350वें शहीदी दिवस पर फरीदकोट से आए नगर कीर्तन का श्री आनंदपुर साहिब में भव्य स्वागत

श्री आनंदपुर साहिब/चंडीगढ़: हिंद दी चादर नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन, जो बाबा फरीद जी के तप स्थल, रियासती किला मुबारक फ़रीदकोट से आरंभ हुआ था। श्री आनंदपुर साहिब पहुंचने पर आज कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और लोकसभा सदस्य मलविंदर सिंह कंग द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी को पंजाब पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया।

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा नगर कीर्तन में शामिल पांच प्यारे साहिबान और पांच निशानची साहिबान को सिरोपा भेंट किया गया। इसके अलावा उन्होंने इस नगर कीर्तन में योगदान देने वाले बाबा लक्खा सिंह नानकसर का भी सम्मान किया।

जिला प्रशासन रूपनगर और स्थानीय संगतों द्वारा खालसाई जाहो-जलाल और उत्साह के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। संगतों द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की सवारी पर पुष्प-वर्षा भी की गई। नगर कीर्तन के तख्त श्री केसगढ़ साहिब पहुँचने पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के पावन स्वरूप को पूरे सत्कार के साथ गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में सुशोभित किया।

यह नगर कीर्तन फिरोज़पुर, मोगा, जगराओं, लुधियाना, फ़तेहगढ़ साहिब, चमकौर साहिब होते हुए श्री आनंदपुर साहिब पहुंचा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *