Punjab News: नहीं थम रहा पत्रकार पर हमले का मामला, सुक्खा ने फिर किए खुलासे, देखें वीडियो

Written by

in

फगवाड़ाः शहर के भगतपुरा इलाके में पत्रकार पर युवकों ने तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया था। घायल पत्रकार ने सुक्खा नामक व्यक्ति पर साथियों के साथ मिलकर हमला करने के आरोप लगाए थे। इस मामले को लेकर एक बार फिर से सुक्खा ने वीडियो जारी करके खुलासे किए है। एक बार फिर से सुक्खा ने पत्रकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुलासे किए है। सुक्खा ने वीडियो जारी करके कहा कि अगर उसने हमला किया है उसके पीछे कोई बड़ा कारण है। सुक्खा का आरोप है कि पत्रकार द्वारा उसे काफी परेशान किया जा रहा था।

आरोप है कि वह खुद करप्ट है और वह एक मामले में जेल भी जा चुका है और उसे लूटपाट के झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रहा है। सुक्खा ने कहा कि लगाातार उसे और उसके परिवार को पत्रकार द्वारा परेशान किए जाने के बाद उसने डीजीपी को ई-मेल के जरिए शिकायत भी दी थी। वहीं अन्य पुलिस अधिकारियों को भी वह शिकायत दे चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। आरोप है कि पत्रकार लॉटरी स्टॉल पर हमला करवा चुका है। हमले को लेकर उसके पास चैट के सारे सबूत मौजूद है। सुक्खा ने पुलिस से अपील की है कि वह उसके परिवार को परेशान ना करें।

इस मामले में परिवार का कोई कसूर नहीं है। वहीं सुक्खा ने कहाकि पत्रकार ने उसे धमकियां दिलवाई है और उसके कई अन्य कारनामें के सबूत उसके पास मौजूद है। उसने कहा कि सच्चाई लोगों के सामने आनी चाहिए और उसे भी उसका इंसाफ दिलवाया जाए। उसने 2 से 3 साल तक पत्रकार से निवेदन किया था और परिवार को परेशान ना करने की अपील की थी। आरोप है कि वह उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था। वह 2 से 3 केस उस पर दर्ज करवा चुका है। कुछ समय पहले लूटपाट के मामले में थाने के एसएचओ ने आरोपी को गिरफ्तार किया था, लेकिन उक्त पत्रकार ने आरोप लगाए है कि लूटपाट को अंजाम सुक्खा ने दिया था।

सुक्खा का आरोप है कि उक्त पत्रकार ने उसका घर खराब कर दिया है। आरोप है कि पत्रकार द्वारा अब राजीनामा करवाने के लिए पैसों की मांग की जा रही है। इस मामले को लेकर सुक्खा ने पुलिस से कहा कि वह उसके खिलाफ बनती कार्रवाई करें। इस मामले में वह जल्द सबूत पुलिस को सौंपेगा और खुद को सरेंडर भी करेंगा। सुक्खा ने वीडियो में कहा कि जिस दिन पुलिस पत्रकार पर कार्रवाई करेंगी, उसी दिन वह खुद पुलिस को सरेंडर करेंगा। इस दौरान चैट के कुछ सबूत भी पेश किए गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *