Punjab News: पति ने बेहरमी से किया पत्नी का कत्ल, 4 साल पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

Written by

in

फगवाड़ाः चक्क हकीम गांव में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में महिला का कत्ल किया शव बरामद हुआ। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी फगवाड़ा पलविंदर सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मृतक महिला की पहचान 42 वर्षीय कुलविंदर कौर पत्नी दविंदर मोदी लाल निवासी चक्क हकीम फगवाड़ा के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी फगवाड़ा पलविंदर सिंह ने बताया कि फगवाड़ा के चक्क हकीम क्षेत्र में डी मार्ट के पीछे एक किराए के मकान में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मौके पर जांच के दौरान पता चला कि कुलविंदर कौर की दूसरी शादी गांव लंगेरी थाना बंगा के रहने वाले देवेंद्र मोदी के साथ 4 साल पहले हुई थी। मृतक महिला के पहले पति की मृत्यु हो चुकी है।

डीएसपी ने बताया कि कुलविंदर कौर कि अपने पति के साथ बनती नहीं थी। इसी कारण ही उसके पति ने किसी चीज से कुलविंदर कौर का कथित तौर पर कत्ल कर दिया। उन्होंने बताया कि कुलविंदर कौर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों के बयानों के आधार पर तुरंत केस दर्ज किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *