Category: National

  • कागज की तरह बही दर्जनों गाड़ियां, देखते रह गए लोग, देखें वीडियो

    कागज की तरह बही दर्जनों गाड़ियां, देखते रह गए लोग, देखें वीडियो

    हरिद्वार: जिले में एक बार फिर मां गंगा का रौद्र रूप देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि यहां अचानक बारिश के बाद दर्जनों गाड़ियां गंगा नदी में समा गईं। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। गंगा में बह रहीं दर्जनों गाड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक के बाद एक करके दर्जनों गाड़ियां पानी में बह रही हैं। वहीं आस-पास सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग सिर्फ वीडियो बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि अचानक तेज बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ गया, जिसके बाद गाड़ियों के पानी में बहने का वीडियो सामने आया है।

    आधे घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने खड़ी कर दी मुसीबत
    दरअसल, आज दोपहर 3 बजे के लगभग आधे घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने बाहर से आए तीर्थयात्रियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। यहां उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी भूपतवाला क्षेत्र में भारी मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। यहां की सूखी नदी के किनारे लोगों खड़ी हुई लग्जरी कारें पानी के तेज बहाव में कागज की नाव की तरह बहने लगीं। सुखी नदी से बहती हुई ये कारें गंगा की मुख्य धारा में जा पहुंची जहां पर लोगों ने उनकी वीडियो बनाई।

    दरअसल उत्तरी हरिद्वार में सूखी नदी के आसपास कई होटल और आश्रम बने हुए हैं। यहां ठहरने वाले तीर्थयात्री और अन्य यात्री अपनी कारें सूखी नदी में पार्किंग के रूप में खड़ी कर देते हैं।

  • CBI मामले में CM केजरीवाल के उम्मीदों पर फिरा पानी

    CBI मामले में CM केजरीवाल के उम्मीदों पर फिरा पानी

    12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए CM

    नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की उम्मीदों पर एक बार फिर पानी फिर गया। जहां, सीएम केजरीवाल को सीबीआई मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीन दिन की रिमांड खत्म होने के बाद सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट की अवकाश न्यायाधीश सुनैना शर्मा के समक्ष पेश किया था। जिसके बाद मामले में सुनवाई करते हुए केजरीवाल को 12 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है। CBI के पक्ष में आया फैसला दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में सीएम केजरीवाल को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज मामले की सुनवाई करते हुए पहले कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत के अनुरोध वाली सीबीआई की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। हालांकि कुछ देर बाद फैसला सीबीआई के पक्ष में आया। जिसके बाद सीएम केजरीवाल को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है
  • एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 की खुली पोल टपका पानी, देखें वीडियो

    एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 की खुली पोल टपका पानी, देखें वीडियो

    10 मार्च को हुआ टर्मिनल 3 का उद्घाटन

    लखनऊ: मानसून की पहली बारिश ने राजधानी लखनऊ एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल 3 की पोल खोलकर रख दी है। 10 मार्च को बड़े ही धूमधाम से टर्मिनल थ्री का शुभारंभ किया गया था। जिसकी खूबसूरती की देश और दुनिया में जमकर तारीफ भी हुई थी। एयरपोर्ट आने वाले कई विदेशी मेहमानों ने भी जमकर प्रशंसा की थी। लेकिन टर्मिनल थ्री के वेटिंग एरिया के छत से पानी टपकने की खबर आने के बाद से अब जमकर किरकिरी हो रही है। टर्मिनल 3 के वेटिंग एरिया में बैठे कुछ कुछ यात्रियों ने छत से पानी टपकने का वीडियो वायरल किया है। यात्रियों ने ट्विटर और फेसबुक पर वीडियो वायरल करने से एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।‌ इससे पहले एयरपोर्ट बिल्डिंग की सुंदरता की तारीफ पूर्व इंग्लैंड टीम के कप्तान और पाकिस्तानी यूट्यूबरों ने भी की थी। जिसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट की खूबसूरती की चर्चा विश्व पटेल पर छा गई थी।

    मानसून सीजन की पहली बारिश में उत्तर प्रदेश में जहां अयोध्या की राम मंदिर की भव्यता की पोल खोली थी। जहां पर पहले ही बारिश में मंदिर में बारिश का पानी टपकने लगा था। उसके बाद यूपी के ही राजधानी लखनऊ में नवनिर्मित टर्मिनल 3 जो कि विदेशी एयरपोर्ट की तर्ज पर बना हुआ है। वहां भी पानी टपकने का वीडियो वायरल होने के बाद से एयरपोर्ट प्रशासन कारणों की तलाश जुटा हुआ है। फिलहाल एयरपोर्ट पर पानी टपकने की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसके बाद विपक्षी पार्टियों को भी सरकार पर तंज करने का मौका मिल गया है।

