Category: Punjab>Faridkot

  • Punjab News: दाना मंडी में धान उतारने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: दाना मंडी में धान उतारने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, एक की मौत, देखें वीडियो

    फरीदकोटः गांव फूलू खेड़ा की अनाज मंडी में धान उतारने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। कुलबीर सिंह निवासी गांव फूलू खेड़ा ने बताया कि उनके पिता बलदेव सिंह मंडी में धान उतार रहे थे। इसी दौरान स्वर्ण सिंह निवासी गांव फूलू खेड़ा ने आकर उन्हें पीछे से धक्का दिया, जिससे वे गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि हम मंडी में धान उतारने के लिए जगह साफ करके एक ट्रॉली उतार चुके थे और दूसरी ट्रॉली उतार रहे थे कि तभी गांव के स्वर्ण सिंह और उनका भतीजा सुखवीर सिंह आ गए और स्वर्ण सिंह ने कहा कि यहां हम धान उतारना चाहते हैं। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और स्वर्ण सिंह ने बलदेव सिंह को धक्का दिया। जिससे बलदेव सिंह गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर चौकी भायकैरा के इंचार्ज सुखराज सिंह ने कहा कि मृतक के बेटे के बयान पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: बारात आने से पहले दुल्हन की दिल का दौरा पड़ने से मौत , देखें वीडियो

    Punjab News: बारात आने से पहले दुल्हन की दिल का दौरा पड़ने से मौत , देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां बरगाड़ी गांव में एक शादी समारोह में बारात आने से पहले ही दुल्हन की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतिका की पहचान पूजा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पूजा की शादी 24 अक्टूबर को थी और उससे एक दिन पहले 23 अक्टूबर को पूजा ने नाच-गाकर अपनी शादी का जश्न मनाया।

    बताया जा रहा है कि नाचते समय पूजा के नाक से खून बहने लग गया और उसे दिल का दौरा पड़ गया। परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने पूजा को मृत घोषित कर दिया गया। पूजा की सगाई 3 साल पहले जैतो के एक लड़के से हुई थी। अब लड़के के दुबई से लौटने के बाद, परिवार ने अपनी बेटी की शादी की तैयारी कर ली थी, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। इस दुखद खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

  • Punjab News: 2 लोगों ने स्कूटी सवार युवकों पर धारदार हथियारों से किया हमला, देखें CCTV

    Punjab News: 2 लोगों ने स्कूटी सवार युवकों पर धारदार हथियारों से किया हमला, देखें CCTV

    फरीदकोटः कुछ स्कूटी सवार युवकों पर 2 लोगों द्वारा धारदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। हालांकि इस हमले में दोनों स्कूटी सवार बाल-बाल बच गए, लेकिन यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बीते दिनों जिम के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जान से मारने की कोशिश में हमला कर दिया। वहीं अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अब जांच कर रही है कि यह लूट की वारदात थी यां कोई पुरानी रंजिश।

    इस संबंध में लड़कों के अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चे जिम से घर जा रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे 2 लोग जिनके मुंह बंधे हुए थे और जिनके पास तलवार के अलावा बेस बैट भी था, उनके बच्चों पर हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में बच्चे बाल-बाल बच गए, लेकिन हमलावरों ने उन्हें मारने की कोई कोशिश नहीं छोड़ी। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी अब पुलिस जांच कर रही है।

    उधर, डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि सीसीटीवी उनके संज्ञान में आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान हमलावरों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें पुलिस ने तलब कर लिया है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जिम के दौरान 2 पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, की जाएगी।

  • Punjab News: 42 सीटों वाली बस में सवार थे 75 स्कूली बच्चे, काटा मोटा चालान, देखें वीडियो

    Punjab News: 42 सीटों वाली बस में सवार थे 75 स्कूली बच्चे, काटा मोटा चालान, देखें वीडियो

    फरीदकोटः मुक्तसर रोड पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर सख्त रवैया अपनाते ट्रैफिक पुलिस के एसआई वकील सिंह ने अपनी टीम के साथ मुक्तसर रोड पर नाका लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान कई वाहनों के चालान काटे गए और नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी फटकार लगाई गई। जांच के दौरान एक सरकारी स्कूल बस को रोका गया, जो कि केवल 42 सीटों के लिए पंजीकृत थी, लेकिन उसमें 75 बच्चे सवार पाए गए। भीड़ और बच्चों की सुरक्षा को देखते एसआई वकील सिंह ने मौके पर ही बस का चालान किया और ड्राइवर को सभी कागजात पूरे करने के निर्देश दिए।

    एसआई वकील सिंह ने कहा कि स्कूल बसों में इस तरह की ओवरलोडिंग बच्चों की जान जोखिम में डाल सकती है। हम किसी भी हालत में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने बच्चों के माता-पिता से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित और वैध साधनों से स्कूल भेजें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूल प्रशासन को भी इस प्रकार की लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

  • Punjab News: CCTV तोड़ने के शक में लोगों ने प्रवासी मजदूर को बनाया बंधक, हाथ-पैर बांधे, देखें वीडियो

    Punjab News: CCTV तोड़ने के शक में लोगों ने प्रवासी मजदूर को बनाया बंधक, हाथ-पैर बांधे, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले के कस्बा साधक से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा एक प्रवासी मजदूर को हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाया गया। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि उक्त व्यक्ति को एक बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ते और ताला तोड़ने की कोशिश करते हुए देखा गया था। उसके एक-दो साथी मौके से फरार हो गए, जबकि एक को लोगों ने पकड़ लिया।

    वीडियो में कुछ स्थानीय लोग कह रहे है कि उक्त व्यक्ति कैमरे और बैंक के ताले से छेड़छाड़ कर रहा था। घटना के बाद व्यापारी वर्ग के प्रधान ने स्थानीय आढ़तियों और व्यापारियों से अपील की है कि धान के सीज़न में काम पर रखे जाने वाले मजदूरों का पूरा रिकॉर्ड, जैसे आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र, जरूर रखें। इलाके में लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं को देखते सतर्कता जरूरी है। घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और उक्त मजदूर को उनके चंगुल से छुड़वाया।

  • Punjab News: इस इलाके में गुटखा साहिब की हुई बेअदबी, केस दर्ज

    Punjab News: इस इलाके में गुटखा साहिब की हुई बेअदबी, केस दर्ज

    फरीदकोटः जिले के थाना जैतो के अधीन गांव करीरवाली में गुटका साहिब की बेअदबी की घटना सामने आई है। जहां बाबा मुनि दास की समाधि के अंदर और बाहर पन्ने बिखरे मिले। इस घटना को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। वहीं लोगों ने घटना की शिकायत थाना जैतो पुलिस को दे दी है। पुलिस ने गांववासी कमलजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    वहीं घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। गांव करीरवाली निवासी कमलजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह हर रोज की तरह शनिवार सुबह गांव के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया था। जब वह बाबा मुनि दास जी की समाधि के पास पहुंचा तो सड़क किनारे गुटका साहिब के पन्ने बिखरे हुए दिखाई दिए। कमलजीत सिंह ने बताया कि जब उसने बाबा मुनि दास जी की समाधि के अंदर देखा तो वहां भी गुटका साहिब के कई पन्ने बिखरे पड़े थे। उसने तुरंत गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरजीत सिंह और सरपंच जसपाल सिंह को फोन करके मौके पर बुलाया।

    दोनों ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांववासियों की भारी भीड़ भी मौके पर इकट्ठी हो गई। गांववासियों का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने गुटका साहिब के पन्ने फाड़कर फैलाए हैं, जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। सभी ने प्रशासन से मांग की है कि इस घटना की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले में थाना जैतो के एसएचओ इंस्पेक्टर नवप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने कमलजीत सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी की शिनाख्त कर उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक पर फायरिंग, बच्चों और स्टाफ में मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक पर फायरिंग, बच्चों और स्टाफ में मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    फरीदकोटः शहर से थोड़ी दूर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल जंडवाला संधूआं में बच्चों को पढ़ा रहे एक शिक्षक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। इस घटना के दौरान शिक्षक ने भागकर अपनी जान बचाई।

    जानकारी के अनुसार, मनदीप सिंह बत्रा सरकारी मिडिल स्कूल जंडवाला संधूआं में विज्ञान शिक्षक कार्यरत हैं। जब वह बच्चों को पढ़ा रहे थे कि उसी समय एक पुरुष और एक महिला आए और मनदीप सिंह के पैरों पर 2 गोलियां चलाईं। इस दौरान बत्रा पास में खड़ी एक कार में छिप गए। गोली की आवाज सुनकर बच्चे चीख पड़े और स्कूल में हड़कंप मच गया। जब अन्य शिक्षक, मिड-डे मील वर्कर और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, तो हमलावर मौके से भाग गए। घटना के बाद लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    अध्यापक मनदीप सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह, जिसके साथ उनका पुराना विवाद है, अपनी पत्नी के साथ आया था और उसने स्कूल के अंदर उन पर 2 गोलियां चलाईं है। इस दौरान उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई है। बाद में, आरोपी ने उन पर कुर्सी फेंकी और स्कूल से भाग गया।

    उधर, सादिक थाने के थाना प्रमुख नवदीप भट्टी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है, जिसके चलते हरप्रीत सिंह ने अध्यापक मनदीप सिंह पर गोली चलाई, जिसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: विश्व के टॉप वैज्ञानिकों की लिस्ट में शामिल हुई डॉ. पूजा चावला

    Punjab News: विश्व के टॉप वैज्ञानिकों की लिस्ट में शामिल हुई डॉ. पूजा चावला

    फरीदकोट: यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च की प्रोफेसर डॉ. पूजा चावला के नाम उपलब्धि दर्ज हुई है। 2025 के लिए विश्व की टॉप 2% वैज्ञानिकों की लिस्ट में उनका नाम शामिल हुआ है। यह वैश्विक सूची स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका द्वारा प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रकाशक एल्सेवियर के साथ मिलकर जारी की जाती है।

    इस लिस्ट में डॉ. पूजा का शामिल होना उनके प्रभावशाली शोध गतिविधियों और विद्वत्ता का प्रमाण है। इस अवसर पर बीएफयूएचएस के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. राजीव सूद ने डॉ. पूजा को बधाई देते हुए कहा कि वह बीएफयूएचएस की ओर से यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान हासिल करने वाली पहली वैज्ञानिक हैं। उन्होंने डॉ. चावला को भविष्य के शोधों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और पूरा साथ देने के भरोसा भी दिलवाया।

    डॉ. पूजा चावला ने वाइस चांसलर का पूरे दिल से धन्यवाद किया और कहा कि उनकी निरंतर प्रेरणा, उत्साहवर्धन और यूनिवर्सिटी के द्वारा निर्मित अनुसंधान- सहायक माहौल ही उनकी सफलता के मुख्य कारण है। इस मौके पर छात्रा ने बताया कि हमारी मैडम हमारे मागर्दशक की इस उपलब्धि से हमें बहुत खुशी हो रही है। हम भी आने वाले समय में उनके कदमों पर चलेंगे। हमें पूरा भरोसा था कि हमारी मैडम इस मुकाम तक जरुर पहुंचेगी।

  • Punjab News: 5 सीटर Auto में चालक ने बैठा रखे थे 19 स्कूली बच्चे, देखें Live

    Punjab News: 5 सीटर Auto में चालक ने बैठा रखे थे 19 स्कूली बच्चे, देखें Live

    मौके पर पुलिस ने काटा चालान, अन्य चालकों को दी चेतावनी

    फरीदकोटः जिला ट्रैफिक पुलिस ने फरीदकोट में स्कूली बच्चों को ले जा रहे एक ऑटो को रोका। जिसमें केवल 5 यात्रियों की क्षमता थी, लेकिन उसमें 19 बच्चे सवार थे। यह हैरान करने वाला मामला तब सामने आया जब ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर वकील सिंह ने ऑटो को रोककर बच्चों को उतरवाया और गिनती की। पुलिस ने तुरंत ऑटो चालक का चालान काटा और ऐसे खतरनाक परिवहन को लेकर अन्य ऑटो चालकों को भी चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की लापरवाही से किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है, जिससे मासूम बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती है। इंस्पेक्टर वकील सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे ओवरलोडेड ऑटो या वैन में यात्रा न करें। उन्होंने बताया कि समय-समय पर ट्रैफिक विभाग द्वारा सेमिनार और जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई चालक इन नियमों की अनदेखी करते हैं। चेतावनी देते उन्होंने कहा कि आगे से यदि कोई भी स्कूली ऑटो या वैन नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसका चालान किया जाएगा और वाहन जब्त भी किया जा सकता है।
  • Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में दविंदर बंबीहा गैंग का गुर्गा ढेर

    Punjab News: पुलिस मुठभेड़ में दविंदर बंबीहा गैंग का गुर्गा ढेर

    फरीदकोटः क्राइम की वारदातों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं एक करोड़ की रंगदारी ना मिलने के चलते घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार बंबीहा गैंग के गुर्गे की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को ढेर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपी को उसकी निशानदेही पर रिकवरी करवाने लेकर गई थी। जहां आरोपी द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी और वह घायल हो गया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी डा. प्रज्ञा जैन ने बताया कि बंबीहा गैंग के गुर्गाें द्वारा जुलाई माह के दौरान कोटकपूरा में रंगदारी मांगने की घटना दर्ज की गई थी।

    लेकिन रंगदारी ना मिलने की सूरत में उनके द्वारा गत 1 सितंबर की रात को उस व्यक्ति के घर के बाहर फायरिंग की गई। इस संबंध में थाना सिटी कोटकपूरा में केस दर्ज कर एसपी (जांच) संदीप कुमार, डीएसपी (जांच) अरुण मुंडन और डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशानुसार सीआईए स्टाफ फरीदकोट और थाना सिटी कोटकपूरा की पुलिस टीमों ने जांच शुरू कर दी थी। उपरांत तकनीकी इनपुट और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई करते हुए फायरिंग की घटना में शामिल जिला मोगा निवासी 2 आरोपियों संदीप सिंह उर्फ लवली और रामजोत सिंह उर्फ जोत को गत 7 सितंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

    जिसके बाद प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि आरोपितों ने दविंदर बंबीहा गिरोह से जुड़े गैंगस्टर सिम्मा बहिबल और जस बहिबल के निर्देशों पर इस घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के लिए हथियार मोगा जिले से ही जुड़े मलकीत सिंह द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। जिसे सेंट्रल जेल फरीदकोट से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। एसएसपी ने बताया कि रिमांड के दौरान जब कथित आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि फायरिंग के दौरान इस्तेमाल की गई 32 बोर की पिस्टल को उसने ढिल्लवां से सिवियां रोड पर रजबाहे के पास छिपाया है।

    जिसके चलते शुक्रवार सुबह जब पुलिस टीम आरोपी रामजोत सिंह उर्फ जोत को बरामदगी के लिए साथ लेकर आई तो बरामदगी के दौरान कथित आरोपी रामजोत सिंह उर्फ जोत ने पुलिस पार्टी को धक्का देकर भागने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर छिपाई हुई पिस्तौल से फायरिंग कर दी। इस बीच पुलिस टीमों ने मौके से एक .32 बोर की पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रामजोत सिंह का पिछला रिकॉर्ड भी आपराधिक है, इसके खिलाफ इससे पहले भी नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन धाराओं के तहत 03 मामले दर्ज हैं।

    वह इस घटना से करीब एक महीना पहले 30 जुलाई को फरीदकोट जेल से बाहर आया था। इसके अलावा इस मामले में गिरफ्तार आरोपी मलकीत सिंह के खिलाफ नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कुल 5 मामले दर्ज हैं और तीसरे आरोपी संदीप सिंह के खिलाफ भी 1 मामला दर्ज है। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि फरीदकोट पुलिस द्वारा इस मामले की जांच जारी है और इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।