परेड के दौरान मंत्री की बिगड़ी तबीयत

नई दिल्ली : मध्यप्रदेश में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड मैदान में मनाया गया। यहां मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर ओपन जीप में परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार अगले 5 साल में प्रदेश का बजट दो गुना करने की दिशा में काम कर रही है। राज्य में 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से 60 से अधिक नई इंडस्ट्रीज लगाई जा रही हैं।

इनसे एक साल में 17 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे। रायसेन में मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के दौरान मछुआ कल्याण व मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार अस्वस्थ महसूस करने लगे। वे मंच पर ही रखी कुर्सी पर बैठ गए। कलेक्टर अरविंद दुबे ने बाकी संदेश पढ़ा। इंदौर में स्वतंत्रता समारोह के दौरान लेडी गार्ड जबकि टीकमगढ़ में एनसीसी कैडेट को चक्कर आ गया। ​

रायसेन के होमगार्ड परेड ग्राउंड पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री तथा मछुआ कल्याण व मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के दौरान वे अस्वस्थ महसूस करने लगे। मंच पर ही रखी कुर्सी पर बैठ गए। कलेक्टर अरविंद दुबे ने बाकी संदेश पढ़ा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *