बिजली के खम्बे से पतंग टकराने के चलते करंट की चपेट में आए 2 भाई, देखें CCTV

Written by

in

कोटाः शहर के महावीर नगर इलाके में 2 भाइयों को करंट लगने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। फुटेज में देखा जा सकता है कि नाले में खड़े दोनों बच्चों के हाथ में डंडा है और वह पतंग पकड़ रहे हैं। इस दौरान जोरदार धमाके के साथ आग लग जाती है। जानकारी मुताबिक घटना में करन (11) की करंट लगने से मौत हो गई, वो बिजली के पोल से 5-7 फीट दूरी पर ही था। बिजली के पोल से 11 केवी की लाइन गुजर रही है। सीसीटीवी सामने आने के बाद परिजनों ने चाइनीज मांझे में करंट दौड़ने की बात को गलत बताया है। वही कइयों ने हाई टेंशन लाइन पर पतंग उलझने की बात को नकारा है। लोगों का कहना है कि दोनों बच्चों को करंट जमीन से लगा है जिसमें करन (11) की मौत हुई। जबकि उसका छोटा भाई राहुल (9) बाल बाल बच गया। जानकारी देते हुए स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि दिन के करीब 12 बजे वह छत पर खड़ा था। इस दौरान एक काफी बड़ी पतंग मांझे के साथ लटकती हुई बिजली के पोल पर लगे चीनी सर्किल पर जाकर टकराई। पतंग के टकराते ही स्पार्किंग हुई। दो बच्चे नाले में थोड़ी थोड़ी दूरी पर खड़े थे। दोनों के हाथ में डंडा था। जैसे स्पार्किंग की आग उनपर गिरी। छोटा बच्चा चट्टान पर गिरा। बड़ा बच्चा मुंह के बल पानी की तरफ गिर गया। उन्होंने कहा था कि पतंग का मांझा नीचे नहीं था। तार भी काफी ऊपर था। पतंग के चीनी के बाउल से टकराने से जोरदार धमाका हुआ था। आग नीचे गिरते ही पानी में अर्थिंग आया होगा। उस वजह से बच्चा तड़पा और मौत हो गई।धमाके की आवाज दूर तक लोगों ने सुनी थी। मृतक के पिता हरिया ने बताया कि घटना वाले दिन का सीसीटीवी सामने आया है जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि दोनों बच्चों के पास डंडा है। दोनों बच्चे बिजली के पोल से पतंग नहीं उतार रहे थे। वो पोल से काफी दूर थे। चाइनीस मांझा की वजह से उन्हें करंट नहीं लगा। उनको जमीन से करंट लगा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *