Category: National

  • फ्लैट में भीषण आग लगने से 2 लोगों को मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

    फ्लैट में भीषण आग लगने से 2 लोगों को मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली के शाहदरा जिले के भोलानाथ नगर इलाके में आज सुबह एक फ्लैट की तीसरी मंजिल में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 5.50 बजे की है। आग इतनी भीषण थी कि इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि घटना के समय घर में परिवार के 6 सदस्य मौजूद थे। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई। आग लगने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर शाहदरा जिले के डीसीपी के मुताबिक भोलानाथ नगर में एक घर में आग लगने से 2 की मौत हो गई और 4 घायल हुए हैं। सभी घायल और मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक की मौत दम घुटने से हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    फ्लैट में भीषण आग, देखें वीडियो

  • मंदिर में Jagran के दौरान हमला, 10 गंभीर घायल

    मंदिर में Jagran के दौरान हमला, 10 गंभीर घायल

    नई दिल्ली : जयपुर के मंदिर में गत रात जागरण के दौरान चाकूबाजी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े 10 लोग गंभीर घायल हो गए। ​​​​घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। हमले से गुस्साई भीड़ ने दिल्ली-अजमेर हाईवे को भी जाम कर दिया। पुलिस ने रात करीब डेढ़ बजे जाम खुलवाया। पुलिस ने बताया कि मंदिर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर गत रात 10 बजे जागरण था। इस दौरान प्रसाद की खीर बांटी जा रही थी। पड़ोस में ही रहने वाले दो लोगों ने प्रोग्राम को लेकर आपत्ति जताई। कहासुनी के दौरान ही उन्होंने अपने साथियों को बुला लिया और चाकू से हमला कर दिया।

    हमलावरों ने पेट-छाती पर किए चाकू से वार

    हमलावरों ने चाकू से लोगों के पेट और छाती पर वार किए हैं। घायलों की पहचान शंकर बागड़ा, मुरारीलाल, राम पारीक, लाखन सिंह जादौन, पुष्पेंद्र और दिनेश शर्मा सहित अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लोगों का कहना था कि हमारा शांतिपूर्ण प्रोग्राम चल रहा था। जबरन स्थिति को बिगाड़ा गया और चाकूबाजी की गई। जिसके बाद मौके पर रात को ही अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। हमला करने वाले नसीब चौधरी और उसके बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने थाने का भी घेराव किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • फिर हुआ रेल हादसा, Agartala-Lokmanya Terminal Express के 8 डिब्बे पटरी से उतरे; हेल्पलाइन नंबर जारी

    फिर हुआ रेल हादसा, Agartala-Lokmanya Terminal Express के 8 डिब्बे पटरी से उतरे; हेल्पलाइन नंबर जारी

    असम। देश में एक फिर बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। जहां, असम के दीमा हसाओ जिले के डिबालोंग स्टेशन पर अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की कोई खबर नहीं है। अपराह्न तीन बजकर 55 मिनट पर हुए इस हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। जिसकी सभी जानकारी एकत्रित किया जा रहा है।

    03674 263120, 03674 263126 हेल्पलाइन नंबर जारी
    दुर्घटना राहत ट्रेन और दुर्घटना राहत चिकित्सा ट्रेन बचाव और बहाली कार्यों की निगरानी के लिए डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लुमडिंग से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। वहीं इस हादसे के बाद 03674 263120, 03674 263126 लुमडिंग में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

  • BJP नेता के 6 वर्षीय बेटे को कार ने कुचला, मौत, वारदात CCTV में कैद

    BJP नेता के 6 वर्षीय बेटे को कार ने कुचला, मौत, वारदात CCTV में कैद

    बलरामपुरः छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक वीडियो वायरल हुआ है। जहां एक कार सवार ने मासूम बच्चे को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल हुए बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।

    बता दें कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता धीरज सिंहदेव के परिवार पर दुखों का पहाड़ टुट पडा। उनका 6 वर्षीय बेटा स्वतंत्र सिंहदेव उर्फ शुभ की वसुंधरा विहार कॉलोनी में एक कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार धीरज सिंहदेव अपनी पत्नी और बेटे सहित अपनी बहन के घर घूमने आए थे। रात करीब 10 बजे, जब वो घर लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनका बेटा घर के बाहर खेलते वक्त एक कार की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सारी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। कार सवार बच्चे को कुचलकर मौके से फरार हो गया।

    लेकिन परिजन तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तौड़ दिया। घटना के बाद कॉलोनी वालों और भाजपा नेता के जीजा अभिषेक सिंह ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद उसे गांधीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे कि जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना के बाद से मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • प्रशासन का बड़ा ऐलानः Railway टिकट आरक्षण नियमों में हुआ बदलाव, आदेश जारी

    प्रशासन का बड़ा ऐलानः Railway टिकट आरक्षण नियमों में हुआ बदलाव, आदेश जारी

    नई दिल्लीः रेलवे नियमों को लेकर प्रशासन द्वारा बड़ा बदलाव किया गया है। आप यदि ट्रेन से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिये बेहद जरुरी है। दरअसल, जारी आदेशों के मुताबिक अब यात्रा से 120 दिन पहले नहीं बल्कि सिर्फ 60 दिन पहले ही एडवांस रिजर्वेशन किया जा सकेगा। रेलवे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। आदेश के मुताबिक नया नियम 1 नवंबर से लागू हो जाएगा।

    बता दें कि बड़े शहरों में नौकरी या पढ़ाई करने के लिए घर से दूर रहने वालों को भी घर लौटने का मन करता है, और ऐसे वक्त में भारतीय रेल उनका सबसे बड़ा सहारा होता है। हमारे मुल्क में हज़ारों-लाखों लोग अपने-अपने घरों से दूर रहते हैं और छुट्टियों में घर लौटने के लिए ट्रेन का टिकट बुक कराना चाहते हैं, जिसके लिए रेलवे ने 90 दिन एडवान्स में टिकट बुक कराने की सुविधा दी हुई थी। अब टिकट बुकिंग की समय सीमा को घटा दिया है।

    रेलवे के मुताबिक, बदले हुए इस नियम का प्रभाव 31 अक्टूबर, 2024 तक बुक की जा चुकी टिकटों पर नहीं पड़ेगा, हालांकि, 60 दिन की ARP से परे की गई बुकिंग को रद्द करने की अनुमति दी जाएगी। भारतीय रेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुछ दिन के समय की एक्सप्रेस ट्रेनों – जैसे ताज एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस आदि – के मामले में नियमों में कोई बदलाव नहीं होगा, जहां अग्रिम आरक्षण के लिए कम समय सीमा वर्तमान में ही लागू है। इसके अलावा, विदेशी पर्यटकों के लिए रखी गई 365 दिन की सीमा के मामले में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

     

  • बहराइच हिंसा में राम गोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपी सरफराज और फहीम का हुआ एनकाउंटर

    बहराइच हिंसा में राम गोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपी सरफराज और फहीम का हुआ एनकाउंटर

    नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा में युवक की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के सरफराज और फहीम का हुआ एनकाउंटर कर दिया गया है। पुलिस एनकाउंटर में घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था।

    बता दें कि रविवार को बहराइच में दुर्गा पूजा के मौके पर मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर गोली लगने से 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी और पथराव तथा गोलीबारी में करीब 6 लोग घायल हो गए थे।

    इस घटना के बाद तोड़फोड़ और आगजनी की गई। भीड़ ने घरों, दुकानों, शोरूम, अस्पतालों, वाहनों आदि में आग लगा दी जिसके बाद बहराइच पुलिस ने कई अज्ञात और कुछ नामजद लोगों के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज कीं। पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर अब तक 55 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

     

  • Air India की फ्लाइट में Emergency Alert, आसमान में चक्कर काट रहा विमान

    Air India की फ्लाइट में Emergency Alert, आसमान में चक्कर काट रहा विमान

    नई दिल्लीः मुंबई से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट की लैंडिंग नहीं होने की वजह से इमरजेंसी अलर्ट का मैसेज दिया गया है। हालांकि इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। मिली जानकारी के अनुसार एअर इंडिया की फ्लाइट AI129 7700 लंदन के बाहरी इलाके में चक्कर लगी रही है।

    फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटरडार24 ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट ने लंदन के ऊपर से उड़ान भरते समय एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा है, हालांकि आपातकालीन सिग्नल क्यों भेजा गया, इसका अभी कारण पता नहीं चल पाया है।

  • दीपावली पर सरकार का तोहफा, 1.86 करोड़ परिवारों को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर

    दीपावली पर सरकार का तोहफा, 1.86 करोड़ परिवारों को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दीपावली से ठीक पहले प्रदेश के लाखों परिवारों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दीपावली पर निशुल्क एलपीजी सिलेंडर देने का शासनादेश जारी कर दिया है। सरकार के इस कदम से प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सीधा लाभ होगा।

    प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश में साल में दो बार क्रमश: होली और दीपावली के अवसर पर निशुल्क एलपीजी सिलेंडर का वितरण किया जाता है। इसी के तहत दीपावली से पहले निशुल्क एलपीजी सिलेंडर वितरित करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है।

    राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश में साल में दो बार होली और दीपावली के अवसर पर फ्री एलपीजी सिलेंडर का वितरण किया जाता है। इसी के तहत दीपावली से पहले मुफ्त एलपीजी सिलेंडर वितरित करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। पिछले वर्ष जहां 1.85 करोड़ लाभार्थी परिवार और 85 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ दिया गया था।

     

  • निकिता पोरवाल बनी Miss India 2024

    निकिता पोरवाल बनी Miss India 2024

    नई दिल्ली :  मध्यप्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीत लिया है।फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर रह चुकी नंदिनी गुप्ता ने निकिता को ताज पहनाया। ये आयोजन मुंबई के वर्ली में हुआ है। निकिता अब मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले मुंबई के वर्ली में आयोजित किया गया था। निकिता को मिस इंडिया का खिताब मिलने के बाद उनके अरविंद नगर स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

    बता दें कि अगस्त महीने में निकिता ने फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश का खिताब जीता था। बेटी के मिस इंडिया बनने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। देशभर की 29 सुंदरियों के बीच निकिता को विजेता चुना गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। करीब दो माह पहले ही शहर की निकिता पोरवाल ने 200 प्रतिभागियों के बीच फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश 2024 का खिताब जीता था।

    उन्होंने पहली बार किसी ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था और उसमें वे सिलेक्ट हुई थीं। निकिता को एक्टिंग के अलावा लिखने का भी शौक है। निकिता कई नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज ड्रामा की स्क्रिप्ट लिख चुकी हैं। उनके लिखे ड्रामा में 250 पेज की कृष्ण लीला भी है। ये पहली बार है जब मध्यप्रदेश से किसी ने मिस इंडिया का खिताब जीता है।

  • वायरल वीडियो से गोलगप्पे के दीवाने हो जाएंगे हैरान, स्वाद के लिए मिलाया जा रहा ये पदार्थ, देखें वीडियो

    वायरल वीडियो से गोलगप्पे के दीवाने हो जाएंगे हैरान, स्वाद के लिए मिलाया जा रहा ये पदार्थ, देखें वीडियो

    गढ़वाः अगर आप भी गोलगप्पे खाने के शौकीन है तो यह खबर आपके लिए अहम है, दरअसल, गोलगप्पे बनाने वाले युवकों के कारनामों को जानकर आप हैरान रह जाओंगे। जिले के माझीयाओ बाजार में गोलगप्पे का पैर से आटा गूंथने का वीडियो वायरल हुआ है। वहीं वीडियोे के वायरल होने पर स्थानीय लोग उग्र हो गए और गोलगप्पे बनाने वाले दोनों व्यक्तियों को घेर लिया। इस दौरान जब गोलगप्पे का पानी बनाने की विधि के बारे में पूछा तो जो सच्चाई सामने आई वह काफी चौंकाने वाली है। दोनों ने बताया कि वे गोलगप्पे में स्वाद बढ़ाने के लिए हार्पिक और यूरिया खाद का भी इस्तेमाल करते हैं। यह सुनते ही लोग और उग्र हो गए। इसी बीच सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस पहुंची और दोनों को बचाया और हिरासत में लेकर थाना ले आई। अरबिन्द यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके मौसेरे भाई अंशु और राघवेन्द्र से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उन लोगों ने पैर से मैदा गूंथते हुए वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिये गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के हैं। इनमें एक झांसी जिला स्थित पूंछ थाना के सेसा गांव निवासी हर प्रसाद यादव का पुत्र अरबिन्द यादव है। दूसरा जालौन जिला के चुरकी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी मंगल लाल का पुत्र सतीश कुमार श्रीवास्तव है। थाना प्रभारी ने कहा कि इनके पास से एक सफेद रंग का फिटकिरी जैसा ठोस पदार्थ केमिकल मिला है। जिसे थोड़ा सा लगभग आधा चम्मच पूरे बाल्टी में डालने पर पूरा पानी खट्टा हो जाता है। इसे मेडिकल लैब में भेजा जायेगा। वर्तमान में इनके गार्जियन को बुलाकर बॉन्ड लिखवाया जायेगा। अगर सफेद पदार्थ हानिकारक निकला तो दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि वे लोग गढ़वा के किराना दुकान से सफेद केमिकल खरीदते हैं। इसकी भी जांच कराई जायेगी।