Category: National

  • शीतलहर के कारण 8वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद, आदेश जारी

    शीतलहर के कारण 8वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद, आदेश जारी

    गोंडा: जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने यह आदेश जारी किया है। डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अतुल तिवारी ने सभी स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। पूरे जिले में पिछले चार दिनों से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

    सरकारी स्कूलों में पहले से ही शीतकालीन अवकाश है, लेकिन निजी स्कूल खुले हुए थे, जिससे बच्चों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। ठंड को देखते हुए अयोध्या के डीएम चंद्र विजय सिंह ने 8 वीं क्लास तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा। विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।

    वहीं डीएम चंद्र विजय सिंह ने ठंड के कारण 4 से 14 जनवरी तक 8 वीं क्लास तक के स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

    सभी स्कूल 9 जनवरी से फिर खुलेंगे, जब मौसम में सुधार की संभावना है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा बताते हैं कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान घटकर 12 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस हो गया था। धूप निकलने के कारण अब और घना कोहरा पड़ने की आशंका बढ़ गई है। फिलहाल अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

  • बड़ा हादसाः खाई में सेना का ट्रक गिरने से 2 जवानों की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः खाई में सेना का ट्रक गिरने से 2 जवानों की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    जम्मू: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर शनिवार को भारतीय सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि हादसे में 2 जवानों की मौत हो गई। हादसे में कई जवानों के घायल होने की भी सूचना हैं, जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर जम्मू कश्मीर पुलिस और सुना के कई जवान बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इस हादसे में किसी भी प्रकार के आतंकी एंगल के होने की बात अब तक सामने नहीं आई है।

    हालांकी, पुलिस और सेना के जवानों की ओर से फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हादसे के सही कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके पहले भी जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बलनोई सेक्टर में 24 दिसंबर, 2024 को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया था। हादसे में सेना का एक वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिर गया था। ये हादसा पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान हुआ था। इस हादसे में पांच सैनिकों की मौत हो गई थी।

  • पटाखा फैक्टरी में हुआ धमाका, 6 की मौत, देखें वीडियो

    पटाखा फैक्टरी में हुआ धमाका, 6 की मौत, देखें वीडियो

    चेन्नई: तमिलनाडु से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां विरुधुनगर जिले में एक पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में विस्फोट हो गया है। इस विस्फोट की वजह से वहां काम कर रहे 6 मजदूरों की मौत हो गई है। विस्फोट के बारे में आशंका जताई जा रही है कि रसायनों को मिलाने की प्रक्रिया के दौरान यह धमाका हो गया, जिससे कम से कम एक कमरा क्षतिग्रस्त हो गया। इस कमरे में काम कर रहे 6 मजदूरों की मौत हो गई है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है।


    इससे थोड़ी देर पहले ही एक अन्य घटना में तेलंगाना के यदाद्रि-भुवनगिरि जिले में भी एक फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। यदाद्रि-भुवनगिरि जिले में शनिवार को हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह विस्फोट उस कारखाने में हुआ, जहां विस्फोटक सामग्री बनाई जाती है। फिलहाल घटना के जांच की जा रही है। साथ ही राहत का कार्य भी किया जा रहा है।

    बता दें कि तमिलनाडु में इससे पहले शुक्रवार को एक हादसे में एलपीजी टैंकर पलट गया। ये हादसा कोयंबटूर में हुआ। इसे लेकर कोयंबटूक के जिला कलेक्टर क्रांति कुमार पति ने कहा कि शुक्रवार तड़के एक एलपीजी टैंकर अविनाशी रोड फ्लाईओवर पर पलट गया, जिससे मामूली गैस रिसाव हुआ। जब ड्राइवर फ्लाईओवर के चौराहे पर घूम रहा था तभी ट्रक से अलग होने के बाद टैंकर पलट गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि हादसे की वजह से शहर के मध्य भाग में यातायात अस्थायी रूप से रुक गया। घटनास्थल से 500 मीटर से एक किमी के दायरे में स्थित स्कूलों को एहतियात के तौर पर दिन भर के लिए बंद कर दिया गया।

     

  • बिजली के खम्बे से पतंग टकराने के चलते करंट की चपेट में आए 2 भाई, देखें CCTV

    बिजली के खम्बे से पतंग टकराने के चलते करंट की चपेट में आए 2 भाई, देखें CCTV

    कोटाः शहर के महावीर नगर इलाके में 2 भाइयों को करंट लगने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। फुटेज में देखा जा सकता है कि नाले में खड़े दोनों बच्चों के हाथ में डंडा है और वह पतंग पकड़ रहे हैं। इस दौरान जोरदार धमाके के साथ आग लग जाती है। जानकारी मुताबिक घटना में करन (11) की करंट लगने से मौत हो गई, वो बिजली के पोल से 5-7 फीट दूरी पर ही था। बिजली के पोल से 11 केवी की लाइन गुजर रही है। सीसीटीवी सामने आने के बाद परिजनों ने चाइनीज मांझे में करंट दौड़ने की बात को गलत बताया है। वही कइयों ने हाई टेंशन लाइन पर पतंग उलझने की बात को नकारा है। लोगों का कहना है कि दोनों बच्चों को करंट जमीन से लगा है जिसमें करन (11) की मौत हुई। जबकि उसका छोटा भाई राहुल (9) बाल बाल बच गया। जानकारी देते हुए स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि दिन के करीब 12 बजे वह छत पर खड़ा था। इस दौरान एक काफी बड़ी पतंग मांझे के साथ लटकती हुई बिजली के पोल पर लगे चीनी सर्किल पर जाकर टकराई। पतंग के टकराते ही स्पार्किंग हुई। दो बच्चे नाले में थोड़ी थोड़ी दूरी पर खड़े थे। दोनों के हाथ में डंडा था। जैसे स्पार्किंग की आग उनपर गिरी। छोटा बच्चा चट्टान पर गिरा। बड़ा बच्चा मुंह के बल पानी की तरफ गिर गया। उन्होंने कहा था कि पतंग का मांझा नीचे नहीं था। तार भी काफी ऊपर था। पतंग के चीनी के बाउल से टकराने से जोरदार धमाका हुआ था। आग नीचे गिरते ही पानी में अर्थिंग आया होगा। उस वजह से बच्चा तड़पा और मौत हो गई।धमाके की आवाज दूर तक लोगों ने सुनी थी। मृतक के पिता हरिया ने बताया कि घटना वाले दिन का सीसीटीवी सामने आया है जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि दोनों बच्चों के पास डंडा है। दोनों बच्चे बिजली के पोल से पतंग नहीं उतार रहे थे। वो पोल से काफी दूर थे। चाइनीस मांझा की वजह से उन्हें करंट नहीं लगा। उनको जमीन से करंट लगा है।
  • महिला के साथ वीडियो वायरल होने पर DSP पर गिरी गाज, किया निलंबित

    महिला के साथ वीडियो वायरल होने पर DSP पर गिरी गाज, किया निलंबित

    कर्नाटकः तूमकुरु जिले के मधुगिरी के डीएसपी बी रामचंद्रप्पा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कर्नाटक सरकार ने डीएसपी की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के मामले में निलंबित कर दिया है। डीएसपी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने ऑफिस के बाथरूम में एक महिला के साथ अनुचित तरीके से व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहे थे। रामचंद्रप्पा कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर के निर्वाचन क्षेत्र के डीएसपी थे। डीएसपी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद सरकार हरकत में आ गई और मधुगिरी के डीएसपी बी. रामचंद्रप्पा को निलंबित कर दिया। डीएसपी बी. रामचंद्रप्पा को निलंबन के बाद प्रशासन ने इस प्रकरण की जांच के आदेश दिए। यह घटना पुलिस विभाग और राज्य प्रशासन की छवि पर गंभीर सवाल खड़े करती है। वहीं तूमकुरु के एसपी अशोक केवी ने मामले पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि वीडियो सही है या नहीं इसकी जांच की जाएगी। इसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में उचित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा हैकि घटना की रिपोर्ट तूमकुरु के एसपी ने केंद्रीय क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक जनरल (IGP) को सौंप दी गई है। इसके बाद, IGP ने रिपोर्ट को पुलिस महानिदेशक और पुलिस निरीक्षक जनरल आलोक मोहन के पास भेज दिया है।
  • नशे में धुत डॉक्टर ने 6 लोगों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, 4 गंभीर

    नशे में धुत डॉक्टर ने 6 लोगों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, 4 गंभीर

    जबलपुरः यहां एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे 6 लोगों को रौंद दिया। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    जानकारी मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 9ः30 बजे बीएचएमएस डाॅक्टर संजय पटेल अपने दोस्त के साथ विजय नगर से दीनदयाल चौक की ओर जा रहा था। इस दौरान नशे में धुत डॉक्टर की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे चल रहे कई लोगों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई।

    घटना के बाद डॉक्टर का साथी तो मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने कार चला रहे डॉक्टर को पकड़ लिया, फिर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी आनंद कलादगी समेत विजय नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

    हादसे में मुन्नी बाई सेन की मौत हुई है। 65 साल की मुन्नी बाई सेन काम से वापस अपने घर जा रही थी। मुन्नी बाई सेन के बेटे ने बताया कि उनकी मां प्राइवेट जाॅब करती है। शुक्रवार की रात को उन्होंने एसबीआई चौक पर ऑटो से उतरने के बाद जैसे ही पैदल घर जाने के लिए सर्विस रोड पकड़ी, उसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना में एक अन्य गौरी शंकर दुबे की भी मौत हो गई। जबकि एक बच्ची समेत तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। रवि सेन ने बताया कि जिस कार चालक ने टक्कर मारी, वह नशे में इस कदर धुत था कि टक्कर मारने के बाद भी उसे कुछ होश नहीं था।

  • AAP Party का ऐलानः इन लोगों के पानी के बिल होंगे माफ

    AAP Party का ऐलानः इन लोगों के पानी के बिल होंगे माफ

    नई दिल्लीः दिल्ली के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। आप और भाजपा द्वारा लगातार बड़े बड़े ऐलान किए किए जा रहे है। वहीं दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि उनके पानी के बिल गलत है। उन्हें वो गलत बिल भरने की जरूरत नहीं है।

  • बेकाबू कार चालक ने बाइक सवारों को रौंदा, चालक को लोगों ने पीटा, देखें CCTV

    बेकाबू कार चालक ने बाइक सवारों को रौंदा, चालक को लोगों ने पीटा, देखें CCTV

    अमरोहाः बिजनौर रोड पर यूटर्न लेते वक्त एक इनोवा कार का संतुलन बिगड़ गया। कार ने पहले दो बाइक सवार युवकों को उड़ा दिया। इसके बाद कार सड़क किनारे एक बाइक और एक स्कूटी को टक्कर मारते हुए एक मेडिकल के स्लैब पर चढ़ गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में रेफर किया गया। उधर हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। जहां भीड़ ने आरोपी कार चालक की जमकर धुनाई की। फिलहाल पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। दरअसल यह पूरा मामला अमरोहा नगर में बिजनौर रोड पर बटवाल बाजार का है। जहां बीती शुक्रवार की रात यूटर्न लेते वक्त बेकाबू हुई एक इनोवा कार ने पहले बाइक सवार दो युवकों को उड़ा दिया। साथ ही सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी और एक बाइक को टक्कर मारते हुए एक मेडिकल के बाहर स्लैब में जा घुसी। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। जहां भीड़ ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक शराब के नशे में धुत था। उधर इस मामले में नगर कोतवाल पंकज तोमर ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।    
  • ‘Pushpa 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    ‘Pushpa 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    नई दिल्लीः पुष्पा 2′ के दिग्गज एक्टर अल्लू अर्जुन को लेकर शुक्रवार को हैदराबाद की नामपल्ली अदालत का फैसला आया। जहां कोर्ट ने एक्टर अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भगदड़ से जुड़े मामले में जमानत दे दी है। यह घटना 4 दिसंबर को हुई, जब अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर में शामिल हुए। एक्टर की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई और जब उन्होंने अपनी कार से फैंस की तरफ हाथ हिलाया।

    इसके बाद ही अराजकता फैल गई। इससे रेवती नाम की महिला की दुखद मौत हो गई और उसका बच्चा घायल हो गया। घटना के सिलसिले में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने 50,000 के मुचलके पर उन्हें चार हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी और रिहा कर दिया। रेवती के परिवार की शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    24 दिसंबर को, घायल बच्चे के पिता भास्कर ने बताया कि उनके बेटे ने 20 दिनों की देखभाल के बाद रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। उन्होंने सपोर्ट के लिए अल्लू अर्जुन और तेलंगाना सरकार का आभार भी जताया। अगले दिन, 25 दिसंबर को फिल्ममेकर और अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने घायल बच्चे श्री तेज और उसके परिवार के लिए 2 करोड़ के वित्तीय सहायता पैकेज की घोषणा की।

    समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में पुलिस अधिकारी से जांच कराने को कहा और मामले पर आवश्यक कार्रवाई की भी बात कही गई थी। बता दें कि इस घटना से परेशान अल्लू अर्जुन एक वेकेशन की भी प्लानिंग कर रहे हैं और खबरें हैं कि ये मामला सुलझते ही वो लॉन्ग वेकेशन पर जाएंगे।

     

  • Highway पर ट्रेलर और ऑटो टक्कर में 5 की मौत, आधा दर्जन घायल

    Highway पर ट्रेलर और ऑटो टक्कर में 5 की मौत, आधा दर्जन घायल

    उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार को आज सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बेकाबू ट्रेलर के ऑटो को चपेट में लेने कारण इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा गंभीर घायलों की स्थिति नाजुक बनीं हुई है। हादसा उदयपुर- पिंडवाड़ा हाईवे पर गोगुन्दा के पास हुआ। हादसे की भयावता इतनी थी कि 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि शुक्रवार को हादसा हुआ।

    प्राथमिक तौर पर ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर आगे चल रहे तिपहिया ऑटो को चपेट में लिया। ट्रेलर के ब्रेक फेल होने से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची गोगुन्दा पुलिस ने शवों को देवला हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। वही 3 गंभीर घायलों को गोगुन्दा से उदयपुर रेफर किया गया। हादसे के मृतकों की पहचान हो चुकी है।

    हादसे में तिलोई गांव निवासी सोवनी पत्नी काना, हदमी पत्नी धीरा और मशरू पुत्र लखा की मौत हो गई है। इसके अलावा ट्रेलर ड्राइवर बलविंदर कुमार पुत्र तिलक राज की मौत हो गई। वह पंजाब के होशियारपुर में रामबाग मोहल्ला का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पूरे मार्ग पर पत्थर ही पत्थर फैल गए थे। इसके चलते यातायात भी बाधित हुआ, जिसे बाद में पुलिस प्रशासन ने सुचारू करवाया। हादसे के कारणों को जानने के लिए पुलिस की पूछताछ जारी है।