Category: Government News>Punjab Govt

  • Punjab News: आनंदपुर साहिब में लगाए गए निःशुल्क चिकित्सा शिविर, हज़ारों लोगों को मिला लाभ

    Punjab News: आनंदपुर साहिब में लगाए गए निःशुल्क चिकित्सा शिविर, हज़ारों लोगों को मिला लाभ

    चंडीगढ़/आनंदपुर साहिब, 24 नवंबर 2025: पंजाब सरकार ने श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस समारोह में शामिल होने आए श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंध किया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इन शिविरों का दौरा करते हुए व्यवस्थाओं की सराहना की।

    सरकार द्वारा लगाए गए ‘निग्हा लंगर’ नामक विशेष नेत्र शिविर में अब तक 5000 लोगों की आंखों की जांच की गई है। इनमें से 2000 लोगों को मुफ्त में चश्मे दिए गए और 39 लोगों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन बिल्कुल निःशुल्क किया गया। यह पंजाब सरकार की जनता के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।

    आनंदपुर साहिब में 39 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं, जहां आम जनता को निःशुल्क दवाइयां और जांच की सुविधा मिल रही है। सिर्फ रविवार को ही 1822 मरीजों ने इलाज करवाया और 174 लैब टेस्ट किए गए। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है।

    किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रोपड़, कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब में 24 घंटे इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर सेवाएं चालू हैं। इसके अलावा 31 एंबुलेंस (24 बेसिक और 7 एडवांस्ड) लगातार सेवा में तैनात हैं।

    पंजाब सरकार ने कार्यक्रम स्थलों पर विशेष रक्तदान शिविर भी आयोजित किए हैं, जहां लोग रक्तदान करके मानवता की सेवा कर सकते हैं। यह पहल समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

    पंजाब सरकार की यह व्यवस्था दिखाती है कि सरकार आम जनता के स्वास्थ्य को लेकर कितनी गंभीर है। मुफ्त इलाज, दवाइयां, जांच और ऑपरेशन जैसी सुविधाएं गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

    किसी भी चिकित्सीय सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 98155-88342 पर संपर्क किया जा सकता है।

    पंजाब सरकार की इस जन-कल्याणकारी पहल की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। यह व्यवस्था दर्शाती है कि सरकार हर नागरिक के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही है।

  • गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा दल में मुख्यमंत्री सीएम मान और केजरीवाल ने अखंड पाठ की शुरुआत पर दी हाजिरी

    गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा दल में मुख्यमंत्री सीएम मान और केजरीवाल ने अखंड पाठ की शुरुआत पर दी हाजिरी

    श्री आनंदपुर साहिब: नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस को समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत, आज यहां गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा दल छावनी में गुरमर्यादा अनुसार श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अकाल पुरख का आशीर्वाद लिया और संगत के साथ ‘सरबत दे भले’ की अरदास में शामिल हुए।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि पावन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में अरदास कर गुरु साहिबजी की शहादत को समर्पित कार्यक्रमों की निर्बाध संपन्नता के लिए आशीर्वाद लिया गया है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का शांति, सद्भाव और साझा संस्कृति का संदेश पूरी मानवता के लिए एक प्रकाश स्तंभ है। उन्होंने कहा कि हमारे महान सिख गुरुओं द्वारा दिखाए मार्ग पर चलना हम सबका कर्तव्य है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन वाणी भाईचारे, निष्पक्षता और सामाजिक समानता के लिए मानवता को दिशा देती है।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि राज्य सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब की महान शिक्षाओं को अपनाते हुए पंजाब के लोगों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस को मनाने हेतु इन भव्य आयोजनों का उपक्रम कर रही है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने लोगों से ‘हिंद की चादर’—श्री गुरु तेग बहादुर जी—के धर्मनिरपेक्षता, मानवतावाद और आत्म बलिदान के उच्च आदर्शों का पालन करने की अपील की।

    मुख्यमंत्री मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इन कार्यक्रमों के आयोजन का अवसर मिला है, क्योंकि गुरु साहिबजी ने धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया था। उन्होंने कहा कि गुरुजी का महान बलिदान मानव इतिहास में अद्वितीय और अतुलनीय है और अत्याचारों के विरुद्ध दृढ़ता से खड़े होने का प्रतीक है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल श्री गुरु तेग बहादुर जी की पवित्र वाणी हमें एकता, वैश्विक भाईचारा, त्याग और करुणा का संदेश देती है।

    मुख्यमंत्री मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि गुरु साहिब जी की महान शिक्षाओं को सच्ची भावना से अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि आइए, जाति, रंग, नस्ल और संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर समर्पण और मिशनरी भावना के साथ समाज—विशेष रूप से गरीबों और वंचितों—की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित करें। उन्होंने लोगों से इस पवित्र अवसर को देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने हेतु सद्भावना और सामाजिक एकता की भावना के साथ मनाने की अपील की।

    अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने लोगों से राज्य सरकार द्वारा श्री आनंदपुर साहिब में 23 से 25 नवंबर तक आयोजित कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक शामिल होने की अपील की।

  • Punjab News: 24×7 स्वास्थ्य सेवाएँ, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व पर मान सरकार ने निभाया ‘सेहत धर्म’

    Punjab News: 24×7 स्वास्थ्य सेवाएँ, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व पर मान सरकार ने निभाया ‘सेहत धर्म’

    आनंदपुर साहिब, 23 नवंबर, 2025: धर्म की रक्षा और मानवता की खातिर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले ‘हिंद की चादर’ गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के पवित्र अवसर पर, आनंदपुर साहिब में लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस विशाल समागम के दौरान पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने सेवा और समर्पण की वह मिसाल पेश की, जिसने जनस्वास्थ्य के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को उजागर किया।

    सरकार ने श्रद्धालुओं की सेहत सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे आपातकालीन और उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का एक मज़बूत ढाँचा खड़ा कर यह सिद्ध कर दिया कि ‘स्वस्थ पंजाब’ उनका सिर्फ़ एक सपना नहीं, बल्कि ज़मीनी हक़ीक़त है। गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व पर, पंजाब सरकार  आनंदपुर साहिब में संगत की सेवा में जुटी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोपड़, कीरतपुर साहिब और  आनंदपुर साहिब में 24 घंटे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएँ दी जा रही हैं। इसके अलावा,  आनंदपुर साहिब और रोपड़ में क्रिटिकल केयर की विशेष व्यवस्था भी की गई है।

    मान सरकार ने रोपड़, कीरतपुर साहिब और  आनंदपुर साहिब जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर चौबीसों घंटे आपातकालीन सेवाएँ सुनिश्चित कीं। इसके साथ ही,  आनंदपुर साहिब और रोपड़ में 24 घंटे क्रिटिकल केयर की विशेष सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे किसी भी गंभीर मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत विशेषज्ञ सहायता मिल सके। इसके अतिरिक्त, सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त सैनिटरी पैड्स, स्वच्छ निपटान के लिए डिस्पोजल मशीनें और माताओं के लिए विशेष बेबी फीडिंग रूम जैसी संवेदनशील व्यवस्थाएँ कर, जनता के स्वास्थ्य और स्वच्छता को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता साबित किया है।यह अभूतपूर्व इंतज़ाम दिखाता है कि सरकार जनता की सुरक्षा को लेकर कितनी सजग और तैयार है।

    स्वास्थ्य सुविधाओं को संगत के लिए आसानी से पहुँचाने के लिए, स्वास्थ्य विभाग ने एक व्यापक नेटवर्क स्थापित किया। पहले से चल रहे क्लीनिकों के अतिरिक्त, समागम स्थलों पर 19 नए आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए गए, जिससे इन क्लीनिकों की कुल संख्या 40 (21 मौजूदा + 19 अतिरिक्त) हो गई। इन सभी क्लीनिकों ने लगातार 24 घंटे अपनी सेवाएँ प्रदान कीं, जिससे श्रद्धालुओं को बिना किसी देरी के सामान्य ओपीडी और अन्य ज़रूरी जाँच सेवाएँ मिल सकीं।

    मान सरकार द्वारा किए गए इन इंतज़ामों का सीधा लाभ हज़ारों श्रद्धालुओं को मिला। 22 नवंबर 2025 तक की स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं का लाभ लेने वाले लोगों की संख्या ने सेवा के इस महायज्ञ की सफलता को प्रमाणित किया: इन क्लीनिकों में 1,111 मरीज़ों की जाँच की गई और 99 उच्च-गुणवत्ता वाले लैब टेस्ट पूरी तरह निःशुल्क किए गए। इसके अलावा, ‘निगाह लंगर’ पहल के तहत 522 व्यक्तियों की आँखों की जाँच की गई और 390 मरीज़ों को मुफ्त चश्मे वितरित किए गए। मानवता की सेवा में एक कदम आगे बढ़ते हुए, ज़िला अस्पताल रोपड़ में एक मरीज़ की मोतियाबिंद की सर्जरी भी सफलतापूर्वक पूरी की गई।

    किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए, सरकार ने एक शक्तिशाली एम्बुलेंस नेटवर्क तैनात किया। 24 बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के साथ-साथ 7 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस को भी चौबीसों घंटे रणनीतिक स्थानों पर तैनात रखा गया। इसके अतिरिक्त, चिकित्सीय इमरजेंसी के लिए समर्पित हेल्पलाइन नंबर 98155-88342 लगातार लोगों की सेवा में सक्रिय रहा। जनसेवा की इस शृंखला में, 25 नवंबर को विरासत-ए-खालसा और अन्य दिनों में पंज पियारा पार्क में विशेष रक्तदान शिविर भी लगाए जाएँगे।

    यह शानदार व्यवस्था दर्शाती है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार न केवल विरासत और श्रद्धा का सम्मान करती है, बल्कि लोगों की सेवा को ही अपना सच्चा धर्म मानती है। यह कदम दिखाता है कि मान सरकार के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है, और वह हर नागरिक के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है।यह सेवाएँ आगामी दिनों में भी संगत की सेवा के लिए सक्रिय रहेगी।

  • 350वें शहादत दिवस पर: पंजाब सरकार के मंत्री-अफ़सर श्रद्धा से जुटे—लंगर बनाना, परोसना और सेवा में दिखाया पूर्ण समर्पण

    350वें शहादत दिवस पर: पंजाब सरकार के मंत्री-अफ़सर श्रद्धा से जुटे—लंगर बनाना, परोसना और सेवा में दिखाया पूर्ण समर्पण

    चंडीगढ़, 23 नवंबर 2025: आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती इन दिनों श्रद्धा और सेवा भाव से सराबोर है। गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत को याद करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा 23 से 25 नवंबर तक आयोजित भव्य समारोह में आम आदमी पार्टी के हर मंत्री, हर विधायक, और हर कार्यकर्ता विनम्रता के साथ सच्चे सेवादारों की तरह काम कर रहे है। यह महज़ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गुरु साहिब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि का जीवंत प्रदर्शन है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में, सरकार के सभी मंत्री और विधायक 19 नवंबर से शुरू हुए चार भव्य नगर कीर्तनों में नम्र सेवादारों के रूप में भाग ले रहे है। यह दृश्य अपने आप में अनूठा है – जब जनप्रतिनिधि अहंकार को त्यागकर, बिना किसी दिखावे के, गुरु साहिब की शिक्षाओं को जीने का प्रयास कर रहे है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ श्रीनगर के गुरुद्वारा छेवीं पात्शाही से शुरू हुए नगर कीर्तन में भाग लिया। उनके साथ पंजाब कैबिनेट के सभी मंत्री भी मौजूद थे। यह नगर कीर्तन जम्मू, पठानकोट और होशियारपुर से होता हुआ 22 नवंबर को आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। हर पड़ाव पर सरकारी प्रतिनिधि नहीं, बल्कि सेवादारों जैसी विनम्रता दिख रही है।

    पंजाब पुलिस ने भी इस पवित्र अवसर पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला के नेतृत्व में लगभग 10,000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारी केवल सुरक्षा का काम ही नहीं कर रहे, बल्कि श्रद्धालुओं की सेवा में भी जुटे है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने स्वयं आनंदपुर साहिब का दौरा किया और सभी अधिकारियों को व्यावसायिकता, प्रतिबद्धता, सहानुभूति और भक्ति के उच्चतम मानकों को बनाए रखने का निर्देश दिया।

    इस आयोजन के लिए पुलिस ने एआई-सक्षम कैमरे, ड्रोन निगरानी, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम और चौबीसों घंटे समन्वय के साथ एक व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पुलिस कर्मचारी अपनी वर्दी में होते हुए भी एक सेवादार की तरह काम कर रहे है – श्रद्धालुओं की मदद करते हुए, रास्ते बताते हुए, और उनकी सुविधा सुनिश्चित करते हुए। यह व्यवस्था नहीं, यह श्रद्धा है।

    शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक विशेष डिजिटल पोर्टल “[AnandpurSahib350.com](http://AnandpurSahib350.com)” और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जो 65 मिनी-बसों, 500 ई-रिक्शा, 19 आम आदमी क्लीनिक, और मुफ्त दवाओं के साथ श्रद्धालुओं की सेवा के लिए समर्पित है। मंत्री ने कहा, “सरबत दा भला की भावना से, स्थानीय प्रशासन हर श्रद्धालु की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह मंच उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”

    23 नवंबर को अखंड पाठ साहिब के साथ शुरू होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में एक अंतर्धार्मिक सम्मेलन, हेरिटेज वॉक, पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य ड्रोन शो शामिल होगा। 24 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित होगा – यह सिख इतिहास में पहली बार है जब विधानसभा का सत्र गुरु साहिब के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरु तेग बहादुर जी से जुड़े 142 गांवों और कस्बों के विकास के लिए 71 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। यह केवल धन नहीं, गुरु साहिब के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रदर्शन है। पार्टी के हर सदस्य, चाहे वह मंत्री हो या विधायक, इस पूरे आयोजन को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानकर काम कर रहा है – बिना किसी राजनीतिक लाभ की चाहत के।

  • Punjab News: गुरु तेग बहादुर जी से जुड़े 142 गांवों के विकास हेतु मान सरकार ने सौंपे 71 करोड़

    Punjab News: गुरु तेग बहादुर जी से जुड़े 142 गांवों के विकास हेतु मान सरकार ने सौंपे 71 करोड़

    धूरी (संगरूर), 23 नवंबर 2025: नौवें पातशाह गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित प्रयासों के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरु साहिब जी द्वारा गुरू साहिब के चरण-स्पर्श प्राप्त राज्य के 142 गांवों और शहरों के विकास के लिए 71 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए।

    आज यहां चेक वितरण समारोह के दौरान इसे पंजाब सरकार का विनम्र प्रयास बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब जी की शहादत, महान जीवन और दर्शन के आगे ये प्रयास बहुत ही मामूली हैं, परंतु पंजाब सरकार गुरु साहिब जी के प्रति श्रद्धा और सम्मान के रूप में अपना दायित्व निभा रही है। उन्होंने बताया कि इन ग्रांटों का उपयोग बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, संगत के लिये सुविधाओं, पवित्र स्थलों के आने-जाने के मार्गों के सौंदर्यीकरण तथा अन्य आवश्यक विकास कार्यों में किया जाएगा, ताकि इन गांवों और शहरों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रयास गुरु साहिब जी के पवित्र स्थलों की देखभाल, उनके प्रचार-प्रसार तथा संगत के लिए बेहतर सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है।

    आज के कार्यक्रम में मालवा, दोआबा और माझा क्षेत्रों से गांवों और शहरों के सरपंचों, काउंसलरों तथा अन्य निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों को चेक सौंपे गए।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि नौवें सिख गुरु जी के 350वें शहीदी दिवस को मनाना हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। गुरु जी ने मानवता की रक्षा के लिए अप्रतिम बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं कि हमें अपने जीवन में इन महान आयोजनों का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाल पुरख ने इस महान कार्य में अपनी सेवा निभाने के लिए पंजाब सरकार पर असीम कृपा की है और सरकार इस नेक कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

    मुख्यमंत्री ने लोगों से गुरु तेग़ बहादुर जी द्वारा मानवता के लिए दिखाए गए मार्ग पर चलने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस पवित्र अवसर को श्रद्धा भावना के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि गुरु साहिब जी का शांति, मानवता, प्रेम और भाईचारे का सार्वभौमिक संदेश आज के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में भी अत्यंत प्रासंगिक है।

    मुख्यमंत्री ने नौंवे पातशाह जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित 23 से 25 नवंबर तक आनंदपुर साहिब में होने वाले कार्यक्रमों में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि इन आयोजनों में संगत की सुविधा के लिए सभी प्रबंध किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि श्रीनगर से और पंजाब के तीन शहरों, फरीदकोट, गुरदासपुर और तलवंडी साबो, से नगर कीर्तन रवाना हो चुके हैं, जो लगभग पूरे राज्य के शहरों से होकर गुजरेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नगर कीर्तन में शामिल होकर दर्शन करें। गुरू साहिब जी के पवित्र दिवस को समर्पित इन नगर कीर्तनों में बड़ी संख्या में संगतें श्रद्धा भाव से भाग ले रही हैं। नगर कीर्तन के साथ चल रही संगत की सुविधा हेतु एम्बुलेंस, डिजिटल म्यूज़ियम, लंगर व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंध उपलब्ध रहेंगे।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि 19 नवंबर को श्रीनगर से रवाना हुआ नगर कीर्तन जम्मू, पठानकोट, दसुहा, होशियारपुर, माहिलपुर, गढ़शंकर और अन्य नगरों से गुजरता हुआ 22 नवंबर को नौवें पातशाह जी द्वारा बसाये पवित्र नगर आनंदपुर साहिब में संपन्न होगा।

    भगवंत सिंह मान कहा कि 20 नवंबर को तख्त दमदमा साहिब (तलवंडी साबो), फरीदकोट और गुरदासपुर से तीन नगर कीर्तन सजाए गए हैं और ये चारों नगर कीर्तन 22 नवंबर को आनंदपुर साहिब में संपन्न होंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 350वें शहीदी दिवस के पवित्र अवसर के कार्यक्रमों की शुरुआत 25 अक्तूबर को गुरुद्वारा सीस गंज साहिब, दिल्ली से हुई थी और इसी दिन गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में विशाल कीर्तन दरबार आयोजित किया गया।

    उन्होंने बताया कि 1 नवंबर से 18 नवंबर तक पंजाब के सभी जिलों में लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए गए, जिनमें गुरु तेग़ बहादुर जी के महान जीवन और दर्शन को दर्शाया गया। उन्होंने कहा कि 23 से 25 नवंबर तक आनंदपुर साहिब में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम होंगे। बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए पवित्र नगर में ‘चक नानकी’ नामक ‘टेंट सिटी’ स्थापित की जा रही है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरु साहिब जी के जीवन और संदेश को उजागर करने वाली प्रदर्शिनियां और ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे और अंतर-धर्म सम्मेलन भी होगा। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आनंदपुर साहिब में आयोजित होगा, जिसमें प्रमुख हस्तियां गुरु जी के जीवन, दर्शन और धार्मिक स्वतंत्रता तथा मानवाधिकारों की रक्षा हेतु उनके महान बलिदान पर विचार साझा करेंगी। इस सत्र में ऐतिहासिक निर्णय भी लिए जाएंगे। 25 नवंबर को राज्य स्तरीय रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे, जंगलात विभाग द्वारा बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा और ‘सरबत दा भला एकत्रता’ कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां हिस्सा लेंगी।

    मुख्यमंत्री मान ने आगे बताया कि 350वें शहीदी दिवस के कार्यक्रमों को लेकर दुनिया भर के आध्यात्मिक नेताओं और संतों से सलाह-मशवरा किया गया है और उन्हें इन आयोजनों में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को अपने कार्यकाल में ये ऐतिहासिक आयोजन करवाने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने देश-विदेश के लोगों से इन कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की।

  • Punjab News: CM मान ने खुद न्योता देकर दिया एकता का संदेश – विपक्षी नेताओं को भी बुलाया, साबित किया गुरु के दरबार में कोई राजनीति नहीं!

    Punjab News: CM मान ने खुद न्योता देकर दिया एकता का संदेश – विपक्षी नेताओं को भी बुलाया, साबित किया गुरु के दरबार में कोई राजनीति नहीं!

    चंडीगढ़, 23 नवंबर 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पुरब समागम को लेकर जो किया है, वो वाकई दिल जीत लेने वाला है। सीएम मान ने खुद सभी विपक्षी नेताओं को न्योता भेजकर यह साबित कर दिया कि गुरु के चरणों में सिर्फ श्रद्धा होती है, राजनीति नहीं।

    इस ऐतिहासिक समागम में अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल, भाजपा के सुनील जखड़, कांग्रेस के राजा वड़िंग सभी को विशेष आमंत्रण दिया गया।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट कर दिया कि यह समागम किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं है। उन्होंने कहा, “गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। आज हम सब अपनी राजनीतिक पहचान को एक तरफ रखकर, सच्चे सेवादार बनकर गुरु जी के आदर्शों को नमन करने आए है।”

    पंजाब सरकार ने इस बार सचमुच कुछ अलग ही स्तर की तैयारी की है। पूरे समागम में कहीं कोई राजनीतिक बैनर नहीं, कोई अफसरशाही का दिखावा नहीं – बस सेवा, समर्पण और श्रद्धा। हर व्यवस्था इतनी सुंदर और व्यवस्थित थी कि लाखों श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।

    यह सच है कि पंजाब में बहुत सी पार्टियां आई है जो धर्म के नाम पर सिर्फ राजनीति करती रही है। मगर इस बार जो प्रबंध नज़र आया, वो पहली बार देखने को मिला है। जहां सरकार के सभी अधिकारी और मंत्री सच्चे सेवादार बनकर लंगर में सेवा कर रहे थे, श्रद्धालुओं की मदद कर रहे थे।

    भव्य कीर्तन दरबार, विशाल लंगर का आयोजन, गरीबों और जरूरतमंदों के लिए विशेष व्यवस्था, साफ-सफाई, पानी, चिकित्सा सुविधा – हर चीज का इंतजाम शानदार था। गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और बलिदान पर आधारित कार्यक्रम, प्रदर्शनियां और प्रवचन – सब कुछ बेहद भावुक और प्रेरणादायक रहा।

    आम जनता ने भी इस पहल की जमकर तारीफ की। लोगों ने कहा कि यही असली सेवा है, यही गुरुओं की शिक्षा है। जब नेता अपने राजनीतिक मतभेद भूलकर एक साथ आते है, तो यह दिखाता है कि पंजाब की धरती पर गुरुओं का संदेश आज भी जीवंत है।

    सीएम मान ने अपने भाषण में कहा, “हमने यह दिखा दिया है कि धर्म और गुरुओं के मामले में कोई राजनीति नहीं होती। सभी दलों के नेता यहां एक साथ होने चाहिए क्योंकि गुरु जी का संदेश हम सबके लिए है। यह एकता ही पंजाब की असली ताकत है।”

    पंजाब सरकार का यह विशाल आयोजन वाकई काबिल-ए-तारीफ है। यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण था, बल्कि पूरे देश के लिए एक संदेश है कि कैसे राजनीति से ऊपर उठकर, मानवता और एकता को सर्वोपरि रखा जा सकता है। यह समागम एकता के उस दीये की तरह है जो अंधकार में रास्ता दिखाता है और सबको साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है।

  • मंडी गोबिंदगढ़ में उद्योगपतियों से मुलाकात कर संजीव अरोड़ा ने समस्याओं की समीक्षा की

    मंडी गोबिंदगढ़ में उद्योगपतियों से मुलाकात कर संजीव अरोड़ा ने समस्याओं की समीक्षा की

    चंडीगढ़: पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज मंडी गोबिंदगढ़ में उद्योगपतियों के साथ एक बैठक के दौरान पंजाब सरकार द्वारा उद्योगों के बहुआयामी विकास हेतु किए जा रहे महत्वपूर्ण प्रयासों की जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने उद्योगपतियों द्वारा झेली जा रही विभिन्न समस्याओं की भी विस्तार से समीक्षा की।

    इस अवसर पर पंजाब विकास आयोग की उपाध्यक्ष सीमा बांसल और प्रिंसिपल सेक्रेटरी कमल किशोर यादव भी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि वे उद्योगपतियों को जमीनी स्तर पर आने वाली वास्तविक चुनौतियों से भली-भांति परिचित हैं।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार उद्योगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उद्योग क्षेत्र की सुविधा के लिए नई योजनाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि पंजाब में बन रहा अनुकूल और प्रोत्साहित करने वाला औद्योगिक माहौल निवेशकों का विश्वास लगातार बढ़ा रहा है। इसके परिणामस्वरूप अब तक हुए निवेश से 5 लाख से अधिक नए रोजगार अवसर पैदा हुए हैं, जो राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उद्योगों के साथ मिलकर राज्य के समग्र विकास की दिशा में कार्य कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से सामने आ रहे हैं। मंत्री ने बताया कि पद संभालने के बाद उन्होंने जालंधर, अमृतसर, मोहाली, बठिंडा और लुधियाना में रोडशो आयोजित कर उद्योगों की आवश्यकताओं और संभावनाओं का विस्तृत अध्ययन किया, ताकि ठोस कदम योजनाबद्ध तरीके से लागू किए जा सकें।

    बैठक के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर उन्नयन, सब्सिडी, जीएसटी, ग्रीन एनर्जी, राइट टू बिज़नेस एक्ट सहित कई अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अरविंद गुप्ता, उद्योग विभाग के जी.एम. मनिंदर सिंह, पीएसपीसीएल और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • तलवंडी साबो व फरीदकोट से आए नगर कीर्तन का श्री आनंदपुर साहिब में भव्य स्वागत

    तलवंडी साबो व फरीदकोट से आए नगर कीर्तन का श्री आनंदपुर साहिब में भव्य स्वागत

    चंडीगढ़/श्री आनंदपुर साहिब: शिक्षा तथा सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब द्वारा बसायी गयी धरती श्री आनंदपुर साहिब संगतों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। पंजाब सरकार गुरु साहिब की शहादत के 350 वर्ष पूरे होने पर यह शहीदी समारोह पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रही है। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि 23 से 25 नवंबर तक होने वाले समागमों के दौरान आने वाली संगत के लिए सभी प्रबंध पूरी तरह पुख्ता हैं। संगत को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। दोनों मंत्रियों ने देश-विदेश की संगत को श्री आनंदपुर साहिब की पावन धरती पर नतमस्तक होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकारों के रक्षक, दया और त्याग की मूर्त तथा बलिदान के प्रतीक नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी का महान जीवन और दर्शन पूरी मानवता के लिए प्रकाश पुंज है। हमें अपने परिवारों सहित श्री आनंदपुर साहिब की इस पवित्र धरती पर श्रद्धा भाव से नतमस्तक होकर इन आलौकिक समागमों का हिस्सा बनना चाहिए। इस दौरान बैंस, सौंद और लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग ने तलवंडी साबो और फरीदकोट से आए नगर कीर्तन का श्री आनंदपुर साहिब पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।

    श्री आनंदपुर साहिब में 23 से 25 नवंबर, 2025 तक होने वाले समागमों का विवरण

    इन विशेष समागमों की शुरुआत 23 नवंबर को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ से होगी। यह समागम बाबा बुड्ढा दल छावनी के निकट स्थित गुरुद्वारा साहिब में होगा, जहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी उपस्थित रहेंगे। सुबह 11 बजे व विरासत-ए-खालसा के हॉल में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। दोपहर 12 बजे से बाबा बुड्ढा दल छावनी के मुख्य पंडाल में सर्व धर्म सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। दोपहर 3 बजे विरासत-ए-खालसा, भाई जैता जी मेमोरियल और पांच प्यारे पार्क का गाइडेड टूर होगा। शाम 5 बजे विरासत-ए-खालसा में ड्रोन शो और 6 बजे मुख्य पंडाल में कथा एवं कीर्तन दरबार होगा। 24 नवंबर को सुबह 8 बजे शीश भेंट नगर कीर्तन कीरतपुर साहिब से श्री आनंदपुर साहिब तक जायेगा। सुबह 10 बजे श्री आनंदपुर साहिब में हेरिटेज वॉक होगी। 11 बजे से 1 बजे तक बाबा बुड्ढा दल छावनी के मुख्य पंडाल में गुरु साहिब के जीवन व शिक्षाओं पर आधारित काव्य-पाठ, ढाडी और कविशरी दरबार सजाया जाएगा। दोपहर 1 बजे भाई जैता जी मेमोरियल में पंजाब विधान सभा का श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित विशेष सत्र होगा। 2 बजे से चरण गंगा स्टेडियम में गत्तका और अन्य युद्ध-कौशल कार्यक्रम होंगे। शाम 5 बजे विरासत-ए-खालसा में ड्रोन शो और 6 बजे मुख्य पंडाल में कथा एवं कीर्तन दरबार द्वारा संगतों को निहाल किया जाएगा। 25 नवंबर को सुबह 10 बजे बाबा बुड्ढा दल छावनी के मुख्य पंडाल में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग सम्पूर्ण होंगे, जिसमें मुख्यमंत्री पंजाब भी संगत सहित उपस्थित रहेंगे। सुबह 11 बजे विरासत-ए-खालसा से राज्य स्तरीय रक्तदान और वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत होगी। दोपहर 12 बजे मुख्य पंडाल में सरबत दा भला एकत्रता कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रमुख धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियाँ भाग लेंगी। शाम 5 बजे ड्रोन शो के साथ तीन दिवसीय भव्य समागमों का समापन होगा। हालांकि यह ड्रोन शो 29 नवंबर तक जारी रहेगा।

    संगतों के लिए पुख्ता प्रबंध

    राज्य सरकार ने इन समागमों में शामिल होने के लिए पवित्र नगरी में आने वाली लाखों संगतों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। पार्किंग जोनों से मुख्य स्थानों तक संगत के आवागमन के लिए शटल सेवा चलाई जाएगी। सभी पार्किंग स्थानों को सीसीटीवी निगरानी, रोशनी, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक मार्शल, साइन बोर्ड और मोबाइल टॉयलेट की सुविधाओं से लैस किया गया है। संगत की सेवा के लिए 500 ई-रिक्शा, 150 मिनी बसें, 25 फोर्स अर्बेनिया वैनें, 15 कारें, 20 टाटा ऐस वाहन और बुजुर्ग व दिव्यांग संगत की सहायता के लिए 10 गोल्फ कार्ट उपलब्ध कराए गए हैं। शटल सेवाएँ पार्किंग स्थानों और गुरुद्वारा श्री केसगढ़ साहिब, विरासत-ए-खालसा, मुख्य पंडाल, टेंट सिटीज़ और हेल्प डेस्क पॉइंटों के बीच आवागमन की सुविधा देंगी। इस पूरे सिस्टम की निगरानी मुख्य कंट्रोल सेंटर द्वारा की जाएगी। इसी तरह संगत की भारी आमद को सुविधाजनक बनाने के लिये दो प्रमुख टेंट सिटीज़ स्थापित की गई हैं, जिनमें लगभग 10,000 संगत के ठहरने की व्यवस्था की गई है। एम्बुलेंसों की तैनाती और 24 घंटे त्वरित चिकित्सा सेवाओं को सुनिश्चित किया गया है। पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में 8,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि संगत की सुरक्षा, आवागमन और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।
  • 350वें शहीदी दिवस पर फरीदकोट से आए नगर कीर्तन का श्री आनंदपुर साहिब में भव्य स्वागत

