Category: National

  • इंसानियत शर्मसार! बेटे ने किया मां का कत्ल, 5 लाख के मुआवजा को लेकर रची कहानी, देखें वीडियो

    इंसानियत शर्मसार! बेटे ने किया मां का कत्ल, 5 लाख के मुआवजा को लेकर रची कहानी, देखें वीडियो

    बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में जिस महिला की मौत को पहले गुलदार के हमले का मामला माना जा रहा था, वह अब हत्या का मामला निकला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि महिला की गला दबाकर हत्या उसके ही छोटे बेटे ने की थी। इसके बाद आरोपी ने सबूत छिपाने और सरकारी मुआवजा पाने के लिए घटना को गुलदार के हमले का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चांदपुर सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक देशदीपक के मुताबिक, हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के अभीपुर जट गांव निवासी बीरो देवी सोमवार को जंगल गई थीं।

    कुछ देर बाद सूचना मिली कि उन पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतका के बेटे बहाल सिंह उर्फ मनिया ने अधिकारियों के सामने भी इसे गुलदार का हमला बताते हुए हंगामा किया और सरकार से मुआवजे की मांग की। अधिकारियों ने नियमानुसार जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में मौत का कारण संदिग्ध मिलने पर जांच का दायरा बढ़ाया गया। इसी बीच वन विभाग ने भी घटना पर संदेह जताया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, महिला के शरीर पर गुलदार के पंजों या हमले के सामान्य निशान नहीं मिले थे। यही बात पुलिस के लिए भी संदेह का कारण बनी। जांच के दौरान पुलिस का शक मृतका के छोटे बेटे बहाल सिंह उर्फ मनिया पर गया।

    हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि घर में मां से अक्सर झगड़ा होता था। वह उसे ताने देती थीं, जिससे वह परेशान था। इसी विवाद के चलते उसने गला दबाकर मां की हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि हत्या के बाद उसने गांव में गुलदार के हमले की अफवाह फैला दी, ताकि किसी को उस पर शक न हो। साथ ही उसे सरकार से 5 लाख रुपये का मुआवजा भी मिल जाए। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूरी वारदात को दुर्घटना दिखाने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी बहाल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

     

  • CJP Protest में छात्रों-निहंगों में हुई धक्का-मुक्की, गरमाया माहौल, देखें वीडियो

    CJP Protest में छात्रों-निहंगों में हुई धक्का-मुक्की, गरमाया माहौल, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जारी है। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज और उग्र प्रदर्शन के बावजूद युवाओं का गुस्सा नहीं थमा है। जंतर-मंतर पर भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। दोपहर जंतर-मंतर पर तब अचानक अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब निहंग सिख वहां आ पहुंचे और सीजेपी समर्थकों के साथ उनकी झड़प हो गई।

    हाथों में तलवार लिए निहंग और प्रदर्शनकारी युवा किसी बात को लेकर एक-दूसरे से टकरा गए। कुछ ही देर में बात काफी बढ़ गई और धक्का-मुक्की होने लगी। जंतर-मंतर पर निहंग सिख और सीजेपी समर्थकों के बीच बहस और धक्का-मुक्की की घटना से मौके पर हड़कंप मच गया था। कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को अलग किया। ताजा जानकारी के अनुसार, जंतर-मंतर पर अब स्थिति सामान्य है। दोनों पक्षों को अलग कर दिया गया है और हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं।

    बता दें कि अब यह मामला दिल्ली से निकलकर मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे कई बड़े शहरों तक फैल गया है। प्रदर्शन में ज्यादातर ‘जेन जी’ और छात्र शामिल हैं, जो शिक्षा व्यवस्था की खामियों, बेरोजगारी और अपने भविष्य को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ कहा है कि यह आंदोलन अनिश्चित काल तक जारी रहेगा। राजनीति में भी इस आंदोलन को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस समेत पूरे इंडिया गठबंधन ने छात्रों का समर्थन किया है। राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं ने संसद में नीट परीक्षा को लेकर सवाल उठाए, काले कपड़े पहनकर विरोध जताया और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।

  • NEET Paper Leak मामले में केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, इन राज्यों में बनेंगे Fast Track Court

    NEET Paper Leak मामले में केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, इन राज्यों में बनेंगे Fast Track Court

    नई दिल्ली: NEET पेपर लीक मामले में अब केंद्र सरकार ने एक्शन लेना शुरु कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी के परीक्षाओं में गड़बडियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के ऐलान के बाद अब सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। सूत्रों के अनुसार, अब NEET पेपर लीक मामले के आरोपियों पर सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 में अंतर्गत मुकदमा चलाया गया है। इसके साथ ही इन मामलों की सुनवाई के लिए अब चार राज्यों में स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की तैयारी शुरु कर दी है।

    फास्ट ट्रैक अदालतें की जाएगी गठित

    सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार से जुड़ी हुई राज्य सरकारें, हाई कोर्ट से खास फास्ट ट्रैक अदालतें गठित करने का अनुरोध करेगी। इन अदालतों में NEET Paper लीक से जुड़े मामलों की रोज सुनवाई होगी ताकि जांच औऱ ट्रायल में कोई भी देरी न हो और ट्रायल में देरी न हो और जल्द फैसला आ पाए। यह कानून 21 जून 2024 से पूरे देश में लागू हो गया है। इसका मकसद सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल, सॉल्वर गैंग, इलेक्ट्रोनिक उपकरणों का गलत इस्तेमाल और बाकी अनुचित तरीकों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है। कानून के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर कड़ी सजा और भारी जुर्माना भी दिया जाएगा।

    सभी परीक्षाओं में लागू होगा नियम

    यह अधिनियम संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, रेलवे भर्ती बोर्ड, आईबीपीएस, केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों की भर्ती परीक्षाओं के अलावा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के द्वारा आयोजित सभी प्रवेश और परीक्षाओं पर लागू होगा। वहीं नीट का आयोजन भी NTA करती है। ऐसे में इन सभी मुद्दों से जुड़े हुए पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों के मामलों में भी इसी कानून के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

    नीट पेपर लीक मामले में पहले से दर्ज हैं FIR

    सूत्रों के अनुसार, NEET पेपर लीक मामले में इस कानून के अंतर्गत अब तक एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वहीं इन मामलों की सुनवाई के लिए ही बॉम्बे, कलकत्ता, दिल्ली और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसमें से दो मामले बॉम्बे हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र में भी आते हैं। सरकार का यह मानना है कि खास अदालतों के गठन से न सिर्फ आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज होगी। सार्वजनिक परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को लेकर भी मजबूत संदेश दिया जाएगा। इसके साथ ही भविष्य में पेपर लीक और संगठित जैसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने में भी मदद मिलेगी।  
  • NDA-इंडिया ब्लॉक आमने-सामने, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगा इस्तीफा, देखें वीडियो

    NDA-इंडिया ब्लॉक आमने-सामने, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगा इस्तीफा, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन वीरवार को संसद भवन के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने आ गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का एक बयान सामने आया है। जहां उन्होंने भाजपा सरकार को निशाना बनाते हुए शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री से इस्तीफा मांगा है। वहीं उन्होंने पीएम के पोस्ट कर बयान जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को डेढ़ महीने बाद याद आया है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया जाएगा। इससे पहले पीएम कहा थे जब डेढ़ महीने से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हो रहे थे। आज देश के छात्र तीन मांग कर रहे हैं धर्मेंद्र प्रधान को हटाए, छात्रों से माफी मांगें और दोषियों पर कार्रवाई कीजिए।

    वड़िंग ने कहा कि भूख हड़ताल पर छात्र बैठे है उन पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने पहले भी किसान मोर्च पर बयान जारी कर ड्रामा रचा था, अभी भी प्रधानमंत्री मोदी ड्रामा रच रहे है। उन्होंने कहा कि छात्र और उनके परिजनों से केंद्र सरकार मांफी मांगे, दिल्ली पुलिस को सजा दो जिन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज किया और छात्रों पर दर्ज केस वापिस लिए जाए। ट्वीट कर देश के लोगों को पागल बनाना सही नहीं है। लोगों ने आपको प्रधानमंत्री बनाया था, लेकिन आज लोग आपको प्रधानंत्री बनाकर पछता रहे है। उन्होंने कहा कि मैं सोशल मीडिया पर एक स्टार सोनाशी सिन्हा की वीडियो देख रहा था, वीडियो देख कर मुझे लगा कि अब इंसानियत जाग चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आप सब भी धरने में शामिल हो ताकि नौजवानों की लड़ाई लड़ सके।

     

  • Sonam को झटका, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द; सरेंडर करने के आदेश

    Sonam को झटका, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द; सरेंडर करने के आदेश

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने वीरवार को सोनम रघुवंशी को मिली जमानत रद्द कर दी है। सोनम पर 2025 में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को मिली जमानत को चुनौती देने वाली मेघालय सरकार की याचिका को मंजूरी दे दी। जस्टिस एमएम सुंदरेश और पीबी वराले की बेंच ने सोनम को पुलिस के सामने सरेंडर करने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया है।

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर ट्रायल छह महीने के अंदर आगे नहीं बढ़ता और पूरा नहीं होता है तो सोनम नई जमानत अर्जी दाखिल कर सकती है। मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली आरोपी महिला को पिछले साल जून में अपने बिजनेसमैन पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

    सोनम और राजा पिछले साल 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाने के दौरान लापता हो गया था। इसके बाद 2 जून, 2025 को राजा का शव एक गहरी खाई में मिला। पुलिस का आरोप है कि सोनम ने आर्थिक फायदे के लिए हमलावरों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी।

     

  • 8वीं के Student ने स्कूल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

    8वीं के Student ने स्कूल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

    इटावाः एक निजी स्कूल में 8वीं क्लास के एक छात्र ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने की क्या वजह थी ये अब तक सामने नहीं आई है। हालांकि प्रिंसिपल ने कहा कि बच्चे ने पढ़ाई के दबाव से परेशान होकर यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    स्कूल प्रशासन ने मृतक छात्र के परिजानों को मामले की सूचना दे दी है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने इकलौते बेटे की मौत पर स्कूल मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रिंसिपल विक्रम सिंह ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे रिसेस के बाद सभी छात्र चले गए थे। पिंटू भी चला गया था, लेकिन कुछ देर बाद वह यह कहकर क्लास में वापस आया कि उसकी बोतल क्लासरूम में छूट गई है। उसने बोतल अपने बैग में रखी, खिड़की खोली और पार्किंग कैंपस में कूद गया। उसे उठाकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    दूसरी ओर छात्र के पिता राजेश राठौर ने बताया कि उनका 14 साल का बेटा पिंटू और तीन बेटियां उनके घर के पास के ही एक स्कूल में पढ़ते हैं। वे चारों बुधवार सुबह एक साथ स्कूल गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे छुट्टी के बाद बेटियां घर आ गईं, लेकिन बेटा वापस नहीं लौटा। दोपहर करीब 1 बजे स्कूल से फोन आया कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। जब वे जिला अस्पताल पहुंचे, तो बेटा मृत मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टाफ ने उन्हें बच्चे के कूदने के बारे में नहीं बताया था।

     

  • लिव-इन पार्टनर के सामने प्रेमी ने लगाया फंदा, मौत

    लिव-इन पार्टनर के सामने प्रेमी ने लगाया फंदा, मौत

    झांसीः लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक मजदूर ने शराब के नशे में बहस के बाद अपनी गर्लफ्रेंड के सामने फंदा लगा लिया। हैरानी की बात यह है कि फंदा टूटने से वह नीचे पत्थर पर गिर गया, लेकिन कॉलरबोन टूटने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के जेरोन निवासी (40) लखन के तौर पर हुई है।

    मृतक पिछले तीन साल से लक्ष्मी के साथ रह रहा था। महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 20 साल पहले कैलाश से हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। पति के साथ झगड़ों और मारपीट से परेशान होकर वह उससे अलग हो गई थी और तब से लखन के साथ रहने लगी थी। वे दोनों मजदूरी का काम करते थे। करीब 15 दिन पहले वे झांसी आए और मजदूरी करने लगे।

    बुधवार सुबह लखन घर से निकला और नशे में लौटा। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई। इसके बाद लखन घर से निकल गया। जब वह उसे ढूंढने गई, तो लखन मंदिर के आंगन में एक पेड़ पर चढ़ रहा था और पत्तों से फंदा बना रहा था।

    लक्ष्मी ने लखन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह गले में फंदा डालकर पेड़ से कूद गया। झटका लगते ही पेड़ टूट गया और वह नीचे पत्थरों पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी बलिराज शाही ने बताया कि मृतक के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

  • शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, 5 दोस्तों की डूबने से मौत; 2 की बची जान

    शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, 5 दोस्तों की डूबने से मौत; 2 की बची जान

    अनुगुलः ढेंकानाल सदर थाना क्षेत्र के छतिया गांव के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जानकारी के अनुसार शादी से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरे तालाब में जा गिरी, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई।

    कार में सवार सात दोस्तों में से दो युवक किसी तरह दरवाजा तोड़कर बाहर निकले और तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। पांच अन्य युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसा देर रात में होने के कारण काफी देर तक किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

    मोटांगा थाना क्षेत्र के बंगुरासिंह गांव के सात दोस्त बारात में शामिल होने इंदिपुर गांव गए थे। शादी समारोह समाप्त होने के बाद सभी कार से घर लौट रहे थे। छतिया गांव के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। कार के पानी में डूबते ही भीतर चीख-पुकार मच गई। बबलू और शिबू नामक दो युवकों ने हिम्मत दिखाते कार का दरवाजा तोड़ा और तैरकर बाहर निकल आए। उन्होंने ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

    ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार से पांच युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान चालक चंद्रकांत स्वाईं, अबिनाश साहू, राकेश साहू, श्रीराम साहू और अभिजीत साहू के रूप में हुई है। सभी की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया है।

     

  • 90 की उम्र में सपा विधायक आलमबदी आजमी का निधन, 5 बार रहे विधायक

    90 की उम्र में सपा विधायक आलमबदी आजमी का निधन, 5 बार रहे विधायक

    आजमगढ़ः देश के सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी आजमी का बुधवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने यूपी के आजमगढ़ के आवास पर अंतिम सांस ली। आलमबदी आजमी 90 साल के थे। आज उन्हें दोपहर 3 बजे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आलमबदी आजमी पिछले कई टाइम से बीमार थे।

    आलमबदी आजमी निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक रहे। अपनी गांधीवादी छवि के लिए मशहूर आलमबदी आजमी को मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के करीबी नेताओं में गिना जाता था।

    आपको बता दें आलमबदी की पहचान बेहद ईमानदार नेताओं में होती थी। वह 30 रुपए प्रति मीटर के कपड़े से बना कुर्ता-पायजामा और चप्पल पहनते थे। की-पैड वाला मोबाइल ही इस्तेमाल करते थे। उनके पास न कोई आलीशान बंगला था और न ही महंगी गाड़ियों का शौक था। वह काफिले के साथ नहीं चलते थे, बल्कि कार्यकर्ताओं या राहगीरों से लिफ्ट लेकर या बस से सफर करते थे। हर दिन अपने विधानसभा क्षेत्र में निकलकर लोगों की समस्याएं सुनते थे।

     

  • NEET पेपर लीक प्रदर्शन: देर रात फिर हिंसा भड़की, मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद

    NEET पेपर लीक प्रदर्शन: देर रात फिर हिंसा भड़की, मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद

    नई दिल्लीः नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच बुधवार देर रात फिर हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में दो एसीपी, दो इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। लगातार बिगड़ते हालात को देखते दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से वीरवार को भी 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है।

    DMRC के अनुसार वीरवार सुबह 7:30 बजे से निम्नलिखित मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

    लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम के मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

    छात्रों के आंदोलन के बीच सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं। सरकार ने उनसे अनशन खत्म कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। वहीं सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त करने के लिए शर्त रखी है कि सरकार छात्रों पर बल प्रयोग रोकने और उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने का आश्वासन दे। सरकार अब उनकी मांगों पर जवाब तैयार कर रही है।