Punjab News: Nehru Shopping Center में फिर चोरी, देखें वीडियो

Written by

in

शटर तोड़कर लाखों का सामान चुराया

फरीदकोटः शहर में चोरों को पुलिस का डर जैसे खत्म ही हो गया है, आए दिन चोर खुलेआम चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर दूर स्थित नेहरू शॉपिंग सेंटर से सामने आया है, जहां से चोरों ने इलेक्ट्रिकल और बैटरी का सामान बेचने वाली 2 दुकानों के शटर तोड़कर सामान चोरी कर लिया। ये महज आज की बात नहीं है। चोरों ने बीती रात भी इसी शॉपिंग सेंटर को निशाना बनाया था और एक ही रात में 4 दुकानों के शटर तोड़कर लाखों रुपए की नकदी व पैसे चोरी कर लिए, जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई हैं, जिसमें चोर कार में सवार होकर आए और बेखौफ होकर चोरी करके फरार हो गए। इन चोरियों को लेकर दुकानदारों में डर का माहौल है, उन्होंने कहा कि, वे अपने घरों में चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं और पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है, परन्तु चोरों तक नहीं पहुंच पा रही है। जानकारी देते हुए पीसीआर कर्मचारी हवलदार गुरदास सिंह ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे जब वह हूटिंग करते हुए गुजर रहे थे तो नेहरू शॉपिंग सेंटर की दुकानों के बाहर एक कार खड़ी दिखाई दी, जिसकी लाइटें जल रही थीं। शक के आधार पर जब वह उस ओर जाने लगा तो कुछ लोग कार में सवार होकर फरार होने लगे। इस दौरान पीसीआर टीम ने कार का पीछा किया और जब उससे रुकने की कोशिश की तो कार सवार लुटेरों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की। इसके चलते उन्होंने लगातार कार का पीछा किया, जिसका नंबर तो नहीं दिख रहा था, लेकिन वह पीसीआर टीम को चकमा देकर सादिक की तरफ भाग निकली। इलेक्ट्रिकल की दुकान के मालिक नरेश ग्रोवर ने बताया कि वह रात को अच्छे से दुकान बंद करके घर गए थे कि रात करीब साढ़े 3 बजे उन्हें पीसीआर टीम का फोन आया कि आपकी दुकान का शटर टूटा पड़ा है जिसके बाद तुरंत दुकान पर जाकर देखा तो दुकान से कुछ बैटरियां गायब थी। उन्होंने कहा कि उन्हें करीब लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से चोरों पर लगाम कसने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही चोरियों के चलते हमारा रात को सोना भी मुश्किल हुआ पड़ा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए और इन चोरों को पकड़ना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *