Category: Punjab>Phagwara

  • Jalandhar Road पर चलती कार पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Jalandhar Road पर चलती कार पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: जालंधर रोड पर गुरुवार देर रात एक व्यक्ति की चलती कार पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं। पीड़ित बाल-बाल बच गया। एसएसपी गौरव तूरा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के संबंध में मामला दर्ज किया जा रहा है और जांच शुरू कर दी है। यह वारदात फगवाड़ा के आशीष होटल के पास हुई। पीड़ित की पहचान काशी नगर, फगवाड़ा निवासी सुखविंदर कुमार उर्फ हनी के रूप में हुई है। सुखविंदर के अनुसार, जब वह अपनी कार से जा रहा था, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसका पीछा किया और पीछे से उसकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। उसने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए कार की रफ्तार बढ़ाई और मौके से सुरक्षित निकलने में सफल रहा। सुखविंदर कुमार ने आरोप लगाया कि यह हमला मई 2025 के एक मामले से जुड़ा है।

    उस मामले में उन्हें नशीले पदार्थों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनका दावा है कि उस दौरान सीआईए स्टाफ के कुछ अधिकारियों ने मामला खत्म करने के लिए पहले 10 लाख रुपये की मांग की थी, जो बाद में 2.50 लाख रुपये में तय हुई। सुखविंदर कुमार ने आरोप लगाया कि यह हमला मई 2025 के एक मामले से जुड़ा है। उस मामले में उन्हें नशीले पदार्थों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनका दावा है कि उस दौरान सीआईए स्टाफ के कुछ अधिकारियों ने मामला खत्म करने के लिए पहले 10 लाख रुपये की मांग की थी, जो बाद में 2.50 लाख रुपये में तय हुई।

    पैसे देने के बाद सुखविंदर ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इनमें तत्कालीन सीआईए इंचार्ज भी शामिल थे। पीड़ित का आरोप है कि ये पुलिस अधिकारी तब से उस पर, उसके ससुर और वकील पर अदालत में उनके पक्ष में गवाही देने का दबाव बना रहे हैं। सुखविंदर के अनुसार, गवाही बदलने के लिए उन्हें पैसे का लालच भी दिया गया और मना करने पर जान से मारने की धमकियां मिलीं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इन आरोपों से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद हैं और घटना के बाद भी उन्हें लगातार धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं।

  • Punjab News: LPU के Law Gate पर पुलिस का एक्शन, SP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: LPU के Law Gate पर पुलिस का एक्शन, SP का आया बयान, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लॉ गेट पर एसपी माधवी शर्मा सहित भारी पुलिस फोर्स द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान मामले की जानकारी देते हुए एसपी माधवी शर्मा ने कहाकि उनकी टीम द्वारा लॉ गेट पर चैकिंग अभियान चलाया गया। एसपी का कहना है कि चंडीगढ़ में बीते दिन ग्रेनेड अटैक के बाद एसपी गौरव तूरा के दिशा निर्दशों पर लॉ गेट में यह चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

    इस दौरान एक अभियान मेहड़ू पर 50 पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत होटल, पीजी और घरों में रह रहे किरायेदारों को लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी ने कहाकि किरायेदारों को लेकर थाने में उनका पहचान पत्र जमा करवाना अनिवार्य है। इसी के तरह विदेशी स्टूडेंट्स को लेकर भी जांच की जा रही है। चैकिंग के दौरान एसपी ने कहाकि कई शिकायतें मिली है, ऐसे में शिकायतों के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इन इलाकों में चैकिंग अभियान इसी तरह से जारी रहेंगा।

  • Punjab News: नहीं थम रहा पत्रकार पर हमले का मामला, सुक्खा ने फिर किए खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: नहीं थम रहा पत्रकार पर हमले का मामला, सुक्खा ने फिर किए खुलासे, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के भगतपुरा इलाके में पत्रकार पर युवकों ने तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया था। घायल पत्रकार ने सुक्खा नामक व्यक्ति पर साथियों के साथ मिलकर हमला करने के आरोप लगाए थे। इस मामले को लेकर एक बार फिर से सुक्खा ने वीडियो जारी करके खुलासे किए है। एक बार फिर से सुक्खा ने पत्रकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुलासे किए है। सुक्खा ने वीडियो जारी करके कहा कि अगर उसने हमला किया है उसके पीछे कोई बड़ा कारण है। सुक्खा का आरोप है कि पत्रकार द्वारा उसे काफी परेशान किया जा रहा था।

    आरोप है कि वह खुद करप्ट है और वह एक मामले में जेल भी जा चुका है और उसे लूटपाट के झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रहा है। सुक्खा ने कहा कि लगाातार उसे और उसके परिवार को पत्रकार द्वारा परेशान किए जाने के बाद उसने डीजीपी को ई-मेल के जरिए शिकायत भी दी थी। वहीं अन्य पुलिस अधिकारियों को भी वह शिकायत दे चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। आरोप है कि पत्रकार लॉटरी स्टॉल पर हमला करवा चुका है। हमले को लेकर उसके पास चैट के सारे सबूत मौजूद है। सुक्खा ने पुलिस से अपील की है कि वह उसके परिवार को परेशान ना करें।

    इस मामले में परिवार का कोई कसूर नहीं है। वहीं सुक्खा ने कहाकि पत्रकार ने उसे धमकियां दिलवाई है और उसके कई अन्य कारनामें के सबूत उसके पास मौजूद है। उसने कहा कि सच्चाई लोगों के सामने आनी चाहिए और उसे भी उसका इंसाफ दिलवाया जाए। उसने 2 से 3 साल तक पत्रकार से निवेदन किया था और परिवार को परेशान ना करने की अपील की थी। आरोप है कि वह उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था। वह 2 से 3 केस उस पर दर्ज करवा चुका है। कुछ समय पहले लूटपाट के मामले में थाने के एसएचओ ने आरोपी को गिरफ्तार किया था, लेकिन उक्त पत्रकार ने आरोप लगाए है कि लूटपाट को अंजाम सुक्खा ने दिया था।

    सुक्खा का आरोप है कि उक्त पत्रकार ने उसका घर खराब कर दिया है। आरोप है कि पत्रकार द्वारा अब राजीनामा करवाने के लिए पैसों की मांग की जा रही है। इस मामले को लेकर सुक्खा ने पुलिस से कहा कि वह उसके खिलाफ बनती कार्रवाई करें। इस मामले में वह जल्द सबूत पुलिस को सौंपेगा और खुद को सरेंडर भी करेंगा। सुक्खा ने वीडियो में कहा कि जिस दिन पुलिस पत्रकार पर कार्रवाई करेंगी, उसी दिन वह खुद पुलिस को सरेंडर करेंगा। इस दौरान चैट के कुछ सबूत भी पेश किए गए।

  • Punjab News: Lord Mahavir Jain Model School की 12वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, देखें वीडियो

    Punjab News: Lord Mahavir Jain Model School की 12वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लापता हो गई। मिली जानकारीके अनुसार 17 वर्षीय छात्रा 12 वीं कक्षा में पढ़ती है और रहस्यमयी हालात में लापता हो गई है। स्टूडेंट की पहचान महक हुसैन निवासी प्रीतम नगर, फगवाड़ा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बच्ची लॉर्ड महावीर जैन मॉडल स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। लड़की की मां नूरजहां ने बताया कि उनकी बेटी स्कूल से घर लौट रही थी और रास्ते में लापता हो गई और अभी तक घर नहीं लौटी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बेटी की कई जगह पर तालाश की लेकिन अभी तक उसका कुछ नहीं पता चल पाया है।

    वहीं स्कूल प्रशासन से भी बेटी के लापता होने को लेकर बात की गई। जिसके बाद स्कूल मे लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। सीसीटीवी फुटेज में लड़की स्कूल से बाहर आती दिख रही है, लेकिन उसके बाद से कहीं नहीं दिखी है। पीड़िता की मां ने इस बारे में सिटी थाने की पुलिस को जानकारी दी है। दूसरी तरफ, इस लड़की के गायब होने की जानकारी मिलते ही सिटी पुलिस स्टेशन की एसएचओ अमनप्रीत कौर ने बताया कि लड़की के गायब होने के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और पुलिस लड़की की तुरंत तलाश कर रही है।

     

  • Punjab News: गुंड़ागर्दी का नंगा नाच, घर पर किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: गुंड़ागर्दी का नंगा नाच, घर पर किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में मोहल्ला भगतपुरा में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां हमलावारों द्वारा एक घर पर तेजधार हथियारों से हमला किया। बताया जा रहा है कि नौजवानों द्वारा तेजधार हथियारों के साथ ईंट-पत्थर भी मारे गए। मामले की जानकारी देते हुए रोहित ने बताया कि वह घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान 4 नौजवानों ने घर पर खंडे और किरपाणों से हमला किया। जिसके बाद उसने भागकर जान बचाई।

