Category: National

  • BJP में तेज हुए बगावत के सुर, MLA के बयान से पार्टी में मची खलबली, देखें वीडियो

    BJP में तेज हुए बगावत के सुर, MLA के बयान से पार्टी में मची खलबली, देखें वीडियो

    यूपी : लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में बीजेपी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। जबकि राज्य में बीजेपी की सरकार है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में बीजेपी को सिर्फ 33 सीटों पर जीत मिली। जबकि एनडीए को 36 सीटें मिली। वहीं इंडिया गठबंधन को 43 और सपा को 37 सीटों पर जीत मिली। ऐसे में बीजेपी में बगावत के सुर तेज हो चुके हैं। वहीं बीजेपी विधायक के बयान से पार्टी में खलबली मच गई है। बीजेपी विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने वीडियो जारी कर कहा कि आज की स्थिति में अगर राज्य में चुनाव होते है तो बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी। सरकार बन सकती है अगर केंद्रीय नेतृत्व हस्तक्षेप करता है और बड़े निर्णय लेता है तो सरकार रिपीट हो सकती है।

    बता दें कि यूपी में बीजेपी की हार के कारण ही पार्टी केंद्र में अपने दम पर सरकार नहीं बना पाई। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं लेकिन सहयोगियों के दम पर। ऐसे में पिछले 2 बार से पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली पार्टी इस बार 240 सीटों पर सिमट गई। बीजेपी की यूपी में हार क्या हुई अब उनके सहयोगी भी उसको आंख दिखाने लगे हैं। जानकारी के अनुसार सुभाषपा प्रमुख ओपी राजभर तो कह चुके हैं प्रदेश में सीएम योगी और पीएम मोदी का जलवा खत्म हो चुका है। वहीं निषाद प्रमुख संजय निषाद उपचुनाव में बीजेपी से 10 में से 2 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। अपना दल की अनुप्रिया पटेल भी ओबीसी आरक्षण को लेकर सीएम योगी को खरी खोटी सुना चुकी है।

    ऐसे में अब बीजेपी विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने ये दावा किया है कि पार्टी की सरकार प्रदेश में नहीं बनेगी इससे बीजेपी में खलबली मच गई है। रमेशचंद्र मिश्रा ने कहा कि एक -एक विधायक को चुनाव पर पूरा फोकस करना पड़ेगा। पार्टी के कार्यकर्ता को जी जान से चुनावों में जुटना होगा तभी प्रदेश में पार्टी की सरकार रिपीट हो सकती है। उन्होंने कहा कि मेरा केंद्रीय नेतृत्व से निवेदन है कि वे प्रदेश में संगठन के स्तर पर बड़े निर्णय ले ताकि प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बन सके।

  • शादी समारोह में Firing, दूल्हे के जीजा और भाई की हत्या

    शादी समारोह में Firing, दूल्हे के जीजा और भाई की हत्या

    पटना : शादी में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक आर्म्स तस्कर भी शामिल है। मृतकों की पहचान गोल्डन सिंह और सर्वेंद्र कुमार सिंह के तौर पर हुई है।  दोनों जमुई के मलयपुर के रहने वाले थे। गोल्डन सिंह हथियार तस्करी में जेल भी जा चुका है। गोल्डन सिंह और सर्वेंद्र कुमार जीजा-साला बताए जा रहे हैं।  बारात में आए चश्मदीद विजय शेखर सिन्हा ने बताया कि हम लोग जमुई से बारात लेकर आए थे। एक लड़का बारात में नाच रहा था। वो ना तो हमारी तरफ से था, ना ही लड़की वाली की तरफ से। बारात मैरिज हॉल में जब अंदर आ गई थो वो बदमाशी करने लगा। लेकिन उसको समझाया गया।

    वरमाला के दौरान वो बाहर में फायरिंग करने लगा। विजय शेखर का कहना है कि मेरे सामने ही दोनों को गोली मारी। 4 बाइक से बदमाश आए थे। फायरिंग कर रहे थे और बाइक घुमा रहे थे। चश्मदीद का कहना है कि बदमाशों ने मुझ पर और मेरे भाई पर फायरिंग की लेकिन हम लोग भाग निकले। बारात में शामिल सौरभ ने पुलिस को बताया है कि शादी में डांस के दौरान विक्की यादव, शुभम और ऋषभ की किसी बात को लेकर कुछ लोगों के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद वह अपने 8 दोस्तों के साथ आए। फिर जयमाला के दौरान पिस्टल से विक्की यादव और शुभम ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली गोल्डन और सर्वेंद्र कुमार को लगी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ऋषभ जमुई के मलयपुर का रहने वाला है। वहीं शुभम का मलयपुर में बुआ का घर है। जबकि विक्की दानापुर के गोला रोड स्थित मून हाइट अपार्टमेंट में रहता है।

    बारात में शामिल सौरभ ने पुलिस को बताया कि शुभम और विक्की को शादी समारोह में किसी भी पक्ष की ओर से नहीं बुलाया गया था। उसने कहा कि ऋषभ और मैने उसे इस शादी के बारे में बताया था। शुभम आपराधिक प्रवृत्ति का है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक गोल्डन सिंह भी आपराधिक प्रवृत्ति का था। वह आर्म्स सप्लायर का काम करता था। इसमें वह जेल भी जा चुका था। खगौल पुलिस सौरभ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। शुक्रवार की रात जमुई के मलयपुर थाना के मलयपुर गांव निवासी टुन्नू सिंह के बेटे अमित कुमार सिंह उर्फ रोशन की बारात दानापुर आई थी। घटना खगौल के मुस्ताफुर की है। सुबह तीन बजे गोली चली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। लड़का और लड़की पक्ष दोनों से पूछताछ की जा रही है।

    SI गितेन्द्र का कहना है कि रूद्रा मैरिज हॉल में शादी थी। लड़का पक्ष जमुई जबकि लड़की पक्ष बक्सर के रहने वाले हैं। दोनों पक्ष का कहना है कि शादी समारोह में अचानक एक लड़का आया। उसने पहले घर वालों से बहस की। उसके कुछ देर बाद आकर वारदात को अंजाम दिया। मौके से 5 खोखा भी बरामद किया गया है।

  • Bypolls 2024 Live: हिमाचल, बंगाल, मध्यप्रदेश और बिहार में बड़ा उलटफेर, पंजाब में AAP पार्टी की जीत

    Bypolls 2024 Live: हिमाचल, बंगाल, मध्यप्रदेश और बिहार में बड़ा उलटफेर, पंजाब में AAP पार्टी की जीत

    नई दिल्लीः देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे आएंगे। बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सुबह से मतगणना चल रही। पंजाब में जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव को मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा गया, लेकिन आप पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने 37325 मतों से जीत हासिल की। वहीं, हिमाचल में सीएम सुक्खू की पत्नी मैदान में उतरीं, यहां सीएम की साख का सवाल था। लेकिन इस सीट पर कांटे की टक्कर के बाद सीएम सुक्खू की पत्नी ने जीत हासिल की।

    देहरा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह की हार हुई है। सीएम सुखविंदर सिंह की पत्नी कमलेश ठाकुर ने उन्हें हराया है। हालांकि, अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन 10 राउंड की काउंटिंग खत्म हो गई है। ऐसे में अब भाजपा की ‘होशियारी’ काम नहीं आई है। चुनाव से पहले पार्टी में शामिल हुए आजाद विधायक रहे होशियार सिंह को बड़ा झटका लगा है और वह हार गए हैं। वह लगातार दो चुनाव में यहां से जीत रहे थे।

    उत्तराखंड की मंगलौर सीट पर 5 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवार काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी बसपा के उबैदुर्रहमान पर 7385 वोटों की बढ़त बना ली है। भाजपा के करतार सिंह भड़ाना तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। वहीं, बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी पर 1935 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है।

    बिहार की रूपौली सीट पर 5 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। जेडीयू के कलाधर प्रसाद मंडल 1757 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्‍थान पर निर्दलीय उम्‍मीदवार शंकर सिंह हैं। वहीं, बीमा भारती तीसरे स्‍थान पर हैं।

    पश्चिम बंगाल की रायगंज सीट पर टीएमसी उम्मीदवार कृष्णा कल्याणी आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी के मानस कुमार घोष हैं, जो 28518 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर अभी तक पांच राउंड वोटों की गिनती हो चुकी है।

    राणाघाट दक्षिण सीट पर भी टीएमसी उम्मीदवार मुकुट मणि अधिकारी आगे हैं, जिन्हें अभी तक 32298 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार विश्वास हैं, जो 6217 वोटों से पीछे हैं। यहां तीन राउंट काउंटिंग हो गई है।

    बागदा सीट पर टीएमसी के मधुपरणा ठाकुर आगे चल रही हैं। अभी तक उन्हें 50236 वोट मिले हैं। वह बीजेपी के उम्मीदवार विनय कुमार विश्वास से 11745 वोटों से आगे हैं। यहां पर छह राउंड वोटों की गिनती हो चुकी है।

    मानिकतला सीट पर भी टीएमसी की सुप्ति पांडे आगे हैं। सुप्ति को अभी तक 22071 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी के कल्याण चौबे हैं, जिन्हें 5240 वोट मिले हैं। यहां पर पांच राउंड वोटों की गिनती हुई है।

  • मौसम विभाग ने 9 जिलो में भारी बारिश का Yellow Alert किया जारी

    मौसम विभाग ने 9 जिलो में भारी बारिश का Yellow Alert किया जारी

    नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ में आज सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में एक-दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 9 जिलो में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में हैवी रेन कि संभावना है।

    पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश कोरबा जिले में 95 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 227.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो औसत से 31 प्रतिशत कम है। 1 जून से अब तक प्रदेश में 332.4 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए थी। प्रदेश के 12 जिलों में अब तक औसत बारिश हो चुकी है।

     20 जिलों में औसत से कम और दो जिलों सरगुजा और बेमेतरा में सूखे जैसे हालात हैं। वहीं सरगुजा जिले में 75.7 मिमी, बलरामपुर जिले में 70, दंतेवाड़ा में 63.1, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 47.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश में अब तक औसत से 31 फीसदी बारिश कम हुई है।

  • तालाब में नहा रही भैंसों पर गिरी आसमानी बिजली, मौत

    तालाब में नहा रही भैंसों पर गिरी आसमानी बिजली, मौत

    मध्यप्रदेशः भारत में ज्यादातर इलाकों में मॉनसून आ चुका है। कई राज्यों में भारी बारिश को देखते अलर्ट जारी कर दिया गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर मुरैना की एक घटना का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक तालाब के अंदर कई भैंसों की लाश तैरती नजर आई। बताया जा रहा है कि ये सभी भैंस एक किसान की थी, जो गांव के तलैया में नहा रही थी। तभी ठनका सीधे पानी में ही गिरा। इसकी चपेट में नहा रही सारी भैंसें आ गई और सबकी मौत हो गई।

    जानकारी के मुताबिक़, ये सारी भैंस एक ही किसान की थी। सुबह दूध दुहने के बाद उसने अपनी भैंसों को चरने के लिए तालाब के किनारे छोड़ दिया था। थोड़ी देर बाद भैंसें पानी में उतर गई। बारिश थम गई थी लेकिन आकाश में बादल छाए थे। तभी तेज बादल गरजे। इसी के साथ आकाशीय बिजली सीधे तालाब में गिरी, जिससे पानी में करंट दौड़ गया और सारी भैंसें इसकी चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

  • 88 करोड़ के घपले के मामले में ED ने पूर्व मंत्री को किया गिरफ्तार

    88 करोड़ के घपले के मामले में ED ने पूर्व मंत्री को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली : महर्षि वाल्मीकि शेड्यूल ट्राइब डेवेलपमेंट कोर्पोरेशन में फंड की हेराफेरी के मामले में ED के कांग्रेस के पूर्व मंत्री और MLA बी नागेंद्र को अरेस्ट कर लिया है। ED सूत्रों के मुताबिक  कई घंटों की पूछताछ के बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बी नागेन्द्र पर आरोप हैं कि इस विभाग के मंत्री रहते हुए उन्होंने अपने फायदे के लिए फंड की हेराफेरी की। नागेंद्र कर्नाटक के बल्लारी ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं। यह गिरफ्तारी कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई है, जिसमें कथित तौर पर 88 करोड़ रुपये तक की धनराशि का गबन किया गया था।

    बता दें कि 10-12 जुलाई को उनसे जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद, नागेंद्र को बेंगलुरु के शांतिनगर में ईडी कार्यालय लाकर पूछताछ की गई। यह कथित घोटाला तब प्रकाश में आया जब निगम के एक कर्मचारी एन. चंद्रशेखरन ने फंड के गबन की जानकारी देते हुए 26 मई को आत्महत्या कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट में इसके लिए मंत्री को दोषी ठहराया।

    नागेंद्र कर्नाटक सरकार में अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री के रूप में निगम की देखरेख करते थे। इस स्कैम के सामने आने के बाद उन्होंने 6 जून को इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि इस प्रकरण की जांच तीन एजेंसियां यानी राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी, CBI और ED कर रही हैं। एसआईटी ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है और कथित रूप से गबन की गई राशि में से 14.5 करोड़ रुपये जब्त किए हैं।

  • लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर Boyfriend को दी दर्दनाक मौ’त

    लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर Boyfriend को दी दर्दनाक मौ’त

    छत्तीसगढ़ : कोरबा में 16 साल की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को गला रेत कर मार डाला। इसके बाद शव के 17 टुकड़े किए और स्कूल बैग-बोरी में भरकर डैम में फेंक दिया। इसके लिए लड़की ने अपने लिव-इन पार्टनर की मदद ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार लड़की ने यह साजिश पैसों के लालच में रची। इसके लिए उसने सऊदी अरब से बॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी की सोने की चेन, मोबाइल और कैश बरामद किया है। पाली क्षेत्र के चैतमा निवासी 16 साल की लड़की और झारखंड के रांची के रहने वाले वसीम अंसारी (26 वर्ष) की जान पहचान सोशल मीडिया पर हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

    पहले वे दोस्त बने और फिर उनमें प्यार हो गया। दोनों करीब साढ़े 3 साल से एक-दूसरे को जानते थे।वसीम करीब ढाई साल पहले किसी प्राइवेट कंपनी में काम करने के लिए सऊदी अरब चला गया। इस दौरान लड़की और वसीम की आपस में बात होती थी। लड़की ने वसीम को मिलने के लिए बुलाया। उसके कहने पर वसीम पहले दिल्ली और फिर झारखंड गया। हालांकि वह अपने घर न जाकर बिलासपुर पहुंचा। वहां आरोपी लड़की उसे बोलेरो किराये पर लेकर लेने के लिए पहुंची थी। वसीम को लेकर लड़की अपने घर लाई और वहीं रुकवा दिया। आरोप है कि साजिश के तहत रात लड़की के घर में पीछे के रास्ते से रजा खान दाखिल हुआ। उसने मुर्गा काटने वाले चाकू से वसीम के गले पर वार कर दिया। हमला होते ही वसीम ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

    आरोप है कि इस पर लड़की और रजा खान ने उसे पकड़ा और उसी चाकू से गला काट कर अलग कर दिया। इसके बाद उसके शव के टुकड़े किए और उन्हें बैग में भरकर स्कूटी से ले जाकर गोपालपुर डैम में फेंक दिया। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि, हत्या करने के बाद वसीम की चेन, मोबाइल और फोन और 3 लाख रुपए लेकर आरोपी ओडिशा भाग गए। टेक्निकल जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। SP तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लड़की और आरोपी रजा खान दोनों लिव-इन में रहते थे। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से मुर्गा काटने वाला चाकू मंगवाया था। उसे भी बरामद कर लिया गया है।

  • लिफ्ट में फंसी महिला, बचाते समय तीसरी मंजिल से गिरी, मौत

    लिफ्ट में फंसी महिला, बचाते समय तीसरी मंजिल से गिरी, मौत

    राजस्थानः कोटा में एक लिफ्ट में फंसी 43 वर्षीय महिला की इमारत की तीसरी मंजिल से बेसमेंट में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी और यहां बहुमंजिला अपार्टमेंट में करीब 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही, जिसे बचाने के लिए एक अभियान चलाया गया, लेकिन इस दौरान उसकी गिरकर मौत हो गई।
    पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। मृतक महिला की पहचान शहर के आरके पुरम थाना क्षेत्र के श्याम नगर की रहने वाली रुक्मणीबाई (43) के रूप में हुई है।

    पुलिस ने बताया कि जब काम खत्म कर महिला अपने घर लौटने के लिए फ्लैट से निकलकर लिफ्ट में चढ़ी तो बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण अंदर फंस गई। उसी मंजिल पर रहने वाली कुछ महिलाओं ने मदद के लिए उसकी चीख सुनी और उसे बचाने के लिए दौड़ी।

    महिलाओं द्वारा चलाए बचाव अभियान के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह बारिश के पानी से भरे बेसमेंट में गिर गई। उसे तुरंत बेसमेंट से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अपार्टमेंट के तीन मालिकों महेश कुमार, विनोद कुमार और पवन कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

  • करणी सेना चीफ की गोली मारकर हत्या

    करणी सेना चीफ की गोली मारकर हत्या

    राजस्थानः राजधानी जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, करणी सेना के दो गुटों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी हुई। यह घटना शुक्रवार को जयपुर के चित्रकूट में हुई। करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना पर कथित तौर पर राष्ट्रीय करणी सेना के शिव सिंह शेखावत के बंदूकधारी ने हमला किया।

    शिव सिंह शेखावत का दावा है कि महिपाल सिंह मकराना के लोगों ने उन पर गोली चलाई। यह स्पष्ट नहीं है कि उनके बीच तीखी नोकझोंक किस वजह से हुई। गोलीबारी की जगह से मिले वीडियो में घायल महिपाल सिंह मकराना को सोफे पर लेटा हुआ दिखाया गया है। दूसरे वीडियो में उनका खून से लथपथ चेहरा देखा जा सकता है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

    शिव सिंह शेखावत ने कहा, “हम दफ़्तर में बैठे थे। चार लोग आए और कहा कि वे मुझसे मिलना चाहते हैं। कुछ दिन पहले महिपाल सिंह मकराना ने धमकी दी थी कि वह मुझे नुकसान पहुंचाएगा। मुझे पाकिस्तान से भी धमकी भरा फ़ोन आया था। जो लोग आए, उन्होंने मुझे गाली देना शुरू कर दिया और फिर गोली चला दी। फिर मेरे गनमैन ने भी गोली चलाई। आप मेरे हाथ पर खून के निशान देख सकते हैं।

  • ByPoll Result Live: दोनों सीटों में Congress आगे

    ByPoll Result Live: दोनों सीटों में Congress आगे

    मंगलौर: उत्तराखंड की मंगलौर और बदरीनाथ दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस दोनों ही जगह बीजेपी से आगे चल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह बुटोला बदरीनाथ में बीजेपी के राजेंद्र भंडारी से 196 वोट से आगे चल रहे हैं। मंगलौर में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर बसपा के उबेदुर रहमान हैं। भाजपा के करतार सिंह भड़ाना तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।