    350वें शहीदी दिवस पर फरीदकोट से आए नगर कीर्तन का श्री आनंदपुर साहिब में भव्य स्वागत

    श्री आनंदपुर साहिब/चंडीगढ़: हिंद दी चादर नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन, जो बाबा फरीद जी के तप स्थल, रियासती किला मुबारक फ़रीदकोट से आरंभ हुआ था। श्री आनंदपुर साहिब पहुंचने पर आज कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और लोकसभा सदस्य मलविंदर सिंह कंग द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी को पंजाब पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया।

    कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा नगर कीर्तन में शामिल पांच प्यारे साहिबान और पांच निशानची साहिबान को सिरोपा भेंट किया गया। इसके अलावा उन्होंने इस नगर कीर्तन में योगदान देने वाले बाबा लक्खा सिंह नानकसर का भी सम्मान किया।

    जिला प्रशासन रूपनगर और स्थानीय संगतों द्वारा खालसाई जाहो-जलाल और उत्साह के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। संगतों द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की सवारी पर पुष्प-वर्षा भी की गई। नगर कीर्तन के तख्त श्री केसगढ़ साहिब पहुँचने पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के पावन स्वरूप को पूरे सत्कार के साथ गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में सुशोभित किया।

    यह नगर कीर्तन फिरोज़पुर, मोगा, जगराओं, लुधियाना, फ़तेहगढ़ साहिब, चमकौर साहिब होते हुए श्री आनंदपुर साहिब पहुंचा है।

  • कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर का बड़ा ऐलान, नशा मुक्त पंजाब के लिए 49.96 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी

    कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर का बड़ा ऐलान, नशा मुक्त पंजाब के लिए 49.96 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी

    चंडीगढ़: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार नशे की समस्या को जड़ों से समाप्त करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि जागरूकता, रोकथाम, इलाज और पुनर्वास को एक मजबूत मॉडल के तहत जोड़कर राज्य को नशा-मुक्त बनाने के प्रयासों को नई दिशा दी जा रही है।

    पंजाब भवन, चंडीगढ़ में आयोजित बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि नशों के खिलाफ पंजाब सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत तस्करी और नशा सप्लाई के मामलों पर सख़्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, जिला प्रशासन और लोक संपर्क सहित सभी विभाग एकजुट होकर काम करें — ताकि नशा-मुक्ति कार्य योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

    बैठक में बताया गया कि वर्ष 2024–25 में राज्य के 23 जिलों में 800 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 7.5 लाख लोगों की भागीदारी पंजाब सरकार की कोशिशों पर जनता के भरोसे को दर्शाती है। यह अभियान राज्य के हर स्तर पर मज़बूत जन-सहयोग से चल रहा है।

    डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि नशे से प्रभावित परिवारों की सामाजिक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक सहायता के लिए पंजाब सरकार एक अलग समर्थन मॉडल लागू कर रही है। इसमें काउंसलिंग, रोज़गार-आधारित प्रशिक्षण, पुनर्वास और सामाजिक पुनर्संयोजन जैसी सेवाओं को और मज़बूत किया जा रहा है, ताकि प्रभावित व्यक्ति नई शुरुआत कर सके।

    बैठक के दौरान वर्ष 2025–26 के लिए नशा-मुक्ति योजना के तहत 49.96 करोड़ रुपए के स्टेट एक्शन प्लान को मंज़ूरी दी गई। इसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, तकनीकी शिक्षा और लोक संपर्क विभागों के माध्यम से जागरूकता, इलाज, डी-एडिक्शन सेवाओं और क्षमता निर्माण को और तेज़ किया जाएगा।

    अंत में, मंत्री ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि “नशा-मुक्त पंजाब हमारा साझा लक्ष्य है — सभी विभाग कार्य योजना को समयबद्ध और तत्परता से ज़मीन पर लागू करें।” इस बैठक में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास प्रताप, निदेशक शेना अग्रवाल, नशा-विरोधी टास्क फोर्स के आई.जी. अक्शदीप सिंह औलख, जेल विभाग के आई.जी. आर.के. अरोड़ा, उच्च शिक्षा व स्कूल विभाग के संयुक्त सचिव संजीव शर्मा, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त निदेशक चरणजीत सिंह, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की सहायक लोक संपर्क अधिकारी दविंदर कौर तथा अन्य विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।