Category: Punjab>Phagwara

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में सरेआम पिस्टल और हथियार के बल पर महिलाओं से लूट, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में सरेआम पिस्टल और हथियार के बल पर महिलाओं से लूट, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर न्यू गुरु हरकृष्ण नगर गली नंबर-3 में पिस्टल और हथियार के बल पर लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार 3 बदमाश पिस्टल और हथियारों के बल पर एक महिला से सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि बाइक पर सवार 3 नौजवान पहले एक्टिवा सवार दोनों महिलाओं को ओवरटेक करते हुए आगे निकले और कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने महिलाओं की एक्टिवा के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। इस दौरान दोनों महिलाएं कुछ कर पाती, तभी नौजवान बाइक से उतरे और सरेआम महिला से स्नेचिंग करके फरार हो गए।

    घटना के बाद लोग एकत्रित हो गए, लेकिन तब तक स्नेचर फरार हो चुके थे। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता साक्षी सलारिया ने बताया कि वह माता के साथ बाजार से खरीदारी कर एक्टिवा पर घर लौट रही थीं। जैसे ही वे अपनी गली में पहुंचीं पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवक आए और उनकी एक्टिवा के आगे मोटरसाइकिल लगाकर उन्हें रोक लिया। साक्षी के अनुसार मोटरसाइकिल से दो युवक नीचे उतरे। एक बदमाश ने उन पर पिस्तौल तान दी जबकि दूसरे ने तेजधार हथियार (दात) दिखाकर उन्हें डराया धमकाया।

    इसके बाद आरोपियों ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन और उसमें लगा सोने का लॉकेट जबरन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि लूटे गए सोने के आभूषणों की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए है। घटना के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और शहर में बढ़ रही लूट व चोरी की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की है।

  • Punjab News: दुकानदार से बल्ब मांगने के बहाने नगदी और पत्नी की अंगूठी लेकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकानदार से बल्ब मांगने के बहाने नगदी और पत्नी की अंगूठी लेकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला हदियाबाद स्थित गंडवा रोड में बदमाशों ने एक दुकानदार और उसकी पत्नी को निशाना बनाकर नकदी और सोने की अंगूठी लूट ली। पीड़ित दुकानदार राजिंद्र कपूर ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और बिजली के बल्ब मांगे।

    कुछ ही देर बाद एक कार में सवार तीन अन्य व्यक्ति भी वहां आ गए और उन्होंने बिजली का सामान दिखाने के लिए कहा। राजिंद्र कपूर के अनुसार मोटरसाइकिल और कार में आए सभी लोग आपस में बातचीत करने लगे। जब उन्होंने देखा कि दुकान के आसपास कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं है तो उन्होंने अचानक दुकानदार को धमकाते हुए कहा कि जितने भी पैसे हैं उन्हें तुरंत उनके हवाले कर दो। डर के कारण राजिंद्र कपूर ने अपने पास रखे करीब 2,000 रुपए उन्हें दे दिए। इसके बाद बदमाशों की नजर दुकानदार की पत्नी रजनी कपूर के हाथ में पहनी सोने की अंगूठी पर पड़ी।

    आरोपियों ने धमकाकर उनसे अंगूठी भी उतरवा ली और नकदी व जेवर लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान आरोपी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने शहर में लगातार बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

  • Punjab News: Satluj फिल्म को लेकर सिख जत्थेबंदियों का प्रदर्शन

    Punjab News: Satluj फिल्म को लेकर सिख जत्थेबंदियों का प्रदर्शन

    फगवाड़ाः फिल्म ‘सतलुज’ के समर्थन में लगातार सिखों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, विभिन्न सिख जत्थेबंदियों द्वारा ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म ‘सतलुज’ हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि फिल्म को जल्द से जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाए। जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि फिल्म में सिखों पर हुए अत्याचारों और घटनाओं को दर्शाया गया है, जिन्हें लोगों तक पहुंचना चाहिए।

    उनका आरोप है कि फिल्म को प्रसारण से रोककर सच्चाई को दबाने का प्रयास किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और संबंधित ओटीटी प्लेटफॉर्म से मांग की कि फिल्म पर लगी रोक तुरंत हटाई जाए, ताकि आम लोग इसे देख सकें और इतिहास से जुड़े तथ्यों को जान सकें। संगठन ने आरोप लगाया कि 1947 के बंटवारे से लेकर वर्तमान तक की सरकारों ने पंजाबी समुदाय और देश पर कथित रूप से जुल्म किए हैं।

    उनका कहना था कि पुलिस प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने लाखों बेगुनाह नौजवानों, माताओं, बहनों और बुजुर्गों की हत्या की। संगठनों ने कहा कि जब भी किसी ने सच सामने लाने की कोशिश की, उसे या तो गायब कर दिया गया या झूठे आरोपों में जेल भेज दिया गया। उन्होंने दावा किया कि ‘सतलुज’ फिल्म को 4 साल तक रिलीज नहीं होने दिया गया, क्योंकि यह पंजाबी सिखों पर हुए अत्याचारों को दुनिया के सामने लाती है और पिछली सरकारों के चेहरे बेनकाब करती है।

     

  • पुणे के केतन अग्रवाल मामले में राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने निष्पक्ष जांच और समान न्याय की उठाई मांग

    पुणे के केतन अग्रवाल मामले में राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने निष्पक्ष जांच और समान न्याय की उठाई मांग

    फगवाड़ा: राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मामले की निष्पक्ष, गहन और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि प्रत्येक पीड़ित को, चाहे वह किसी भी लिंग का हो, न्याय और संस्थागत सहयोग समान रूप से मिलना चाहिए। घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए डॉ. मित्तल ने कहा कि हर पीड़ित को अपनी बात रखने का अधिकार है और उसके मामले की जांच बिना किसी पूर्वाग्रह के होनी चाहिए। न्याय की प्रक्रिया केवल तथ्यों और कानून के आधार पर आगे बढ़नी चाहिए। इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. मित्तल ने कहा, “पुणे का केतन अग्रवाल मामला बेहद दुखद और चिंताजनक है। केतन और उनके परिवार को निष्पक्ष, गहन और पारदर्शी जांच के साथ न्याय मिलना चाहिए।”

    पुरुषों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर अपने लंबे समय से चले आ रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए डॉ. मित्तल ने कहा कि उन्होंने संसद में ‘नेशनल कमीशन फॉर मेन बिल’ प्रस्तुत किया था। इस विधेयक का उद्देश्य पुरुषों के लिए ऐसी संस्थागत व्यवस्था स्थापित करना है, जहाँ उत्पीड़न, हिंसा, मानसिक प्रताड़ना या अन्य प्रकार के अन्याय का सामना करने वाले पुरुषों को सहायता, कानूनी संरक्षण और अपनी बात रखने का मंच मिल सके।

    डॉ. मित्तल ने कहा, “मैंने संसद में नेशनल कमीशन फॉर मेन बिल प्रस्तुत किया है। हर पीड़ित को न्याय, सहयोग और कानून के तहत समान संरक्षण मिलना चाहिए। केतन का मामला हमें याद दिलाता है कि पुरुष भी पीड़ित हो सकते हैं। उन्हें भी संस्थागत सहायता, कानूनी सुरक्षा और अपनी आवाज़ रखने का अधिकार मिलना चाहिए। न्याय सभी के लिए समान होना चाहिए, चाहे उनका लिंग कोई भी हो।”

    उन्होंने यह भी कहा कि मानसिक स्वास्थ्य और पीड़ितों को सहयोग देने से जुड़ी चर्चाओं में सभी वर्गों को समान रूप से शामिल किया जाना चाहिए। भावनात्मक तनाव, हिंसा और उत्पीड़न किसी भी व्यक्ति के साथ हो सकता है। इसलिए सभी के लिए सुलभ संस्थागत सहायता और निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित करना न्याय व्यवस्था में लोगों के विश्वास को मजबूत करता है तथा संविधान में निहित समानता के सिद्धांत को सशक्त बनाता है। डॉ. मित्तल ने आग्रह किया कि इस मामले की जांच पूरी स्वतंत्रता और निष्पक्षता के साथ होने दी जाए ताकि सत्य सामने आए और कानून के अनुसार न्याय सुनिश्चित हो सके।

     

     

  • Punjab News: Narwal Express Bus चालक और कंडक्टर का सवारियों से हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: Narwal Express Bus चालक और कंडक्टर का सवारियों से हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    आरोप- 3 से 4 बार हादसे का शिकार होने से बची सवारियां

    फगवाड़ाः बंगा से फगवाड़ा आ रही नरवाल एक्सप्रेस बस में भारी हंगामा देखने को मिला। जहां सवारियों और बस चालक व कंडक्टर के साथ जमकर विवाद हुआ। सवारियों ने बस चालक और कंडक्टर पर तेज रफ्तार और गलत बस चलाने के आरोप लगाए है। सवारियों का कहना है कि बस चालक और कंडक्टर ने नशा किया हुआ था। इस दौरान सवारियों ने बस चालक और कंडक्टर को बस रोकने के लिए अपील की, लेकिन बस चालक और कंडक्टर ने बस नहीं रोकी। बस चालकों का कहना है कि उन्होंने छलांग लगाकर सड़क के आगे आकर बस को रुकवाया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना को लेकर सवारियों द्वारा वीडियो भी बनाया गया। सवारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार बस को रोकने के लिए कहा, लेकिन बस चालक बस को रोकने की बजाए गाड़ी भगाने लगा। इस दौरान बस चालक के साथ नशे को लेकर पूछताछ के बारे में पूछा गया तो वह सवारी का फोन छीनने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि सवारियों में चालक के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है। हालांकि वीडियो में बस चालक द्वारा कहा जा रहा हैकि उसका पठानकोट का समय मिस हो गया है। इस दौरान अन्य वीडियो में सवारी द्वारा कहा गया कि बस पलटने से बड़ी मुश्किल से बची। इस दौरान सवारियां सड़क के आगे खड़ी हो गई और वह बस को रोकने की अपील करती रही। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस चालक द्वारा बस ना रोकने पर सवारियों ने बस पर मारने के लिए पत्थर उठा लिए। इस दौरान सड़क पर जमकर हंगामा देखने को मिला। जिसके बाद बस चालक ने बस रोक ली। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बस में सवार प्रिया ने बताया कि वह होशियारपुर से आई है और बंगा के राजा साहिब गुरुद्वारा पर माथा टेकने के लिए जा रही थी। इस दौरान वापसी के दौरान बस चालक और कंडक्टर ने काफी नशा किया हुआ था। रास्ते में 4 बार बस हादसे का शिकार होने से बची। इस दौरान सवारियों ने बस चालक को बस रोकने के लिए कहा, लेकिन ड्राइवर द्वारा बस नहीं रोकी गई। जिसके बाद बस में सवार नौजवानों द्वारा बस से छलांगे लगाई गई और बस के आगे आकर उन्होंने बस को रुकवाया। इस दौरान ड्राइवर ने सवारी के साथ हाथापाई करने की कोशिश की गई।
  • Punjab News: अमरनाथ यात्रा पर अर्बन स्टेट के व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: अमरनाथ यात्रा पर अर्बन स्टेट के व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः अर्बन एस्टेट के निवासी की अमरनाथ यात्रा के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज बत्रा के रूप में हुई है। घटना को लेकर परिवार में शोक की लहर छा गई। मामले की जानकारी देते हुए भांजे आशीष अरोड़ा ने बताया कि उसके मामा मनोज बत्रा अमरनाथ यात्रा पर गए थे। इस दौरान बालटाल के पास उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। इस दौरान मनोज ने फोन कर परिवार को जानकारी दी कि उनके फेफड़ों में पानी भर गया है।

    <iframe src=”https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Freel%2F4517585775154449%2F&show_text=false&width=560&t=0″ width=”560″ height=”314″ style=”border:none;overflow:hidden” scrolling=”no” frameborder=”0″ allowfullscreen=”true” allow=”autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share” allowFullScreen=”true”></iframe>

    ऐसे में आर्मी के जवानों द्वारा उन्हें उपचार के लिए श्रीनगर में स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया जा रहा है और उन्होंने परिवार को जल्द अस्पताल में पहुंचने की अपील की। इसके बाद उन्हें किसी अन्य व्यक्ति का फोन आया और उसने जल्द से जल्द श्रीनगर पहुंचने की अपील की। घटना रविवार 5 जुलाई की है। जिसके बाद परिवार तुरंत बालटाल के लिए रवाना हो गया। इस दौरान परिवार अगले दिन सोमवार को सोलय में स्थित अस्पताल में पहुंचे, जहां मामा आराम कर रहे थे। परिवार द्वारा डॉक्टरों से बात की गई तो डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत गंभीर है और उनके फेफड़ो में पानी भर गया है।

    घटना के दौरान शिव संघ का कोई भी व्यक्ति अस्पताल में मौजूद नहीं था और मामा अकेले अस्पताल में मौजूद थे। परिवार ने अन्य व्यक्ति को मामा के पास भेजा, लेकिन उसकी पत्नी गर्भवती होने के कारण वह भी अस्पताल से चला गया। इस दौरान मामा की हालत में सुधार होने लगा था, लेकिन अचानक मामा की सेहत खराब होने लगी और उन्हें दस्त की परेशानी हो गई। जिसके बाद उनका ऑक्सीजन लैवल कम होने लगा। इस दौरान मामा को कार्डियक अरेस्ट आ गया।

    डॉक्टरों द्वारा सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन ऑक्सीजन लैवल कम होने के कारण उन्हें वेटिंलेटर पर रखा गया। जिसके बाद दोबारा से 2 से 3 बार कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी तबीयत बिगड़ने से मामा की मौत हो गई। वहीं शिव संघ के लोगों से बात की गई तो उनका कहना है कि मनोज अरोड़ा की तबीयत श्रीनगर में खराब हो रही थी, लेकिन उन्हें किसी को तबीयत खराब होने का एहसास नहीं होने दिया। ऐसे में यात्रा शुरू होने से पहले तबीयत खराब होने के बाद उनका निधन हो गया।

     

  • Punjab News: दिन दहाड़े लुटेरों ने छीनी महिला की बालियां, पीड़िता ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन दहाड़े लुटेरों ने छीनी महिला की बालियां, पीड़िता ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में स्नेचर आए दिन घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे है। रोजाना चोरी की वारदातों की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला मोहल्ला पलाई गेट में से स्नेचिंग का सामने आया है। जहां दिन दहाड़े मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरे बुजुर्ग महिला के कानों की बालियां झपट कर फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैं कि किस तरह मोटरसाइकिल सवार लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद कितनी तेजी से फरार हो गए।

    इस संबंध में बात करते हुए पीड़ित बुजुर्ग माता विद्या ने बताया कि वह घर के बाहर गेट के पास खड़ी थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 नौजवान आए, और कहने लगे कि माता जी हम वहां से आए है। जैसे ही वह जगह का पूछने लगी तो एक स्नेचर ने उसके कानों में पहनी सोने की बालियां झपट लीं। उन्होंने बताया कि इस दौरान उसने बहादुरी दिखाते हुए एक स्नेचर को काबू कर लिया। महिला ने कहाकि उसने स्नेचर की टी-शर्ट पकड़े रखी और वह घसीटते हुए उसे ले गया। वहीं स्नेचर टी-शर्ट खोलकर घटना स्थल से फरार हो गया।

    इस मामले की जानकारी फगवाड़ा पुलिस को दे दी गई है। वहीं रमेश कुमार ने कहा कि आज सुबह वह दुकान खोलकर बैठे थे। जिसके बाद वह बस स्टैंड चला गया। ऐसे में प्लेटिना बाइक सवार 2 स्नेचर आए और माता की बालियां छीनकर फरार हो गए। माता ने एक स्नेचर को काबू कर लिया और हादसे में स्नेचर की टी-शर्ट भी फट गई। लेकिन स्नेचर टी-शर्ट खोलकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते एएसआई जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस द्वारा बयान दर्ज कर लिए गए है। परिवार ने इंसाफ का गुहार लगाई है।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में गुंडागर्दी का नंगा नाच, नौजवानों ने तोड़ी गाड़ियां, जमकर मचाया उत्पाद, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में गुंडागर्दी का नंगा नाच, नौजवानों ने तोड़ी गाड़ियां, जमकर मचाया उत्पाद, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के कीर्ति नगर मोहल्ले में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार आधे दर्जन नौजवान तेजधार हथियारों से घर पर हमला करने पहुंचे। इस दौरान नौजवानों ने घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। वहीं गेट को भी नुकसान पहुंचाते हुए नौजवानों द्वारा गालियां निकाली गई और घटना को अंजाम देकर नौजवान मौके से फरार हो गए।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। वहीं घटना को लेकर पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को शिकायत दे दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित नौजवान ध्रुव और उसके दोस्त नवजोत सिंह निवासी गांव पलाही ने बताया कि रात डेढ़ बजे के करीब कुछ नौजवानों ने फोन कर के जान से मारने की धमकियां दीं।

    उसके बाद अल सुबह सवा 3 बजे के करीब आधा दर्जन के करीब नौजवान तेज हथियारों के साथ आए और उनके घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार और पड़ोसी की कार के शीशे तोड़ दिए तथा साथ ही उनके गेट पर तेजधार हथियारों से हमला किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने संबंधित थाने की पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि हमलावर पलाही गेट, डडल महल्ला और प्रेमपुरा के निवासी हैं। परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

     

  • Punjab News: Model Town में आवारा कुत्ते ने अखबार वितरित कर रहे व्यक्ति पर किया हमला, घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Model Town में आवारा कुत्ते ने अखबार वितरित कर रहे व्यक्ति पर किया हमला, घायल, देखें वीडियो

    3 महीने पहले भी हो चुका हमला

    फगवाड़ाः शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं सुबह करीब 9 बजे मॉडल टाउन क्षेत्र में आवारा कुत्ते ने व्यक्ति पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार राहुल कुमार निवासी चाचोकी रोजाना की तरह श्री गीता भवन मंदिर मॉडल टाउन के आसपास घर-घर अखबार वितरित कर रहा था। इस दौरान अचानक पीछे से आए आवारा कुत्ते ने आकर उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसकी टांग को बुरी तरह नोच लिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।   सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि राहुल साईकिल से अखबार निकाल रहा था। इस दौरान आवारा कुत्ता आता है और अचानक पीछे से राहुल की टांग पर हमला कर देता है। जिसके बाद राहुल चिल्लाना शुरू कर देता है और कुछ देर बाद राहुल की टांग पर हमला करके कुत्ता चला जाता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से राहुल कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन सहित आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। घायल राहुल कुमार ने प्रशासन और नगर निगम से शहर में बढ़ रहे आवारा कुत्तों के आतंक पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं एनजीओ के संचालक गौरव रत्ती ने कहाकि उसकी एनजीओ में भी राहुल काम करता है। वह सुबह अखबार बाटंने का काम करता है और उसके बाद सीट कवर की दुकान पर काम करता है। सुबह राहुल अखबार बांट रहा था तो आवारा कुत्ते ने उसकी टांग पर हमला कर दिया। राहुल पर 3 महीने पहले भी आवारा कुत्तों द्वारा हमला किया जा चुका है, वहीं अब दोबारा उस पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। गौरव ने आवारा कुत्तों पर नकेल कसने के लिए सरकार से हैल्पलाइन नबंर जारी करने और कुत्तों पर नकेल कसने की अपील की है।
  • Punjab News: पति ने बेहरमी से किया पत्नी का कत्ल, 4 साल पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    Punjab News: पति ने बेहरमी से किया पत्नी का कत्ल, 4 साल पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः चक्क हकीम गांव में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में महिला का कत्ल किया शव बरामद हुआ। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी फगवाड़ा पलविंदर सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मृतक महिला की पहचान 42 वर्षीय कुलविंदर कौर पत्नी दविंदर मोदी लाल निवासी चक्क हकीम फगवाड़ा के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी फगवाड़ा पलविंदर सिंह ने बताया कि फगवाड़ा के चक्क हकीम क्षेत्र में डी मार्ट के पीछे एक किराए के मकान में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मौके पर जांच के दौरान पता चला कि कुलविंदर कौर की दूसरी शादी गांव लंगेरी थाना बंगा के रहने वाले देवेंद्र मोदी के साथ 4 साल पहले हुई थी। मृतक महिला के पहले पति की मृत्यु हो चुकी है।

    डीएसपी ने बताया कि कुलविंदर कौर कि अपने पति के साथ बनती नहीं थी। इसी कारण ही उसके पति ने किसी चीज से कुलविंदर कौर का कथित तौर पर कत्ल कर दिया। उन्होंने बताया कि कुलविंदर कौर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों के बयानों के आधार पर तुरंत केस दर्ज किया जा रहा है।