Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में चली गोलियां, दर्जन भर हमलावारों ने तोड़ी कार, देखें वीडियो

Written by

in

फरीदकोटः शहर के अंदर गोलियां चलने का सिलसिला लगातार जारी है। कुछ दिन पहले भी जिले के थाना सदर के सामने कुछ लोगों द्वारा फायरिंग करने की घटना सामने आई थी। वहीं आज फिर से गोलियां चलने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के आपसी रंजिश के कारण विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा गोलियां चलाई गई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर कोटकपुरा रोड पर गुरलीन सिंह नामक एक समूह का सदस्य कार में सवार होकर जा रहा था। इस दौरान उस पर 10 से 15 लोगों ने हमला कर दिया।

Click Here To Watch Video

इस हमले के दौरान उसकी कार को बुरी तरह तोड़-फोड़ दिया गया और साथ ही हमलावरों ने उस व्यक्ति पर फायरिंग भी की। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार कार सवार ने अपनी रक्षा में जवाबी फायरिंग भी की, लेकिन इस मामले में पुलिस अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं दे रही है। घटना के बाद डीएसपी तिरलोचन सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा मामले की जांच की जा रही है। हमले में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का दावा है कि इस घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही जिन हथियारों का इस्तेमाल किया गया, उन्हें भी जल्द बरामद किया जाएगा। दूसरी ओर, शहरवासियों ने बताया कि यह भीड़-भाड़ वाला इलाका है और कोटकपुरा जाने वाली एक मुख्य सड़क है, जिस पर हमेशा आवागमन चलता रहता है। अगर यहां ऐसी घटना होती है तो किसी भी व्यक्ति को आते-जाते गोली लग सकती थी। उन्होंने कहा कि पुलिस शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *