Category: Entertainment
-

सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की समस्याएं निवारण के लिए हिमाचल के उद्यमी को मिला अवार्ड
बददी/ सचिन बैंसल देश के रोजगार में अपना 80 फीसदी योगदान देने वाले सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की आवाज को बुलंद करने व उनकी समस्याओं का निष्पादन करने के लिए हिमाचल प्रदेश के उद्यमी जय गोपाल गोयल को दिल्ली में एमएसएमई कानकलेव में अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। गोयल जो कि एचपी माईक्रो स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष भी है लंबे समय से बददी के निकट किशनपुरा में अपना इंजीनियरिंग उद्योग चलाते हैं और एमएसएमई सैक्टर को हर समय जागरुक करने व उनको उनके हक दिलाने में तत्पर रहते हैं। वह हिमाचल प्रदेश फैसिलिएशन कौंसिल के सदस्य के तौर पर भी कार्य करते हैं और लघु उद्योगों की फंसी व रुकी हुई पेमेंट निकलवाने पर भी मध्यस्तता करते हैं और छोटे कारखानों के उत्थान व संरक्षण संवर्धन में हर समय लगनशील रहते हैं।दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय एमएसएमई कानक्लेव 2 में जय गोपाल गोयल को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद हेमा मालिनी ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ऊर्जा मंत्री और चेयरमैन ट्रेडर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार रवि कांत गर्ग ने की। हिमाचल के उद्यमी गोयल ने बददी के वर्धमान कंपनी बददी में 11 साल बतौर मैनेजर कार्य करने के बाद 2006 में बददी में अपना छोटा सा माईक्रो उद्योग शुरु किया था। तब से उन्होने जाना कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग जो कि देश के रोजगार में 80 फीसदी योगदान देते हैं कि क्या क्या समस्याएं होती है। शुरु शुरु में उनको भी बहुत दिक्कतें आई। गोयल ने अपना उद्योग तो स्थापित किया ही साथ में 16 साल में लघु उद्योगो को सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं से रुबरु करवाया और अपनी टीम की मदद से उनका हल करवाया। बाद में जयगोपाल को प्रदेश सरकार ने हिप्र फैसिलिएशन कौंसिल का सदस्य भी मनोनीत किया। यह कौंसिल छोटे उद्योगों की पेमेंट संबधित विवादों का निवारण करवाती है। गोयल ने अब तक दर्जनों छोटे उद्योगों की काम करने के बाद फंसी हुई पेमेंटों को निकलवानें में अहम भूमिका निभाई जिससे कई उद्योग डूबने से बचे। -

सीनियर सेकेंडरी मंधाला स्कूल के आइटीईएस विषय के छात्रों को दी गयी ऑन जॉब ट्रेनिंग
आईएसी विश्विद्यालयके कार्यक्रम का आयोजन
बद्दी/ सचिन बैंसल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंधाला में विद्यार्थियों के लिए चार दिन का ऑन जॉब ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के 71 छात्रों ने भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य किरन ठाकुर ने बताया कि स्कूल के नोवीं, दसवीं, जमा एक और जमा दो के आइटीईएस विषय के छात्रों ने आईईसी यूनिवर्सिटी में चार दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग में भाग लिया। इस प्रशिक्षण के दौरान छात्रों ने कंप्यूटर की कार्यप्रणाली को जाना और उसके अनुसार कार्य भी किया।
प्रधानाचार्य ने बताया की रोजगारोन्मुखी व्यवसायिक शिक्षा से बच्चों को बहुत लाभ मिला है और यह सरकार की तरफ से चलाई गई एक अच्छी मुहिम है जिससे बच्चों को प्रैक्टिकल ज्ञान ज्यादा मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि इसमें स्कूल के व्यवसायिक शिक्षक भी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। यह छात्र अब स्कूली शिक्षा के बाद अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं। इस ट्रेनिंग के दौरान आईईसी यूनिवर्सिटी की प्रवक्ता दिव्य दिव्या ठाकुर ने बच्चों को सम्बोधित किया। इस प्रशिक्षण के दौरान स्कूल के शिक्षक आशिष, मीनाक्षी और राजेष मौजूद रहे।
-

गलेनमार्क फार्मा ने बधौणीघाट स्कूली बच्चों को बांटे ओरल हाईजीन कीट
बददी/ सचिन बैंसल : ग्लेनमार्क फार्मा की किशनपुरा यूनिट ने सीएसआर के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय बधौनीघाट के विद्यार्थियों को ओरल हाइजीन कीट बैग बाटे। ग्लेनमार्क फाऊंडेशन की ओर से इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट संस्था ने सीएसआर के अन्तर्गत राजकीय उच्च विद्यालय बघौनीघाट में कुल 81 बच्चो को ओरल हाइजीन कीट बाटी। ग्लेनमार्क फार्मा कंपनी किशनपुरा प्लांट से एकाउंट मैनेजर दिनेश शर्मा, एचआर प्रंबधक शिल्पा, क्वालिटी विभाग से सपना रानी व आईजीडी संस्था से बलजिंद्र सिंह की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंथा पंचायत प्रधान हेम चन्द्र ने शिरकत करते हुए सभी बच्चों को अपने हाथो से ओरल हाइजीन कीट वितरित की। डॉक्टर अभिजीत अवस्थी दंत चिकित्सक ने सभी बच्चो की दांतो की जांच की गई साथ ही साथ उन्हे ओरल हाइजीन के बारे मे भी जागरूक किया गया।
ग्लेनमार्क फार्मा कंपनी से दिनेश शर्मा ने ग्लेनमार्क फाउन्डेशन के अंतर्गत चल रही गतिविधियों के बारे मे बताया की फाउन्डेशन को 10 साल हो चुके हैं। बद्दी नालागढ़ बरोटीवाला व चंडी में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए इसी के साथ साथ समय समय पर फाउन्डेशन की ओर से स्कूलों में वाटर कूलर, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर भी बच्चो की सुविधा के लिए देती आ रही है। पंचायत प्रधान हेम चन्द्र व विद्यालय के हेड मास्टर लोकेश कुमार ने ग्लेनमार्क फाऊंडेशन का आभार व्यक्त किया।
-

लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे
एक मजदूर की हालत गंभीर पीजीआई रेफर
घटनास्थल का जायजा लेने मौके पर पहुंचे एसपी बद्दी
बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी के चक्का रोड पर एक नव निर्मित शो रूम के की सेटरिंग टूटने से लैंटर डाल रहे पांच कामगार दब गए थे जिसमें तीन कामगार तो अपने प्रयासों से निकल गए लेकिन दो लोहे की प्लेटों को नीचे दब गए थे जिन्हें पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मद्द से निकाला। घायलों को 108 एबुलेंस से बद्दी अस्पातल में पहुंचा गया। एक घायल की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार यह घटना सांय सवा छह बजे की है। चक्का रोड पर एक प्राईवेट शौ रूम का ठेके दार लैंटर डाल रहा था। लैंडर डालने के लिए पांच कामगार यूपी के राजेश, राजपाल, विनोद, किशन और छज्जु राम छत पर थे। अचानक सेटरिंग खिसकने से लैंडर हिलने लगा जिस यह पांचों लोग लैंटर की साथ नीचे गिर गए। कामगार किशन, विनोद और छज्जु राम तो अपने प्रयासों से निकल गए लेकिन यूपी के बदाऊ जिले के चंदोसी निवासी राजपाल और बदाऊ जिले के ही उजानी निवासी राजेश दब गए। शौर सुनते ही वहां पर अन्य लोग भी जमा हो गए। लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को भी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आई और राजपाल और राजेश को लोहे की प्लेटों के नीचे से निकाला। घायल अवस्था में दोनों को बद्दी के अस्पताल पहुंचा गया।
राजेश के रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर कर दिया गया। जबकि राजेश के बाजू में चोट आई है। सूचना मिलते ही बद्दी के एसपी मोहित चावला मौके पर आए और घटना स्थल का जायजा लिया। एसपी मोहित चावला ने बताया कि घटना के दौरान मौके पर पांच लोग थे जिसमें दो को चोटें आई है। जिन्हे पुलिस और फायर ब्रिगेड की मद्द से निकाल कर उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया है पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
-

पल्ली स्कूल में किया सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन
पोस्टर व नारो से किया लोगो को जागरूक
नालागढ़/ सुशील कौशल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पल्ली के सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी रविनंदन शुक्ला ने बताया कि 7 फरवरी को सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का शुभारंभ पल्ली विद्यालय से किया गया। जिसमें प्रधानचार्य मनोज शर्मा जी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया ।यह रैली राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पल्ली के प्रांगण से शुरू होकर गोला, अंबाला, टिब्बीवाला, जेइवाल व पल्ली गांव से होते हुए वापस विद्यालय में आकर संपन्न हुई ।
इस रैली में पोस्टर व नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने बताया कि सड़क पर चलने से पहले हमें यातायात नियमों की जानकारी होनी चाहिए। और हमें कभी भी यातायात नियमों की उलंघना नही करनी चाहिए। 18 साल की उम्र से पहले गाड़ी नहीं चलानी चाहिए ।दोपहिया चलाते समय हेलमेट ओर चार पहिया चलाते समय हमें हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए ।इस अवसर पर स्कूल स्टाफ कीर्तिमान, रणजीत कौर ,मोनिका, शशिकांत, गोपाल चंद ,उषा देवी, निर्मला देवी, धर्मपाल सिंह, मोनिका ,किशोर लाल राम आसरी समेत विद्यार्थी मौजूद रहे।
-

सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोयला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह के तहत प्रतियोगिता का आयोजन
बददी/ सचिन बैंसल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोयला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को बेटियों को शिक्षा प्रदान करना और उन्हें प्रत्येक कार्यक्रम में भागीदार बनाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। स्कूल के प्रवक्ता लायक़ राम ठाकुर ने बताया कि इस संदर्भ में पाठशाला में चित्रकारी प्रतियोगिता व नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
चित्रकारी प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में सुभाष सदन की कृतिका प्रथम, लक्ष्मीबाई सदन के साहिल द्वितीय, सरोजिनी नायडू सदन के सूरज तृतीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम प्रिया, सरोजिनी नायडू सदन, द्वितीय गायत्री सुभाष सदन तथा तृतीय पुरस्कार अंशुक सुभाष सदन ने प्राप्त किया। नारा लेखन में कनिष्क वर्ग में प्रथम अन्वी भाटिया सरोजिनी नायडू सदन, द्वितीय इसीका लक्ष्मीबाई सदन, तृतीय स्थान पर अनु शिवाजी सदन, वरिष्ठ वर्ग में प्रथम दिव्या सुभाष सदन, द्वितीय प्रिया सरोजिनी नायडू सदन, सुहानी सुभाष सदन ने जीता। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ संजय कुमार शर्मा, लायक राम ठाकुर,डॉक्टर संदीप , सोहन लाल ठाकुर, अनिल वशिष्ठ, दीपक ठाकुर, विमल,रमेश कुमार, जयपाल शास्त्री, लक्ष्मण ठाकुर, निशा रानी, पूनम ठाकुर, मीना, भावना, किरण, संपत्ति आदि सभी अध्यापकों ने छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
-

बददी वाले जस्सी-समर की “टाईम शॉरटेज” एलबम होगी 8 को रिलीज
लोगों के पास समय की कमी को दर्शाएगी यह एलबम
बददी/ सचिन बैंसल: बददी वाले जस्सी ब्रदर्स की आने वाली नई एलबम टाईम शॉरटेज का विमोचन बुधवार 8 फरवरी को किया जाएगा। जस्सी ब्रदर्स लंबे समय से संगीत की दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं और लोक संगीत को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं। कोविड के कारण लंबे समय से वो अपनी को लोक प्रस्तुति नहीं दे पाए थे लेकिन अब वो संगीत की दुनिया में नई ऊंचाईयां छूने को बेताब है। बददी वाले जस्सी व उनके छोटे भाई समर सिंह ने अपने जीवन का दूसरा गाना गाया है जिसका नाम टाईम शारटेज है और यह सिर्फ आडियो ट्रैक पर चलेगा। इससे पहले उन्होने यार तेरे एलबम लांच की थी। बददी वाले जस्सी ने बताया कि इस गीत में हम यह दर्शाना चाहते हैं कि आजकल हर व्यक्ति बहुत ज्यादा व्यस्त हो गया है और उसका किसी के लिए समय ही नहीं है।
यहां तक कि उसके पास अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के लिए भी समय नहीं है। बदलता वक्त कहें या वक्त की जरुरत आज व्यक्ति अपनी जरुरतें पूरी करने के लिए मशीन बन गया है। इन्ही सब चीजों को ध्यान में रखते हुए हमने अपनी जुगलबंदी में समय की कमी को दर्शाने वाले गीत को गाया है जिसका नाम टाईम शॉरटेज रखा गया है। बददी वाले जस्सी ने बताया कि 8 फरवरी को यू टयूब चैनल बददीवुड स्टूडियो पर लांच होगा। जस्सी सिंह व समर सिंह दोनो सगे भाई है। स्कूल से दोनो भाईयों को गायकी का शौक था और धीरे धीरे यह शौक पैशन में बदल गया। बददी के वार्ड 2 के निवासी जस्सी व समर ने बताया कि यह एक सिंगल विडीयो ट्रैक है जो कि दर्शकों को बहुत भाएगा। दोनो भाईयों का सपना अपनी आवाज को लाखों लोगों तक पहुंचाना है। उन्होने बताया कि औद्योगिक नगर बददी का एरिया पंजाब व हरियाणा की सीमा से सटा है जिसके चलते यहां पर पंजाबी गानों को बेहद चाव से देखा व सुना जाता है और तरजीह दी जाती है।
-

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरेड को सी.एस.आर में मिली 3 कमरों की सौगात
सी.पी.एस रामकुमार चौधरी ने किया उदघाटन
अन्य कंपनिया भी आयुर्वेट कंपनी से प्रेरणा लें – राम कुमार
बददी/ सचिन बैंसल : दून विधानसभा की पिछडी पंचायत नालका के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक घरेड में सामाजिक दायित्व निर्वहन (सीएसआर) के तहत निर्माण किए गए तीन कमरों का शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी ने विधिवत पूजा अर्चना करके किया। बददी की कंपनी आयुर्वेट लिमिटेड ने सीएसआर के तहत विद्यालय में भवन की कमी देखते हुए इसका निर्माण करवाया है। इन तीन भव्य कमरों को कंपनी का निर्माण कंपनी ने रिकार्ड तोड चार माह में पहाडी चीर करवाया है जिस पर 25 लाख रुपये की लागत आई है।
आयुर्वेट लिमिटेड कंपनी के अध्यक्ष प्रदीप बर्मन की दूरदर्शिता व समपर्ण को देखकर कंपनी का मानना है कि शिक्षा ही हमारा स्तर उपर उठा सकती है और यह भारत के हर बच्चे को मिलनी चाहिए। यह कंपनी शिक्षा व पर्यावरण पर काम करना अपना फर्ज समझती है। दून के विधायक एवं सीपीएस रामकुमार चौधरी ने तीनों कमरों का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए इस पुनीत कार्य के लिए आयुर्वेट लिमिटेड कंपनी का आभार जताया और कहा कि बीबीएन के अन्य उद्योगों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कंपनी के निदेशक आपरेशन एंड रिसर्च के रविंकात ने कहा कि सीसएआर के तहत हम 10 फीसदी से ज्यादा राशि अपने शुद्व लाभ में से शिक्षा व पर्यावरण को समर्पित करते हैं।
चाहे किसी पिछडे विद्यालय में कमरों का निर्माण हो, सोलर निर्माण हो रेन वाटर हार्वेस्टिंग हो हर समय इसके लिए कंपनी के अलग अलग प्रोजेक्ट काम करते हैं। संस्थान द्वारा बददी क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं चलाई गई है, जिसमे शिक्षा और पर्यावरण मुख्य है। शिक्षा को बढ़ावा देन और पर्यावरण के क्षेत्र में अभी तक कंपनी 8 स्कूलों में कार्य कर चुकी हैं जिसका लाभ सभी स्कूल कई सालों तक उठाते रहेंगे। इस अवसर पर पंचायत प्रधान प्रेम चंद, प्राध्यापक अमर सिंह, निदेशक आपरेशन एंड रिसर्च के रविंकात, विजय प्रताप सिंह, मदन लाल शर्मा, संदीप बकशी, संजीव राणा, अरुणेश कुमार, सतीश ठाकुर, एच सुधीर, विमल धर, अनिरुद्व शर्मा, नितीन खुराना, रजनीश, रामपाल, गुरमिंद्र उपस्थित थे।
-

सिपला कंपनी ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत दी बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खेड़ा ना नानोवाल में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत दी जानकारी
नालागढ़/ सुशील कौशल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खेड़ा ननोवाल में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा माह मनाया गया ।जिसमें सिपला कंपनी की ओर से यशवंत सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ विद्यालय के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षाव जीवन रक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना से बचने के लिए हमें यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए और 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को गाड़ी चलाने को नहीं देनी चाहिए क्योंकि यह कानून जुर्म है।
उन्होंने कहा कभी भी नशा करके वाहन नहीं चलाना चाहिए और हमें हमेशा गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए और इसके बाद उनकी टीम ने सभी बच्चों को आग से बचाव की भी जानकारी दी कि अगर आग लग जाती है तो स्वयं व अपने आसपास के लोगों को किस तरह बचाया जा सकता है। प्रधानाचार्य बबीता परमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा माह के तहत सिपला कंपनी की ओर से उनके बच्चों को बेहद महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है ।
जिसके लिए उनका धन्यवाद करते हैं और उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जानकारी हर स्कूल में बच्चों को देनी चाहिए ताकि बच्चों को यातायात नियमों व अन्य जरूरी जानकारी मिल सके। इस मौके पर सिपला कंपनी के प्रबंधक दौलतराम, सहायक प्रबंधक संतोष कुमार ,सुधीर कुमार, रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी अनिल कुमार व स्कूल का स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।
-

बीबीएन में धूमधाम से मनाई रविदास जयंती
जगह जगह शब्द कीर्तन व भंडारो का अयोजन
बददी/ सचिन बैंसल : पूरे बीबीएन में रविवार को रविदास जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। जगह जगह शब्द कीर्तन व भंडारों का भी आयोजन किया गया। इसी उपलक्ष्य में नगर परिषद बददी के वार्ड नंबर 1 में रविदास जयंती पर शब्द कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद बददी के पूर्व अध्यक्ष मदन चौधरी व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने शिरकत की ।सेवादार जगदीश चंद् मल्ली ने बताया कि 7 दिन पूर्व रविदास मंदिर में अखंड पाठ का आयोजन किया गया था और आज सुबह पाठ की समाप्ति की गई और झंडा चढ़ाने की रस्म अदा करने के बाद आए हुए डाडी जत्थे द्वारा बाबा जी का गुणगान किया गया और उसके बाद अटूट लंगर बरताया गया। इस मौके पर पहुंचे मदन चौधरी ने कहा कि हम सभी को रविदास जी के कदम चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है।
रविदास जी ने पूरे समाज को एक सूत्र में बांधा है। रविदास जी महाराज की करनी हमे नही भूलनी चाहिए व उनके कदम तीनों पर चलना चाहिए। इस मौके पर पार्षद सूरजीत चौधरी, मोहनलाल, अजितेश चौधरी, भजन लाल, मनोनीत पार्षद रमन कौशल ,कुलदीप सिंह , व्यापार मंडल बद्दी के प्रधान मान सिंह कुण्डलस, महासचिव सुशील कौशल, मदन, बनत राम, तेजा राम, मंगत राम,सीताराम, दयाल, रतन,रवि कुमार, कर्म चंद कर्मा, कमल, दीपा,राज कुमार, निर्मल सिंह, रामपाल, अशोक कुमार, गुरप्रीत सिंह बिल्ला,कुलवंत सिंह ,रामू, संजीव, विजय, अंकु, निशांत, रोहित, अरुण, अंजू, कृष्ण, राजा,तरसेम,राम जी, गुरनाम,सोनू, बंटी, विनोद भगत, पाल सिंह, रिंकू, गोपाल,प्रीत,सचिन ,अनिल ,रवि ,सुनील, मीतराम,ईशु , विक्रम, समेत समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।