Category: National

  • विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर के ये होंगे नये DGP

    विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर के ये होंगे नये DGP

    नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा के जाने माने अधिकारी नलिन प्रभात को बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर पुलिस का विशेष महानिदेशक नियुक्त किया गया और वह 30 सितंबर को आर आर स्वैन की सेवानिवृत्ति के बाद बल की कमान संभालेंगे। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रभात को ‘‘तत्काल प्रभाव’’ से जम्मू-कश्मीर भेजा गया है।

    इसमें कहा गया है कि 30 सितंबर को स्वैन की सेवानिवृत्ति पर, ‘‘प्रभात को जम्मू-कश्मीर का डीजीपी नियुक्त किया जाता है।’’ प्रभात (55) को तीन बार पुलिस वीरता पदक प्रदान किया जा चुका है। वह अपने पूर्व कैडर राज्य आंध्र प्रदेश के विशेष नक्सल विरोधी पुलिस बल ‘ग्रेहाउंड्स’ का भी नेतृत्व कर चुके हैं।

  • Independence Day पर CM का बड़ा ऐलान, जानें

    Independence Day पर CM का बड़ा ऐलान, जानें

    बिहारः स्वतंत्रता दिवस पर CM नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। नीतीश सरकार 12 लाख नौकरी और 34 लाख रोजगार देने जा रही है। सीएम ने कहा- ‘हमने 2022 में 10 लाख नौकरी देने की बात कही थी, जिसमें से 5 लाख 16 हजार नौकरियां सरकार दे चुकी है। 2 लाख की प्रकिया पूरी की जा चुकी है।

    उन्होंने कहा कि अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले सरकार 10 की जगह 12 लाख नौकरियां देगी। इसी तरह 10 लाख रोजगार की भी बात सामने आई है। अब 10 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने पटना के गांधी मैदान में तिंरगा फहराने के बाद ये घोषणा की है। उन्होंने 18वीं बार झंडा फहरा कर बिहार में सबसे ज्यादा बार तिंरगा फहराने का रिकॉड बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई।

  • तिरंगा लगाते समय हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, मौत

    तिरंगा लगाते समय हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, मौत

    हाथरसः उत्तर प्रदेश राज्य के हाथरस जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर अपने घर की छत पर तिरंगा लहराते समय एक नोजवान बिजली की तारों की चपेट में आ गया।जिसकी करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे में 19 साल के युवक की मौत हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार युवक अपनी दुकान की छत पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए चढ़ा था, तभी वो ऊपर से गुजर रहे बिजली की लाइन की चपेट में आ गया ओर इसी दोरान करंट लगने से वह छत से नीचे गिर गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

  • मां वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर

    मां वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर

    कटड़ा : मानसून में बारिश का कहर लगातार जारी है। कई जहग पर भूस्खलन जैसी घटनाए सामने आ रही है। वहीं ताज़ा मामला कटड़ा से सामने आई है जहां पर वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन होने की जानकारी प्राप्त हुई है। वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बाणगंगा क्षेत्र में स्थित लंगर के पास भूस्खलन यह रास्ता अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बाणगंगा क्षेत्र में स्थित लंगर के पास भूस्खलन हुआ है। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह का नुक्सान नहीं हुआ।
    वहीं श्राइन बोर्ड ने उक्त मार्ग पर यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। लेकिन दूसरे मार्ग से यात्रा जारी रखी गई है।

  • परेड के दौरान मंत्री की बिगड़ी तबीयत

    परेड के दौरान मंत्री की बिगड़ी तबीयत

    नई दिल्ली : मध्यप्रदेश में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड मैदान में मनाया गया। यहां मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर ओपन जीप में परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार अगले 5 साल में प्रदेश का बजट दो गुना करने की दिशा में काम कर रही है। राज्य में 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से 60 से अधिक नई इंडस्ट्रीज लगाई जा रही हैं।

    इनसे एक साल में 17 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे। रायसेन में मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के दौरान मछुआ कल्याण व मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार अस्वस्थ महसूस करने लगे। वे मंच पर ही रखी कुर्सी पर बैठ गए। कलेक्टर अरविंद दुबे ने बाकी संदेश पढ़ा। इंदौर में स्वतंत्रता समारोह के दौरान लेडी गार्ड जबकि टीकमगढ़ में एनसीसी कैडेट को चक्कर आ गया। ​

    रायसेन के होमगार्ड परेड ग्राउंड पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री तथा मछुआ कल्याण व मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के दौरान वे अस्वस्थ महसूस करने लगे। मंच पर ही रखी कुर्सी पर बैठ गए। कलेक्टर अरविंद दुबे ने बाकी संदेश पढ़ा।

  • आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत, 8 लोग गंभीर

    आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत, 8 लोग गंभीर

    छतरपुरः मूंगफली के फसल की निंदाई कर रहे मजदूरों पर आसमानी बिजली आफत बनकर आई। जिसमें 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा की है। जानकारी अनुसार भगवा थाना अंतर्गत ग्राम बरेठी के खेतों में कुछ मजदूर दोपहर 3:30 के लगभग दिहाड़ी से मूंगफली के फसल की निंदाई कर रहे थे। तभी बारिश के साथ तेज बिजली चमकी और श्यामार के वृक्ष पर बिजली गिर गई। जिससे एक पुरुष मजदूर सहित 9 महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। इस दौरान 2 महिलाओं की मौत हो गई, 7 महिलाएं और एक पुरुष को जख्मी हालत मेें बड़ामलहेरा स्वास्थ केन्द्र लाया गया। जहां सभी को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

  • इस virus ने बढ़ाई चिंता, WHO ने वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल किया घोषित

    इस virus ने बढ़ाई चिंता, WHO ने वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल किया घोषित

    नई दिल्ली – एमपॉक्स नाम के वायरस ने एक बार फिर पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषणा की कि अफ्रीका में एम्पॉक्स का बढ़ता प्रकोप एक वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल है। साथ ही संगठन ने चेतावनी दी है कि यह वायरस अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर भी फैल सकता है। एम्पॉक्स को पहले मंकीपॉक्स के नाम से जाना जाता था। यह एक वायरल बीमारी है जो ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस से संबंधित वायरस के कारण होती है। यह बीमारी सबसे पहले 1958 में डेनमार्क में बंदरों में पाई गई थी, इसलिए इसका मूल नाम बंदरों से संबंधित है।

    यह दुर्लभ ज़ूनोटिक रोग पॉक्सविरिडे परिवार से उत्पन्न होता है, जिसके वायरस चेचक, काउपॉक्स, वैक्सीनिया और अन्य जैसी अन्य बीमारियों का भी कारण बनते हैं। WHO ने कहा अफ्रीका में इस साल 14 हजार से अधिक मामले और 524 मौतें दर्ज की गई हैं, जो पिछले साल के आंकड़ों से अधिक है। 2022 में एम्पोक्स की शुरुआत के बाद से इसका प्रकोप जारी है। हाल ही में वैश्विक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। पश्चिम, मध्य और अफ्रीकी देशों के साथ अमेरिका और यूरोप में भी मामले सामने आ रहे है।

    रिपोर्ट के मुताबिक इस वायरस ने अब तक कुल 116 देशों को प्रभावित किया है, जिसे ‘गंभीर’ ग्रेड 3 आपातकाल बताया गया है। एमपॉक्स निकट संपर्क से फैल सकता है। यह आमतौर पर हल्का होता है और दुर्लभ मामलों में घातक होता है। इससे फ्लू जैसे लक्षण और शरीर पर दर्दनाक घाव हो जाते हैं। किसी बीमारी को ‘अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल के रूप में नामित करना, जो कि डब्ल्यूएचओ का उच्चतम स्तर का अलर्ट है, उस बीमारी को रोकने के लिए अनुसंधान, वित्त पोषण और अंतरराष्ट्रीय उपायों और सहयोग में तेजी ला सकता है।

  • दम घुटने से मजदूर की मौत, 4 की हालत गंभीर

    दम घुटने से मजदूर की मौत, 4 की हालत गंभीर

    जमुईः सेप्टिक टैंक का सेंटरिंग खोलने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान गौरा इलाका निवासी संजय साव (45) के रूप में हुई है, जबकि घायलों में दीपक कुमार, नंदलाल मांझी, विकास कुमार और चंदन कुमार शामिल है।

    जांच में सामने आया कि संजय साव के घर में बने सेप्टिक टंकी का सेंटरिंग खोला जा रहा था। इस दौरान संजय साव और दो मजदूर बेहोश हो गए थे। इस दौरान उन्हें बचाने के चक्कर में दो मजदूर और बेहोश हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को टंकी से रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान संजय साव की मौत हो गई।

    इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • स्वतंत्रता दिवस के समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों की बिगड़ी तबीयत

    स्वतंत्रता दिवस के समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों की बिगड़ी तबीयत

    नई दिल्ली : मध्यप्रदेश में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड मैदान में मनाया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर ओपन जीप में परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर 4 मिशन- युवा शक्ति मिशन, गरीब कल्याण मिशन, किसान कल्याण मिशन और नारा सशक्तिकरण मिशन प्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर से शुरू किए जाएंगे। इंदौर में स्वतंत्रता समारोह के दौरान लेडी गार्ड जबकि टीकमगढ़ में एनसीसी कैडेट को चक्कर आ गया। ​आगर मालवा में भी परेड में शामिल एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ गई।

    टीकमगढ़ में पुलिस परेड ग्राउंड पर समारोह के दौरान एक NCC कैडेट चक्कर आने से गिर गई। यहां सुबह 8 बजे से ही कैडेट्स को ग्राउंड पर खड़ा कर दिया गया था। सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया गया। इसके बाद सीएम का संदेश सुनाया गया। करीब 2 घंटे तक उमस भरी गर्मी में खड़े रहने के कारण छात्रा की तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत ट्रीटमेंट देकर घर भेजा गया। इंदौर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मंच के सामने खड़ी सेरेमनी गार्ड पुलिस कॉन्स्टेबल राधा को चक्कर आ गया। वह पास ही रखी कुर्सी पर बैठ गई। उसकी जगह दूसरी महिला गार्ड को तैनात किया गया। मुख्य परेड का नेतृत्व भारतीय पु‍लिस सेवा के सहायक पुलिस आयुक्‍त, भोपाल मयूर खंडेलवाल ने किया। परेड में पुलिस बैंड समेत 17 टुकड़ियां शामिल रहीं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा- सरकार अगले 5 साल में प्रदेश का बजट दो गुना करने की दिशा में काम कर रही है। राज्य में 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से 60 से अधिक नई इंडस्ट्रीज लगाई जा रही हैं। इनसे एक साल में 17 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
  • Match के दौरान मैदान में गिरी बिजली, 3 खिलाड़ियों की मौत

    Match के दौरान मैदान में गिरी बिजली, 3 खिलाड़ियों की मौत

    सिमडेगाः झारखंड के सिमडेगा ज़िले से एक दर्दनाक घटना सामने आई हैं। यहां मैंच खेल रहे एक साथ तीन खिलाड़ियों की बिजली गिरने से मौत हो गई। जिले के कोलिबिरा इलाके में एक हॉकी मैच का आयोजन किया गया जहां काफी लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी। इसी मैच के आयोजन के दौरान यह बड़ा हादसा हुआ।

    दरअसल, कोलिबिरा के एक स्कूल के मैदान में खिलाड़ी हॉकी का मैच खेलने की तैयारी कर रहे थे। तभी वहां बारिश शुरू हो गई । मैंच खेलने के लिए खिलाड़ी मैदान में ही खड़े थे और मैच शुरू होने ही वाला था, बाकी लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर चले गए। इसी दोरान मैदान में आकाशीय बिजली गिर गई। इस अकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन हॉकी प्लेयर की मौत हो गई ओर पांच लोग घायल हो गए जिन्हैं तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।