Category: Entertainment
-

फिल्म धुरंधर के फैन हुए Karan Johar, खूब की तारीफ, बोले – ‘मैं बहुत इंप्रेस हुआ’
नई दिल्ली : आदित्य धार के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आए दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1000 करोड़ के पार चला गया है। अब वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने 700 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। अब इस फिल्म पर निर्माता करण जौहर ने रिएक्शन दिया है। -

वजन को लेकर ट्रोल हुई Priyanka Chahar Chaudhary, हेटर्स को दिया करारा जवाब
मनोरंजन: बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां पर कंटेस्टेंट्स को कम चीजों में ही अपना समय गुजारना पड़ता है। घरवालों को कभी-कभी पूरा राशन भी नहीं मिलता जिसके कारण उनका वजन भी कम होता है। ऐसे कई कंटेस्टेंट्स होते हैं जिनका वजन शो के बाद भी काफी कम हुआ है। अब उन्हीं में से एक एक्ट्रेस हैं ‘उडारिया’ फेम प्रियंका चाहर चौधरी। प्रियंका को अपने कम वजन के कारण काफी तकलीफ हुई है।इस वजह से कम हुआ प्रियंका का वजन
प्रियंका इन दिनों एकता कपूर से शो नागिन सीजन 7 में दिख रही हैं। काफी लंबे समय के बाद प्रियंका छोटे पर्दे पर नजर आ रही हैं। बिग बॉस सीजन 16 के बाद प्रियंका ने यह पहला टीवी शो किया है। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि सलमान खान के शो के बाद उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनका वजन काफी कम हो गया। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई जिससे उन्हें भूख कम लगने लगी और वो और भी ज्यादा पतली होने लगी। एक्ट्रेस का कहना है कि इस दौरान उन्होंने बॉडी शेमिंग का भी सामना करना पड़ा। प्रियंका ने कहा कि मुझे बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा। बिग बॉस में मैं बहुत पतली हो गई थी और पिछले साल मेरा ऑपरेशन हुआ है। इसके बाद पूरे साल दवाईयां चलती रही। उन दवाईयों के कारण मेरी भूख खत्म हो गई थी इसलिए मेरा लगातार वजन कम होता चला गया।लोगों ने किया ट्रोल
प्रियंका ने बताया कि – ‘उस टाइम जब मैं वजन कम कर रही थी तो लोग मुझे कहते रहते थे कि कुछ खाया करो और मैं मन ही मन सोचती थी कि अरे भाई तुम्हें पता भी है मैं किस चीज से गुजर रही हूं इसलिए मैं हमेशा कहती हूं कि किसी के लुक्स या वजन पर कभी कमेंट मत करो। यदि तारीफ नहीं कर सकते तो चुप रहो कुछ बोलो ही मत’। बिग बॉस 16 के बाद ‘दस जून की रात’ नाम की एक मिनी सीरीज में काम किया था। इसको भी एकता कपूर ने ही प्रोड्यूस किया था। इसमें प्रियंका चाहर चौधरी के साथ तुषार कपूर दिखे थे हालांकि यह सीरिज इतनी फेमस नहीं हुई। अब प्रियंका ‘नागिन’ से फैंस के दिलों में जगह बना पाएंगी या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा। -

Bigg Boss 19 फेम मालती चाहर का छलका दर्द, बोली – ‘मेरा बचपन बहुत ट्रामा में बीता है’
मनोरंजन: मशहूर क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने बिग बॉस 19 से फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है। शो में उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। अब शो से बाहर आने के बाद मालती ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि उनका बचपन काफी ट्रॉमा में बीता है। बड़े होने के दौरान उन्होंने अपने पेरेंट्स के बीच में काफी टेंशन भरा माहौल देखा है। इसका उन पर काफी बुरा असर भी हुआ है।देखने पड़े लड़ाई झगड़े
एक इंटरव्यू में मालती ने कहा कि – ‘मेरे पेरेंट्स के बीच में काफी ज्यादा तनाव रहता था। वो हर समय लड़ते-झगड़ते रहते थे। घर की बड़ी बेटी होने के कारण से मुझे सब देखना पड़ा था। मेरे भाई दीपक ने क्रिकेट खेलना शुरु ही किया था। इसी कारण से वो इन लड़ाई झगड़ों से दूर रहता था। 11 क्लास तक उन्हें लंबे बाल रखने की इजाजत भी नहीं थी’। उन्होंने कहा कि – ‘मैंने अपने पिता को बताया था कि मैं मिस इंडिया ब्यूटी पीजेंट में पार्टिसिपेट करना चाहती हूं। इसके बाद मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर आगे बढ़ाना चाहती हूं लेकिन मेरे पिता मुझे आईपीएस ऑफिसर बनाना चाहते थे। उन्हें लगता था कि अगर वो मुझे इन सब चीजों से दूर रखेंगे तो फिर मैं पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करुंगी। 11वीं क्लास तक मुझे बाल बढा़ने नहीं दिए। मुझे बिल्कुल भी किसी चीज की आजादी नहीं थी। इस चीज ने मुझपर बहुत गहरा असर डाला’।इस समस्या से जूझ रही हैं मालती
मालती ने बताया कि 11वीं कक्षा के बाद उन्हें Adenomyosis नाम की समस्या हो गई थी। इस कंडीशन में पीरियड्स के दौरान उन्हें काफी ज्यादा पेट में दर्द होता है। हर महीने मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था। इस चीज का कोई परमानेंट इलाज नहीं है। सिर्फ हार्मोनल मेडिसिन ली जा सकती है जिसके साइड इफेक्ट्स भई होते हैं इसलिए मैं कोशिश करती हूं कि ना लूं आज भी मैं दर्द के साथ जीती हूं। बिग बॉस हाउस में भी न मुझे किसी न समझा और न ही मेरे दर्द को किसी ने समझने की कोशिश की। -

Parineeti-Raghav ने बेटे नीर के साथ मनाया पहला Christmas, शेयर किया खास Video
मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस समय अपना मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही हैं। परिणीति इन दिनों अपना सारा समय बेटे नीर के साथ स्पेंड कर रही हैं। अब इसी बीच एक्ट्रेस ने क्रिसमस का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया है। परिणीति ने पति राघव चड्ढा और बेटे नीर के साथ इस खास दिन को बहुत ही सिंपल और प्यार भरे अंदाज में मनाया। इससे जुड़ा एक प्यारा सा वीडियो परिणीति ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।बेटे नीर के साथ मनाया क्रिसमस
परिणीति चोपड़ा ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने राघव चड्ढा के साथ अपने खास क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है। इस वीडियो में पहली बार उनके बेटे नीर का नाम भी दिखा है। फैंस परिणीति के बेटे का नाम देखकर काफी खुश हो गए हैं। वीडियो की शुरुआत में परिणीति और राघव एक-दूसरे को पेपरमिंट चॉकलेट खिलाते हुए दिखते हैं। इस दौरान दोनों ही कैजुअल और कंफर्टेबल लुक में नजर आए। वीडियो में सजी हुए क्रिसमस ट्री, जलती हुई मोमबत्तियां, खाने की प्लेट्स भी नजर आई जो कि फैंस को काफी अच्छी लगी।View this post on Instagramवीडियो के साथ लिखा मजेदार कैप्शन
इस पूरे वीडियो में फैंस को सबसे अच्छी चीज जुराब का जोड़ा लगा। इस जोड़े पर नीर का नाम लिखा था। वीडियो के साथ परिणीति कैप्शन लिखा कि – ‘पेपरमिंट चॉकलेट और चीज फोंड्यू वाली क्रिसमस। आपको पता है कि मैंने यह रील तब बनाई है जब यह इतनी बुरी तरह से एडिट की गई है’।2023 में की थी परिणीति ने शादी
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर 2023 को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी की थी। कपल ने साल 2025 में बेटे नीर का स्वागत किया। एक महीने बाद दोनों ने एक साथ पोस्ट शेयर करके फैंस को बेटे नीर का नाम और मतलब बताया। बेटे के बाद से ही परिणीति ज्यादातर पब्लिक इवेंट्स से दूर है। वह अपना सारा समय बेटे के साथ बिताती हुई दिख रही हैं। -

सलमान खान ने मनाया 60वां Birthday, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पार्टी की Inside तस्वीरें
मनोरंजन: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर भले ही 60 साल के हो गए हैं परंतु आज भी फैंस उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाते। बीते दिन भाईजान ने अपना जन्मदिन पनेवाल वाले फार्महाउस पर मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई। अब भाईजान के बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बीना काक भी नजर आ रही हैं।Salman Khan Birthday Celebration at Panvel Farmhouse#SalmanKhan #SalmanKhanBirthday #SalmanAt60 #BollywoodLegend #bollywoodhot #UnnaoCase जोरावर सिंह One Last Time pic.twitter.com/B5TtOC10OW
— Encounter India (@Encounter_India) December 27, 2025वायरल हुई पार्टी की इनसाइड तस्वीरें
अब भाईजान के जन्मदिन से सोशल मीडिया पर पार्टी की इनसाइड तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा बीना काक भी बर्थडे बॉय सलमान के साथ पोज देती दिख रही हैं। एक तस्वीर में वह सलीम खान के साथ बातें करते दिखी। इसके अलावा एक्टर ने सलमान खान के भतीजों अरहान और निर्वाना खान के साथ भी पोज दिए हैं। एक्ट्रेस की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी इस दौरान पार्टी में नजर आई। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि – मेरे भाई जैसे बेटे को हैप्पी बर्थडे। आपके 60वें जन्मदिन पर आपके साथ सेलिब्रेट करके अच्छा लगा।View this post on Instagramपैपाराजी के साथ काटा केक
सलमान खान ने परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के बाद पैपाराजी के साथ भी केक काटा। इस दौरान उन्होंने एक बड़े से चाकू के साथ केक काटा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। इस दौरान वह पैपाराजी के साथ मस्ती करते भी दिखे। सलमान ने कहा कि – यदि केक अच्छा नहीं है तो अर्पिता ने लाया है। उनकी ऐसी बातें सुनकर सभी हंसने लगे। इसके बाद उन्होंने केक काटा और पैपाराजी को भी खिलाया।फैंस ने दी बधाई
भाईजान का यह वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाईयां देते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि – ‘जन्मदिन मुबारक हो भाईजान’।
अन्य ने लिखा कि – ‘भाईजान अपनी मां को कितना प्यार करते हैं। जन्मदिन मुबारक हो सलमान खान’ ।
एक ने लिखा कि – ‘खुश रहो सेहत याब रहो’।
-

Jaya Bachchan पर भड़के हिंदुस्तानी भाऊ, पैपराजी का किया सपोर्ट, बोले – ‘इनके पीछे क्यों जाते हो?’
मनोरंजन: दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन पैपराजी के साथ बहुत ही बुरा बर्ताव करती दिखती है। कुछ समय पहले एक इवेंट के दौरान उन्होंने पैपराजी के कपड़ों पर भी कमेंट किया था। अब उनके इस कमेंट को लेकर बिग बॉस फेम विक्रम जयाराम पाठक उर्फ हिंदूस्तानी भाउ ने रिएक्ट किया है। एक इवेंट के दौरान हिंदूस्तानी भाऊ ने जया बच्चन को अच्छे से सुना दिया है। इसके अलावा उन्होंने पैपराजी को भी यह सलाह दी है कि जो लोग उनकी इज्जत नहीं करते हैं उन्हें भी उनके पीछे नहीं जाना चाहिए।‘खुद 150 रुपये की साड़ी पहनती हैं’
हिंदुस्तानी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो कह रहे हैं कि – ‘जो खुद कुराड़ बाजार से 150 रुपये की साड़ी पहनती हैं और वो इन लोगों को गरीब बोलती है कैसे गंदे कपड़े पहनकर आते हैं’।‘ऐसे लोगों के पीछे क्यों जाते हो’
आगे हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा कि – ‘ऐसे लोगों के पीछे आप लोग जाते क्यों हो जहां पर आपको इज्जत नहीं मिलती। इनको इनकी औकात मालूम चलेगी जब आप इनको दिखाना बंद करोगे। आपके कारण से ये लोग दिख रहे हैं। मैं आप सभी लोगों से हाथ जोड़कर कहता हूं कि जहां पर आपको इज्जत नहीं मिलेगी न हम लोग जो बने हैं आपकी वजह से बने हैं। हम ही लोग आपकी इज्जत नहीं करेंगे तो फिर आप लोगों को सोचना बहुत जरुरी है’।पैपराजी पर भड़की थी जया
जया बच्चन ने एक इवेंट में कहा था कि वो मीडिया की इज्जत करती है परंतु पैपराजी के साथ उनका कोई भी रिश्ता नहीं है। जया ने पैपराजी को लेकर कहा था कि – ‘ये लोग कौन हैं ये जो बाहर गंदे, टाइट पैंट पहनकर, हाथ में मोबाइल लेकर उन्हें लगता है कि सिर्फ मोबाइल होने से वो आपकी तस्वीर खींच सकते हैं और जो चाहें कह सकते हैं। ऐसा नहीं है’। -

विवादों में घिरे Kapil Sharma, इस मामले में कॉमेडियन के शो के खिलाफ दर्ज हुआ केस
मनोरंजन: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में बन गए हैं। हाल ही में उनका शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का पहला एपिसोड स्ट्रीम हुआ है। इसमें प्रियंका चोपड़ा बतौर गेस्ट पहुंची पर अब उनके उस एपिसोड पर कॉपीराइट के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज हो गया है। फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड इंडिया ने द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में केस कर दिया है। मेकर्स पर तीन गानों को बिना इजाजत करने का आरोप लगाया है।इन गानों के कारण उठा विवाद
मेकर्स ने जिन तीन गानों को बिना इजाजत के इस्तेमाल करने का आरोप है उसमें एक मुन्ना भाई एमबीबीएस (2003) का एम बोले तो, कांटे (2002) का रामा रे और देशी बॉयज (2011) का सुबह होने न दे शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, 12 दिसंबर को पीपीएल इंडिया ने बॉम्बे हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया है। पीपीएल इंडिया ने दावा किया है कि ये इस्तेमाल कॉपीराइट एक्ट 1957 के अंतर्गत पब्लिक परफॉर्मेंस/जनता के सामने कम्युनिकेशन के दायरे में आते हैं। इसके लिए राइट्स होल्डर से लाइसेंस लेना जरुरी है। पर न तो लाइसेंस मांगा गया है और न ही दिया गया है इसलिए प्रोडक्शन कंपनियों K9 फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और बीइंगयू स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड पर कॉपराइट उल्लंघन का आरोप लगाया है।इस दौरान बजे थे तीन गाने
ये तीन एपिसोड 21 जून से 20 सितंबर के बीच स्ट्रीम हुए थे। पहले एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म ‘परम सुंदरी’ का प्रमोशऩ करने आए थे। इस दौरान ‘एम बोले तो’ गाना बजाया था। एक और एपिसोड में ‘रामा रे’ ट्रैक बजाया गया। वहीं अक्षय कुमार वाले आखिरी एपिसोड में उनकी फिल्म ‘देसी बॉयज’ का गाना ‘सुबह होने ना दे’ बजाया गया।फिल्म ‘वाराणसी’ में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा
कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा’ शो के चौथे सीजन के पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म ‘वाराणसी’ को प्रमोट करने आई थी। इसमें उनके साथ साउथ के एक्टर महेश बाबू भी दिखने वाले हैं। -

Rolex की इस खास घड़ी को पहनने वाले पहले भारतीय बने Badshah, तस्वीरों में दिखाई झलक
मनोरंजन: बॉलीवुड और पंजाबी रैपर बादशाह सुर्खियों में बने ही रहते हैं। अपने गानों के अलावा पर्सनल लाइफ के चलते भी वह फैंस से काफी लाइमलाइट लेते हैं। अब बादशाह ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे इतिहास रच दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पास जो है वो भारत में किसी के पास नहीं है।रैपर ने खुद दिया सबूत
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक अनोखी घड़ी दिखाते हुए फैंस का ध्यान खींचा है। बादशाह को बार्बी रोलेक्स की घड़ी पहने हुए देखा गया है। यह एक लिमिटेड एडिशन वॉच है जो दुनिया में सिर्फ 10 ही बनाई गई है। अपनी लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने इस घड़ी को फ्लॉन्ट किया। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी मार्केट वैल्यू करीबन 8 लाख रुपये डॉलर है जो कि भारतीय करंसी में करीबन 6.94 करोड़ रुपये होगी। 18 कैरेट पीले सोने से बनी हुई इस घड़ी के बेजल पर करीबन 40 गुलाबी रंग के नीलमणि जड़े हुए हैं। डायल पर घंटे के मार्कर के तौर पर 12 और नीलमणि जड़े हैं। यह खास घड़ी किसी भी रिटेल वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है और इसका कोई कैटलॉग भी उपलब्ध नहीं है।कोई बार नहीं कमाई पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए रैपर ने कैप्शन दिया कि – ‘कोई बार नहीं कमाई पर बाराबी कलाई पर बार देते तोज़ लौंडे आ जाते जो आई पर’। इस घड़ी की खास बात ये है कि इसके पिंक रंग के काऱण इसको बार्बी का नाम दिया गया है। रोलेक्स खुद इसको इस्तेमाल नहीं करता। 1963 में लॉन्च किए गए डेटोना संग्रह का हिस्सान होने के कारण यह आज भी दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित क्रोनोग्राफ घड़ियों में से एक हैं। इस मंहगी घड़ी के सिर्फ 10 ही पीस हैं। जिसमें से एक रैपर बादशाह के पास है। अब वो पहले ऐसे भारतीय बन गए हैं जिनके पास बार्बी रोलेक्स की घड़ी है।
10 लोगों की लिस्ट में शामिल हुए रैपर
बादशाह अब पूरी दुनिया के उन 10 लोगों के लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिनके पास यह मंहगी घड़ी है। रोलेक्स कंपनी भी सिर्फ भरोसेमंद लोगों की ही ऑर्डर पर यह घड़ी देती है। बादशाह के नेटवर्थ की यदि बात करें 124 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। रैपर भारत के सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले म्यूजिशियन माने जाते हैं। लाइव शोज और गानों के अलावा भी वह रिएलिटी शोज में बतौर जज के तौर पर दिखते हैं। उनके अपने कई सारे क्लब्स भी हैं। -

निधि अग्रवाल के बाद अब Samantha Prabhu के साथ हुई बदतमीजी, फैंस से परेशान दिखी Actress
मनोरंजन: फैंस अपने पसंदीदा स्टार की झलक पाने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। उनसे एक मुलाकात के लिए फैंस किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है यह वीडियो काफी परेशान करने वाला है। हाल ही में साउथ एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ फैंस ने बदतमीजी की थी अब कुछ ऐसा ही सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुआ है। सामंथा का एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें एक्ट्रेस परेशान नजर आ रही हैं।“Misbehaviour With Samantha Ruth Prabhu Reported at Hyderabad Event”#SamanthaRuthPrabhuhot #soputhactress #Viralvideo #Hyderabad #PublicMisconduct #BreakingNews #actress #Bollywood #BhilaiSatyagrah Bangalore Chess pic.twitter.com/LPuN5yTSLS
— Encounter India (@Encounter_India) December 22, 2025निधि अग्रवाल के साथ हुई थी बदतमीजी
निधि अग्रवाल अपनी आने वाली फिल्म द राजा साब के इवेंट से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी की ओर जा रही थी। उसी दौरान फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगे। एक्ट्रेस को उनके बॉडीगॉर्ड ने बड़ी मुश्किल से गाड़ी में बिठाया परंतु निधि इस घटना से काफी दुखी हुई थी। अब बस कुछ दिनों में वैसा ही कुछ दोबारा हुआ है हालांकि इस बार ऐसा मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुई है।सामंथा रुथ प्रभु के साथ भी हुई बदसलुकी
बीते दिन सामंथा हैदराबाद में एक शॉप का उद्घाटन करने पहुंची थी। वहां वो काफी देर तक रही। इवेंट से जाते समय उनके आस-पास फैंस की भीड़ जमा हो गई। इस पूरी घटना का क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें यह देखा जा सकता है कि सामंथा को अपनी गाड़ी की ओर जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। एक पल के दौरान वह लड़खड़ा भी गई थी परंतु उन्हें उनके बॉडीगार्ड के द्वारा बचाया गया। फैंस लगातार एक्ट्रेस को धक्का देते हुए दिखे। सामंथा इस दौरान काफी असहज भी दिखी। उनके चेहरे पर परेशानी भी साफ नजर आ रही थी। फिर जैसे-तैसे करके उन्हें गाड़ी में बिठाया गया। एक्ट्रेस को सुरक्षित गाड़ी में बैठाने के लिए पुलिस फोर्स को आना पड़ा। उन्होंने बहुत मुश्किल से सामंथा को भीड़ से बचाकर रखा।यूजर्स हुए परेशान
सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुई इस घटना के बाद कई साउथ के यूजर्स भी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उन लोगों को फटकार रहे हैं जो सिर्फ एक सेल्फी या फोटो लेने के लिए हीरोइन्स के साथ ऐसी हरकत करने पर उतर जाते हैं। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो सामंथा ने हाल ही में द फैमिली मैन सीरीज बनाने वाले डायरेक्टर राज निदिमोरु से शादी की है। तलाक के चार साल बाद एक्ट्रेस ने दोबारा से शादी की है। -

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर भड़की एक्ट्रेस Falaqnaaz, वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास
मनोरंजन: पड़ोसी देश बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। कट्टरपंथ का एक नया चेहरा शहर में देखने को मिला है। मयमनसिंह जिले में भीड़ ने ईशा निंदा के आरोप में एक हिंदू युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया है। इस मामले को लेकर अब भारत में भी गुस्सा देखा जा रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस फलक नाज ने पोस्ट शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है।दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले
टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि – ‘मैंने बहुत परेशान करने वाली वीडियो देखी जो बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ हो रहा है बहुत ही डिस्टर्बिंग वीडियो है। मैं उम्मीद करती हूं कि जो बांग्लादेश में हुआ दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। इतना बुरा करने का किसी को हक नहीं है। बांग्लादेश में जो हिंदुओं के साथ हो रहा है उसे देखकर सॉरी फील हो रहा है’।View this post on Instagramमैं नहीं देखती हिंदू मुस्लिम
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि – ‘मैंने दो तीन दिन पहले नकाब को लेकर एक वीडियो बनाया कि नकाब क्यों हटाया? बहुत से हिंदू भाई-बहनों को लगता है कि मैं सिर्फ मुस्लिम के हक में बात करती हूं और मैं हिंदुओं को सपोर्ट नहीं करती। मैं एक चीज साफ कर दूं कि मैं हिंदू मुस्लिम नहीं देखती मैं सिर्फ यही देखती हूं और सही का ही साथ देती हूं। अगर हिंदू गलत होंगे तो बोलूंगी मुस्लिम गलत होंगे तो मुस्लिम को बोलूंगी जो मैंने पहले भी बोला था। मेरे लिए इंसानियत पहले है’।हिंदू युवक की हत्या
गुरुवार को मयमनसिंह जिले के बालुक इलाके में 25 साल के दीपू चंद्र दास की हत्या कर दी गई। वह एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करता था। उन्हें ईशानिंदा के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद उसका शव आग में जला दिया। इसके बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़क गई। सरकार ने भी शुक्रवार को कहा कि लिंचिंग की कड़ी निंदा की है और कहा कि नए बांग्लादेश में ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।