फ्लैट में भीषण आग लगने से 2 लोगों को मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के शाहदरा जिले के भोलानाथ नगर इलाके में आज सुबह एक फ्लैट की तीसरी मंजिल में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 5.50 बजे की है। आग इतनी भीषण थी कि इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि घटना के समय घर में परिवार के 6 सदस्य मौजूद थे। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई। आग लगने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर शाहदरा जिले के डीसीपी के मुताबिक भोलानाथ नगर में एक घर में आग लगने से 2 की मौत हो गई और 4 घायल हुए हैं। सभी घायल और मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक की मौत दम घुटने से हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

फ्लैट में भीषण आग, देखें वीडियो

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *