Category: Punjab>Phagwara

  • Punjab News: बस स्टैंड के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: बस स्टैंड के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः बस स्टैंड के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 मिनट पहले उन्हें सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के बाहर व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

    पुलिस के अनुसार मृतक बैंच पर बैठा हुआ था और उसके नाक से खून बह रहा था। पुलिस अधिकारी ने आशंका जताते हुए कहा कि हो सकता है कि अटैक आने से व्यक्ति की मौत हुई हो। मृतक की तालाशी के दौरान सिविल अस्पताल की एक डॉक्टरी पर्ची बरामद हुई है, जिसमें राज लिखा हुआ है।

    वहीं पर्ची पर 2 नंबर लिखे हुए थे, लेकिन दोनों नबंरों पर पुलिस द्वारा संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। ऐसे में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने कहा कि ऑटो चालक ने बताया कि उसने आधा घंटा पहले ही व्यक्ति को यहां देखा था। जिसके बाद वह सवारी छोड़कर वापिस आया तो देखा व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान के लिए शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया गया है।

     

  • Punjab News: खेतों में पानी मोड़ने को लेकर विवाद, चले लाठी-डंडे, युवक का सिर फोड़ा, देखें वीडियो

    Punjab News: खेतों में पानी मोड़ने को लेकर विवाद, चले लाठी-डंडे, युवक का सिर फोड़ा, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के गांव रानीपुर राजपुता में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और उसके सिर पर काफी चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते घायल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी गांव रानीपुर राजपुता में खेती की जमीन है और वहां उनके चाचे के साथ सांझी आड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि उस आड़ को उनके चाचे के लड़कों द्वारा अपने हिस्सा में मिलाया जा रहा है जिसका वह कई बार विरोध कर चुके हैं और पिछले दिनों मामला कोर्ट में भी गया था जिसके बाद कोर्ट ने भी कानूनी तौर पर सभी को काम करने के आदेश दिए थे और किसी की जमीन पर काम न करने की हिदायत दी थी, लेकिन बीते दिन उनके चाचे के लड़कों ने उनकी आड़ को काटा हुआ था। जब वह खेतों में गया तो आरोपियों ने उसको अकेला देखकर घेर लिया और बाद में उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। इस दौरान चरण सिंह ने उसके सिर पर कही से हमला किया जिससे उसका सिर फट गया। बाद में राजिंदर कुमार, प्रेम राम, दलजीत, प्रिंस, हरमेश लाल, चरण सिंह, चंदू राम ने भी बुरी तरह पीटा। उसने भागकर अपनी जान बचाई। घरवालों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया।

    वहीं दूसरे पक्ष के राजिंदर कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष ने उनके खेतों की ओर पानी मोड़ा हुआ था। जब उन्होंने मना किया तो वह धमकी देने लगा कि पहले उसका क्या कर लिया जो अब कर लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके उपर डंडे मारने को लेकर लगाए आरोप गलत हैं। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

     

     

  • Punjab News: चोरी की बाइक सहित चोर काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरी की बाइक सहित चोर काबू, देखें वीडियो

    फगवाडा़। जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोर आए दिन अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसी बीच शहर के फ्लाईओवर के पास से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है।

    रोटी खाने गया ड्राइवर, बाहर आया तो बाइक गायब
    जानकारी के अनुसार एक ड्राइवर फ्लाईओवर के पास रोटी खाने के लिए रुका था। उसने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बाहर खड़ी की और खाने चला गया। जब वह कुछ देर बाद बाहर आया तो उसकी बाइक मौके से गायब थी।

    इसके बाद उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाई गई और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।

    कुछ घंटों में लोगों ने चोर को पकड़ लिया
    घटना की जानकारी मिलने के बाद ड्राइवर के जानने वालों ने खुद चोर की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही घंटों बाद लोगों ने बाइक सहित आरोपी को पकड़ लिया।

    घूमने के लिए की थी चोरी
    पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम करण बताया,  जो फ्लाईओवर के पास का रहने वाला है। उसने बताया कि वह आनंदपुर साहिब घूमने जाना चाहता था,  इसलिए उसने बाइक चोरी की। आरोपी पहले कार वॉशिंग का काम करता था।

    आरोपी को पकड़ने के बाद ड्राइवर ने तुरंत संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ ले गई। मामले की आगे जांच की जा रही है।

     

     

     

  • Punjab News: थाने में Grenade Attack मामले में SP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने में Grenade Attack मामले में SP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार: शहर के थाने में ग्रेनेड अटैक की अफवाह सुबह से चल रही थी। वहीं इस मामले को लेकर एसपी माधवी शर्मा ने खुलासा किया है। एसपी ने बताया कि किसी भी थाने में कोई ग्रेनेड अटैक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि शरारती अनंसरों द्वारा अफवाह फैलाई गई थी, जिसकी खबर काफी वायरल हो रही थी।

    एसपी ने कहा कि सभी पुलिस स्टेशन और चौंकी की गहनता से जांच की गई है। उन्होंने कहा कि सभी इमारत और पुलिस कर्मी सुरक्षित है। एसपी ने कहा कि कहीं पर भी ऐसी घटना नहीं हुई है। पुलिस द्वारा अफवाह उड़ाने को लेकर गहनता से जांच की जा रही है। एसपी ने आम जनता से अफवाह से बचने की अपील की है और कहा कि आम जनता की सुरक्षा का ध्यान रखने में पुलिस वचनबद्ध है।

     

  • Punjab News: मंदबुद्धि नाबालिग को ले गया एक्टिवा सवार, दुष्कर्म के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: मंदबुद्धि नाबालिग को ले गया एक्टिवा सवार, दुष्कर्म के लगे आरोप, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः न्यू कॉलोनी गोबिंदपुरा में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां परिवार की मंदबुद्धि नाबालिग लड़की को एक्टिवा सवार व्यक्ति धोखे से ले गया। जिसके बाद लड़की खेड़ा फाटक पर बेहोशी की हालत में घायल अवस्था में मिली। परिवार का आरोप है कि घटना के दौरान बच्ची के कपड़े खून से लथपथ थे। परिवार ने घटना की शिकायत थाना सतनामपुरा की पुलिस को दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए ललिता ने कहा कि वह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में साफ-सफाई का काम करती है और उसके 4 बच्चे है।

    महिला ने कहा कि उसकी 2 लड़कियां और 2 लड़के हैं। वहीं महिला की छोटी लड़की मंदबुद्धि है जो कि बोल नहीं सकती। पीड़िता ने कहा कि बीते दिन वह रोजाना की तरह अपने काम पर चली गई थी। इस दौरान उसे दोपहर 3 बजे लड़के ने फोन पर बताया कि बहन दोपहर 12 बजे घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति एक्टिवा नंबर PB 09 AE 5770 पर सवार होकर आया और उसे धोखे से बिठाकर ले गया। जिसके बाद परिवार ने बच्ची की काफी तलाश की। इस दौरान बच्ची खेड़ा फाटक पर बेहोशी की हालत मिली।

    घटना के दौरान बच्ची के कपड़े खून से लथपथ थे। पीड़िता ने आरोप लगाए है कि व्यक्ति उमेश पुत्र मोहन लाल निवासी भवनशाकपुर थाना बदोखर, जिला राय बरेली का रहने वाला है। इस मामले को लेकर परिवार सहित अन्य लोगों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी और इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। दूसरी ओर पुलिस ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है। पुलिस ने कहा कि परिवार के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Goraya-Phagwara Highway पर ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    Goraya-Phagwara Highway पर ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः गोराया-फगवाड़ा हाईवे पर ट्रक और एक्टिवा में देर रात भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। लोगों की मदद से घायल एक्टिवा सवार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हेमंत कुमार निवासी फिल्लौर के रूप में हुई है। हादसे में एक्टिवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रही एक्टिवा की टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। वहीं सुखदेव सिंह ने बताया कि वह जालंधर से आ रहा था। इस दौरान हाईवे पर जाम लगा हुआ था, जिसके बाद उसने देखा कि ट्रक में एक्टिवा की टक्कर हो गई। इस घटना में एक्टिवा सवार हेमंत कुमार की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि जालंधर-लुधियाना हाईवे पर एक्टिवा सवार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। संपूर्णा फैक्टरी के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
  • Punjab News: Kitty Bread की गाड़ी में भारी मात्रा में गौ बरामद, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: Kitty Bread की गाड़ी में भारी मात्रा में गौ बरामद, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पंजाब में गौ तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला फगवाड़ा के हनुमान गढ़ी मंदिर के पास बने पुल पर गौं तस्करी को लेकर सामने आया है, जहां हिंदू संगठन की ओर से एक गाड़ी देर रात पकड़ी गई। इस दौरान घटना स्थल पर भारी हंगामा देखने को मिला। हैरानी की बात यह है कि किट्टी ब्रेड की गाड़ी में गौ बरामद की गई। हिंदू सगंठन के नेताओं का कहना हैकि जब उनके कार्यकर्ताओं द्वारा गाड़ी का पीछा करने की कोशिश की तो गाड़ी चालक ने गाड़ी भगा ली और डिवाइड से टकराने के बाद गाड़ी डिवाइडर में फंस गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा 2 व्यक्तियों को काबू किया गया। इसी के साथ एक छोटा हाथी से भी गौं तस्करी के मामले में काबू किया गया। थाना सिटी की पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले को लेकर चुप्पी साधी गई और बयान देने से मना कर दिया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बजरंग दल के हर्ष भल्ला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लुधियाना से फगवाड़ा की ओर से किट्टी ब्रेड की गाड़ी में गौ से भरा ट्रक आ रहा है।

    जिसके बाद उनकी टीम ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो गाड़ी चालक ने कार्यकर्ताओं पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और गाड़ी भगा ली। जिसके बाद गाड़ी डिवाइड पर चढ़ गई और वहीं ट्रक रूक गया। घटना के बाद 25 फीट पुल से छलांग लगाकर चालक फरार हो गया। वहीं दूसरी गाड़ी को कार्यकर्ताओं द्वारा काबू किया गया और 2 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। व्यक्ति ने कहा कि वह पहले भी कई गाड़ियों को काबू कर चुके है।

    व्यक्ति ने कहाकि कुछ समय पहले रामांमडी से पठानकोट रोड पर गलत दिशा से गौं से भरा ट्रक लेकर चालक फरार हो गए थे। वहीं देर रात ट्रक चालक के आगे बाइक सवार उन्हें लेकर जा रहा था। घटना के बाद बाइक सवार भी मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है। शिवसेना कार्यकर्ता ने कहा कि लुधियाना के शोले गांव से गाड़ियां लोड होकर आई थी और गुरदासपुर लेकर जा रहे थे। कार्यकर्ता ने कहा कि चालक नशे में धुत्त है और अभी सही से कुछ बताने की हालत में नहीं है।

     

     

     

  • Punjab News: फिर गैंगस्टरों से मिली दोआबा इंचार्ज के दलजीत राजू को जान से मारने की धमकी

    Punjab News: फिर गैंगस्टरों से मिली दोआबा इंचार्ज के दलजीत राजू को जान से मारने की धमकी

    फगवाड़ाः दरवेश पिंड के रहने वाले आप पार्टी BC विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू को फिर गैंगस्टरों की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। गैंगस्टरों की ओर से लगातार थ्रेट कॉल और मैसेज उन्हें आ रहे है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने +44 (यूके) कोड वाले नंबर से कई मिस्ड कॉल कीं। इसके बाद व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक और डराने वाले संदेश भेजे गए। हालांकि इस मामले को लेकर दोआबा इंचार्ज के घर एसपी सहित कई अधिकारी पहुंचे और उनसे घटना संबंधी पूछताछ की गई।

    धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि कफन तैयार है अब तेरे घर में से किसी का भी, अब तू फोन ही इग्नोर कर, जल्दी गिफ्ट कार्ड भेजूंगा। अगले मैसेज में कहा कि अब सब काम छोड़ कर तेरे पीछे हूं। तेरे घर में किसी का भी नुकसान हो सकता है, अब तू तैयार हो जा, जल्दी ही नुकसान करूंगा, तेरे परिवार के सभी सदस्यों का पता है। अब इंतजार नहीं करूंगा नुकसान ही करूंगा। स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि पहले लगातार “Missed voice call” की गईं और फिर मैसेज में लिखा गया – “अब तेरे घर में से किसी का भी नुकसान हो सकता है… जितना मेरा नुकसान हुआ है, उतना तेरा करूंगा… तेरी सारी जिंदगी में पूरा नहीं होगा।” मैसेज की भाषा से साफ है कि धमकी देने वाला व्यक्ति लगातार दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था।

    बता दें कि 2 माह पहले दलजीत राजू को जान से मारने की धमकी मिली थी। उस दौरान धमकी में लिखा पुलिस भी तुमे बचा नहीं सकती। उस दौरान राजू के अनुसार यह धमकी उन्हें कल उनके वॉट्सऐप नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने भेजी गई थी। जिसने खुद को काला राणा बताया। मैसेज में कहा गया कि राजू को कोई नहीं बचा सकता। इस धमकी के बाद से राजू, उनकी पत्नी और बेटी लगातार दहशत में जी रहे।

    दलजीत राजू ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी उन्हें लगातार फिरौती के लिए कॉल और मैसेज मिलते रहे हैं। जिनके मोबाइल नंबर कथित तौर पर कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से संचालित बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जांच में प्रगति के दावों के बावजूद इस तरह की धमकियां मिलना परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

     

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में अवैध कब्जों को लेकर नगर निगम का एक्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में अवैध कब्जों को लेकर नगर निगम का एक्शन, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः सीआरपीएफ कालोनी में नगर निगम ने अवैध कब्जे को लेकर कार्रवाई की। इस दौरान नगर निगम ने अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति को चेतावनी देकर कब्जे को हटवाया गया। मामले की जानकारी देते व्यक्ति ने कहा कि उसका कूड़े का काम है और कूड़े से निकलने वाले कबाड़ को छांटकर वह घर के बाहर रख देता है। जिसके बाद वह 3 माह तक इकट्ठा होने वाले कबाड़ को बेच देता है।

    व्यक्ति ने कहा कि बलबीर ठाकुर ने उसके खिलाफ नगर निगम को शिकायत दी थी। वह सामान उठाकर गाड़ी में रखवाने लगा तो नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान नगर निगम टीम ने उन्हें गली में सामान ना रखने की हिदायत दी है। व्यक्ति ने कहा कि सामान को गली से उठा लिया गया है और गाड़ी में लोड करवाकर भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम के अधिकारी ने कहा कि उन्हें सीआरपीएफ कालोनी में गारबेज के बोरे रखकर अवैध कब्जे किए जाने को लेकर शिकायत मिली थी।

    इस दौरान वह पीसीआर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और देखा कि सामान गली के बाहर पड़ा हुआ था। अधिकारी ने कहा कि गली में व्यक्ति द्वारा किए गए कब्जे को हटवाकर रास्ते को खाली करवा दिया गया। इसी के साथ मिली शिकायत का निपटारा किया गया। वहीं दूसरी ओर गली में अवैध कब्जा करने वाले रेहड़ी चालकों को भी अधिकारी द्वारा कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई। अधिकारी ने रेहड़ी चालकों से कहा कि अगर वह कब्जा नहीं हटाते तो उनके खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Jalandhar-Phagwara National Highway पर 3 गाड़ियों में टक्कर, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar-Phagwara National Highway पर 3 गाड़ियों में टक्कर, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव चेहेरू में रेलवे ओवरब्रिज पर 3 गाड़ियों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और आने-जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    जानकारी देते एएसआई बिंदरपाल सिंह ने बताया कि फगवाड़ा की तरफ से आ रही एक वेन्यू गाड़ी जिसे जसवंत सिंह चला रहा था उसने रेलवे पुल पर अचानक ब्रेक लगा दी। उसके पीछे आ रही इनोवा ने भी तुरंत ब्रेक लगा दी, इससे इनोवा के पीछे चल रही टाटा 407 गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और उसने इनोवा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

    हादसे की जानकारी मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स मौके पर पहुंची। उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए डैमेज गाड़ियों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक को ठीक करवाया। गणिमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस टीम ने जाम को खुलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और हाईवे पर ड्राइवरों से सावधानी से गाड़ी चलाने की अपील की है।