेजर को किडनैप कर पीटने के लगे आरोप

    मुबंईः पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह ने कई साल बाद कमबैक किया है। अपने गाने बनाने शुरू किए हैं और देखिए, यह कॉन्ट्रोवर्सीज में भी फंसने शुरू हो गए हैं। हनी सिंह जगह- जगह अब लाइव कॉन्सर्ट करने लगे हैं। उनकी टीम इस बात का ख्याल रखती है कि हनी जहां भी परफॉर्म करें, क्राउड जबरदस्त रहे। ऐसा होता भी है। हनी सिंह के लाइव कॉन्सर्ट के टिकट्स हाथों- हाथ कुछ ही मिनटों में बिक जाते हैं। पर हाल ही में हनी सिंह का एक इवेंट कैंसिल हुआ, जिसके बाद सिंगर और उनकी टीम ने इवेंट के ओनर को किडनैप कर उस पर आक्रामक हमला किया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मुंबई पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। सिंगर हनी सिंह और उनकी टीम ने इवेंट मैनेजमेंट के ओनर को किडनैप कर काफी पीटा। बीते गुरुवार इवेंट किसी कारणवश कैंसिल हो गया था जो हनी सिंह और उनकी टीम को पसंद नहीं आया। ऐसे में उन्होंने यह कदम उठाया. हालांकि, हनी सिंह या उनकी टीम के किसी भी सदस्य पर अबतक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। शिकायत में जो सिंगर पर आरोप लगे हैं, पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है।

    जो शिकायत पुलिस स्टेशन में दी गई है, उसमें इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के ओनर का नाम लिखा है। यह एक शख्स ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में दी है। सिर्फ इतना लिखा गया है कि हनी सिंह और उनकी टीम ने इवेंट मैनेजमेंट के ओनर को किडनैप कर उन पर हमला किया है। मामले की जांच जब शुरू हुई तो पुलिस ने शिकायतकर्ता को पुलिस स्टेशन बुलाया पर वह हाजिर नहीं हुआ। इस समय पुलिस शिकायत को वैरिफाई कर रही है और अबतक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। हनी सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो सिंगर अपने कई गानों के लिए मशहूर हैं। इनमें ‘ब्राउन रंग’, ‘देसी कलाकार’ और ‘लुंगी डांस’ जैसे गाने शामिल हैं। इसके अलावा हनी सिंह का पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह स्टेज पर झाड़ू लगाने वाले शख्स के गले लगते और उसके साथ डांस करते नजर आए थे। फऐन्स के बीच हनी सिंह के इस एक्ट की काफी तारीफें हुई थीं।

    इस मामले को लेकर यो यो हनी सिंह का भी बयान सामने आया है। उनका कहना है कि जो शिकायत की खबरें मेरे और टीम के खिलाफ चल रही हैं, वह बेसलेस हैं और उनमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है। जिस शिकायतकर्ता ने मेरे खिलाफ शिकायत की है, उससे मेरी कंपनी का कोई लेना- देना नहीं है। न ही हम दोनों के बीच किसी तरह का अग्रीमेंट हुआ है। मैं मुंबई शो में बिजी था। जितनी देर के लिए परमिशन लाइव शो करने की थी, मैंने की। बाकी के जितने भी इल्जाम मुझपर लगाए जा रहे हैं, वह झूठे हैं। मेरी इमेज कोई खराब करने की कोशिश कर रहा है। मेरी लीगल टीम इस तरह के लोगों पर एक्शन लेने की प्रक्रिया कर रही है।

  • 11वीं जिला स्तरीय  वुशु प्रतियोगिता का प्रदेश 

    11वीं जिला स्तरीय  वुशु प्रतियोगिता का प्रदेश 

    सचिव पीएन आजाद ने किया आगाज,

    दो दिवसीय प्रतियोगिता का शनिवार को होगा समापन

    बद्दी/सचिन बैंसल : दो दिवसीय जिला स्तरीय सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वुशु प्रतियोगिता का विधिवत आगाज शनिवार को एसोसिएशन के प्रदेश सचिव  पी एन आजाद  ने किया।  जिला वुशू संघ के प्रधान आनंद ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि नव आदर्श पब्लिक स्कूल बद्दी के प्रांगण में 11वी जिला स्तरीय सब  जूनियर सीनियर वुशू प्रतियोगिता (लड़के व लड़कियां) का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगीता मे जिला सोलन के पांच खंडों से 65 खिलाड़ी भाग ले रहे है। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी सानसू व तालु प्रतिस्पर्धा मे अपना दमखम  दिखाएगे। 

    मुख्य अतिथि  ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों से ही हमारा मानसिक व सामाजिक विकास होता है। खेलों को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। खेलों से हमारे बच्चों व युवाओं के बीच नेतृत्व की क्षमता का ईजाद होती है। पी एन आजाद ने  हिमाचल प्रदेश मे वुशु खेल की उपलब्धियां गिनाई और खेल के प्रति खिलाडियों को जागरूक किया  उन्होंने इस 11वी जिला स्तरीय  वुशू प्रतियोगिता में  खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने का आह्वान किया तथा कहा खिलाडियों के  उज्जवल भविष्य की  कामना करता हूँ और राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदेश व जिला का नाम भी रोशन करें। इस अवसर पर सभी ब्लॉक से आए संघ के अधिकारियों का अभिनंदन व स्वागत किया गया।  उन्होने इस  सफल आयोजन के लिए जिला वुशू संघ सोलन की टीम व समस्त अधिकारीयो को बधाई व् शुभकामनाये दी।  पी एन आजाद  ने जानकारी दी कि हिमाचल में वुशु खेल कोटे से 40 खिलाडी विभिन्न सरकारी विभागो में रोजगार प्राप्त कर चुके है। 

    राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगीता का आयोजन शीघ्र ही बददी मे ही करवाया जाएगा।  पीएन आजाद को अध्यक्ष, नव आदर्श स्कूल बददी हरदेव सैनी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  इस अवसर पर विशेष अतिथि  जिला के प्रधान आनंद ठाकुर, सचिव श्याम लाल, बलजीत राणा, रमेश ठाकुर, देव चौधरी, विनय शर्मा, राधाचरण सुरेश, ममता सैनी, फ़ुलन , रेखा, किरण कुमारी, मीना,  अनिता ,अंजना देवी, आशा व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

  • रोड सेफटी कलब ने आईईसी विवि बरोटीवाला में बताए सुरक्षा के उपाय

    रोड सेफटी कलब ने आईईसी विवि बरोटीवाला में बताए सुरक्षा के उपाय

    क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने नियमों का पालन करने का किया आग्रह

    बददी, सचिन बैंसल : बरोटीवाला के निकट कालुझिंडा में आई.ई.सी विश्वविद्यालय में सडक सुरक्षा पर एक सैमीनार का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को सडक सुरक्षा व यातायात नियमों के बारे में अगवत कराया गया। सैमीनार में रोड सेफटी क्लब बददी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने  छात्रों से यातायात नियमों व संचालन संबधी सीधा संवाद किया। उन्होने कहा कि यह हमारे देश का दुर्र्भाग्य है कि देश में हर रोज होने वाले हादसों में 40 फीसदी मौत का शिकार युवा होते हैं। प्राकृतिक आपदा तो बहुत कम बार आती है लेकिन सडक हादसों की लापरवाही रोज सामने आती है।

    अधिकांश मौतों में युवाओं की तेज रफतारी के साथ साथ रैश ड्राईविंग व बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चलाना होता है। कई बार यारी दोस्ती में हम तीन तीन लोग बिठा लेते हैं और संतुलन खो बैठते हैं। उन्होने कहा कि जहां तक बीबीएन की बात है तो औसतन बददी में एक युवा रोज मौत के आगोश में चला जाता है। उन्होने कहा कि जब तक हम अपने आप नहीं सुधरेंगे तब तक समाज नहीं सुधर सकता। उन्होने कहा कि अकेले पुलिस कुछ नहीं कर सकती युवाओं को स्वयं अपनी जिम्मेदारियां समझनी होगी। सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि पुलिस के डर से नियमों का पालना न करें बल्कि इसको कर्तव्य समझें। जब बीबीएन में कुल्लू, मंडी, बिलासपुर व चंबा को कोई युवा यहां हादसे में मरता है तो मां बाप आधे मर जाते हैं। वो हमें कमाने के लिए व पढ़ाने के लिए बीबीएन में भेजते हैं लेकिन आपकी एक छोटी सी लापरवाही एक परिवार को तबाह कर डालती है।

    सुरेंद्र शर्मा ने कहा  कि जब चालान होता है तो कुछ लोग बोलते हैं कि पुलिस निक्कमी है लेकिन मैं कहना चाहता हूं निक्कमी पुलिस नहीं बल्कि हमारा समाज निक्कमा है। उन्होने कहा कि नशा छोडने का सबसे बडा माध्यम है तो सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करो निरोग रहो। सिर्फ सोशल मीडीया तक सीमीत न होकर अपना जीवन खराब न करें बल्कि पहले शैक्षणिक योग्यता को हासिल करें और एक अच्छी नौकरी व स्वरोजगार करें। उन्होने कहा कि नशे ने बडे बडे घर तबाह कर दिए जिसका इतिहास गवाह है। विद्यार्थी जीवन में मां बाप के पैसे पर झूठी ऐश न करें बल्कि देश समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। बाद में विश्वद्यिालय के अधिकारी विजय ठाकुर ने रोड सेफटी कलब अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

  • शिव मंदिर झाड़माजरी में 60 ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    शिव मंदिर झाड़माजरी में 60 ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    राजेंद्र कौशल मैमोरियल कल्याण ट्रस्ट मानवता की सेवा को समर्पित : अच्छरपाल कौशल

    अधिकतर महिलाएं अनीमिया से ग्रस्ति, 3 महिलाएं की कर पाईं रक्तदान

    बददी/सचिन बैंसल : राजेंद्र कौशल मैमोरियल कल्याण ट्रस्ट द्वारा शिव मंदिर परिसर शिवालिक नगर झाड़माजरी में आयोजित रक्तदान शिविर में 60 स्वयंसेवकों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ जूना अखाड़ा हरिद्वार के थानापति मंहत जीवन गिरी महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं और इससे बड़ा कोई गुप्तदान नहीं। रक्तदाता द्वारा दिया गया रक्त किसके काम आएगा खुद रक्तदाता को भी पता नहीं होता। उन्होंने युवाओं व लोगों से आहवान किया कि रक्तदान शिविरों में हमेशा हिस्सा लेकर मानव जीवन को बचाने के लिए आगे आएं।

    पीजीआई ब्लड बैंक चंडीगढ़ की डाक्टर एकता व डाक्टर पुनीत की देखरेख में टीम ने रक्त एकत्रित किया। रक्तदान में 87 से अधिक स्वंयसेवकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया, लेकिन 60 लोग की रक्तदान करने में सक्षम थे। शिविर में महिलाओं ने भारी संख्या में हिस्सा लिया लेकिन अधिकतर महिलाएं अनीमिया की बीमारी से ग्रस्त पाई गईं। जिसके चलते 3 महिलाओं ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया। राजेंद्र कौशल मैमोरियल कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल ने बताया कि स्वर्गीय भाई राजेंद्र कौशल की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में झाड़माजरी, शिविलिक नगर के साथ साथ स्थानीय लोगों ने खासा उत्साह दिखाया। अच्छर पाल कौशल ने कहा के ट्रस्ट मानवता की सेवा को समर्पित है और समय समय पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, कोविड वैक्सीन समेत ट्रस्ट अन्य सामाजिक कार्यों में निष्काम भाव से जुटी है।

    अच्छर पाल कौशल ने झाड़माजरी एरिया में महिलाओं में खून की कमी पर चिंता जाहिर की। इस मौके पर महंत जीवन गिरी महाराज, ट्रस्ट के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल, सेवा दल के प्रदेश सचिव हरबंस ठाकुर, महेंद्र टंडन, इंद्रजीत, राजेश भारद्वाज, कश्मीरी लाल, सोहन लाल, बीडीसी राम रत्न चौधरी, रमेश कत्ना, सूर्यकांत, अंकुर, कार्तिक कौशल, उर्मिला, मीनू, भागवंती कौशल, मीनू, कृषि कौशल, सुशीला, मीना कौशल, सोनिया कौशल, मीना गुप्ता, धर्मपाल, राजू, संजीव गुप्ता, ठाकुर दास, अशोक, अंकुर, विवेक सेठी, लक्की शर्मा, मोहम्मद अली, राजेंद्र रिंकू, अनूप ठाकुर, दीपक, अभय शर्मा, मन्नत, नरेंद्र फौजी, आदर्श शर्मा, बॉबी, सुरेंद्र ठेकेदार, जागीर, लक्की शर्मा, जय किशन, जतिन समेत भारी संख्या में रक्तदाता व स्वंयसेवक उपस्थित रहे।

  • अभिनेता सलमान खान और राखी सावंत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी

    अभिनेता सलमान खान और राखी सावंत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी

    मुबंईः बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को एक बार फिर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है, सलमान के साथ इस बार राखी सावंत को भी धमकी भरा ई-मेल मिला है, गैंग की ओर से सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई है, तो राखी सावंत को मामले को दूर रहने की चेतावनी मिली है, राखी को लिखा गया है कि अगर वो इस मामले से दूर नहीं होती है, तो परिणाम भुगतना होगा, पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है, इस पर ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

    इससे पहले मार्च में जब सलमान खान को धमकी मिली थी, तब राखी सावंत ने लॉरेंस बिश्नोई की धमकी पर कहा था कि सलमान खान एक दिग्गज एक्टर है। किसी को उनके बारे में बुरा नहीं सोचना चाहिए। राखी सावंत ने कहा मैं सलमान भाई की ओर से बिश्नोई समाज से माफी मांगती हूं, मेरे भाई सलमान पर बुरी नजर मत रखो, मैं कहती हूं सलमान खान एक नेक इंसान है, गरीबों के देवता हैं, एक लेजेंड हैं, सलमान भाई के लिये दुआ करो, मैं चाहती हूं कि सलमान खान के दुश्मनों की आंखें फूट जाए, उनकी याददाशत शक्ति खत्म हो जाए। मैं अल्लाह से दुआ करती हूं कि मेरे सलमान भाई के बारे में बुरा ना सोचा जाए। 

    पिछले महीने सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले की पहचान रॉकी भाई के रुप में हुई थी, पुलिस ने जांच में पाया कि धमकी देने वाला शख्स राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है, खुद को गौ रक्षक बताता है। धमकी के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं सुपस्टार ने भी बुलेटप्रूफ कार खरीद ली है। दंबग खान ने हाल ही में दुबई से नई निसान पेट्रोल एसयूवी इंपोर्ट करवाई है। यह कार अभी भारत में लांच नहीं हुई है। 

  • आईईसी विश्वविद्यालय में नशे से दूर रहने-यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश

    आईईसी विश्वविद्यालय में नशे से दूर रहने-यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश

    ययातायात नियमों के पालन को बोझ नहीं, जिम्मेदारी समझें- श्याम लाल

    बददी /सचिन बैंसल : बददी के कालूझींडा के अटल शिक्षा कुञ्ज स्थित  आईईसी यूनिवर्सिटी में वीरवार को बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव बताने और यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस थाना बरोटीवाला के एसएचओ श्याम लाल ने कार्यक्रम में शिरकत कर बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए जरूरी संदेश दिया। यातायात नियमों की पालना के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी, ताकि सड़क पर सफर सुरक्षित हो सके।

    एसएचओ श्याम लाल ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से शरीर और मन पर पड़ने वाले बुरे असर के बारे में विस्तार में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिंदगी की मुश्किलों से तंग आकर जिस नशे को हम सहारा मान लेते हैं, वही हमारे अस्तित्व को मिटा देता है। उन्होंने दुश्मन देश की ओर से हमारी युवा पीढ़ी का बर्बाद करने के लिए नशाखोरी को एक अंतरराष्ट्रीय साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यातायात के नियम वाहन चालकों और सवारियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। ऐसे में यातायात नियमों के पालन को बोझ नहीं, बल्कि जिम्मेदारी समझें। इससे पहले कार्यक्रम में बच्चों ने लघु नाटक, गीत-संगीत और नृत्यों के माध्यम से नशे से दूर रहने की सीख दी। इस मोके पर यूनिवर्सिटी स्टाफ के साथ सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।

  • बिना शादी के मां बनेगी यह फेमस अभिनेत्री!

    बिना शादी के मां बनेगी यह फेमस अभिनेत्री!

    मुबंईः इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका फैन बेस बहुत बड़ा है। अपने काम के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी जानी जाती हैं। अब उनकी एक पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात का ऐलान किया है कि वह मां बनने वाली हैं। कुछ दिनों पहले अफवाह थी कि इलियाना, कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन को डेट कर रही हैं। करण ने ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ में इस पर कमेंट किया था। लेकिन इलियाना ने अब तक उनसे शादी नहीं की है। इसके बाद जब इलियाना ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया तो उनके फैंस हैरान रह गए।

    इलियाना ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली फोटो में बच्चे के कपड़े नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में ‘मामा’ शब्द के साथ एक चेन नजर आ रही है। उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- ‘जल्द ही आ रहा है… मेरी नन्ही जान मैं तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।’ लेकिन इस पोस्ट को शेयर करते हुए इलियाना ने अपने बच्चे के पिता की पहचान गुप्त रखी है। इलियाना का ये पोस्ट वायरल हो गया है। फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि उनके गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता कौन है। अब उनके पोस्ट पर कमेंट कर उनके फैंस, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के उनके दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं।