Category: Entertainment

  • बददी के करुण कुमार ने ठोका दोहरा शतक

    बददी के करुण कुमार ने ठोका दोहरा शतक

    सोलन ने लाहौल स्पीति को एक पारी व 60 रन से हराया

    बददी/सचिन बैंसल: पैरामाउंट क्रिकेट प्रमोशन स्टेशन स्टेडियम संतोषगढ़ ऊना के मैदान में चल रही जिला स्तरीय सीनियर इंटर क्रिकेट प्रतियोगिता में सोलन ने अपने पहले मैच में लाहौल स्पीति को एक पारी और 60 रन से हरा दिया।इस मैच में बद्दी के करण कुमार ने सर्वाधिक 200 रन बनाए।
     टॉस जीतकर सोलन ने पहले बोलिंग करते हुए लाहौल स्पीति को केवल 85 रन पर ऑल आउट कर दिया। जवाब में बैटिंग करने उतरी सोलन टीम ने 113 ओवरों में 500 रन बनाए जिसमें बद्दी के करण ठाकुर ने दौरा शतक लगाया व आदित्य प्रताप ने 80 रन बनाए जवाब में दूसरी इनिंग में लाहौल स्पीति मात्र 355 रन ही बना पाई ।जिसमें नालागढ़ आईटीआई के प्रधानाचार्य न जोगिंदर शर्मा ने 5 ओवरों में 6 रन देकर महत्वपूर्ण चार विकेट सोलन के रहने वाले विपिन  ने 5 ओवरों में 23 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए।

    करण कुमार के दोहरा शतक से बीबीएन में खुशी की लहर है। करुण कुमार को सभी बधाई संदेश दे रहे हैं ।करुण कुमार ने बताया कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर बददी का नाम रोशन करना चाहते है और उनका सपना पहले रणजी खेलना फिर भारत के लिए  खेलना है। उन्होंने कहा कि 18 तारीख को उनका मैच हमीरपुर के साथ है जिसके लिए वह पूर्ण रुप से तैयार है।

  • पुलिस कस्टडी में भेजी गई मशहूर एक्ट्रेस, जाने क्या है मामला…

    पुलिस कस्टडी में भेजी गई मशहूर एक्ट्रेस, जाने क्या है मामला…

    मुंबई: एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करना मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को महंगा पड़ गया है। ठाणे कोर्ट ने अभिनेत्री को 18 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। केतली चितले को शनिवार की शाम ठाणे पुलिस ने हिरासत में लिया था। आज केतकी चितले को कोर्ट में हाजिर किया गया। आज की सुनवाई में खास बात यह रही कि अभिनेत्री केतकी चितले ने अपने पक्ष में खुद दलीलें पेश की। अभिनेत्री की ओर से बहस करने के लिए कोई भी वकील नहीं रखा गया था। सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने केतकी चितले को 18 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

    बता दें कि शरद पवार पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के बाद ही केतकी चितले की मुश्किलें बढ़ी हैं। उन पर अब तक मुंबई, ठाणे, पुणे समेत महाराष्ट्र के अलग-अलग कई ठिकानों में केस दर्ज किए गए हैं। अभिनेत्री के खिलाफ ठाणे के बाद मुंबई के अंधेरी पवई पुलिस स्टेशन में भी दर्ज केस में आईपीसी की 153 A, 500,501 और 505 जैसी धाराएं लगाई गई हैं।

    केतकी चितले ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी हर भारतीय नागरिक की तरह मुझ पर भी लागू नहीं होती है क्या? मैं कोई राजनीतिक हस्ती नहीं हूं. इसलिए इस पोस्ट को लेकर मेरे मकसद पर सवाल नहीं किया जा सकता. किसी राजनीतिक उद्देश्य से मैंने यह पोस्ट नहीं किया है।

  • मशहूर एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला शव

    मशहूर एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला शव

    नई दिल्ली। बंगाली अभिनेत्री पल्लवी डे, जो टीवी शो ‘मन माने ना’ में मुख्य भूमिका निभा रही थीं, कथित तौर पर कोलकाता के गरफा में अपने फ्लैट में मृत पाई गईं. पुलिस के अनुसार, युवा अभिनेत्री ने 20 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली.

    रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि वह पंखे से लटकी मिली थीं. इसके बाद पल्लवी को आनन फानन में बांगुर अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही हैं आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा कदम क्यों उठाया.  उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पल्लवी के निधन की खबर से उनके फैंस को काफी धक्का लगा है.  

    ‘मन माने ना’ में भी काम कर चुकीं उनकी कोस्टार अनामित्रा बताब्याल इस खबर से सदमे में हैं. उन्होंने दो दिन पहले ही पल्लवी के साथ शूटिंग की थी. उन्होंने कहा, ”मैं पूरी तरह सदमे में हूं. हमने 12 मई को टेलीविजन शो के लिए शूटिंग की और बाद में उनके साथ बातचीत की. मुझे अभी भी इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है.”

  • हिमाचल प्रदेश के होटल में सिंगर नेहा कक्कड़ के पति से घटी घटना, खंगलाने पड़े सीसीटीवी

    हिमाचल प्रदेश के होटल में सिंगर नेहा कक्कड़ के पति से घटी घटना, खंगलाने पड़े सीसीटीवी

    मंडी। बालीवुड और प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर नेहा कक्कड़ के पति गायक रोहनप्रीत सिंह का मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी हुआ है। घटना हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पेश आई है। नेहा कक्कड़ के पति गायक रोहनप्रीत सिंह मंडी के एक बड़े होटल में अपने तीन अन्य साथियों के साथ शुक्रवार रात को ठहरे हुए थे। इस दौरान सुबह उन्हें कमरे से आईफोन फोन, हीरे की अंगूठी और एप्पल वॉच चोरी हो गई है।

    जानकारी के अनुसार, रोहनप्रीत सिंह ने इसकी शिकायत होटल प्रबंधन से की और कमरे को खंगालने व होटल स्टाफ से पूछताछ करने के बाद भी जब सामान का कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचित किया गया।

    सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी आशीष शर्मा थाना सदर के प्रभारी पुरुषोत्तम धीमान के साथ होटल पहुंचे। पुलिस ने होटल के स्टाफ व वहां ठहरे लोगों के बाहर जाने पर रोक लगा दी है। होटल के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली जा रही है।

    बता दें कि मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस इसकी गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है।

  • वार्ड 8 के पार्षद जस्सी के सिर पर सजा नए बददी के अध्यक्ष का ताज

    वार्ड 8 के पार्षद जस्सी के सिर पर सजा नए बददी के अध्यक्ष का ताज

    कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने किया बैठक का बहिष्कार
    एडीसी जफर इकबाल की अध्यक्षता में हुआ चुनाव
    बददी/सचिन बैंसल: नगर परिषद बददी में लगभग चार माह से चला आ रहा गतिरोध थम गया है और मई माह के दूसरे सप्ताह में नया अध्यक्ष नसीब हो गया है। नए अध्यक्ष का ताज वार्ड 8 के पार्षद जस्सी चौधरी के सिर पर सजा है जबकि कांग्रेस ने बैठक का बहिष्कार करके शक्ति परीक्षण से पहले ही हार मान ली थी।
    अब बजट पास होने के साथ विकास कार्यों को गति मिलने की आस भी जगी है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुक्रवार को जिलाधीश सोलन के निर्देश पर एडीसी जफर इकबाल ने नगर परिषद की बैठक बुलाई थी जिसमें नए अध्यक्ष का चुनाव होना था।  गुरुवार को पहले यह बैठक रखी गई थी लेकिन 9 में से कोई भी पार्षद  नहीं पहुंचा तो जिलाधीश ने चुनाव के लिए शुक्रवार को तिथि निर्धारित की। शुक्रवार को सुबह 11 बजे भाजपा के पांचो पार्षद एकत्रित होकर सदन में पहुंचे। चुनाव अधिकारी ने एक घंटे तक बाकी चार पार्षदो का इंतजार किया लेकिन जब 12 बजे तक वो सदन में नहीं आए तो उन्होने अध्यक्ष पद की चुनाव की प्रक्रिया की शुरुआत की।
    भाजपा की ओर से अध्यक्ष के लिए एकमात्र आवेदन वार्ड-8 के पार्षद जस्सी चौधरी का आया। उनके मुकाबले किसी अन्य ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने साढ़े 12 बजे भाजपा पार्षद जस्सी चौधरी को नगर परिषद बददी का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित। उसके बाद जस्सी चौधरी के समर्थकों ने उनको कंधे पर उठाकर विजय जूलूस निकाला जिसमें भाजपा के बडे नेता जल बोर्ड उपाध्यक्ष दर्शन सैणी व वन विकास निगम के निदेशक बलविंद्र ठाकुर ,उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता, पूर्व नप अध्यक्ष नरेन्द्र दीपा, विशाल कौशल, मनोनीत पार्षद दिनेश कौशल, सोनी प्रधान, दलवीर सिंह समेत भाजपा नेता  उपस्थित थे।
  • सेवानिवृत होने के बाद भी सहायक निदेशक कामगारों को दे रहे निगम के हित लाभों की जानकारी

    सेवानिवृत होने के बाद भी सहायक निदेशक कामगारों को दे रहे निगम के हित लाभों की जानकारी

    गोदरेज कंपनी में स्वेच्छा से लगाया जागरूकता शिविर
    रिटायर्ड होने के बाद भी कामगार ले सकता है निगम के हित लाभ
    बददी/सचिन बैंसल: कर्मचारी राज्य बीमा निगम से सेवानिवृत हुए सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने स्वेच्छा से बद्दी की  गोदरेज कंपनी में जागरूकता शिविर लगाया। शिविर के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को अलग अलग से हितलाभों की बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत होने के बाद भी कामगार 120 रुपये जमा कराने के बाद निगम के हितलाभ ले सकता है। अगर कामगार कंपनी से अवकाश मंजूर  लेकर के बाद घर जाता है और आते जाते समय उसके साथ कोई हादसा होता है तो कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से उपचार एवं नकद हितलाभ दिये जाते है।
    बद्दी के काठा स्थित गोदरेज कंपनी में आयोजित जगरूकता शिविर में देवव्रत यादव ने निगम की ओर से मिलने वाले प्रसूती हित लाभ, नकद हित लाभ, कृत्रिम अंग लगाने को लेकर कामगारों को  मिलने वाली सहायता को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निजी कंपनी में कामगारों को सरकारी कामगारों से ज्यादा सहुलियतें अब मिल रही है।  कोई भी महिला व पुरूष कामगार जो निगम में पंजीकृत है। परिवार के एक व्यक्ति अगर इआईसी में पंजीकृत है तो उसका लाभ उसकी पत्नी व बच्चों को मिलता है। बशर्ते उनकी पत्नी सरकारी नौकरी में हो। 
    उन्होंने बताया कि पहले ही दिन कामगार के कंपनी गेट के अंदर प्रवेश करते ही  वह निगम के चिकित्सा हित लाभ लेने का हकदार बन जाता है। पहले ही दिन अगर अगर उसके साथ कोई हादसा हो जाता है  तो निगम उसके  लिए चिकित्सा  सुविधा, नकद हितलाभ, कृत्रिम अंग व  पेंशन आदि शामिल है।
    कंपनी के उपाध्यक्ष के अब्दुल सैय्यद, उपमहाप्रबंधक अजय पसरीजा,सहायक प्रबंधक जोगिंद्र सिंह ने बताया कि जागरूकता शिविर से कामगारों को ऐसी बातों का जानकारी मिली जिससे बारे में वह अभी तक अनभिज्ञ थे। उन्होंने भविष्य में ऐसा जागरूकता शिविर लगाने का आश्वासन दिया।
  • बददी अस्पताल में मनाया नर्स डे

    बददी अस्पताल में मनाया नर्स डे

    बददी/सचिन बैंसल: वीरवार को बद्दी अस्पताल में इंटरनेशनल नर्सेज डे मनाया गया। जिसमें मौजूदा स्टॉफ व  डॉक्टर ने मिलकर के काटा और ड्यूटी दे रही नर्सों को बधाई दी ।इस मौके पर डॉ अंकुर गुलियानी ने बताया कि कोई ना कोई दिन किसी विशेष के लिए मनाया जाता है वही आज 12 मई पूरे विश्व भर में नर्सेज डे के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नर्सो  का अस्पताल में एक अहम योगदान होता है। नर्से भी एक अस्पताल का अभिन्न अंग है ।जिसके चलते आज मौजूद ड्यूटी पर मौजूद नर्सों को सम्मानित भी किया गया और के काट काट कर नर्सेज डे मनाया गया ।इस मौके पर सिस्टर रीता, सिस्टर ममता, रणजीत और बबीता मौजूद थे।
  • औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में जल्द खुलेगी दो आएमपी डिस्पेंसरी

    औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में जल्द खुलेगी दो आएमपी डिस्पेंसरी

    जेसी जुनेजा स्पताल को निशुल्क उपचार के लिए किया टाईअप

    देवव्रत यादव ने उद्योगों की ओर से निदेशक के सामने मजबूती से रखा पक्ष

    बददी/सचिन बैंसल। कर्मचारी राज्य बीमा निगम जल्द ही पांवटा साहिब में आईएमपी डिस्पेंसरी खोलने जा रहा है। जिससे उद्योगों में काम करने वाले कामगार को इलाज के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। निगम ने जेसी जुनेजा अस्पताल को निशुल्क उपचार के लिए टाईअप किया गया है। इसके अलावा साथ लगते राज्यों में निगम ने जो भी प्राईवेट अस्पतालों को टाईअप किया है इन सभी अस्पतालों में औद्योगिक क्षेत्र पांवटा के कामगारों को मुफ्त उपचार की सुविधा मिलने का भी आश्वासन दिया।

    हिमाचल चैंबर आफ कामर्स ने निगम के क्षेत्रीय निदेशक के साथ बैठक कर यह सभी मांगे रखी थी जिन्हें निदेशक ने मान लिया है। कर्मचारी बीमा निगम के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार ने चैंबर आफ कामर्स की मांग पर उन्होंने पांवटा में दो आईएमपी डिस्पेंसरी खोलने की बात कही है। जिसका संचलक चैंबर आफ कामर्स की ओर से किया जाएगा। निगम खाली भवन का किराया व डिस्पेंसरी में तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन जारी करेगा। 

    उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब में कामगारों को चंडीगढ़ दूर पड़ता था जिसके चलते उन्होंने पांवटा के जेसी जुनेजा अस्पताल को कामगारों को निशुल्क उपचार के लिए टाईअप किया है। सात ही पांवटा साहिब के साथ लगते हरियाणा राज्य व उत्तराखंड में कर्मचारी निगम की ओर से जो भी निजी अस्पातल उन्होंने टाईअप किए है वहां पर पांवटा साहिब के कामगारों को भी उपाचर की सुविधा देने का आश्वासन दिया है।

    इस मौके पर कर्मचारी बीमा निगम से सेवाविृत हुए सहायक निदेशक देवव्रत यादव को चैंबर आफ कामर्स से विशेष रूप से आमंत्रित किया। उन्होंने उद्योगपतियों का निगम के निदेशक के सामने मजबूती से पक्ष रखा।  चैंबर आफ कामर्स की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।  इस मौके पर चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश गोयल, नरेंद्र पाल सरौता और बीडी त्यागी उपस्थित रहे।

  • पट्टा में शहीद अमर नाथ की याद में मेले का आयोजन

    पट्टा में शहीद अमर नाथ की याद में मेले का आयोजन

    पूर्व विधायक राम कुमार  ने शिकरत, यूथ क्लब के प्रयासो को सराहा

    मेले में तबदील हो गया 30 साल पहले शुरू हुआ कुश्ती दंगल 

    बददी/सचिन बैंसल: दून हल्के के पहाड़ी गांव पट्टा बाडिय़ां में शहीद अमर नाथ को समर्पित मेले में कुश्ती प्रतियोगिता, कबड्डी व खेलकूद के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। पिछले 30 वर्षों से शहीद अमर नाथ की याद में कुश्ती दंगल आयोजित किया जाता था जो आज मेले में तबदील हो चुका है। भगत सिंह यूथ क्लब और स्थानीय लोगों के सहयोग से आयोजित विशेष मेले में दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। राम कुमार चौधरी ने जहां खिलाडिय़ों और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाया वहीं ऐच्छिक निधी से मेला कमेटी को 11 हजार रूपये नकद भेंट किए।

    राम कुमार चौधरी ने कहा कि वर्षों पहले शहीद अमर नाथ की याद में आयोजित कुश्ती दंगल आज इतने बड़े मेले में तबदील हो चुका है। जिसमें कुश्ती व कबड्डी खिलाडिय़ों समेत अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अपने जौहर दिखाते हैं जो कि गर्व की बात है। राम कुमार चौधरी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में आयोजित होने वाले कुश्ती दंगल और मेले हमारी सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि वह नशों से दूर रहकर खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। इससे पहले पट्टा बाडिय़ां पहुंचने पर मेला कमेटी द्वारा पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी का फूलमालाओं व पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

    कबड्डी व कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न टीमें के खिलाडिय़ों ने अपने जौहर दिखाए। वहीं घयाण स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी के साथ प्रधान रंजना देवी, उपप्रधान नेकराम ठाकुर, पति प्रधान लक्की, पूर्व प्रधान वासुदेव शर्मा, बीडीसी राम लाल, बीडीसी राम रत्न चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान कुलतार ठाकुर, मेला कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, भगत सिंह यूथ क्लब के तरूण ठाकुर व सुरेंद्र ठाकुर, वार्ड पंच मधू,  ज्योति समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • स्वास्थ्य शिविर में जाँचा 100 लोगों का स्वास्थ्य, दी निशुल्क दवाइयां

    स्वास्थ्य शिविर में जाँचा 100 लोगों का स्वास्थ्य, दी निशुल्क दवाइयां

    अच्छा स्वास्थ्य करता है स्वस्थ समाज का निर्माण- मोहित चावला

    बददी/सचिन बैंसल: ग्लेनमार्क फाउंडेशन के संयोग से इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट की ओर से बद्दी के न्यू टाउन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 100 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की  जांच की गई। शिविर में मुख्य अतिथि  के रूप मेंएसपी मोहित चावला ने शिरकत की ओर दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में आए मरीजों की जांच डॉक्टर अंजली गोयल ,डॉक्टर अभिजीत अवस्थी व अदिति शर्मा के द्वारा की गई।

    मुख्य अतिथि चावला ने कहा कि समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन करना चाहिए जिससे कि लोगों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी व मूलभूत दवाइयां उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा की स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ  समाज का निर्माण करता है और स्वस्थ समाज से ही एक अच्छे देश का निर्माण होता है ।शिविर में मरीजों को परामर्श के साथ साथ निशुल्क शुगर ,बीपी, एलर्जी की दवाइयां दी गई। इस मौके पर एंटी करप्शन फाउंडर ऑफ इंडिया के स्टेट डारेक्टर विपुल मित्तल, रीना शर्मा, पिंकी वर्मा, रंजना व बलजिंदर सिंह मौजूद रहे।