Category: Entertainment

  • दूसरी शादी करना चाहती हैं एक्ट्रेस Mahima Chaudhary, बोली – ‘सपोर्ट सिस्टम जरुरी है’

    दूसरी शादी करना चाहती हैं एक्ट्रेस Mahima Chaudhary, बोली – ‘सपोर्ट सिस्टम जरुरी है’

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिला चौधरी इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की हाल ही में फिल्म दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी रिलीज हुई है। फिल्म को भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला परंतु इसकी कहानी की फैंस ने काफी तारीफ की है। 52 साल की महिमा चौधरी इसमें दूसरी बार शादी करती हैं। अब इसी बीच एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि रियल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस असल में भी घर बसाने को तैयार है। हाल ही में उन्होंने इस बारे में बात की है।

    शादी करना चाहती हैं महिमा चौधरी

    एक्ट्रेस की एक बेटी हैं अरियाना चौधरी। वह उसकी काफी अच्छी परवरिश कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर वो जरुर दूसरी शादी के बारे में सोचती हैं। वो भी तब जब वो लोगों की आंखों में फिल्म देखने के बाद एक अलग उम्मीद देख रही हैं। इस बारे में चर्चा होती देख रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि भले ही उनकी पहली शादी चल नहीं पाई लेकिन उनका इस बंधन पर से विश्वास नहीं उठा है। उन्हें मौका मिला तो वो जरुर ये करना चाहेंगी परंतु इस मामले में अब भी एक अड़चन है।

    ‘मुझे अहसास हुआ’

    एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि – ‘मैंने अपने माता-पिता की लंबी शादी देखी थी और उसमें इतना प्यार था, तो मैं तलाक के बारे में सोचती ही नहीं थी। मैं जब भी किसी के डिवोर्स के बारे में सुनती थी तो मुझे लगता शायद किसी एक ने इस शादी को बचाने की उतनी कोशिश नहीं की होगी मैं इनकी जगह होती तो बहुत ट्राई करती मगर जब मुझ पर बीती तो अहसास हुआ। मैं तब उतनी मजबूत नहीं थी मगर हां मेरे पास एक सपोर्टिव फैमिली थी मेरी मां ने मुझे सपोर्ट किया मेरी नानी ने मुझे हिम्मत दी वो बोली कि ठीक है बच्चे हम पाल लेंगे’।

    ‘अकेले की बेटी की परवरिश’

    एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वो शादी करना चाहती है लेकिन इसमें एक रुकावट है। वो बोली – ‘अभी तक मेरा तलाक नहीं हुआ है। मेरा डिवोर्स पेंडिंग है मगर दोबारा शादी करने के बारे में बिल्कुल सोचती हूं मैं और अब तो और ज्यादा सोच रही हूं जबसे इस फिल्म का शादी वाला फोटो वायरल हुआ है लोग मेरी दूसरी शादी की उम्मीद कर रहे हैं मैं उन लोगों में से हूं जो एक बारे में हार नहीं मानते मैं शादी के बंधन में यकीन करती हूं। मेरा मानना है कि दो लोग मिलकर जिंदगी को खुशनुमा बना सकते हैं। ये सपोर्ट सिस्टम जरुरी होता है होना चाहिए’। सिंगल पेरेंट होने के नाते महिमा को कई तरह की मुश्किलों से जूझना पड़ा। उन्होंने कहा कि – ‘चुनौतियां होती है मगर मेरी बेटी अरियाना अपने ग्रैंड पेरेंट्स के साथ पली बढ़ी है तो उसकी इतनी डिमांड्स नहीं होती। वो बचपन से ही समझदार और संवेदनशील है उसने मुझे कभी किसी मुश्किल परिस्थिति में नहीं पड़ने दिया’।            
  • He-Man को याद कर इमोशनल हुई Hema Malini, स्पेशल वीडियो के जरिए दिया Tribute

    He-Man को याद कर इमोशनल हुई Hema Malini, स्पेशल वीडियो के जरिए दिया Tribute

    मनोरंजन: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भले ही आज हमारे बीच में नहीं है परंतु उनकी पत्नी और सभी फैंस उन्हें रोज याद करते हैं। 24 नवंबर को उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण उनका निधन हो गया। धर्मेंद्र के जाने के बाद उनका पूरा परिवार मुश्किल समय से गुजर रहा है। उनके निधन से परिवार को गहरा सदमा भी लगा है। वहीं अब एक्टर की पत्नी हेमा मालिनी भी गहरे सदमें में है। हाल ही में उन्होंने अपने पति को याद करते हुए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है।

    ही-मैन को याद कर इमोशनल हुई हेमा

    हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को याद करते हुए एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट दिया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र के शुरुआती करियर के दिनों की खास झलक दिखाई दे रही है। उनकी कई तस्वीरें, एक्टर की कई फिल्मों के आईकॉनिक सीन्स भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। शोले का आईकॉनिक सीन भी इस वीडियो में देखा जा सकता है। इस वीडियो में दिलीप कुमार भी धर्मेंद्र की तारीफ करते दिख रहे हैं। हेमा मालिनी के साथ फिल्माए सभी सीन इस वीडियो में दिख रहे हैं।

    फैंस की आंखें भी हुई नम

    इस वीडियो की खास बात यह है कि वीडियो में धर्मेद्र का पूरे परिवार के साथ एक खास बॉन्ड देखने को मिल रहा है। हेमा मालिनी ने जो वीडियो शेयर की है उसमें एक्टर अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर, बेटे सनी, बॉबी और चारों बेटियों अजीता, विजेता, ईशा, अहाना देओल के साथ खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते दिख रहे हैं। वीडियो देखकर फैंस की आंखें भी नम हो गई हैं।

    वीडियो के साथ लिखी इमोशनल पोस्ट

    इस वीडियो को दिल्ली में हुई प्रेयर मीट के दौरान भी चलाया गया था। अब इसको एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया कि – ‘धरम जी को स्पेशल ट्रिब्यूट जिसमें उनकी सदाबहार लोकप्रियता, उनका अद्भूत टैलेंट और सभी फिल्मों में उनकी प्रभावशाली उपस्थिति दिखाई गई है। मैंने दिल्ली और मथुरा में जो दो प्रार्थना सभा आयोजित की थी ये विजुअल ट्रिब्यूट उसके लिए बनाया गया था’।  
  • Dhurandhar को मिल रहे Negative Reviews पर आर.माधवन का आया बयान, बोले – ‘Success हैरान करेगी’

    Dhurandhar को मिल रहे Negative Reviews पर आर.माधवन का आया बयान, बोले – ‘Success हैरान करेगी’

    मनोरंजन: इन दिनों आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर काफी सुर्खियों में बनी हुई है। जबसे मूवी थिएटर्स में रिलीज हुई है तभी से फैंस अपनी राय रखते दिख रहे हैं। धुरंधर को काफी नेगेटिव रिव्यूज भी मिल रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म का टैग दे दिया है। ऐसे में अब एक्टर आर माधवन ने इन सभी मुद्दों पर बात की है। एक्टर ने कहा कि जो कुछ अभी धुरंधर के साथ देख रहे हैं वो सब रंग दे बसंती में भी देख चुखे हैं।

    फिल्म की कमाई ने करवाया सबको चुप

    आर माधवन ने 2006 में आई फिल्म रंग दे बसंती का भी हिस्सा थे। इस फिल्म में उनका रोल छोटा था परंतु वो फिल्म की कहानी का अहम किरदार थे। उनका कहना है कि जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब भी लोग इसको लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे थे परंतु इसने बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्मेंस देकर लोगों को चुप करवा दिया। बाद में जाकर फिल्म कल्ट बनी। एक्टर ने यह भी बताया कि जो भी उनकी फिल्म के लिए एंड जैसे शब्दों का इस्तेमाल करता है वो उसको नोट भी करते हैं।

    सक्सेस देखकर हैरान रह जाते हैं

    एक यूट्यूब चैनल पर एक्टर ने कहा कि – ‘कुछ रिव्यूअर्स सच में फिल्म का रिव्यू करते हैं वो या तो बिल्कुल नए होते हैं या फिर बहुत एक्सपीरियंस्ड और रिव्यू का मतलब भी समझते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो रिलीज वाले दिन या उससे पहले ही अपने रिव्यू में डिजास्टर जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। इससे हमारे लिए उनका महत्व कम हो जाता है। एक एक्टर के तौर पर हम ऐसे पलों का सपना देखते हैं जब लोग पहले तो फिल्म को खारिज कर देते हैं और फिर उसकी सक्सेस देखकर हैरान हो जाते हैं’। एक्टर ने आगे कहा कि – ‘मुझे याद है जब रंग दे बसंती रिलीज होने वाली थी तो कई डिस्ट्रीब्यूटर पीछे हट गए पहला शो देखने के बाद उन्होंने कहा कि ये फिल्म बहुत लंबी है। ये हमारी फिल्म नहीं है हम इसे नहीं चला पाएंगे। राकेश ओम प्रकाश मेहरा दिल्ली में टीवी के पास बैठे थे सिर को घुटनों के बीच दबाए हुए। उन्होंने कहा ता कि इसके बाद मुझे अपने गांव जाना पड़ेगा मैं इससे आगे कुछ समझता ही नहीं। मैं इससे अच्छी फिल्म नहीं बना सकता वो बहुत परेशान और उदास थे। आमिर फिल्म के प्रोड्यूसर्स रॉनी स्क्रूवाला हम सब एक ही कमरे में थे’।

    पहले भी देख चुका था ऐसा रिव्यू

    आर.माधवन ने कहा कि – ‘राकेश की उस हालत को देखकर मैं डर गया था। सोच रहा था कि ये क्या हो गया? ये तो बहुत बढ़िया फिल्म होने वाली ती लेकिन आमिर और राकेश दोनों बहुत कॉन्फिडेंट थे। वो लगातार उन्हें हौंसला देते रहे और राकेश ने कहा कि चिंता मत करो मैं तु्म्हारे साथ हूं फिर फिल्म धमाका कर गई। पैसे के मामले में नहीं असर के मामले में भी पूरी तरह हिट हो गई। अब यही चीज धुरंधर के साथ हुई वो पहले भी मैं देख चुका था’। गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर ने अभी तक थिएटर्स में काफी तगड़ी कमाई कर ली है। सिर्फ एक हफ्ते में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 300 करोड़ के पार पहुंच गई है। जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ रही है उस लिहाज से ये कई रिकॉर्डस तोड़ने वाली है।
       
  • Parents के तलाक की खबरों पर कैसे था Aaradhya का रिएक्शन? अभिषेक बच्चन ने दिया जवाब

    Parents के तलाक की खबरों पर कैसे था Aaradhya का रिएक्शन? अभिषेक बच्चन ने दिया जवाब

    मनोरंजन: बॉलीवुड के मशहूर कपल अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्तों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों जल्द तलाक लेने वाले हैं। अब ऐसे में हाल ही में अभिषेक ने बताया कि आराध्या बच्चन ने अपने पेरेंट्स के तलाक की अफवाहों पर कैसे रिएक्ट किया था। अभिषेक ने बताया कि उनकी बेटी 14 साल की है और उनके पास फोन नहीं है सिर्फ इसलिए कि वो अपने पेरेंट्स के बारे में कोई चीज गूगल न कर पाए।

    पेरेंट्स के तलाक पर आराध्या ने किया था रिएक्ट

    एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि – ‘ऐश्वर्या ने आराध्या के अंदर इंडस्ट्री को लेकर काफी रिसपेक्ट भरी है। उन्होंने अच्छी तरह से उसको बताया है कि हम दोनों क्या काम करते हैं। हम लोग वो हैं जो फिल्मों ने और ऑडियन्स ने हमें दिया है। आराध्या एक कॉन्फिडेंट टीनेज की तरह ग्रो कर रही है। उनका खुद का एक ओपीनियन होता है। उसका यदि किसी बात को लेकर अलग ओपीनियन होता है तो हम लोग उसे डिसकस करते हैं। उसके अंदर अपनी बात को बोलने का एक बहुत ही सहज तरीका है’।

    पढ़ाई पर फोकस करती है आराध्या

    ‘आराध्या अपनी पढ़ाई पर ही फोकस करती है। उसके पास मोबाइल फोन नहीं है। वो 14 साल की है। यदि आराध्या की किसी दोस्त को उससे बात करनी होती है तो वो ऐश्वर्या के फोन पर कॉल करते हैं। ये चीज मैंने और ऐश्वर्या ने बहुत समय पहले ही आराध्या के लिए तय कर ली थी हालांकि आराध्या के पास इंटरनेट चलाने का पूरा मौका होता है परंतु वो ज्यादातर समय अपना होमवर्क पूरा करने में बिताती है या फिर रिसर्च कर रही होती है। उसे स्कूल काफी पसंद है’।

    आराध्या को दी है अच्छी परवरिश

    अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें काफी वायरल हुई थी। इस पर आराध्या ने कैसे रिएक्ट किया जब उसने पढ़ा। इस पर अभिषेक ने कहा कि – ‘मुझे नहीं लगता कि उसने ये किया होगा क्योंकि उसे इन चीजों में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। उसकी मां ने उसे अच्छी सतरह से समझाया है कि वो जो कुछ भी परिवार के लोगों के बारे में पढ़े, सबकुछ सच नहीं होता। जैसे मेरे पेरेंट्स भी मेरे साथ पूरी तरह सच रहे। हम उस जगह पर नहीं रहे जहां कोई भी आकर हमारे सामने सवाल करे और हमें उसके बारे में सच पता न हो। हमेशा परिवार के बीच में सच रहा है’।

    अभिषेक ने छोड़ी ड्रिंकिंग-स्मोकिंग

    एक्टर ने बताया कि जब ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हुई थी तो उन्होंने स्मोकिंग और ड्रिंकिंग दोनों ही छोड़ दी थी। पुष्टि करते हुए कहा कि – ‘हां मैंने दोनों चीजें छोड़ दी। अब मैं इसमें से एक भी चीज को हाथ नहीं लगाता हूं’। अभिषेक और ऐश्वर्या ने साल 2007 में शादी की थी। दोनों साल 2011 में माता-पिता बने थे। दोनों साल 2011 में पेरेंट्स बनें। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थी कि कपल की शादी में अनबन चल रही है लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस पर रिएक्ट नहीं किया। इसके बाद जब ऐश्वर्या कान्स फिल्म फेस्टिवल में मांग में सिंदूर लगाकर रेड कारपेट पर आई तो इन सभी खबरों पर फुल स्टॉप लग गया।    
  • 9 घंटे तक फ्लाइट में फंसी रही एक्ट्रेस Neelam Kothari, इस Airlines पर निकाली अपनी भड़ास

    9 घंटे तक फ्लाइट में फंसी रही एक्ट्रेस Neelam Kothari, इस Airlines पर निकाली अपनी भड़ास

    मनोरंजन: एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने हाल ही में अपना एक अनुभव फैंस के साथ शेयर किया। यह अनुभव उनके लिए बहुत खराब रहा। नीलम का कहना है कि फ्लाइट में उन्हें चक्कर आने लग गए और बेहोशी जैसा महसूस हुआ परंतु एयरलाइन स्टाफ ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस पर एक्ट्रेस भड़क गई और मेडिकल हालत के बाद भी उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिली जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।

    9 घंटे तक करना पड़ा इंतजार

    नीलम ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। एयरलाइन ने अपनी लापरवाही पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें 9 घंटे तक इंतजार करना पड़ा था। एक्स पर उन्होंने लिखा कि – ‘डियर एतिहाद टोरंटो से मुंबई की मेरी हाल की फ्लाइट में मुझे मिला व्यवहार बहुत निराशाजनक रहा है। फ्लाइट 9 घंटे से भी ज्यादा लेट थी और ऊपर से फ्लाइट में खाना-खाने के बाद मेरी तबीयत इतनी खराब हो गई कि मैं हो बेहोश हो गई। एक को-पैसेंजर ने मुझे मेरी सीट तक पहुंचाया लेकिन आपकी क्रू टीम ने कोई फॉलो अप किया और न ही एक बार आकर मेरी हालत के बारे में पूछा। मैंने कस्टमर सर्विस से भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला। ऐसे लापरवाही बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी। कृप्या करके इस मामले पर तुंरत ध्यान दें’।

    यूजर ने उठाए सवाल

    नीलम की इस पोस्ट के बाद अब एतिहाद एयरवेज ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वो डीएम में बात करे। इसके अलावा कई यूजर्स भी उनकी इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दे रे हैं। जहां फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ उन पर अपने सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘अगर ये आपके साथ होता या आपके किसी अपने के साथ होता तो शायद आप इतना हल्का कमेंट नहीं करते’। फिलहाल देश में एयरलाइन्स सर्विस को लेकर काफी हलचल फैली हुई है। हाल ही में इंडिगो की कई फ्लाइट्स रद्द भी हुई थी जिनसे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। इसके बाद कंपनी ने सभी कस्टमर्स के टिकट के पैसे रिफंड करने की बात कही थी।

    कई फिल्मों में दिख चुकी हैं एक्ट्रेस

    नीलम कोठारी के यदि वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 80-90 की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने ‘हम साथ-साथ है’ जैसी फिल्मों में काम किया है। बाद में उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाकर ज्वेलरी बिजनेस भी शुरु किया। हाल ही में वो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ और ‘मेड इन हेवन’ जैसे शोज में नजर आ चुकी है। उनके ड्रामा सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ का अब चौथा सीजन आने वाला है।  
  • Farrhana पर भड़के गौरव खन्ना के पिता, बोले – ‘अगर मैं होता तो थप्पड़ मार देता’