    रोहित ने कहाकि मोहल्ले के रंजन ने साथियों के साथ हमला किया है। पीड़ित का कहना हैकि घटना से पहले उसे एक्टिवा पर रोककर थप्पड़ मारे गए। जिसके बाद हमलावारों ने घर के गेट पर हमला किया। इस दौरान नौजवानों द्वारा सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वहीं महिला बेवी ने बताया कि 4 से 5 नौजवान घर के बाहर आए और दरवाजा खोलने को कहने लगे। जिसके बाद नौजवानों ने कहाकि बेटे ने उसके साथ विवाद किया है। महिला ने कहा कि उसने कहा बेटा घर पर नहीं है। जिसके बाद नौजवानों ने तेजधार हथियार और ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। बेटे ने घर में छिपकर जान बचाई है। पीड़ित परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला ने कहाकि परिवार की जान को खतरा है, ऐसे में नौजवान दोबारा घर पर आकर हमला कर सकते है। घर की छत पर ईंट-पत्थर मिले है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: बस और कार की टक्कर को लेकर हुआ हंगामा, लगा जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: बस और कार की टक्कर को लेकर हुआ हंगामा, लगा जाम, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में चौहान बस और कार की टक्कर को लेकर काफी हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि कार सवार गाड़ी को बैक कर रहा था और इस दौरान बस के साथ कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क के बीच दोनों वाहन खड़े होने से भारी जाम लग गया। जिसके बाद लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और दोनों के वाहन सड़क से हटाकर उनका पक्ष जानना शुरू किया।

    इस दौरान बस चालक द्वारा कार की चालक की गलती निकाली जा रही है, जबकि कार चालक द्वारा बस चालक की गलती निकाली जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए कार चालक कशमीर सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ हदियाबाद से नवांशहर जा रहे थे। इस दौरान वह गाड़ी को बैक कर रहे थे, तभी बस चालक ने उनकी कार में मार दी।

    हादसे में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण बस चालक से उनके द्वारा भरपाई किए जाने की बात कही जा रही है। घटना के दौरान कशमीर सिंह के साथ कार में बेटी और दामाद मौजूद है। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि हादसे को लेकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है। अगर दोनों पक्षों में समझौता नहीं होता तो दोनों पक्षों के वाहन थाने ले जाए जाएंगे और दोनों पक्षों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: LPG Cylinder ना मिलने से लोग परेशान, किया रोड जाम, पुलिस से हुई तीखी नोंक-झोक, देखें वीडियो

    Punjab News: LPG Cylinder ना मिलने से लोग परेशान, किया रोड जाम, पुलिस से हुई तीखी नोंक-झोक, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के होशियारपुर रोड पर स्थित एचपी गैस की एजेंसी के बाहर आज भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए आ रहे लोगों का आज सब्र का बांध टूट गया और लोगों द्वारा जमकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की गई। इस दौरान लोगों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दी। लोगों का आरोप है कि डेढ़ से 2 महीने पहले बुकिंग होने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं दिए जा रहे। उनका कहना है कि अक्सर एजेंसी द्वारा शटर बंद कर दिया जाता है, जिससे लोगों को बार-बार परेशान होना पड़ रहा है।

    गुस्साए लोगों ने गैस सिलेंडर सड़क पर फेंककर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे होशियारपुर रोड पर बड़ा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को कंट्रोल में करना शुरू किया। घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन देने के बाद सड़क से धरने को हटवाया गया। इस दौरान कुछ लोगों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी देखी गई। मामले के संबंध में इंस्पेक्टर दमनप्रीत सिंह से बातचीत की गई।

    उन्होंने बताया कि एजेंसी मालिकों से बात करके यह निर्देश दिए गए है कि एजेंसी के बाहर स्पष्ट रूप से लिखा जाए कि किस तारीख तक बुकिंग वाले लोगों को गैस उपलब्ध करवाई जाएगी। जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना ना करना पड़े। लोगों ने आरोप लगाए कि शहर की अन्य गैस एजेंसियों द्वारा घरों तक सप्लाई की जा रही है, जबकि यहां उन्हें सिर्फ इंतजार और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी देते हुए आरती नामक महिला ने कहा कि डेढ महीने से उसका सिलेंडर बुक करवाया गया, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा।

    इस दौरान फोन करते तो कर्मी फोन नहीं उठाते। महिला ने सिलेंडर देने की मांग की है। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि डेढ महीने से वह सिलेंडर लेने को लेकर परेशान हो रहे है। ऐसे में आज सिलेंडर की बुकिंग होने के बाद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा और एजेंसी को बंद कर दिया गया है। व्यक्ति ने कहा कि वह 15 साल से सिलेंडर इसी एजेंसी से ले रहे है। गलियों में घूमने वाले एजेंसी के कर्मियों से बात करते है तो उनका कहना है कि एजेंसी से सिलेंडर मिलेंगा, लेकिन जब यहां एजेंसी में आते है तो शटर बंद मिलता है और कर्मी अंदर बैठे होते है।

  • Punjab News: पत्रकार पर हुए हमले को लेकर आया नया मोड़, हमलावर ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: पत्रकार पर हुए हमले को लेकर आया नया मोड़, हमलावर ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के भगतपुरा इलाके में पत्रकार पर 2 दिन पहले युवकों ने तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया था। घायल पत्रकार ने सुक्खा नामक व्यक्ति पर साथियों के साथ मिलकर हमला करने के आरोप लगाए थे। पत्रकार ने कहा कि उसे लगातार धमकियां मिल रही थी। वहीं इस मामले को लेकर सुक्खा ने पोस्ट शेयर करके हमले की जिम्मेदारी भी ली है। इस मामले में उस समय नया मोड़ सामने आया, जब सुक्खा ने वीडियो शेयर करके हमले करने को लेकर खुलासा किया। सुक्खा ने कहा कि उसे लूटपाट के केसों में उलझाया जा रहा है।

    सुक्खा का आरोप है कि डकैती के मामले में व्यक्ति पकड़ा नहीं गया। जिसके बाद पासी थाने में गया और वहां पर थाना सदर के एसएचओ को उसका नाम लेकर कहने लगा कि सुक्खा ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि वहां पर पुलिस को कहा कि सुक्खा पर 7 से 8 केस चल रहे है। सुक्खा ने आरोप लगाए है कि पासी उसकी पत्नी पर गलत नजर रख रहा था तो वह कैसे बर्दाशत कर लेता।

    सुक्खा का कहना है कि उसने ना तो कोई लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है और ना ही कोर्ट में कोई सबूत पेश किए गए है। वीडियो जारी करके सुक्खा ने कहा कि मेरे परिवार को या दोस्तों को परेशान ना किया जाए। इस घटना में किसी ओर का कोई लेन-देन नहीं है। वहीं पोस्ट में सुक्खा ने कहा कि किसी पत्रकार पर अटैक करके उसके दिल को ठेस पहुंचाने का उसका कोई इरादा नहीं था। मेरे परिवारिक मैं अमर पासी कई बार आ रहा था और उसे कई बार समझाया गया। वह 2 बेटियों का पिता है, उसे शर्म चाहिए कि वह कौन से काम कर रहा है। पोस्ट में आगे कहा कि अमर पासी ने उसकी लाइफ खराब कर दी है।

  • Punjab News: युवकों ने पत्रकार पर किया हमला, सिर पर आई गंभीर चोटें, देखें वीडियो

    Punjab News: युवकों ने पत्रकार पर किया हमला, सिर पर आई गंभीर चोटें, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में पत्रकार पर हमला होने की खबर सामने आ रही है। जहां पत्रकार पर युवकों द्वारा जानलेवा हमला होने की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। मिली जानकारी के अनुसार फगवाड़ा के पत्रकार पर कुछ अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि 2 से 3 हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया है। इस हमले के दौरान पत्रकार के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पत्रकार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ सतनामपुरा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं व्यक्ति ने बताया कि पत्रकार को पिछले कुछ दिनों से धमकियां मिल रही थी। इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत भी दी जा चुकी है। व्यक्ति ने बताया कि सुक्खा नामक व्यक्ति चाचौकी के पास रहता है। उसके खिलाफ पहले से 13 से 14 मामले दर्ज है। इस दौरान व्यक्ति ने सुबह भी गोलियां मारने की धमकी दी थी।

    आरोपी स्कूटरी में सवार होकर आए भगतपुरा इलाके में पत्रकार पर हमला कर दिया। व्यक्ति ने कहा कि जब पत्रकार पर आरोपियों ने हमला किया तो उसने बचाव किया। इस दौरान आरोपियों ने उस पर ईंट से हमला कर दिया और पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। वहीं पुलिस ने बताया कि सुक्खा नामक व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर भगतपुरा इलाके में पत्रकार पर हमला किया है। पुलिस ने बताया कि परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहां, एक निजी बस आनंदपुर साहिब से फगवाड़ा की ओर आ रही थी। इसी दौरान बस ड्राइवर ने बस को ‘नो एंट्री’ वाले इलाके में घुसा दिया और बगल से आ रही एक मोटरसाइकिल को बस के नीचे कुचल दिया। मौके पर देखा गया कि मोटरसाइकिल का फ्रेम टूटकर अलग हो गया था, लेकिन किसी की जान नहीं गई।

    मोटरसाइकिल चालक ने बताया कि मैं एक तरफ से आ रहा था,  तभी तेज़ी से आती बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हमने मोटरसाइकिल से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई है। सूचना पाकर फगवाड़ा पुलिस की PCR टीम मौके पर पहुंची और बस को एक तरफ हटवा दिया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान  बस ड्राइवर ने अपनी गलती मान ली। उसने कहा,  मैंने बस को ‘नो एंट्री’ वाले इलाके में इसलिए घुसा दिया, क्योंकि आज छुट्टी होने के कारण बाज़ारों में ज़्यादा भीड़ नहीं थी। जिसके कारण ये हादसा हो गया है।