Punjab News: FCI गोदाम में हुए गेहूं के बैग चोरी मामले में शेर सिंह घुबाया का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

फगवाड़ा। जिले के एफसीआई गोदाम का फिरोजपुर लोकसभा हलके से सांसद शेर सिंह घुबाया ने औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान मौके पर मौजूद अफसरों के साथ पूरे गोदाम का दौरा कर सभी जानकारी हासिल की। इस मौके मीडिया को जानकारी देते हुए निरीक्षण करने पहुंचे शेर सिंह घुबाया ने बताया कि देखने आये थे की यहां पर किया माहौल है। वहीं, मुझे एसडीएम के द्वारा 86 हजार बैग चोरी मामले की जानकारी मिली थी। जिसके बारे भी जानकारी हासिल की। अब ये देखना है कि प्रशासन किस तरह की कार्रवाई करती है।

गौरतलब है कि जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खाद्य विभाग में नौकरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है था। इस संबंध में पत्रकारों को एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा ने बताया कि डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण की निगरानी में सदर थाने के एसआई कृपाल सिंह ने विभिन्न मामलों में मुख्य आरोपी सतपाल सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी गिल्को ग्रीन, होशियारपुर रोड, फगवाड़ा को गिरफ्तार कर उसके पास से 1500 खाली बोरियां बरामद की हैं। जिनमें से गेहूं को पीसकर आटा बनाकर बेचा जाता था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने माना कि उसने यह गेहूं और चावल कलूचा एग्रो को बेचे थे।

एसपी के अनुसार इसके बाद पुलिस ने आरोपी सोनिक कलूचा पुत्र सतपाल कलूचा निवासी मोहल्ला, शहीद भगत सिंह नगर, नजदीक संजीवनी अस्पताल, फगवाड़ा को नामजद किया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *