Jalandhar News : दुबई भेजने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में वांछित महिला ट्रैवल एजेंट काबू

जालंधर,ENS : दुबई में हैवी ड्यूटी ड्राइवर की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाली महिला को थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान परमजीत कौर निवासी गांव बेगोवाल कपूरथला के तौर पर हुई है। आरोपी महिला 2 साल से वांछित थी। थाना बस्ती बाबा खेल की पुलिस को दी शिकायत में शेर सिंह कालोनी के रहने वाले बलविंदर कुमार ने बताया कि वह दुबई जाना चाहता था।

उसके किसी जानकार से उसे परमजीत कौर के बारे में पता चला था। जिसके बाद वह उससे मिला। परमजीत कौर ने उसे दुबई में हैवी ड्यूटी ड्राइवर नौकरी लगवाने के लिए 3.50 लाख रुपये मांगे, जिसमें से उसने 1.62 लाख रुपये परमजीत को दे दिए थे। लेकिन परमजीत ने न तो उसे दुबई भेजा और न ही उसके पैसे वापिस किए। उसने कई बार उससे पैसे वापिस मांगे लेकिन वह उल्टा उसे धमकाने लगी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर 23 नवंबर 2022 को महिला एजेंट पर मामला दर्ज कर लिया था। वह इस मामले में वांछित थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर परमजीत को बीते दिन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को अदालत में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *