View this post on Instagram
Category: Entertainment
-

World Cancer Day: किसी ने दी कैंसर को मात तो किसी के लिए मौत बनी बीमारी, लिस्ट में शामिल ये दिग्गज Actors
मनोरंजन: कैंसर एक ऐसी जानलेवा बीमारी है जिसके कारण हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवा देते हैं हालांकि कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने इससे लड़कर अपनी जिंदगी दोबारा से शुरु की है। ऐसे ही कुछ बी-टाउन के सितारे हैं जिन्होंने कैंसर को मात दी तो वहीं कुछ की इस बीमारी के चलते मौत हो गई। कैंसर से जंग जीतने वालों की यदि बात करें तो इसमें सोनाली बेंद्रे से लेकर हिना खान का नाम शामिल है। इसके अलावा इस बीमारी के कारण दुनिया को अलविदा कहने वालों की लिस्ट भी लंबी है। आज 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में इस मौके पर आपको बताते हैं ऐसे स्टार्स के बारे में जिन्होंने इस बीमारी से अपनी जिंदगी हारी या जिन्होंने इस बीमारी को मात दी है। -

आज नहीं इस दिन होगी Vijay-Rashmika की शादी, Actress ने खुद बताई सच्चाई
मनोरंजन: बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। एक्ट्रेस इस बार किसी फिल्म नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के चलते फैंस से लाइमलाइट ले रही हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर बज चल रहा है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी होने वाली है। इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें कहा जा रहा है कि दोनों की शादी 2 फरवरी को होगी यानी की आज कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है और इसकी तैयारियां भी चल रही हैं। फैंस भी दोनों स्टार्स की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।गलत है शादी की डेट
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 2 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर के पैलेस में होगी परंतु अब उनकी शादी को लेकर नई अपडेट सामने आई है इसमें शादी की डेट को गलत बताया जा रहा है।26 फरवरी को होगी शादी
एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ 2 फरवरी के दिन शादी करने की खबरों से इंकार करते हुए इसे अफवाह बताया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की अब एक नई तारीख सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय 26 फरवरी को शादी करेंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि शादी उदयपुर में ही होगी लेकिन पूरी तरह से निजी होगी और सीमित गेस्ट ही मौजूद होंगे। इसमें सिर्फ परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हैं।गुपचुप तरीके से की थी सगाई
दोनों की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री ने बहुत पहले ही फैंस को ये मानने पर मजबूर किया है कि दोनों की जिंदगी में रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत हुई है। साल 2025 के अक्टूबर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी जिसके बाद दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई। वहीं कई लोग इसको सिर्फ अफवाह बता रहे हैं हालांकि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अभी तक अपनी शादी की खबरों पर कोई कंफर्मेशन नहीं दी है। फैंस दोनों की शादी की ऑफिशियल अनाउंटमेंट का इंतजार कर रहे हैं। -

Twins बच्चों के पेरेंट्स बने Ramcharan-Upsana, अस्पताल पहुंचे Actor को बधाई देने फैंस, देखें वीडियो
मनोरंजन: तेलुगु सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना एक बार फिर से माता-पिता बन गए हैं। उपासना ने 31 जनवरी को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। एक बेटा और बेटी को जन्म दिया है। चिरंजीवी ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। इसी बीच एक्टर को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल के बाहर देखा गया। उनके साथ उनकी 2 साल की बेटी क्लिन कारा भी दिखी हालांकि अस्पताल के बाहर भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इससे उनके लिए अंदर जाना मुश्किल हो गया। राम चरण के आस-पास इतनी भीड़ थी कि एक्टर को कार से उतरकर अस्पताल के अंदर तक जाना भी मुश्किल रहा था। राम चरण बेटी को पकड़कर भीड़ को हाथ से हटाते हुए अंदर बढ़ते दिखे। अस्पताल पहुंचने के बाद रामचरण ने अपनी पत्नी उपासना के साथ एक ज्वाइंट पोस्ट में सोशल मीडिया पर अपने जुड़वा बच्चों के जन्म की घोषणा की। इस तस्वीर में उपासना का बेबी बंप भी नजर आ रहा है और साथ में उनके दो कुत्ते भी दिख रहे हैं।फैंस का किया धन्यवाद
रामचरण ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि – ‘यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमें एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। दो बेटियां और एक बेटा पाकर हम बेहद खुश हैं। हमारे जीवन की महिलाएं हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मैं अपने सभी प्रशंसकों, परिवारों और शुभचिंतकों का बहुत आभारी हूं जिन्होंने हर पल हमारा साथ दिया और हमारा समर्थन किया। अपनी खुशी जाहिर करते हुए राम चरण ने कहा कि – तीन बच्चों का पिता बनने के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है। मैं अपने सभी फैंस, परिवार वालों और शुभचिंतकों का दिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हर कदम पर हमारा साथ दिया है’।दादा बनकर चिरंजीवी भी हुए खुश
राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने लिखा कि – ‘बहुत खुशी और आभार के साथ हम यह बताते हुए एक्साइटेड हैं कि राम चरण और उपासना को जुड़वा बच्चों को आशीर्वाद मिलता है। एक बेटा और एक बेटी मां और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। हमारे परिवार में इन नन्हें मेहमानों का स्वागत करना हमारे लिए एक सुखद और दिव्य आशीर्वाद के जैसा है। हम सभी को दुआओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद करते हैं। चिरंजीवी और सुरेखा’। -

Rashmika और Vijay Deverakonda की शादी की तैयारियां शुरू, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
Rashmika and Vijay Deverakonda wedding News: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को लेकर लंबे समय से शादी की खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में चर्चा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब एक बार फिर उनकी शादी को लेकर नई अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। उदयपुर से वायरल हुआ वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर उदयपुर से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो राजस्थान के प्रसिद्ध सिटी पैलेस उदयपुर का बताया जा रहा है। वीडियो में दो लड़कियां नजर आ रही हैं, जो यह दावा कर रही हैं कि इसी जगह पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी होने वाली है।
लड़कियां यह भी कहती हैं कि शादी कल यानी 2 फरवरी को होगी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिटी पैलेस में बड़े स्तर पर सजावट की जा रही है, जिससे लोगों को शक और गहरा हो गया है कि यहां कोई बड़ा आयोजन होने वाला है। पहले फरवरी के आखिर की तारीख आई थी सामने इससे पहले दिसंबर महीने में एचटी सिटी की एक रिपोर्ट सामने आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को शादी करने वाले थे। बताया गया था कि कपल ने शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर में एक शाही और ऐतिहासिक महल को चुना है। खबरों में यह भी कहा गया था कि यह शादी बेहद प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। अब 2 फरवरी की शादी का दावा, लेकिन पुष्टि नहीं अब जो नया वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दावा किया जा रहा है कि शादी 26 फरवरी नहीं बल्कि 2 फरवरी को ही होने वाली है। हालांकि, इन सभी खबरों और वायरल दावों पर अब तक न तो रश्मिका मंदाना और न ही विजय देवरकोंडा की टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है। ऐसे में फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि यह खबर सच है या सिर्फ एक अफवाह। करियर में व्यस्त हैं विजय और रश्मिका अगर दोनों सितारों के करियर की बात करें तो विजय देवरकोंडा पिछले साल फिल्म ‘किंगडम’ में नजर आए थे। वहीं रश्मिका मंदाना भी साल 2025 में साउथ फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में दिखाई दी थीं। आने वाले समय में बड़े प्रोजेक्ट्स इस साल दोनों कलाकारों के पास बड़े और अहम प्रोजेक्ट्स हैं। रश्मिका मंदाना बॉलीवुड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगी। वहीं विजय देवरकोंडा जल्द ही फिल्म ‘राणाबली’ में दिखाई देंगे।A viral video on X claims that Rashmika Mandanna & Vijay Deverakonda are getting married on 2nd Feb, with reports of a luxury hotel wedding and ₹50+ crore spent only on decoration. The girls in the video are “revealing” these details, but there is NO official confirmation yet… pic.twitter.com/wrz40t9Cvf
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) January 31, 2026 -

Rohit Shetty के घर पर हुई Firing मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, Lawrence Bishnoi गैंग ने ली जिम्मेदारी
मनोरंजन: फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। इस मामले में पुणे पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पुणे के वारजे और कारवेनगर इलाकों में से हिरासत में लिए गए। पुलिस को संदेह है ये आरोपी आपराधिक गिरोहों से जुड़े हुए हैं। डीसीपी के अनुसार, शुरुआती जानकारी से पता चला है कि सभी चारों गिरफ्तार आरोपी देश भर में एक्टिव एक कुख्यात गिरोह से जुड़े हुए हैं। पुणे पुलिस को विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के जरिए उनके संदिग्ध बैकग्राउंड, संपर्कों और गतिविधियों के बारे में पता चला था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ भी कर रही है। आरोपियों के मुंबई में स्थित आपराधिक गिरोहों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। सभी आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच को दे दिया गया है।लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अब लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर आरजू बिश्नोई ने ऑडियो भी शेयर किया है। इस ऑडियो में आरजू बोल रहा है कि – आज मुंबई में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी आरजू बिश्नोई, शुभम लोनकर और हरि बॉक्सर लेते हैं। गैंगस्टर ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि – हमने रोहित शेट्टी को कई बार मैसेज भेजा कि हमारे काम में दखल न दे लेकिन इसको समझ नहीं आया इसको छोटा सा ट्रेलर दिया है। किसी ने भी हमारी बात नहीं मानी तो गोली घर के बाहर नहीं घर के अंदर बेडरुम में चलेगी।बाबा सिद्दीकी से होगा बुरा हश्र
आरजु ने पूरे बॉलीवुड को यह चेतावनी दी है कि उन्हें समय रहते सुधर जाना चाहिए, उनका हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। उसने कहा कि जो भी हमारे दुश्मनों को सपोर्ट करते हैं। उनको मिट्टी में मिला देंगे। -

TV की दुनिया में वापिस लौटे Akshay Kumar, अपनी Journey पर की खुलकर बात
मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार करीबन एक दशक के बाद छोटे पर्दे पर वापिस आ रहे हैं। एक्टर सोनी टीवी के नए रिएलिटी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून को होस्ट कर रहे हैं। शो 27 जनवरी से टीवी पर टेलीकास्ट भी हो चुका है। शो शुरु होने के बाद अब अक्षय कुमार ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी जर्नी और करियर के बारे में खुलकर बात की है।अक्षय कुमार के लिए खास रहा है टीवी का करियर
टीवी अक्षय कुमार के करियर में बहुत ही खास रहा है। 2004 में उन्होंने ‘डेडली ऑर्ट्स विद अक्षय कुमार’ होस्ट किया था। इसके बाद 2008 से 2011 तक ‘फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी’ के होस्ट रहे। इसके बाद में उन्होंने ‘मास्टरशेफ इंडिया जज’ किया। यही नहीं वो ‘डेयर 2 डांस’ में मेंटर बने और 2017 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज जज’ किया। अब दस साल के बाद ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ से उन्होंने फुल टाइमिंग होस्टिंग में वापसी की है। अक्षय ने लंबे समय के बाद टैलीविजन पर कमबैक का कारण बताया है।मुझे पसंद आ गया
दस साल के बाद खिलाड़ी कुमार व्हील ऑफ फॉर्च्यून से फुल टाइम होस्ट के तौर पर वापिस आए हैं। अक्षय ने लंबे समय के बाद टेलीविजन पर कमबैक का कारण बताया है। मीडिया के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा कि – ‘मैं कुछ ऐसा करना चाहता था जो सच्चा और खुशी भरा लगे। व्हील ऑफ फॉर्च्यून मुझे तुरंत पसंद आ गया क्योंकि ये दिल से सिंपल और पावरफुल है। ये पार्टिसिपेशन, तेज दिमाग और फैमिली बॉन्डिंग को सेलिब्रेट करता है ये वैल्यूज मेरे दिल के करीब हैं’। टीवी की बदलते दुनिया के बारे में अक्षय कुमार ने कहा कि – ‘अब छोटा पर्दा सिर्फ देखने का नहीं बल्कि साथ खेलने और शामिल होने का है’। जब उनसे पूछा गया कि किस मोमेंट ने उनकी किस्मत बदली तो उन्होंने कहा कि – ‘सक्सेस किसी सिंगल ब्रेकथ्रू से नहीं मिलती मेरी उस दिन पलटी जब मैंने आराम के जगह डिस्पिलिन चुना। मामूली बैकग्राउंड से आया हूं हर मौका मुझे इसलिए मिला क्योंकि मैं समय पर पहुंचा। मेहनत की और अपने क्राफ्ट के प्रति ईमानदार रहा’। एक्टर कहते हैं कि ये कोई जादुई स्पिन नहीं था बल्कि कई ऐसी चुनी जिससे धीरे-धीरे जिंदगी बदली। मुझे यकीन है कि जब आप किसी चीज के लिए तैयार रहते हो और मौके पर वो चीज आपको मिले तो पहिया आपके फेवर में घूमता है। फिल्मों की बात करें तो अक्षय जल्द ही प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ में दिखेंगे। फिल्म में उनके साथ परेश रावल और वामीका कब्बी नजर आने वाली हैं। -

Mumbai Metro ने Varun Dhawan पर नहीं लगाया फाइन, एक्टर की टीम ने दी सफाई
मनोरंजन : बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और मुंबई मेट्रो से जुड़ी चल रही खबरों पर अब एक्टर की टीम ने सफाई दी है। एक्टर की टीम ने एक ऑफिशियल बयान के जरिए यह साफ कर दिया है कि एक्टर पर मुंबई मेट्रो ने कोई भी जुर्माना या पेनल्टी नहीं लगाई है। टीम ने ऑफिशियल बयान जारी करते हुए बताया कि पहले जारी किया गया पोस्ट या रिपोर्ट गलतफहमी पर बेस्ड थी। इसको अधिकारियों ने खुद ही हटा लिया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा था कि वरुण धवन ने मुंबई मेट्रो के नियमों का उल्लंघन किया और उनके खिलाफ जुर्माना लगाया गया है। इन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि वरुण मेट्रो स्टेशन पर फोटोशूट या किसी अन्य काम के दौरान नियम तोड़ने के कारण फाइन का सामना कर रहे हैं।टीम ने जारी किया बयान
वरुण धवन की टीम ने बयान में यह साफ किया है कि – हम वरुण धवन और मुंबई मेट्रो से जुड़ी हाल की रिपोर्ट्स पर स्थिति साफ करना चाहते हैं। हम यह साफ करना चाहते हैं कि वरुण पर किसी भी तरह का कोई फाइन या पेनल्टी नहीं लगाई गई है। अधिकारियों के जरिए किया गया पिछला पोस्ट भी हटा दिया गया है और इस गलतफहमी को दूर करने में उनके साथ के लिए हम उनकी सराहना करते हैं। वरुण शहर के नियमों और मेट्रो डिपार्टमेंट की कोशिशों का बहुत सम्मान करते हैं। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब कोई मामला बाकी नहीं है और इसे सही अपडेट को शेयर करने के लिए हम मीडिया को धन्यवाद देते हैं। टीम के अनुसार, यह पूरी घटना एक गलतफहमी थी। मुंबई मेट्रो के अधिकारियों ने भी पुराने पोस्ट को हटाकर इस मामले को खत्म कर दिया है। बता दें कि वरुण धवन इन दिनों फिल्म ‘बॉर्डर-2’ की प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में उनका किरदार फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी दमदार एक्टिंग की सभी खूब सराहना भी कर रहे हैं। -

‘कच्चा बादाम’ फेम Anjali Arora का बॉयफ्रेंड इस जुर्म में गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने सोशल मीडिया पर ‘कच्चा बादाम’ गाने से मशहूर हुई अंजली अरोड़ा के मंगेतर आकाश संसनवाल को गिरफ्तार किया है। आकाश पर एक पूर्व सांसद के नाम का फर्जी पास इस्तेमाल करने का आरोप है। यह गिरफ्तारी मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर काशी टोल प्लाजा पर की गई।
गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई कार्रवाई
गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इसी के तहत पिछले दो दिनों से मेरठ के टोल प्लाजा पर वाहनों की गहन जांच और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस सार्वजनिक प्रतिनिधियों के नाम पर लगे फर्जी पास और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही थी।काशी टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो कार रोकी गई
रविवार को जांच के दौरान दिल्ली से मेरठ की ओर आ रही एक स्कॉर्पियो कार को पुलिस ने रोका। कार पर एक पूर्व सांसद का पास लगा हुआ था। पुलिस को शक हुआ तो पास की जांच की गई, जिसमें वह फर्जी निकला।कार चला रहा था आकाश संसनवाल
पुलिस जांच में सामने आया कि गाड़ी आकाश संसनवाल चला रहा था। इसके बाद पुलिस ने आकाश को हिरासत में ले लिया और उन्हें प्रतापपुर पुलिस स्टेशन भेज दिया। इस मामले में आकाश के साथ तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर यह चेकिंग अभियान ब्रह्मपुरी सीओ सौम्या अस्थाना के नेतृत्व में चलाया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि फर्जी पास का इस्तेमाल गंभीर अपराध है और इस पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
अंजली अरोड़ा का मंगेतर है आकाश संसनवाल
आकाश संसनवाल दिल्ली के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के कटवारिया सराय के रहने वाले हैं। वे सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं और अभिनेत्री व डांसर अंजली अरोड़ा के मंगेतर बताए जा रहे हैं।अंजली अरोड़ा पहुंचीं पुलिस स्टेशन
आकाश की गिरफ्तारी के बाद उनकी मंगेतर अंजली अरोड़ा दो से तीन बार पुलिस स्टेशन पहुंचीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने पुलिस से अपने मंगेतर को छोड़ने की अपील की।मेडिकल जांच के लिए ले गई पुलिस
इस बीच पुलिस ने आकाश को मेडिकल जांच के लिए भेजा। उनका स्वास्थ्य परीक्षण सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।‘कच्चा बादाम’ से मिली अंजली को पहचान
अंजली अरोड़ा सोशल मीडिया पर ‘कच्चा बादाम’ गाने से वायरल हुई थीं। इसी वजह से उन्हें ‘बादाम गर्ल’ के नाम से भी जाना जाता है। वे एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, डांसर और मॉडल हैं। -

सिंगर प्रकृति कक्कड़ ने इस बिजनेसमैन के साथ रचाई शादी, देखें तस्वीरें
Singer Prakriti Kakkar Marriage News: फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज़ में अपनी सुरीली आवाज से पहचान बनाने वाली मशहूर सिंगर प्रकृति कक्कड़ अब शादीशुदा हो गई हैं। उन्होंने बिजनेसमैन विनय आनंद के साथ शादी के बंधन में बंधकर अपने जीवन की नई शुरुआत की है। यह शादी राजस्थान के जयपुर के पास स्थित फोर्ट बरवारा में बेहद निजी और शाही अंदाज़ में हुई। फोर्ट बरवारा में हुई ड्रीम वेडिंग प्रकृति और विनय की शादी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। शादी का माहौल बेहद सादगी भरा लेकिन रॉयल था। ऐतिहासिक किले में हुई इस शादी ने सभी का दिल जीत लिया। हर रस्म को पारंपरिक तरीके से निभाया गया।
23 जनवरी को हुई शादी, 25 को शेयर की तस्वीरें 25 जनवरी (रविवार) को प्रकृति कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 23 जनवरी 2026 को हुई थी। कैप्शन में उन्होंने लिखा—“Just married. 23.01.2026 ❤️♾️” इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।View this post on Instagram
लाल लहंगे में दुल्हन बनीं प्रकृति, बेहद खूबसूरत लगीं शादी में प्रकृति ने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिस पर बारीक कढ़ाई की गई थी। उन्होंने पन्ना और पोल्की के गहने पहने हुए थे। गले में भारी हार, मैचिंग झुमके और मांग टीका उनके लुक को और खास बना रहे थे। वहीं दूल्हे राजा विनय आनंद आइवरी रंग की शेरवानी में काफी हैंडसम नजर आए। सेलेब्स ने लुटाया प्यार, बधाइयों की लाइन लग गई तस्वीरें सामने आते ही कई सेलेब्रिटीज़ और दोस्तों ने कमेंट कर बधाई दी।View this post on Instagram- तृप्ति डिमरी ने लिखा – “बधाई हो”
- मानुषी छिल्लर ने लिखा – “कितने सुंदर हैं” ❤️
- जुड़वां बहन सुकृति कक्कड़ ने लिखा – “आप दोनों को ढेर सारा प्यार”
- विशाल ददलानी ने लिखा – “बधाई हो और आप दोनों को हमेशा खुशियां मिलें”
- बहन आकृति कक्कड़ ने भावुक होते हुए लिखा – “मेरा दिल आपके साथ है”
-

Palash Muchhal ने भारतीय महिला क्रिकेटर Samriti Mandhana संग तस्वीरें की Delete
कुछ दिन पहले लगे थे चीटिंग के आरोप
मनोरंजन: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर डायरेक्टर पलाश मुच्छाल की शादी को टूटे हुए करीबन 2 महीने हो चुके हैं परंतु अभी तक भी दोनों का जिक्र कहीं न कहीं हो रहा है। हाल ही में क्रिकेटर के दोस्त एक्टर विद्यान माने ने पलाश पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। पलाश मुच्छल पर विद्यान माने ने 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि सिंगर ने स्मृति मंधाना को चीट किया। वो एक लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़े गए जिसके बाद स्मृति की महिला क्रिकेटर दोस्तों ने उन्हें खूब पीटा। विद्यान माने के इन दावों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।स्मृति संग तस्वीरें की डिलीट
स्मृति के साथ रिश्ता टूटने के करीबन अब 2 महीनों के बाद पलाश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी तस्वीरें भी हटा दी हैं। पलाश ने स्मृति के साथ अपनी हर तस्वीर डिलीट कर दी है जो अभी तक उन्होंने नहीं हटाई थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने यह दावा किया है कि पलाश ने ये कदम उस समय उठाया है जब उन पर चीटिंग जैसे आरोप लगे थे।पलाश पर लगे थे गंभीर आरोप
पलाश और स्मृति की एक साथ कई तस्वीरें थी। इसको पलाश ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसमें से स्मृति की महिला क्रिकेट वर्ल्डकप की जीत वाली तस्वीर भी थी इसको फैंस ने काफी पसंद भी किया था। दोनों की शादी वर्ल्ड कप खत्म होने के कुछ दिनों बाद होने वाली थी परंतु तभी अचानक से ऐसी खबरें सामने आने लगी कि दोनों की शादी इसलिए टूटी क्योंकि पलाश ने क्रिकेटर को धोखा दिया था। अब दोनों में से किसी ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की है। पलाश और स्मृति ने 8 दिसंबर के दिन अपने शादी टूटने की खबर को कंफर्म कर दिया है। पलाश ने ये भी कह दिया है कि उनकी इमेज पर उठ रहे सवालों पर वो एक्शन लेंगे। एक बार फिर उनकी चीटिंग की खबरें सामने आई है हालांकि पलाश ने एक्टर विद्यान माने के दावों के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि का केस लिया है। साथ ही उन्होंने इन सभी बातों का झूठा भी बताया है। पलाश मुच्छल के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द श्रेयस तलपड़े के साथ फिल्म बनाने वाले हैं जिसकी अनाउंसमेंट कुछ दिन पहले ही हुई है।