Category: Punjab>Faridkot

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में चली गोलियां, दर्जन भर हमलावारों ने तोड़ी कार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में चली गोलियां, दर्जन भर हमलावारों ने तोड़ी कार, देखें वीडियो

    फरीदकोटः शहर के अंदर गोलियां चलने का सिलसिला लगातार जारी है। कुछ दिन पहले भी जिले के थाना सदर के सामने कुछ लोगों द्वारा फायरिंग करने की घटना सामने आई थी। वहीं आज फिर से गोलियां चलने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के आपसी रंजिश के कारण विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा गोलियां चलाई गई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर कोटकपुरा रोड पर गुरलीन सिंह नामक एक समूह का सदस्य कार में सवार होकर जा रहा था। इस दौरान उस पर 10 से 15 लोगों ने हमला कर दिया।

    Click Here To Watch Video

    इस हमले के दौरान उसकी कार को बुरी तरह तोड़-फोड़ दिया गया और साथ ही हमलावरों ने उस व्यक्ति पर फायरिंग भी की। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार कार सवार ने अपनी रक्षा में जवाबी फायरिंग भी की, लेकिन इस मामले में पुलिस अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं दे रही है। घटना के बाद डीएसपी तिरलोचन सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा मामले की जांच की जा रही है। हमले में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस का दावा है कि इस घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही जिन हथियारों का इस्तेमाल किया गया, उन्हें भी जल्द बरामद किया जाएगा। दूसरी ओर, शहरवासियों ने बताया कि यह भीड़-भाड़ वाला इलाका है और कोटकपुरा जाने वाली एक मुख्य सड़क है, जिस पर हमेशा आवागमन चलता रहता है। अगर यहां ऐसी घटना होती है तो किसी भी व्यक्ति को आते-जाते गोली लग सकती थी। उन्होंने कहा कि पुलिस शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।

  • Punjab News: गाड़ी चालक के कत्ल मामले में आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़

    Punjab News: गाड़ी चालक के कत्ल मामले में आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़

    फरीदकोट: पंजाब पुलिस द्वारा लगातार क्राइम की वारदातों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं एक सप्ताह पहले जिले के गांव बहमण वाले में 3 अज्ञात बाइक सवारों ने एक इनडैवर गाड़ी के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद शूटर मौके से फरार हो गए थे। जानकारी के मुताबिक, इस हत्याकांड की जिम्मेदारी पोस्ट के जरिए गैंगस्टर लक्की पटियाला द्वारा ली गई थी, जो बम्बिहा गैंग से जुड़ा हुआ है। हालांकि यह हत्या जुगनू नामक व्यक्ति ने की थी, लेकिन उसकी झूठी पहचान उसके ड्राइवर यादविंद्र सिंह ने दी थी, जो फरीदकोट के गांव बहमण वाले में एक भोज समारोह में शरीक होने आया था, उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    पुलिस लगातार इस मामले की जांच में लगी हुई थी और कल पुलिस ने चिंकी नामक एक शूटर को हरियाणा से गिरफ्तार किया था, जिसे फरीदकोट लाया गया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वारदात के समय इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल उन्होंने फरीदकोट के रबड़ सिखां वाले जंगल में छुपा दी थी। आज सुबह जब निशानदेही के लिए पुलिस पार्टी ने चिंकी को रबड़ सिखां वाले जंगल में लाया तो उसने पहले से रखे पिस्टल से पुलिस पर फायर कर दिया। एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी और दूसरी गोली डीएसपी जतिन्दर सिंह के बहुत ही करीब से गुजर गया।

    इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने शूटर पर फायर किया, जिसमें उसकी टांग में गोली लगी और वह गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे फिर हिरासत में ले लिया और घायल हालत में उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भेजा गया। इस मौके एसएसपी डॉ. प्रविण जैन ने बताया कि इस हत्याकांड के बाद लगातार जांच के दौरान पुलिस को उनके समर्थन में सहायता कर रहे व्यक्तियों के नामज़द किया गया था, जिनसे पूछताछ के दौरान इन शूटरों की पहचान हुई। इसी दौरान चिंकी नामक एक शूटर की गिरफ्तारी हो गई थी, जिसे हरियाणा से गिरफ्तार कर फरीदकोट लाया गया था। उन्होंने बताया कि उसके साथ दो और शूटरों की भी पहचान हो चुकी है, जिन्हें जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: प्रगतिशील किसान Sideline Business से कमा रहा मोटा मुनाफा, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रगतिशील किसान Sideline Business से कमा रहा मोटा मुनाफा, देखें वीडियो

    नौजवान बेटा भी दे रहा काम में साथ

    फरीदकोटः यह सुनना आम है कि अगर किसानों को सफल होना है, तो उन्हें साइड बिजनेस करना चाहिए, तभी उन्हें सफलता मिल सकती है। इन बातों की सच्ची कहानी फरीदकोट जिले के कस्बा बाजाखाना से सामने आई है, जहां 6 एकड़ जमीन के मालिक एक किसान ने साइडलाइन बिजनेस के तौर पर मुर्गियों के व्यवसाय से इतनी सफलता हासिल की कि उसने आज तक कोई कर्ज नहीं लिया और किसी आढ़ती से 5 पैसे भी नहीं लिए और अपने साइडलाइन बिजनेस से पूरा घर चला रहा है। जहां लोग लगातार अपना भविष्य बनाने के लिए विदेश जा रहे हैं या सरकारी और प्राइवेट नौकरी करने की सोच रहे हैं, वहीं इस किसान के युवा बेटे ने सभी की सोच को नया मोड़ दे दिया है। उसके दोस्त विदेश पहुंच गए हैं, लेकिन उसने अपने माता-पिता के साथ रहकर और अपने पिता के साथ व्यवसाय करके इतनी संतुष्टि व्यक्त की है कि आज पूरा गांव उसकी मिसाल दे रहा है। किसान इकबाल सिंह ने बताया कि वह 6 किलों के मालिक हैं, लेकिन उन्होंने खेती के साथ-साथ मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू किया था, जिससे उन्हें इतनी सफलता मिली है कि उन्हें आज तक कोई कर्ज या उधार लेने की जरूरत नहीं पड़ी और न ही उन्होंने किसी भी आढ़ती से कोई पैसे लिए हैं। वह सिर्फ एक सहायक व्यवसाय से ही अपना घर चला रहे है और उनका बेटा भी आज के युवाओं की सोच से अलग हटकर, पूरे मन और खुशी से अपने घर में ही व्यवसाय कर रहा है। उन्होंने सभी किसानों को यह संदेश भी दिया कि सभी को खेती के साथ-साथ कोई न कोई व्यवसाय जरूर करना चाहिए, ताकि उनका घर अच्छे से चल सके। इस अवसर पर किसान के बेटे नवदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता के साथ घर पर ही काम करने की योजना पहले ही बना ली थी और आज वह घर पर काम करके बेहद खुश है। खेती के साथ-साथ वह मुर्गी पालन का व्यवसाय भी कर रहे हैं, जिससे वह पूरी तरह संतुष्ट हैं और वह सभी युवाओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि सभी युवा अपने घरेलू व्यवसाय से जुड़ें। इससे आप नशे की लत से बचेंगे और अपने माता-पिता के साथ घर पर ही काम करके उनके साथ सुख-दुख में रह सकते हैं।
  • Punjab News: International Open Masters Athletics में सुखजिंदर सिंह ने किया जिले का नाम रोशन, देखें वीडियो

    Punjab News: International Open Masters Athletics में सुखजिंदर सिंह ने किया जिले का नाम रोशन, देखें वीडियो

    फरीदकोटः गांव सरावां के सुखजिंदर सिंह (लवली सरावां) ने फरीदकोट जिले का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। सुखजिंदर सिंह ने 5 और 6 जुलाई को श्रीलंका में हुई 38वीं अंतरराष्ट्रीय ओपन मास्टर्स एथलेटिक्स में हिस्सा लेते 2 पदक जीते है। सुखजिंदर सिंह ने शॉटपुट में पहला स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक और हैमर थ्रो में दूसरा स्थान प्राप्त करके रजत पदक जीता। सुखजिंदर सिंह पिछले 10 वर्षों से एथलेटिक्स खेल रहे हैं और वर्तमान में सरकारी हाई स्कूल सिवियां में कंप्यूटर अध्यापक हैं।

    सुखजिंदर सिंह अब तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक्स मुकाबलों में हिस्सा लेते हुए लगभग 50 पदक जीत चुके हैं। इनमें स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक शामिल हैं। सुखजिंदर सिंह केवल स्वयं खेलों में सक्रीय नहीं हैं, बल्कि गांव के युवाओं को भी खेलों से जोड़ रहे हैं। इसलिए वह गांव के युवाओं को हर सुबह और शाम खेलों के लिए तैयार करते हैं। वह उनकी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रशिक्षण देते हैं और युवाओं को उस खेल के अनुसार तैयार करते हैं जिसमें उनकी रुचि होती है। गांव सरावां का यह नौजवान सोशल मीडिया पर भी फिटनेस से संबंधित कोचिंग और फिटनेस वीडियो साझा कर फिटनेस के लिए प्रेरित करता है।

    गांव में भी फिटनेस कैंप लगवाया गया है, ताकि युवाओं को सही दिशा में लगाया जा सके। वह अपने गुरु दादा जी को मानते हैं जो पंजाब पुलिस में पहलवान थे। वीडियो में इस दौरान सुखजिंदर सिंह ने कहा कि वह पिछले 10 वर्षों से एथलेटिक्स खेल रहे हैं। उनके दादा जी पंजाब पुलिस में थे और एक पहलवान थे। उन्होंने उन्हें कुश्ती करते देखा और प्रभावित होकर उन्हें अपना गुरु माना और खेलों में हिस्सा लेना शुरू किया, और अब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गए हैं। वीडियो में उनके माता-पिता, पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह और वर्तमान सरपंच ने अपनी खुशी व्यक्त करते कहा कि उन्हें अपने पुत्र पर गर्व है कि उसने खेलों में उनके गांव, पंजाब और भारत का नाम रोशन किया है।

  • Punjab News: ड्रेन की सफाई न होने के कारण पानी में डूबी 300 एकड़ फसल, देखें वीडियो

    Punjab News: ड्रेन की सफाई न होने के कारण पानी में डूबी 300 एकड़ फसल, देखें वीडियो

    फरीदकोट: गांव घोनीवाला में ड्रेनों की सफाई न होने के कारण आस-पास के गांव की करीब 200 एकड़ धान की फसल डूबने की कगार पर आ चुका है। इसके बाद अब गांव वालों ने अपने स्तर पर पैसे इकट्ठे करके जेसीबी से ड्रेन की सफाई की ओर फिलहाल पानी खेतों से निकलना भी शुरु हो चुका है लेकिन गांव वासियों के अनुसार, यदि ड्रेनों की सफाई नहीं की तो बरसात के मौसम के कारण उनकी फसलों को भारी नुकसान होगा।

    फसल को होगा नुकसान

    इस संबंध में जानकारी देते हुए सुखचरन सिंह ने कहा कि उन्होंने करीब 2 ढाई महीने पहले ही प्रशासन से इस संबंध में बात की थी कि इस बार ड्रेनों की सफाई नहीं हुई है और बरसात का मौसम भी आने वाला है इसलिए ड्रेनों की सफाई करवा ली जाए ताकि उनकी फसल को नुकसान न हो पाए लेकिन प्रशासन आंखें मूंद कर सोता रहा है। अब पिछले दिनों में हुई बारिश के कारण ड्रेन में पानी का जलस्तर बढ़ गया और पीछे से केली (काई) आने से ड्रेन ओवरफ्लो होने लगी है। इस पर उन्होंने फिर प्रशासन से संपर्क साधा है तो उन्हें आगे से जवाब मिला के अभी सात आठ दिन तक जेसीबी न मिलने के चलते सफाई नहीं हो सकती लेकिन पानी का जलस्तर बढ़ने से उनके करीब 200 एकड़ धवां 5 की फसल पानी में डूबने की कगार पर थी ऐसे में उन्होंने अपने स्तर पर पैसे इकट्ठे करके जेसीबी ने ट्रेन की सफाई करवाई है।

    ड्रेनों की करवा रहे सफाई

    गांव वासी संदीप ने कहा कि हम जेसीबी वाले को 13 हजार प्रति घंटा देकर ड्रेनों की सफाई करवा रहे हैं लेकिन अभी पीछे और केली खड़ी है। यदि आने वाले दिनों में ज्यादा बारिश हुई तो फिर उनकी फसल डूब सकती है और उनके घर भी पानी में डूब सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर साल उनके गांव में ऐसे ही समय पर ड्रेनों की सफाई न होने से कई एकड़ फसलें खराब होगी लेकिन प्रशासन इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने प्रशासन ने मांग की है जल्द ही इस ओर ध्यान दें और जल्दी ही ड्रेनों की सफाई करवाएं।

