Category: Punjab>Faridkot

  • Punjab News: निजी Hotel पर चला प्रशासन का पीला पंजा, मालिक ने लगाए रंजिशन कार्रवाई के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: निजी Hotel पर चला प्रशासन का पीला पंजा, मालिक ने लगाए रंजिशन कार्रवाई के आरोप, देखें वीडियो

    फरीदकोटः कोटकपुरा रोड पर बने एक निजी होटल शाही हवेली पर प्रशासन का पीला पंजा चला। प्रशासन के अनुसार होटल मालिकों ने सड़क की जगह पर अवैध निर्माण किया था, जिसके लिए पहले ही प्रशासन ने इस जगह को खाली कराने का नोटिस जारी कर दिया था। दूसरी तरफ होटल मालिक ने इस निर्माण को जायज बताया था। सुबह बड़ी संख्या में पहुंचे भारी पुलिस फोर्स के साथ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

    इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और होटल मालिकों के बीच काफी बहस भी हुई, लेकिन प्रशासन ने अपना काम जारी रखते होटल के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। होटल मालिक ने आरोप लगाते कहा कि यह सब राजनीतिक रंजिश के चलते हो रहा है। बिना किसी अनुमति के अधिकारियों ने उनकी बिल्डिंग ध्वस्त कर दी।

  • Punjab News: जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का आया बयान, संगत से की अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज का आया बयान, संगत से की अपील, देखें वीडियो

    फरीदकोटः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से फरीदकोट के गुरुद्वारा खालसा दिवान में धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया। समारोह में विशेष रूप से श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज पहुंचे। सिंह साहिब ने सिख संगत से शब्द गुरु से जुड़ने की अपील की।

    उन्होंने संगत को गुरुओं द्वारा दिए गए सिद्धांतों पर चलने और आपसी भाईचारे की साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया। हमें केवल दिखावे के सिख नहीं बनना चाहिए, बल्कि अपने अंदर भी सिखी पैदा करनी चाहिए। उन्होंने संगत से गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें सालाना शहीदी शताब्दी समारोह में शामिल होने की भी अपील की।

    उन्होंने धर्म परिवर्तन के बारे में कहा कि आने वाले एक साल के भीतर आप देखेंगे कि इस दिशा में क्या-क्या बदलाव आते हैं। फरीदकोट पहुंचकर उन्होंने कहा कि फरीदकोट शहर शेख फरीद जी के चरण स्पर्श प्राप्त पवित्र धरती है, यहां आकर उन्हें बड़ा सुकून मिला।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए बहू-बेटे ने मां को पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए बहू-बेटे ने मां को पीटा, देखें वीडियो

    अबोहरः सीतो रोड लूना नर्सिंग होम के पास इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां करोड़ों की जमीन हथियाने के लिए कालयुग के बेटे और बहू ने बुजुर्ग मां के साथ बुरी तरह मारपीट की और घायल कर दिया। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जबकि इससे पहले भी उक्त पति-पत्नी ने उक्त महिला को 8 बार पीटा है, जिसका रिकॉर्ड थाना में दर्ज है। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।

    पीड़िता गुरजीत कौर पत्नी जगदीश लाल ने बताया कि उसके पति की मौत हो गई है और उसके पास लगभग 4 करोड़ का घर और 40 बीघा जमीन है। जिसमें से 5 एकड़ जमीन उसके नाम पर है और बाकी 35 एकड़ जमीन हमारे दोनों बेटों के नाम पर है। विधवा महिला ने बताया कि उसका बड़ा बेटा मंगल और उसकी पत्नी डिंपल उसे मारकर उसकी जमीन और घर हथियाना चाहते हैं। इसी कारण से दोनों ने पिछले दो सालों में 8 बार उसकी मारपीट की है।

    पीड़िता ने बताया कि आज वह एक मिस्त्री से अपनी रसोई की मरम्मत करवा रही थी, तभी उसका बेटा और बहू ने उसे मारना शुरू कर दिया। सीसीटीवी में कैद हुई घटना में, उसका बेटा अपनी मां के गले में पैर डालकर बैठा दिखाई दे रहा है और उसकी पत्नी उसे लगातार थप्पड़ मारती दिख रही है। बाद में किसी तरह पड़ोसियों ने उसे उनके चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल ले गए। पीड़िता ने कथित रूप से आरोप लगाया कि दोनों ने जमीन और घर पर लाखों रुपये का कर्ज लिया है और दोनों इस कर्ज के पैसों से नशा करते हैं।

    उसने यह भी बताया कि उसकी बहू अक्सर शराब के नशे में उसकी मारपीट करती है। उसने पुलिस से मांग की है कि उसके बेटे और बहू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में थाना नंबर 1 के इंचार्ज परमजीत कुमार ने कहा कि जैसे ही उन्हें एमएलआर मिलेगा, वे मामले की जांच करेंगे और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: घर से गहने और नगदी चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: घर से गहने और नगदी चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

    फरीदकोटः जैतो पुलिस द्वारा क्राइम की वारदातों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव दल सिंघ वाला में हुई चोरी की वारदात की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोर गिरोह के 2 सदस्य को गिरफ्तार किया है।

    जानकारी देते हुए डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि गांव दल सिंघ वाला में एक चोर गिरोह द्वारा घर में घुसकर चोरी सोने के गहने और नगदी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोबिंद पुत्र काला सिंह निवासी पटियाला और सोनी पुत्र माघी राम निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों द्वारा चुराए गए सोने के आभूषण और नगदी भी बरामद कर ली गई है।

  • Punjab News: इस University के Medical Staff ने की हड़ताल, विधायक सेखों का आया बयान, देखें Video

    Punjab News: इस University के Medical Staff ने की हड़ताल, विधायक सेखों का आया बयान, देखें Video

    फरीदकोटः बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के अधीन चल रहे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के डॉक्टरों में इन दिनों भारी निराशा पाई जा रही है। डॉक्टरों में इस बात को लेकर रोष है कि आए दिन कथित शरारती तत्व जीजीएस मेडिकल स्टाफ के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके झूठी अफवाह फैलाते हैं, जिससे न केवल मेडिकल स्टाफ का मनोबल गिरता है, बल्कि बाबा फरीद यूनिवर्सिटी और गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की छवि भी खराब होती है।

    इन सबको ध्यान में रखते हुए जीजीएस मेडिकल के मेडिकल स्टाफ ने आज 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की और रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बाबा फरीद यूनिवर्सिटी और जीजीएस मेडिकल को शरारती तत्वों ने निशाना बनाया हुआ है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कोई भी व्यक्ति आता है और वीडियो बनाकर पोस्ट कर देता है और मेडिकल कॉलेज को बदनाम करता है, जोकि वास्तविक सच्चाई नहीं है।

    उन्होंने कहा कि न तो यहां आए मरीज और न ही उनके साथ आए परिजन किसी प्रकार की शिकायत करते हैं, बल्कि बाहरी लोगों द्वारा लगातार इस संस्थान को निशाना बनाया जा रहा है और फर्जी वीडियो वायरल करके संस्थान की छवि को खराब किया जा रहा है, जिसको लेकर आज उन्होंने सरकार को 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल और 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि सरकार ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे और अब तक वायरल की गई सभी फर्जी वीडियो को डिलीट करवाए, अन्यथा संघर्ष तेज किया जाएगा।

    डॉक्टरों द्वारा की गई 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल व विरोध प्रदर्शन के दौरान हलका विधायक गुरदित सिंह सेखों विशेष रूप से डॉक्टरों से बातचीत करने के लिए पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की समस्याओं को सुना तथा उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में ज्ञापन भी प्राप्त किया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है तथा किसी को भी माहौल खराब करने या यूनिवर्सिटी व मेडिकल अस्पताल की छवि को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की सभी मांगों को पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा तथा उनका सार्थक समाधान किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी व जीजीएस मेडिकल के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने वाला व्यक्ति न तो आम आदमी पार्टी का नेता है और न ही उसके पास कोई अन्य पद है। सिर्फ फोटो डालने व सोशल मीडिया पर चिल्लाने से कोई लोगों का नेता नहीं बन सकता। लोगों का नेता बनने के लिए लोगों के बीच जाकर उनकी बात सुननी पड़ती है और उनका दुख समझकर उनका हल करवाना पड़ता है।

  • Punjab News: अनाज मंडी के पास कूड़े के ढेर को फिर लगाई आग, मौके पर पहुंची फायर टीम, देखें वीडियो

    Punjab News: अनाज मंडी के पास कूड़े के ढेर को फिर लगाई आग, मौके पर पहुंची फायर टीम, देखें वीडियो

    फरीदकोटः अनाज मंडी के पास एक बार फिर कूड़े के ढेर को आग लगाने का मामला सामने आया है। बीते दिनी इसी जगह से बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां और मेडिकल वेस्ट मिला था। जिसकी जांच पूरी होने से पहले ही आज फिर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उक्त स्थान पर पड़े कूड़े के ढेर और कथित मेडिकल वेस्ट को आग लगा दी। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।

    उल्लेखनीय है कि जिस जगह आग लगी थी, उसके पास FCI के जिला स्तरीय अन्न भंडार के गोदाम हैं और अनाज मंडी में मक्की की फसल लगी हुई है। साथ ही यहां सब्जी मंडी भी है और एक तरफ कालोनी भी है। लोगों का कहना है कि अगर तेज हवा चलती तो बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस आग लगने की घटना को साजिश करार दिया और प्रशासन से इसकी जांच की मांग की।
    शहरवासी महिंदर कुमार ने बताया कि आज अनाज मंडी में गोदामों के पास कूड़ा-कचरे को किसी ने आग लगा दी है, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं अनाम मंडी में काम करने वाले लोगों का दम घुटने लगा। जिससे वह परेशान होकर काम छोड़कर जा रहे है।

    प्रत्यक्षदर्शी और नगर परिषद के सदस्य विकास कुमार विक्की ने बताया कि उन्होंने खुद देखा है कि नगर परिषद फरीदकोट के EO यहां आए और उन्होंने ही कूड़ा-कचरे को आग लगवाई। कहा कि यहां मेडिकल वेस्ट पड़ा था, जिसे जलाने से घातक धुआं निकल रहा है जो लोगों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।

    इस मौके पर एक और व्यक्ति रघुबीर सिंह ने खुद को प्रत्यक्षदर्शी बताते कहा कि यह आग नगर परिषद के EO ने लगवाई है। उन्होंने बताया कि आग लगने वाली जगह से बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की विजिलेंस ग्रेवियंस कमेटी से जुड़े कुछ दस्तावेज भी मिले हैं जो पूरी तरह से जल चुके हैं। लगता है किसी बड़े घोटाले से किसी को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।

    इस पूरे मामले के बारे में जब नगर परिषद फरीदकोट के EO अमृत लाल से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उन पर लग रहे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। न तो नगर परिषद की ओर से वहां कूड़ा कचरा फेंका गया है और न ही कोई आग लगाई गई है। इसकी जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Punjab News: इस गांव का आकाशदीप बना Indian Army में लेफ्टिनेंट, देखें वीडियो

    Punjab News: इस गांव का आकाशदीप बना Indian Army में लेफ्टिनेंट, देखें वीडियो

    कभी खेतों और भट्ठे पर करता था काम

    फरीदकोटः कहते हैं कि इंसान में अगर कुछ अलग करने का जुनून हो तो कोई भी बाधा उसे रोक नहीं सकती। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है फरीदकोट के गांव कोट सुखियां के रहने वाले आकाश देव यानी आकाशदीप ने। आकाशदीप ने कभी खेतों में तो कभी भट्ठे पर काम किया और कई बार तो मंडियों में भी सीजन लगाया। उसका पूरा परिवार मेहनत-मजदूरी से जुड़ा हुआ था। कई बार तो सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले इस बच्चे के पास स्कूल की फीस के पैसे तक नहीं होते थे और स्कूल के शिक्षक उसकी फीस भरते थे। क्योंकि आकाशदीप में शुरू से ही कुछ अलग करने का जुनून था।

    इसी जुनून की वजह से आकाशदीप ने पहले भारतीय वायु सेना की भर्ती देखी और उसमें हवलदार के रूप में भर्ती हुआ। आकाशदीप भारतीय वायु सेना में नौकरी करते हुए जब भी छुट्टी आती तो अपने घर में एक या दो दिन रुकता, क्योंकि उसके बाद उसे अपनी तैयारी के लिए चंडीगढ़ जाना होता था, जहां उसे अपनी मंजिल को हासिल करना था। इस मेहनत के दौरान जब वह समय आया तो पूरे परिवार में खुशी की लहर है। अपनी मेहनत के काबिल आकाशदीप आज सेना में लेफ्टिनेंट बन गया। जैसे ही खबर पूरे इलाके में फैली, हर कोई इस परिवार के घर बधाइयां देने पहुंचने लगा।
    आकाशदीप के पिता हाकम सिंह ने बताया कि आकाशदीप हमेशा मेहनत करता रहा। मेहनत के साथ-साथ उसने मेरे साथ खेतों में काम करवाया, लेकिन उसने कभी किसी बात की शिकायत नहीं की। आज उनका बेटा लेफ्टिनेंट बन गया है जिससे परिवार में खुशी की लहर है।

    आकाशदीप की बहन ने कहा कि वे दोनों बहन-भाई गांव के ही सरकारी स्कूल से पढ़े हैं और जब भी उनका भाई आएगा तो वह भाई का जोरदार तरीके से स्वागत करेगी और सबसे पहले सलाम करेगी अपने भाई आकाशदीप को। आकाशदीप ने कभी हिम्मत नहीं हारी और आज वह बड़ा अफसर बनकर घर वापस आ रहा है, जिससे उन्हें बेहद खुशी होगी।

    आकाशदीप की माता ने कहा कि वे बेहद गरीब परिवार से संबंध रखते हैं और हमेशा मेहनत-मजदूरी करके अपने घर का गुजारा चलाते रहे हैं। आकाश अब भारतीय सेना में बड़ा अफसर बन गया है, जिससे उन्हें बहुत खुशी है।

  • Punjab News: घर में नजरबंद किसान नेता जगजीत डल्लेवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में नजरबंद किसान नेता जगजीत डल्लेवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    फरीदकोटः किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने बठिंडा के गांव घासोखाना में गंदे पानी के नाले को निकालने को लेकर लोगों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी तथा काका कोटला और उनके साथियों को समर्थन देना था, लेकिन किसान नेता के बठिंडा जाने से पहले ही फरीदकोट पुलिस ने उन्हें घर में ही नजरबंद कर लिया। इसको लेकर किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने गहरा दुख जताया और कहा कि ऐसा करना बहुत ही गलत है। उन्होंने कहा कि बठिंडा में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों की हालत दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है और सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि हमने तो प्रेस कांफ्रेंस के जरिए सरकार का ध्यान इस और खीचना था तथा उन्हें बताना था कि इस नाले का और भी अल्टरनेट हो सकता है, लेकिन हमें कॉन्फेंस करने से रोका गया है जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि बठिंडा में भूख हड़ताल पर बैठे किसी भी व्यक्ति को अगर कोई नुक्सान होता है, तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा और लोगों को इंसाफ दिलाया जाएगा।

  • Punjab News: Nehru Shopping Center में फिर चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News: Nehru Shopping Center में फिर चोरी, देखें वीडियो

    शटर तोड़कर लाखों का सामान चुराया

    फरीदकोटः शहर में चोरों को पुलिस का डर जैसे खत्म ही हो गया है, आए दिन चोर खुलेआम चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर दूर स्थित नेहरू शॉपिंग सेंटर से सामने आया है, जहां से चोरों ने इलेक्ट्रिकल और बैटरी का सामान बेचने वाली 2 दुकानों के शटर तोड़कर सामान चोरी कर लिया। ये महज आज की बात नहीं है। चोरों ने बीती रात भी इसी शॉपिंग सेंटर को निशाना बनाया था और एक ही रात में 4 दुकानों के शटर तोड़कर लाखों रुपए की नकदी व पैसे चोरी कर लिए, जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई हैं, जिसमें चोर कार में सवार होकर आए और बेखौफ होकर चोरी करके फरार हो गए। इन चोरियों को लेकर दुकानदारों में डर का माहौल है, उन्होंने कहा कि, वे अपने घरों में चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं और पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है, परन्तु चोरों तक नहीं पहुंच पा रही है। जानकारी देते हुए पीसीआर कर्मचारी हवलदार गुरदास सिंह ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे जब वह हूटिंग करते हुए गुजर रहे थे तो नेहरू शॉपिंग सेंटर की दुकानों के बाहर एक कार खड़ी दिखाई दी, जिसकी लाइटें जल रही थीं। शक के आधार पर जब वह उस ओर जाने लगा तो कुछ लोग कार में सवार होकर फरार होने लगे। इस दौरान पीसीआर टीम ने कार का पीछा किया और जब उससे रुकने की कोशिश की तो कार सवार लुटेरों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की। इसके चलते उन्होंने लगातार कार का पीछा किया, जिसका नंबर तो नहीं दिख रहा था, लेकिन वह पीसीआर टीम को चकमा देकर सादिक की तरफ भाग निकली। इलेक्ट्रिकल की दुकान के मालिक नरेश ग्रोवर ने बताया कि वह रात को अच्छे से दुकान बंद करके घर गए थे कि रात करीब साढ़े 3 बजे उन्हें पीसीआर टीम का फोन आया कि आपकी दुकान का शटर टूटा पड़ा है जिसके बाद तुरंत दुकान पर जाकर देखा तो दुकान से कुछ बैटरियां गायब थी। उन्होंने कहा कि उन्हें करीब लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से चोरों पर लगाम कसने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही चोरियों के चलते हमारा रात को सोना भी मुश्किल हुआ पड़ा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए और इन चोरों को पकड़ना चाहिए।
  • Punjab News: निर्माणाधीन पुल के लिए खोदे गड्ढे में गिरी कार, देखें वीडियो

    Punjab News: निर्माणाधीन पुल के लिए खोदे गड्ढे में गिरी कार, देखें वीडियो

    फरीदकोटः कोटकपुरा रोड पर नहर के ऊपर बने नए पुल के निर्माण के तहत रास्ते को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है। वहीं देर रात शहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार बैरिकेड तोड़कर पुल के निर्माण के लिए खोदे के गड्ढे में कार गिर गई। इस घटना में कार चालक को मामूली चोटें आई है। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर स्थित पीसीआर कर्मी घटना स्थल पर पहुंचा।

    मामले की जानकारी देते हुए PCR कर्मचारी बलकार सिंह ने बताया कि रात लगभग साढ़े 12 बजे जब वे डीसी साहिब की कोठी के पास ड्यूटी पर थे, तभी जोरदार आवाज़ आई। जब हम दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक कार पुल बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में कार गिर गई थी।

    इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन की गार्ड को भी बुलाया और मौके से कार में सवार नौजवान को बाहर निकाला। उसे मामूली चोटें आईं थीं, लेकिन यह बहुत बड़ा बचाव था। उन्होंने बताया कि यह नौजवान पार्क एवेन्यू का रहने वाला है, जिसे इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।