Category: Punjab>Faridkot

  • Punjab News: डिब्रूगढ़ जेल में बंद MP Amritpal Singh के साथी के घर पुलिस की दबिश, किया राउंडअप

    Punjab News: डिब्रूगढ़ जेल में बंद MP Amritpal Singh के साथी के घर पुलिस की दबिश, किया राउंडअप

    फरीदकोटः डिब्रूगढ़ जेल से सांसद अमृतपाल सिंह के साथी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अमृतपाल सिंह के साथी को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, अजनाला पुलिस ने फरीदकोट के गांव पंजगराई कलां में वारिस पंजाब दे संस्था से जुड़े एक नौजवान के घर में दबिश दी। जिसके बाद पुलिस ने नौजवान को हिरासत में लिया और अपने साथ अजनाला थाने ले गई।

    नौजवान की पहचान अमनदीप सिंह अमना के रूप में हुई है। पंजगराई कलां का अमनदीप अमना दीप सिद्धू के समय से वारिस पंजाब दे संस्था से जुड़ा हुआ है। पुलिस को अजनाला थाने में हमले के मामले में उसकी शमूलियत की आशंका है। बता दें कि हाल ही में डिब्रूगढ़ जेल से सांसद अमृतपाल सिंह के 7 साथियों को पंजाब लाए जाने के बाद अजनाला थाने पर हमले मामले में धरपकड़ शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: स्कार्पियो सवार बदमाशों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कार्पियो सवार बदमाशों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    फरीदकोटः पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए एक बदमाश के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। दरअसल, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद स्कार्पियो गाड़ी में सवार लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जैतो के अंबेडकर नगर निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ गगनी और लखविंदर सिंह उर्फ लक्खू के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं।

    जानकारी के अनुसार एक सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ जैतो की पुलिस पार्टी ने गांव चंदभान ड्रेन के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान बठिंडा की तरफ से आई एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। गाड़ी में सवार लोगों ने रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी जोकि बेरिकेड्स पर लगी और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान सुरेंद्र सिंह उर्फ गगनी के पांव में गोली लगी है। आरोपियों के खिलाफ शस्त्र एवं एनडीपीएस अधिनियम के तहत 5 मामले दर्ज किए गए हैं। घायल गगनी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    गगनी लंबे समय से पुलिस के रडार पर था। सूचना के बाद एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन समेत अन्य आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। इस मामले में एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन ने बताया कि जिला पुलिस की तरफ से सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत असमाजिक तत्वों पर निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपियों में से सुरेंद्र सिंह उर्फ गगनी पर पहले भी आरंभ एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं और अपने से पूछताछ करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पुलिस को देखकर भाग रहे Bike सवार से एक किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस को देखकर भाग रहे Bike सवार से एक किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    फरीदकोटः सीआईए स्टाफ ने एक व्यक्ति को 1 किलो हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ चिट्टी निवासी मक्खु के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम के तहत सीआईए टीम ने गश्त के दौरान गांव घुमियारा से होकर चंदबाजा होते फरीदकोट की ओर आ रहे थे।

    इसी दौरान गांव मंडवाला लिंक रोड से एक मोटरसाइकिल सवार हाईवे पर चढ़ने लगा। सामने पुलिस को देख कर घबरा गया और वापिस मुड़ने लगा। जिसके चलते पुलिस ने उसका पीछा करके उसे काबू किया। पूछताछ की तो उसकी पहचान जिला फिरोजपुर के शहर मक्खु निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ चिट्टी पुत्र हरजिंदर सिंह के रूप में हुई। व्यक्ति के पास मौजूद किट की जांच की तो उसमें से एक पैकेट बरामद हुआ। जिस पर टेप लगाई गई थी। जब उसे खोल कर देखा तो उसमें प्लास्टिक में पैक की 1 किलो 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उपरांत उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

  • Punjab News: नींद की झपकी आने से कैंटर पलटा, 3 घंटे बाद चालक को बाहर निकाला, देखें वीडियो

    Punjab News: नींद की झपकी आने से कैंटर पलटा, 3 घंटे बाद चालक को बाहर निकाला, देखें वीडियो

    फरीदकोटः नहर पर बन रहे नए पुल पर आज सुबह करीब 4 बजे एक कैंटर पलटकर हादसाग्रस्त हो गया। गणीमत यह रही कि कैंटर नहर की पटरी में फंस गया, नहीं तो नहर में गिरने से जानी नुक्सान हो सकता था। हादसे के बाद कैंटर चालक अंदर ही फंसा रहा जिसके बाद निर्माणाधीन पुल पर काम कर रही लेबर और मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने जेसीबी और लोहे के सरियों की मदद से कैंटर का दरवाजा तोड़ा और करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। जेसीबी चालक ने बड़ी सूझबूझ दिखाते हुए कैंटर को नहर में गिरने से बचा लिया।

    उल्लेखनीय है कि शहर के 2 प्रवेश द्वारों पर एक साथ नए पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं दूसरी ओर नहरों में कंक्रीट भरने का काम जारी रहने से यातायात की भारी समस्या हो रही है। आधे-अधूरे बने इस पुल को यातायात के लिए खोल दिया गया था, लेकिन कल हुई बारिश के कारण इस पुल से गुजरना मुश्किल हो गया है।

    हालांकि हादसे के लिए चालक को नींद आने को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, लेकिन खराब सड़क भी हादसों की वजह बन रही है। इस मौके पर जिला ट्रैफिक इंचार्ज वकील सिंह ने बताया कि शहर में ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए इस सड़क को छोटे वाहनों के लिए अस्थायी तौर पर खोला गया था, लेकिन देर सुबह भारी वाहन भी यहां से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी खराब हालत के कारण हम फिलहाल इस सड़क को बंद करने जा रहे हैं, ताकि हादसे न हों।

  • Punjab News: ड्यूटी के दौरान Constable की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: ड्यूटी के दौरान Constable की मौत, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कांस्टेबल बलतेज सिंह के रूप में हुई है, जो फरीदकोट जिले के गांव महमुआना का निवासी था और थाना सिटी फरीदकोट में पीसीआर पार्टी में कांस्टेबल के पद पर तैनात था।

    मृतक कांस्टेबल बलतेज सिंह के साथी पीसीआर कर्मचारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि कांस्टेबल बलतेज सिंह देर रात से ही उनके साथ नाइट ड्यूटी पर था। सुबह जब उन्हें सूचना मिली कि तलवंडी पुल पर एक कैंटर नहर में गिर गया है तो वे दोनों घटनास्थल पर जा रहे थे। रास्ते में बलतेज सिंह ने उनसे कहा कि मोटरसाइकिल रोको, मुझे कुछ हो रहा है। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने मोटरसाइकिल रोका तो बलतेज सिंह तुरंत नीचे गिर गए। मौके पर उन्होंने अपने साथी कर्मचारियों को बुलाया और एक निजी यात्री वाहन को रुकवाकर कांस्टेबल बलतेज सिंह को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पीसीआर पार्टी इंचार्ज धर्मपाल सिंह ने बताया कि शाम करीब साढ़े 6 बजे उनकी पीसीआर कर्मचारी हवलदार बलतेज सिंह से बातचीत हुई थी, लेकिन अचानक शाम 7 बजे उनके साथ यह हादसा हो गया, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उन्होंने कहा कि मृत्यु के समय कांस्टेबल बलतेज सिंह ड्यूटी पर थे और अपनी अंतिम सांस तक ड्यूटी पर रहे। मृतक कांस्टेबल बलतेज सिंह का शव फरीदकोट के जीजीएस मेडिकल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

  • Punjab News: ट्रक और बस की टक्कर में सेमनाले में गिरी बस, 6 की माैत, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रक और बस की टक्कर में सेमनाले में गिरी बस, 6 की माैत, कई घायल, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले में सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक के साथ टक्कर के बाद न्यू दीप कंपनी की बस रेलिंग तोड़ कर सेमनाले में गिर गई। इस हादसे में एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 40 से भी ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    हादसे की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार समेत प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव का कार्य शुरू किया। प्रशासन और समाजसेवी संगठन मौके पर पहुंच गए हैं और यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा रहे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि इलाज के दौरान एक भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: रिश्वत मांगने के आरोप में SHO सहित 3 police कर्मी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: रिश्वत मांगने के आरोप में SHO सहित 3 police कर्मी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फरीदकोटः 2 लाख की रिश्वत के आरोप में फरीदकोट पुलिस ने थाना सादिक के एसएचओ सहित 3 पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि चोरी के मामले में गिरफ्तारी का डर दिखाकर 2 लाख रुपए रिश्वत से लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

    एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि मोगा जिले के बाघापुराना में अनमोल सिंह स्क्रैप का काम करता है। अनमोल की पत्नी पल्लवी ने डीएसपी तिरलोचन सिंह को फोन किया। उसने बताया कि थाना सादिक की एसएचओ सब इंस्पेक्टर जोगिंदर कौर और उसके गनमैन सिपाही लखबीर सिंह और शेर सिंह ने दर्ज चोरी के एक मामले में उसके पति को परिवार समेत हिरासत में लिया।

    उन्हें छोड़ने को 5 लाख की रिश्वत मांगी। उसके पति से 2 लाख रुपए की रिश्वत लेने के बाद शेष सदस्यों को छोड़ दिया। लेकिन अनमोल को पुलिस साथ ले गई और उसे मामले में नामजद कर दिया। पुलिस ने इस पर एसएचओ और उसके दोनों गनमैन पर थाना सादिक में जबरन वसूली और भ्रष्टाचार रोक एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

  • Punjab News: मजदूर संगठनों ने सांसद सरबजीत सिंह खालसा का किया विरोध, देखें वीडियो

    Punjab News: मजदूर संगठनों ने सांसद सरबजीत सिंह खालसा का किया विरोध, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले के गांव चंदभान में पानी की निकासी को लेकर 2 पक्षों के बीच तनातनी के बीच मजदूरों से जुड़े पक्ष के धरने को जबरन उठवाने के दौरान उनका पुलिस के साथ टकराव हुआ था। जिसमें पुलिस ने मजदूरों के खिलाफ केस दर्ज करके 41 मजदूरों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि देर रात प्रशासन और कमेटी से बातचीत के बाद मजूदरों को प्रशासन द्वारा रिहा करने का आश्वासन दिया गया।

    भले ही इसके बाद मजदूर संगठन ने एसएसपी के दफ्तर का घेराव करने का ऐलान स्थगित कर दिया है, लेकिन संगठनों द्वारा स्थानीय बास्केट बॉल मैदान में एक विजय रैली आयोजित की गई, जिसमें पंजाब भर से बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया और गांव चंदभान के दलित मजदूरों के परिवारों के खिलाफ पुलिस द्वार की गई कार्रवाई का विरोध किया। इस मौके पर फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा भी अचानक रैली में पहुंचे। सासंद द्वारा मंच पर पहुंचते ही एक्शन कमेटी के नेता गुरपाल सिंह नंगल ने सासंद सरबजीत सिंह खालसा का विरोध किया गया।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि सासंद से कहा कि आपने आज तक इस मामले में एक भी शब्द नहीं बोला और न ही पीड़ित परिवारों का हाल जानने वह गांव में पहुंचे। इसलिए एक्शन कमेटी आपको यहां आने की इजाजत नहीं दे सकती। यह सुनते ही सांसद सरबजीत सिंह खालसा अपने साथियों के साथ वहां से चले गए। मामले की जानकारी देते हुए सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने कहा कि वह संसद सत्र के चलते दिल्ली में थे, इसलिए वह पहले यहां पर नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि आज वे घटनाओं की जानकारी लेने और पीड़ितों का हाल जानने आए थे, लेकिन उन्होंने उन्हें शामिल नहीं होने दिया गया। सासंद ने कहाकि जब उन्हें संगठन द्वारा शामिल नहीं होने दिया गया तो वह उनका मामला कैसे उठाएं।

  • Punjab News: SSP दफ्तर के घेराव से पहले प्रशासन से बनी सहमति, रिहा होंगे 41 लोग, देखें वीडियो

    Punjab News: SSP दफ्तर के घेराव से पहले प्रशासन से बनी सहमति, रिहा होंगे 41 लोग, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले के गांव चंदभान में मजदूरों और पुलिस के बीच हुए टकराव के मामले ने तूल पकड़ लिया है। दरअसल, 5 फरवरी को पुलिस के धरना उठवाने की कार्रवाई के दौरान मजदूरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शनिवार को क्षेत्र के मजदूर किसान और अन्य संगठनों ने एक बैठक का आयोजन किया था। इस मुद्दे पर संघर्ष करने के लिए चंदभान कांड विरोधी एक्शन कमेटी का गठन किया गया। एक्शन कमेटी के नेतृत्व में 10 फरवरी को एसएसपी कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया।

    एसएसपी कार्यालय के घेराव से पहले ही प्रशासन झुकता हुआ दिखाई दिया। दरअसल, इस मामले को लेकर देर रात 12 बजे एक्शन कमेटी के साथ करीब 8 घंटे चली बैठक में मांगों पर बनी सहमति बन गई, जिसमें गिरफ्तार 41 लोगों की रिहाई का आश्वासन दिया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे रद्द करने और पुलिस की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं पर गोली चलाने वालों पर एससी/एसटी एक्ट और मारपीट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन मिलने के बाद एसएसपी दफ्तर का घेराव का आह्वान स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में अब एक्शन कमेटी नेहरू स्टेडियम में रैली करेगी।

    जिले के गांव चंदभान में गंदे पानी की निकासी को लेकर गांव के दलित परिवारों द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस घटना के दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के मामले में प्रशासन ने गिरफ्तार किए लोगों को रिहा करने का आश्वासन दिया है। वहीं गठित एक्शन कमेटी ने आज एसएसपी कार्यालय के घेराव के कार्यक्रम स्थगित करके रैली में बदल दिया। जिला प्रशासन और एक्शन कमेटी के साथ देर रात चली मीटिंग के बाद प्रदर्शनकारियों को बिना शर्त के रिहा करने का आश्वासन दिया गया। बातचीत करते हुए एक्शन कमेटी के लक्ष्मण सिंह और नोनिहाल नेताओं ने कहा कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया तो वे संघर्ष को ओर तेज कर देंगे।

     

  • Punjab News: इस मामले में Court ने गैंगस्टर Lawrence Bishnoi को किया बरी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस मामले में Court ने गैंगस्टर Lawrence Bishnoi को किया बरी, देखें वीडियो

    फरीदकोटः गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को लेकर कोर्ट में आज सुनवाई हुई। वहीं इस मामले में जेएमआईसी एस सोही की कोर्ट ने कोटकपूरा के एक कपड़ा कारोबारी से व्हाट्सएप कॉल से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सबूत के अभाव में बरी कर दिया। जबकि इस केस में उसका करीबी साथी गोल्डी बराड़ भगौड़ा है। दोनों के खिलाफ 19 जुलाई 2021 में कोटकपूरा के कपड़ा कारोबारी की शिकायत पर थाना सिटी कोटकपूरा में केस दर्ज हुआ था। शिकायत के अनुसार कारोबारी को गोल्डी बराड़ ने फोन किया था और बिश्नोई के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। साथ ही मांग पूरी न होने पर कारोबारी के परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। केस दर्ज होने के बाद साल 2022 में जब लॉरेंस बिश्नोई को एक केस के सिलसिले में पंजाब लाया गया था। तब फरीदकोट पुलिस ने भी लॉरेंस को इस मामले में गिरफ्तार कर फरीदकोट कोर्ट में पेश किया था। बाद में उसकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेशी जारी रही। इस संबंध में लॉरेंस बिश्नोई के वकील अमित मित्तल ने बताया कि इस केस में अदालत ने हमारी दलीलों से सहमत होते हुए लॉरेंस बिश्नोई को बरी करने का आदेश दिया है।