    Farrhana पर भड़के गौरव खन्ना के पिता, बोले – ‘अगर मैं होता तो थप्पड़ मार देता’

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 का खिताब जीतने के बाद गौरव खन्ना सुर्खियों में बन गए हैं। एक्टर के सभी फैंस और दोस्त उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं। गौरव की जीत इस वजह से भी खास है क्योंकि उन्होंने बिना कोई लड़ाई, गाली गलौच और फेक ड्रामा क्रिएट करके अपनी बिग बॉस की जर्नी पूरी की। उन्होंने शांत रहकर गेम खेला और उसको जीता भी। अब गौरव की जीत के बाद उनके पेरेंट्स काफी खुश है। गौरव के पापा ने फरहाना पर अपना गुस्सा भी निकाला है।

    फरहाना पर भड़के एक्टर के पिता

    गौरव की इस जीत के बाद उनके माता-पिता काफी खुश हैं। एक्टर के पापा ने एक इंटरव्यू में फरहाना संग उनकी लड़ाई पर भी रिएक्शन दिया है। गौरव के पिता ने कहा कि – ‘सबसे ज्यादा गुस्सा मुझे तब आया था जब फरहाना ने उसे कहा था कि तुम कहां के टीवी सुपरस्टार हो क्या कर लोगे तुम तब गौरव ने उसे बताया कि वो क्या करके दिखाएगा। उस समय गौरव के गले की नसें फूल गई थी। मुझे बहुत गुस्सा आया था। मैं अगर वहां पर होता तो शायद थप्पड़ मार देता’। ‘मुझे पहले गौरव को वहां पर गेम खेलता देख मजा नहीं आ रहा था। मैं सोच रहा था कि वो कैसे करेगा। वहां आपस में काफी लड़ाई झगड़े होते हैं लेकिन जैसे-जैसे गौरव की जर्नी आगे बढ़ी वो भी अच्छा खेलता गया। फिर मुझे बेटे को देखने में मजा आने लगा। मैंने सोचा शायद ये कर लेगा। वो शो में कूल बनकर रहा’।

    बचपन से ही जिद्दी है गौरव

    गौरव के पापा ने कहा कि उनके बेटे को बहुत उम्मीदें रहती है। ‘वो बहुत जिद्दी है। वो जो भी सोच लेता है करता है। वो उसके नेचर में है जैसे गौरव मास्टरशेफ जीता था। उसने बहुत मेहनत की थी। उसने सोच लिया था मैंने जीतना है तो वो जीता मुझे भी लगता था कि बिग बॉस भी शायद जीत जाए। गौरव के पापा ने जीशान, बसीर अली, अभिषेक की लड़ाईयों को भी कॉलआउट किया’। उन्होंने कहा कि – ‘उनकी लड़ाई देखकर मुझे लगा कि पता नहीं गौरव कैसे करेगा उसे खुद ही मैनेज करना था क्योंकि उसका साथ देने के लिए हम वहां पर नहीं थे’। गौरव की मां ने कहा कि पहले उन्होंने अपने बेटे को रिएलिटी शो में जाने से मना किया था क्योंकि वो लड़ाई झगड़ा गाली गलौच नहीं करता था लेकिन शो में उसने डीसेंट खेला वो कायदे के साथ रहा। कोई सीमा नहीं लांघी न ही किसी को भला बुरा कहा जैसे गौरव घर में रहता है वैसे ही शो में रहा। गौरव बचपन से ही जिद्दी रहा है। उसको जो चाहिए होता था वो करके छोड़ता है।  
  • कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से मिलने पहुंची Rupali Ganguly, एक्ट्रेस की आंखों से छलके आंसू

    कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से मिलने पहुंची Rupali Ganguly, एक्ट्रेस की आंखों से छलके आंसू

    मनोरंजन: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने हाल ही में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से मुलाकात की। एक्ट्रेस उनसे मिलने के लिए अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में पहुंची। वहां उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन किए और साथ ही उनके वृद्धा आश्रम में जाकर घर से निकाली गई माताओं के साथ मुलाकात की। रुपाली सभी से मिलकर और उनकी आपबीती सुनकर काफी भावुक भी हो गई। उन्होंने सभी मांओ से हाथ जोड़कर मुलाकात की। इसी दौरान रुपाली ने अपनी शूटिंग को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया।

    एक्ट्रेस की आंखों से आए आंसू

    रुपाली ने कथावाचक से इस दौरान बात भी की और उन्हें बताया कि वो पहली बार वृंदावन में आई है। उनको जैसी ही यह पता चला कि वहां अनिरुद्धाचार्य का आश्रम है तो वह उनके साथ मिलने के लिए बेहद उत्साहित हो गई। वहीं जब उन्हें पता चला कि आश्रम में सैंकड़ों वृद्ध महिलाएं भी रहती है तो एक्ट्रेस ने उनसे मिलने की भी इच्छा जताई। रुपाली अपने बेटे के साथ वहां पहुंची।

    वृद्ध महिलाएं अनुपमा की फैन

    इसके बाद रुपाली ने सभी वृद्ध महिलाओं से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद भी लिया। रुपाली यह सुनकर बहुत खुश हुई कि वहां पर काफी ऐसी महिलाएं थी जो उन्हें अनुपमा के नाम से जानती हैं। सभी ने एक्ट्रेस को गले लगाकर मिलने आने के लिए धन्यवाद भी किया। फिर रुपाली ने सभी भक्तों में प्रसाद बांटा।
    अंत में एक्ट्रेस ने अनिरुद्धाचार्य के पैर छूकर कर आशीर्वाद लिया और उनसे विदा लिया। इसके साथ ही एक वादा भी किया कि इस बार तो वो जल्दबाजी में पहली बार वृंदावन आई थी परंतु अगली बार जब भी आएंगी तो गुरुकुल और गौशाला भी देखेंगी।

    पशु प्रेमी भी हैं रुपाली गांगुली

    अनिरुद्धाचार्य के साथ बात करते हुए रुपाली गांगुली ने बताया कि वो अनिरुद्धाचार्य के मनुष्य प्रेम के साथ-साथ पशु प्रेम से भी प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि जिस जगह उनकी सीरियल की शूटिंग होती है। वहां बहुत बंदर हैं कुत्ते हैं, कभी-कभी सांप भी आ जाते हैं परंतु सभी बड़े प्यार से गोद में आकर बैठ जाते हैं और बहुत प्यार से एक्ट्रेस के पास आते हैं। कभी कोई नुकसान नहीं पहुंचाता। ये सुनकर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि – जो बोलना नहीं जानते उनके लिए हम ही सहारा हैं। जीव में ही नारायण का वास है। उनकी सेवा करनी ही चाहिए।    
  • बिग बॉस OTT फेम जीशान खान सड़क हादसे का हुए शिकार, कार के खुले एयरबैग

    बिग बॉस OTT फेम जीशान खान सड़क हादसे का हुए शिकार, कार के खुले एयरबैग

    मुंबई: वर्सोवा इलाके में टीवी एक्टर और बिग बॉस OTT फेम जीशान खान की कार की अन्य कार से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। लेकिन गनीमत यह रही कि जीशान खान बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार मशहूर शो कुमकुम भाग्य और नागिन में अपनी दमदार भूमिकाओं से पहचान बनाने वाले जीशान की ब्लैक कार अचानक सामने से आ रही ग्रे गाड़ी से जोरदार टकरा गई।

    हादसे में कार के एयरबैग तक खुल गए। इस हादसे ने उन्हें भीतर तक हिला दिया।हादसे के तुरंत बाद जीशान खान वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचे थे और वहां पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि FIR दर्ज हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। जीशान खान ने साल 2019 से 2021 तक टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में आर्यन खन्ना का किरदार निभाया था। इस किरदार से उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी।

    इसके बाद वह ‘नागिन 6’, ‘लॉक अप’ और ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 1’ का हिस्सा रहे थे। रिएलिटी शो में उनके गेम ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था और उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी।जीशान अक्सर अपने अनोखे और हटके स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।

    कुछ समय पहले उनका एयरपोर्ट वाला बाथरोब वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया गया, लेकिन जीशान ने इसे मजाकिया अंदाज में लेते हुए बताया कि यह उनके ‘एंटरटेनर’ स्टाइल का हिस्सा था। लॉकडाउन के समय सोशल मीडिया अकाउंट खोने जैसी परेशानियों के बावजूद जीशान ने कंटेंट बनाना नहीं छोड़ा और लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहे। हाल ही में वह म्यूजिक वीडियो तेरी परछाइयां में नजर आए थे, जो पिछले महीने रिलीज हुआ था।

     

  • He-Man धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुई Hema Malini, ईशा-सनी देओल ने भी शेयर की पोस्ट

    He-Man धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुई Hema Malini, ईशा-सनी देओल ने भी शेयर की पोस्ट

    मनोरंजन: बॉलीवुड के दिवगंत एक्टर धर्मेंद्र की आज 90वीं बर्थ एनिवर्सरी है। ऐसे में उनके परिवार के सभी सदस्य इमोशनल हो गए हैं। परिवार में हर कोई उन्हें अलग-अलग तरह से इमोशनल पोस्ट लिख रहा है। अब इसी बीच ही-मैन की पत्नी हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ बिताए अपने खूबसूरत पलों का जिक्र किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि ये पल जिंदगी भर उसके साथ रहेंगे।

    आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे

    हेमा मालिनी ने एक्स सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में हेमा धर्मेंद्र को कुछ खिलाती हुई नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में हेमा और धर्मेंद्र कैमरे को पोज देते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ धर्मेंद्र ने लिखा कि – ‘मेरे प्यार दिल को हैप्पी बर्थडे मुझे टूटा हुआ छोड़कर गए हुए आपको दो हफ्तों से ज्यादा का समय हो चुका है। धीरे-धीरे अपने टुकड़ों को समेटते हुए अपनी जिंदगी को फिर से संवारने की कोशिश कर रही हूं। यह जानते हुए कि आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे। हमारी साथ में बिताई हुई जिंदगी की खुशनुमा यादों को कभी मिटाया नहीं जा सकता। उन पलों को फिर से जीना मुझे बहुत सुकून और खुशी देता है। हमने साथ में जो भी खूबसूरत साल बिताए हैं। हमारी दो सुंदर बेटियां, एक-दूसरे के लिए हमारे प्यार को साबित करती हैं और उन सभी सुंदर खुशनुमा यादों के लिए जो हमेशा मेरे दिल में बसी रहेगी। उन सभी के लिए मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं’।

    भगवान आपको शांति और खुशी दे

    आगे एक्ट्रेस ने लिखा कि – ‘मेरी भगवान से प्रार्थना है कि ईश्वर आपको शांति और खुशी का वो धन दे जिसके आप अपनी विनम्रता अच्छे दिल और इंसानियत के कारण पूरी तरह से हकदार हैं। हैप्पी बर्थडे डियर लव साथ में हमारे कुछ खूबसूरत पल’।

    बेटी ईशा ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

    सिर्फ हेमा मालिनी ही नहीं बल्कि धर्मेंद्र के बेटी ईशा देओल ने भी अपने पापा के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर की है। ईशा ने लिखा कि – ‘मेरे प्यारे पापा, हमारा पैक्ट सबसे मजबूत बंधन हम कई जन्मों सभी लोकों और उससे परे हम हमेशा साथ हैं पापा। चाहे स्वर्ग हो या धरती हम एक हैं। अभी के लिए मैंने आपको बहुत प्यार से सावधानी से और कीमती तरीके से अपने दिल में छुपा रखा है बहुत गहराई से आपको रखा है ताकि मैं जिंदगी भर आपके साथ रह सकूं। आपके साथ बिताई जादुई बेशकीमती यादें जिंदगी के सबक, शिक्षा, गाइडेंस, बेशर्त प्यार, सम्मान और ताकत जो आपने अपनी बेटी के रुप में मुझे दिया उसे ना ही कोई रिप्लेस कर सकता है और न ही कोई आपकी बराबरी कर सकता है। मैं आपको बहुत याद करती हूं। आपकी प्रोटेक्टिव हग मुझे आरामदायक कंबल के जैसे लगती थी आपके नरम लेकिन मजबूत हाथों को थामे रखना जिनमें अनकहे मैसेज होते थे और आपका अपनी आवाज में मेरा नाम पुकारना हंसी मजाक और शायरी आपका मोटो था कि हमेशा हंबल रहो खुश रहो हेल्दी और मजबूत रहो। मैं आपसे वादा करती हूं कि आपकी लीगेसी को गर्व के साथ आगे बढ़ाऊंगी। मैं आपका प्यार उन लाखों लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करुंगी जो आपसे मेरी तरह बेशुमार प्यार करते हैं। आई लव यू पापा आपकी डार्लिंग बेटी ईशा आपकी बिट्टू’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by ESHA DHARMENDRA DEOL (@imeshadeol)

    सनी देओल ने शेयर किया वीडियो

    इसके अलावा बेटे सनी देओल ने भी पिता को याद करते हुए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ही-मैन पहाड़ियों में बैठे प्रकृति का आनंद लेते दिख रहे हैं। साथ ही वह मुस्कुरा भी रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा कि – ‘आज मेरे पापा का जन्मदिन है। पापा हमेशा मेरे साथ हैं मेरे अंदर हैं लव यू पापा मिस यू’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

  • Bigg Boss के फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े Salman, बोले – ‘हमने हमारा ही-मैन खो दिया’

    Bigg Boss के फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े Salman, बोले – ‘हमने हमारा ही-मैन खो दिया’

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले हो गया है। शो को अपना विनर मिल गया है। सीजन 19 का खिताब गौरव खन्ना ने अपने नाम किया। फिनाले में सलमान ने अपने खास अंदाज से फैंस को काफी एंटरटेन किया। उन्होंने पवन सिंह के साथ डांस और कंटेस्टेंट्स के साथ काफी मस्ती-मजाक भी की परंतु इस दौरान भाईजान दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हो गए। उनकी आंखों से इस दौरान आंसू बहने लगे। भाईजान ने नम आंखों के साथ ही-मैन को ट्रिब्यूट दिया।

    अपने पिता की तरह मानते थे सलमान

    दबंग खान धर्मेंद्र के दिल के काफी करीब थे वो उन्हें अपना पिता मानते थे वहीं धर्मेंद्र भी सलमान को अपना तीसरा बेटा कहते थे। बिग बॉस में हर साल धर्मेंद्र चार-चांद लगाने के लिए पहुंचते थे परंतु इस साल बीमारी के कारण वो शो में नहीं आए पाए और शो के दौरान ही उनका 24 नवंबर को निधन हो गया। धर्मेंद्र के जाने से उनका परिवार तो टूटा ही है परंतु बीते दिन के एपिसोड में सलमान खान भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। फिनाले में धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट देते हुए एक्टर ने उनके साथ अपनी खूबसूरत यादों को भी शेयर किया। धर्मेंद्र को याद करते हुए भाईजान बोले कि – ‘हमने हमारा ही-मैन खो दिया है हमारी सबसे शानदार शख्सियत धर्मेंद्र जी मुझे नहीं लगता कि धरम जी से बेहतर कोई आदमी है जो उन्होंने लाइफ जी है किंग साइज जी है। दिल खोल के जी है अपने 60 साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को दिए। इंडस्ट्री को सनी-बॉबी दिए’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    ‘सबसे अच्छी बात है कि जबसे उन्होंने इंडस्ट्री ज्वॉइन की और अभी तक उन्हें बस अच्छा काम करना था। उन्होंने हर तरह का रोल किया है। कॉमेडी, एक्शन मैंने करियर ग्राफ में हमेशा धर्मेंद्र जी को फॉलो किया है वो चार्मिंग और इनोसेंट कैरेक्टर लेकर आए थे। ही मैने की बॉडी में और उन्होंने हमें काफी एंटरटेन किया है। हम हमेशा उन्हें याद करेंगे लव यू धरम पाजी’।

    एक दिन होता है सलमान की मां और धर्मेंद्र का जन्मदिन

    आगे सलमान ने बताया कि – ‘सबसे बड़ी बात यह है कि जिस दिन धरम जी का निधन हुआ उसी दिन मेरे पिता का जन्मदिन होता है और कल उनका बर्थडे है और मेरी मां का भी जन्मदिन है। अगर मुझे ऐसा फील हो रहा है तो जरा सोचिए कि सनी और उनके परिवार पर क्या बीत रही होगी’। सलमान ने आगे कहा कि – ‘दो अंतिम संस्कार काफी गरिमा के साथ आयोजित किए गए हैं। एक सूजर बड़जात्या की मां और दूसरा धर्मेंद्र जी का उनकी प्रार्थना सभा को इतने ग्रेस और सम्मान के साथ आयोजित किया गया। हर कोई रो रहा था लेकिन एक डेकोरम बना हुआ था। जिंदगी का सेलिब्रेशन था। बॉबी और सनी को मेरा सलमान हर अंतिम संस्कार और प्रार्थना सभा को इतनी ही खूबसूरती के साथ आयोजित किया जाना चाहिए’।

    नहीं रुक रहे थे भाईजान के आंसू

    धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए सलमान खान काफी इमोशनल हो गए थे। वह स्टेज पर ही रो पड़े थे। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे और वो रोक ही नहीं पा रहे थे। फैंस ने भी शायद भाईजान को पहले ऐसे रोते हुए नहीं देखा होगा जैसे वो धर्मेंद्र को याद करके रोए। सलमान को ऐसे रोता देख वहां पर सन्नाटा छा गया। हर किसी की आंखें भी नम हो गई।