  • नाबालिग बच्ची को मां के सामने कार ने कुचला, देखें वीडियो

    नाबालिग बच्ची को मां के सामने कार ने कुचला, देखें वीडियो

    नोएडा: यह खौफनाक घटना नोएडा के सेक्टर 63ए के ब्लॉक बी में हुई। यहां घर के सामने अपनी मां के साथ खेल रही एक बच्ची को ड्राइवर ने टक्कर मार दी। बच्ची को गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    बच्ची को उसकी मां के सामने एक ड्राइवर ने टक्कर मार दी। इस घटना का वीडियो काफी दर्दनाक है। यहां मकान में रहने वाली महिला अपनी बेटी के साथ घर के सामने सड़क पर थी। जब बच्ची खेल रही थी तभी एक युवक कार लेकर वहां पहुंचा और घूमते हुए बच्ची को कुचल दिया। घटना के बाद कार रुक गयी।

    लड़की की माँ ने तुरंत लड़की को उठाया और रोते हुए पीछे-पीछे भागने लगी। लोगों ने आवाज सुनी तो एकत्र हो गये। बच्ची को तुरंत कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में पुलिस को कोई बयान नहीं दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

  • धार्मिक स्थल हटाने पर माहौल तनावपूर्ण, चलें पत्थरों में DSP समेत 5 पुलिसकर्मी घायल

    धार्मिक स्थल हटाने पर माहौल तनावपूर्ण, चलें पत्थरों में DSP समेत 5 पुलिसकर्मी घायल

    कठुआः जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में शनिवार को अतिक्रमण रोधी अभियान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के हमले में एक पुलिस उपाधीक्षक समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हीरानगर के नागरी इलाके में अवैध रूप से निर्मित एक उपासना स्थल को ध्वस्त करने के लिए अभियान चलाया गया था, जिसका स्थानीय लोगों के एक समूह ने विरोध किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें एक उपाधीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल को भेजा गया है।

    जानकारी के मुताबिक पूरा मामला तब हुआ जब नगरी ब्लॉक के अंतर्गत कल्याणपुर इलाके में सरकारी जमीन पर बने एक धार्मिक स्थल को हटाने गए पुलिसकर्मियों पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। डीएसपी समेत घायल 5 पुलिसककर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और धार्मिक स्थल को हटाने का अभियान शुरू किया। इस दौरान, मौजूद लोगों ने पुलिस का विरोध करना शुरू कर दिया।

    देखते ही देखते विरोध हिंसक हो गया और लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में डीएसपी समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पथराव करने वालों की तलाश कर रही है। यह घटना क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर चुकी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

  • NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक मामले में 4 जिलों समेत 7 जगहों पर CBI की छापेमारी

    NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक मामले में 4 जिलों समेत 7 जगहों पर CBI की छापेमारी

    गुजरातः नीट पेपर लीक मामले के कितने मुन्नाभाई? अलग-अलग राज्यों में पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन फिर भी हर दिन कुछ नया खुलासा हो रहा है। नीट पेपर लीक मामले में गुजरात कनेक्शन इन दिनों चर्चा में है। सीबीआई ने NEET मामले में गुजरात के 4 जिलों समेत 7 जगहों पर छापेमारी कर रही है। गोधरा, खेड़ा, आनंद, और अहमदाबाद में आज सुबह से सीबीआई की छापेमारी चल रही है। पेपर लीक मामले से जुड़े आरोपियों के ठिकानों पर ये छापेमारी चल रही है। इस मामले में झारखंड के हजारीबाग से जमालुद्दीन नाम के एक पत्रकार को भी अरेस्ट किया गया है। जमालुद्दीन पर हजारीबाग से गिरफ्तार स्कूल प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के साथ मिले होने का आरोप है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, पत्रकार जमालुद्दीन फोन पर प्रिंसिपल के संपर्क में रहता था।

    सीबीआई ने जब जमालुद्दीन से पूछताछ की और उसकी कॉल डिटेल्स निकलवाई तो पता चला कि वह प्रिंसिपल के लगातार संपर्क में था। बता दें कि शुक्रवार को सीबीआई ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में झारखंड के हजारीबाग स्थित एक स्कूल के प्रधानाचार्य और उपप्रधानाचार्य और एक हिंदी न्यूज पेपर के एक पत्रकार को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि ओएसिस स्कूल के प्रधानाचार्य एहसानुल हक को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 5 मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के लिए हजारीबाग का नगर समन्वयक बनाया गया था।

    उन्होंने बताया कि उप-प्रधानाचार्य इम्तियाज आलम को एनटीए का पर्यवेक्षक और ओएसिस स्कूल का केंद्र समन्वयक नियुक्त किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई प्रश्नपत्र लीक मामले के सिलसिले में जिले के पांच और लोगों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पत्रकार जमालुद्दीन अंसारी को प्रधानाचार्य और उपप्रधानाचार्य की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने इस मामले में छह प्राथमिकी दर्ज की हैं। एनटीए ने देश भर के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की थी। इस साल पांच मई को कुल 571 शहर के 4,750 केंद्र पर परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में 23 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

  • Delhi के बाद अब इस जगह Airport की गिरी छत, देखें वीडियो

    Delhi के बाद अब इस जगह Airport की गिरी छत, देखें वीडियो

    अहमदाबाद: भारी बारिश की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) पर शुक्रवार को छत का एक हिस्सा टूटकर गिर गयाजिसमें एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई। इस हादसे के एक दिन बाद गुजरात में “ठीक ऐसा ही हादसा हुआ है। गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा गिर गया है। समाचार एजेंसी ने इसकी जानकारी दी। भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर पैसेंजर पिकअप और ड्रॉप एरिया में कैनोपी (छतरी) गिर गई। जुलाई 2023 में इसका लोकार्पण हुआ था। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने या नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

    दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिरने से एक कैब ड्राइवर की जान चली गई थी। हादसे में छह लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। जिसकी चपेट में आकर कई कारें दब गईं। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय जब कारों पर लोहे के बीम गिरे तो अफरातफरी मच गई और लोग मदद के लिए चिल्लाते हुए नजर आए।

    मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारी बारिश के बीच पानी जमा होने के कारण गुरुवार को डुमना एयरपोर्ट के परिसर में कपड़े की छतरी का एक हिस्सा ढह गया जिसके कारण नीचे खड़ी एक कार दब गई। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 11.30 बजे हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हाईकोर्ट के डायरेक्टर राजीव रत्न पांडे ने पीटीआई से कहा, ‘कपड़े की छतरी ‘ड्रॉप एंड गो’ क्षेत्र को सुंदर बनाने के लिए लगाई गई थी। बारिश के कारण इसपर पानी जमा हो गया। पानी के भार से यह फट गई और पानी वहां खड़ी एक कार पर जोरदार तरीके से गिरा।’

  • नदी पार कर रहे सेना का Tank डूबा, 5 जवानों की मौत

    नदी पार कर रहे सेना का Tank डूबा, 5 जवानों की मौत

    लद्दाखः लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने के टैंक अभ्यास के दौरान एक टी-72 टैंक हादसे का शिकार हो गया। जब टैंक नदी पार कर रहा था, तब पानी का लेवल अचानक बढ़ गया। इस हादसे में एक JCO समेत पांच जवानों की मौत हो गई। घटना रात 1 बजे हुई। सभी पांचों शव बरामद कर लिए गए हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि हादसा चुशूल से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास हुआ। PRO पीएस सिंधु ने कहा कि हम तथ्यों की जांच कर रहे हैं। हादसे का शिकार जवानों के नाम आरआईएस एमआर के रेड्डी, डीएफआर भूपेंद्र नेगी, एलडी अकदुम तैयबम, हवलदार ए खान (6255 एफडी वर्कशॉप), सीएफएन नागराज पी (एलआरडब्ल्यू) हैं।

    आमतौर पर इस टैंक पर कमांडर, एक गनर और एक ड्राइवर होता है। प्रैक्टिस के दौरान इसमें 5 जवान सवार थे। रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि नदी के ऊपरी इलाके में बारिश के चलते पानी बढ़ गया। रात होने के चलते जवानों को इसका पता नहीं चल सका। T-72 टैंक 5 मीटर (16.4 फीट) गहरी नदियों को पार करने की क्षमता रखता है। यह एक छोटे डायामीटर वाले स्नोर्कल की मदद से नदी पार करता है।

    इमरजेंसी के लिए इस पर सवार क्रू के सभी सदस्यों के रीब्रीदर दिया जाता है। अगर टैंक का इंजन पानी के भीतर बंद हो जाता है, तो इसे 6 सेकंड के भीतर फिर से चालू करना होता है। ऐसा नहीं करने पर कम दबाव होने के कारण T-72 के इंजन में पानी भर जाता है।

  • रिश्तेदार के घर Exam देने आई युवती ने फंदा लगा किया सुसाइड

    रिश्तेदार के घर Exam देने आई युवती ने फंदा लगा किया सुसाइड

    राजस्थानः राजस्थान में बहरोड़-कोटपुतली जिले के बहरोड़ कस्बे में शुक्रवार को सीढिय़ों की रेलिंग से फंदा लगाकर बीएड की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बहरोड़ थाना अधिकारी महेश तिवाड़ी ने बताया कि भरतपुर जिले के मेनापुरा गांव निवासी 26 वर्षीय नीतू शर्मा परीक्षा देने के लिए बहरोड़ में निकट सम्बन्धी जोगिंदर सिंह जाट के घर आई थी।

    जोगिंदर सिंह जाट ने पुलिस को बताया कि उसके जीजाजी वीरेंद्र सिंह के दोस्त की बहन नीतू उनके यहां बीएड की परीक्षा देने 24 जून आई थी। नीतू के 25 जून से बीएड के पेपर शुरू हुए थे। गुरुवार रात को परिवार के सभी लोगों ने एक साथ खाना खाया था।

    सुबह करीब 4 बजे के बाद पिंकी नीतू को जगाने के लिए गई तो नीतू सीढिय़ों की रेलिंग पर चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी। नीतू ने प्लास्टिक के पट्टे पर चढक़र फंदा लगाया। बताया जा रहा है कि वह पेपर खराब होने से परेशान थी। सूचना मिलने पर बहरोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • AIIMS परिसर में Lift से गिर रहा पानी, मरीज परेशान, वीडियो आया सामने

    AIIMS परिसर में Lift से गिर रहा पानी, मरीज परेशान, वीडियो आया सामने

    नई दिल्ली: दिल्ली में मानसून की पहली बारिश का असर देश के टॉप अस्पतालों में गिने जाने वाले AIIMS पर भी पड़ा है। देशभर से आने वाले मरीजों का इलाज करने वाला एम्स खुद ही बीमार पड़ गया है। भारी बारिश के बाद दिल्ली AIIMS परिसर की लिफ्ट लॉबी में भी पानी भर गया। दरअसल, कुछ घंटों की बारिश में पानी-पानी हुई दिल्ली में आम लोगों के साथ-साथ मरीज भी परेशान हुए। लगभग सभी प्रमुख अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या 50 पर्सेंट तक कम रही। अस्पतालों के अंदर भी पानी जमा हो गया था, बावजूद अधिकतर स्वास्थ्य सेवाएं काम करती रहीं। जो मरीज अस्पताल पहुंचे, उनका इलाज जरूर हुआ। सफदरजंग अस्पताल में औसतन रोज 10 से 12 हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। शुक्रवार को इसकी संख्या 6 हजार के करीब रही।

    अस्पताल प्रशासन का कहना था कि बारिश की वजह कम मरीज अस्पताल पहुंचे। इसी तरह एम्स में भी ओपीडी में मरीजों की संख्या कम रही। एम्स के अंदर की सड़कों पर पानी जमा हो गया था। सीएन सेंटर के पास पानी जमा हो गया था। आरएमएल अस्पताल में भी आम दिनों की तुलना में कम मरीज आए। यहां भी अस्पताल परिसर की सड़कों पर पानी जमा था और लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। एलएनजेपी अस्पताल में औसतन रोज 7 हजार मरीज आते हैं, जबकि शुक्रवार को केवल 3900 मरीज ही आए। हालांकि, इमरजेंसी में शाम तक 321 मरीज पहुंच चुके थे। अस्पताल प्रशासन का कहना था कि इमरजेंसी पर कोई असर नहीं हुआ, लेकिन ओपीडी पर बारिश का असर काफी देखा गया।

    अस्पताल प्रशासन ने कैंपस में पानी जमा होने के मामले से इनकार करते हुए कहा कि कहीं पर भी ऐसी शिकायत नहीं दिखी। वेस्ट दिल्ली के डीडीयू अस्पताल में भी ओपीडी में मरीजों की संख्या कम रही। बारिश की वजह से एम्स ट्रॉमा सेंटर के बेसमेंट में भी पानी भर गया। इसकी वजह से ट्रॉमा सेंटर के बेसमेंट में बने मॉर्चरी रूम में भी पानी भर गया और यहां के स्टोर रूम में भी पानी जमा हो गया। पानी भर जाने की वजह से पावर सप्लाई बंद करनी पड़ी, ताकि करंट लगने के खतरे को दूर किया जा सके। सूत्रों का कहना है कि यहां पर कई डिपार्टमेंट के स्टोर हैं और पानी की वजह से सामान खराब होने का भी डर है। लगभग एक फीट तक पानी भर गया है और पानी निकालने के लिए पंप लगवाया जा रहा है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि मेन एम्स में भी कई विभाग जो बेसमेंट में हैं, उसमें पानी भर गया है।