    जल्द करवाई जाएगी ड्रेन की सफाई

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीओ तलविंदर कौर ने बताया कि पहले फंड्स की कमी होने के कारण और फिर लिमिटेड मशीनरी के चलते ड्रेनों की सफाई में देरी हुई है लेकिन इससे पहले जिले की करीब 12 ड्रेनों की सफाई हो चुकी है सिर्फ यही ट्रेन का काम पेंडिंग है और बहुत जल्द ही इस ड्रेन की सफाई भी करवा दी जाएगी।  
  • Punjab News: 2 कारों की आमने-सामने टक्कर, नहर में बह गई एक गाड़ी, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 कारों की आमने-सामने टक्कर, नहर में बह गई एक गाड़ी, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले के तलवंडी बाईपास पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना के दौरान मारूति कार में 70 वर्ष नाहर सिंह निवासी गांव धूरकोट सवार था। बताया जा रहा हैकि हादसे में गाड़ी अनियंत्रित होकर राजस्थान फीडर नहर में जा गिरी। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत साहस दिखाते हुए बुजुर्ग को कार से बाहर निकाला, लेकिन तेज बहाव के कारण कार नहर में बह गई।

    जानकारी के अनुसार, मोगा जिले के बुट्टर कला से स्विफ्ट कार फरीदकोट की ओर आ रही थी, जबकि दूसरी तरफ शहर से अपने गांव धूरकोट जा रही थी, जिसमें बुजुर्ग मारूति कार में सवार था। दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हुई, जिससे मारूति कार अनियंत्रित होकर राजस्थान फीडर नहर में गिर गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने हिम्मत दिकाते हुए बुजुर्ग को कार से बाहर निकला। इसके बाद बुजुर्ग को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बुजुर्ग के पोते दविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें गांव से सूचना मिली थी कि उनके दादा की कार नहर में गिर गई है। दविंदर ने कहा कि जब तक वह घटना स्थल पर पहुंचे, तब तक लोगों ने मदद करके दादा को बाहर निकाल लिया था। इस घटना में उन्हें कुछ चोटें आई है, जिसके चलते अब उन्हें फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवा गया।

    वहीं, स्विफ्ट कार के मालिक लवप्रीत सिंह ने बताया कि वे मोगा साइड से फरीदकोट आ रहे थे। इस दौरान जब वह उस जगह पहुंचे तो सामने से आ रही मारूति कार उनकी गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद मारूति कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। उन्होंने बताया कि उनके साथ उनकी माता और भुआ कार में सवार थी, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, मारूति कार पानी में बह गई है। मौके पर पहुंचे पीसीआर जवान परमिंदर सिंह ने बताया कि नाहर सिंह हादसे के बाद कार समेत नहर में गिर गया था, जिसे लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। कार चालक के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: इस जिले में 3 दिनों में हुआ तीसरा Murder, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले में 3 दिनों में हुआ तीसरा Murder, देखें वीडियो

    फरीदकोट: जिले मे 3 दिनों मे मर्डर का तीसरा मामला फिरोजपुर रोड पर नानकसर बस्ती में सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार महिला घर से बाहर रहती थी, जिस कारण दोनों के बीच झगड़ा होता था और इसी वजह से यह घटना हुई।

    जानकारी देते हुए मृतक लड़की की सास ने बताया कि उसके बेटे का सात साल पहले विवाह हुआ था और दो बच्चे हैं। लेकिन पिछले दो साल से वह घर से बाहर जा रही थी और उसकी कोई नहीं सुनता था। जिस कारण दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। कल रात भी बहु दिल्ली जाने के लिए जिद्द कर रही थी। लड़के ने उसे रोका और कहा कि घर रह कर बच्चों की देखभाल करो, लेकिन वह नहीं मानी। सुबह जब वह दिल्ली जाने लगी, तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बड़ गया कि उसके बेटे ने पत्नी की हत्या कर दी।

    इस ममाले मे डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि फिरोजपुर रोड के ऊपर नानकसर बस्ती में एक महिला की हत्या उसके पति ने की है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था, इसी वजह से यह हत्या हुई। फिलहाल इस मामले में मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

  • Punjab News: खेतों को पानी देने गए व्यक्ति का तेजधार हथियार से कत्ल

    Punjab News: खेतों को पानी देने गए व्यक्ति का तेजधार हथियार से कत्ल

    कोटकपूराः फरीदकोट ज़िले में स्थित कोटकपूरा के गांव संधवां में व्यक्ति के कत्ल का मामला सामने आया है। जहां खेतों को पानी लगाने गए व्यक्ति हमलावारों द्वारा तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। मृत व्यक्ति की पहचान 47 वर्षीय जगमोहन सिंह निवासी गांव संधवां के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार जगमोहन सिंह मंडीकरण बोर्ड में इलेक्ट्रिशियन के रूप में काम करता था। इसी के साथ ही वह खेती भी करता था। परिवार के अनुसार लगभग 2 बजे रात को वह अपने घर से खेत को पानी देने के लिए जा रहा था, तभी अनजान लोगों ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। काफी समय तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तालाश शुरू की। जिसके बाद जगमोहन सिंह खेतों में खून से लथपथ मिला। परिवार घायल अवस्था में जगमोहन सिंह को उपचार के लिए कोटकपूरा के सिविल अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    इस मामले में मृतक जगमोहन सिंह के चाचा बलदेव सिंह ने हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मृतक जगमोहन तीन बच्चों के पिता थे। इस हत्या के मामले में डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक जगमोहन सिंह के भाई के बयान के आधार पर केस दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

  • Punjab News: डेंगू के खतरे को लेकर Chief Medical Officer डॉ. परमजीत बराड़ ने दिए निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: डेंगू के खतरे को लेकर Chief Medical Officer डॉ. परमजीत बराड़ ने दिए निर्देश, देखें वीडियो

    फरीदकोटः बरसात के दिनों में अक्सर देखा जाता है कि कई तरह की बीमारियां फैलने का डर रहता है, जिसमें मलेरिया, चिकन पॉक्स या डेंगू फैलने का खतरा बढ़ जाता है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार सतर्क है। हालांकि डेंगू से बचाव के लिए समय-समय पर जागरूकता कैंप लगाए जाते हैं और लोगों को जागरूक किया जाता है।

    जिले में डेंगू के आंकड़ों के बारे में बात करते चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. परमजीत बराड़ ने बताया कि जनवरी से अब तक पूरे जिले में हमारे सामने सिर्फ 22 मरीज सामने आए हैं। जिनकी हालत ज्यादा खराब नहीं थी, जिन्हें दवा देकर घर पर ही इलाज के लिए प्रेरित किया गया। जून माह में डेंगू के एक मरीज की मौत होने की सूचना मिली थी, जो फरीदकोट के किसी अस्पताल में इलाज के लिए नहीं आया था, बल्कि डीएमसी लुधियाना में इलाज के लिए दाखिल हुआ था जहां उसकी मौत होने की सूचना मिली थी।

    हालांकि उसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जिसके बाद पता चलेगा कि उसकी मौत डेंगू से या किसी अन्य बीमारी के कारण हुई थी। जून से जुलाई और सितंबर तक डेंगू फैलने का खतरा अधिक रहता है। डेंगू मच्छर दिन में ही लोगों को काटते हैं और इससे बचने के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने चाहिए और अपने आसपास खड़े पानी को तुरंत खाली करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कैंप लगाए जाते हैं, ताकि डिंबू जैसी खतरनाक बीमारी से बचा जा सके।

  • Punjab News: एक्शन में आए CM Mann, भ्रष्टाचार मामले में DSP गिरफ्तार

    Punjab News: एक्शन में आए CM Mann, भ्रष्टाचार मामले में DSP गिरफ्तार

    फरीदकोट: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने सख्त रुख दिखाना शुरू कर दिया है। इसी के चलते फरीदकोट में तैनात डीएसपी (क्राइम अगेंस्ट वूमेन) राजनपाल को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, डीएसपी राजनपाल ने अपने खिलाफ दर्ज एक भ्रष्टाचार की शिकायत को रद्द करवाने के लिए 1 लाख रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की थी।

    बता दें कि उन्होंने यह रिश्वत एसएसपी कार्यालय में शिकायत सेटल कराने के मकसद से दी थी। इस मामले की जानकारी मिलते ही कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने डीएसपी राजनपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सरकार ने इस मामले में सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित न रहते हुए विभागीय जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। यह कार्रवाई भी उनकी “जीरो टॉलरेंस नीति” का ही हिस्सा है। इस कदम को राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की दिशा में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है कि चाहे पद कितना भी ऊंचा क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं।