Category: Punjab>Phagwara

  • कपूरथला : विदेश में पंजाबी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    कपूरथला : विदेश में पंजाबी युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र के गांव फत्तूचक्क वासी 24 वर्षीय सतविंदर सिंह के तौर पर हुई है। मृतक युवक 2 साल पहले विदेश गया था। जहां वहा ड्राइवरी का काम करता था। रिश्तेदार और नजदीकी पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर शोक प्रकट कर परिवार को सांत्वना दे रहे है। 

    जानकारी अनुसार सतविंदर सिंह रोजी रोटी की तलाश में लगभग 2 वर्ष पहले कनाडा गया था। वहां पर वह ड्राइवरी करता था। वह अपना ट्राला रास्ते में खड़ा कर ट्राला के पीछे खड़ा था। उसके पीछे ही एक और ट्राला खड़ा था। इस दौरान अचानक उसका ट्राला बैक आया गया और वह दोनों ट्रालों के बीच में फंस गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। सतविंदर सिंह की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। 

  • पंजाबः मिनरल वाटर फैक्ट्री को किया सील, 140 पेटियां की नष्ट

    कपूरथलाः जिले में मिनरल वाटर फैक्ट्री पर शिकंजा कसते हुए सील किया गया है। दरअसल, कमिश्रनर फूड एंड ड्रग एडमिनस्ट्रेटर के दिशा निर्देशों पर खाद्य पदार्थो के जाँच दौरान एक मिनरल वाटर बनाने वाली फैक्ट्री सील की गई है। इसकी जानकारी फूड सेफ्टी एसिस्टेंट कमिश्नर डा. सुखविंदर सिंह ने देते हुए बताया कि उक्त बिना ब्रांड के पानी पैक करने वाली फैक्ट्री की 3 मशीने सील कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग एक वर्ष पहले भी उक्त फैक्ट्री में नकली मिनरल वाटर बनाने का मामला सामने आया था। जिसका केस भी अभी चल रहा है।   

    जानकारी अनुसार फ़ूड सेफ्टी एसिस्टेंट कमिश्नर डा. सुखविंदर सिंह के नेत्रत्व में फ़ूड सेफ्टी अधिकारी प्रभजोत कौर सहित फूड सेफ्टी टीम ने कांजली रोड पर एक प्यूरीफाई पानी की फैक्टरी में छापेमारी की। जहां जाँच दौरान पर फैक्टरी मालिक पंकज त्रेहन दवारा लाइसेंस तथा अन्य जरूरी कागजात पेश नही किए गए। जिसके चलते हुए फूड सेफ्टी टीम ने फैक्टरी व फैक्ट्री में लगी 3 मशीनों को सील कर दिया गया। 

    फ़ूड सेफ्टी एसिस्टेंट कमिश्नर डा. सुखविंदर सिंह ने बताया कि प्यूरीफाई पानी के नाम पर सब – स्टेंडर्ड वाटर सप्लाई करने की लगातार शिकायतें आ रही थी कि सील पैक पानी के ग्लासों में शुद्ध पानी नही मिल रहा है। जिसके चलते टीम ने गांव डोगरांवाल के नजदीक कांजली रोड पर पानी की फैक्टरी में छापेमारी की। जहां पर फैक्टरी में सील्ड पैक ग्लास में पानी बेचने सबंधी कोई लाइसेंस नही था। इतना ही नही पानी के ग्लास पर कोई ब्रांड तथा FSSAI लाइसेंस नंबर नही था। 

    उन्होंने फैक्टरी में मौके पर चल रही 3 मशीनों को सील कर दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि उक्त फैक्टरी बिना किसी लाइसेंस के चल रही थी। और पानी के ग्लास पर कोई भी मैन्यूफैक्चरिंग डेट भी नही थी। उन्होंने मौके पर पानी के ग्लास की 140 पेटियां बरामद की, जिनको तुरंत नष्ट करवाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि फैक्टरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जायगी।

  • जालंधर रोड पर स्थित करोल बाग में चोरों ने घर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    नगदी और गहने लेकर हुए फरार

    कपूरथलाः जालंधर रोड पर स्थित करोल बाग में अज्ञात चोरों दवारा घर को निशाना बनाया गया। पीड़ित के अनुसार चोर घर से नगदी, जेवर व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है। मामले की जानकारी देते हुए SHO सिटी-2 अर्बन एस्टेट मनजीत सिंह ने बताया कि आसपास कैमरों में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है। फ़िलहाल जांच जारी है। वहीं पीड़ित श्रीराम पुत्र शाम सुंदर ने पुलिस को बताया कि वह देर शाम परिवार के साथ किसी काम से बाजार गए थे।

    कुछ घंटे बाद जब वह घर आये तो देखा कुछ अज्ञात चोरो ने घर की दीवार फांद कर अंदर घुस कर ताले तोड़ने का प्रयास किया। जब बड़े कमरे का ताला नहीं टूटा तो उन्होंने दरवाजा ही तोड़ दिया। इस दौरान चोर अलमारी के लॉकर तोड़कर अंदर पड़ी 70 हजार की नगदी, जेवर व कीमती सामान चुरा कर फरार हो गए है। मौके पर पहुंची PCR टीम ने स्थिति का जायजा लिया और सिटी थाना पुलिस को सूचित किया। सिटी -2 अर्बन एस्टेट के SHO मनजीत सिंह ने बताया कि घर के मालिक श्री राम के अनुसार लगभग 2 तोले सोने के गहने तथा 70 हज़ार रुपए की नगदी चोरी हुई है। पुलिस टीम को घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक केमरे में एक संदिघ्ध युवक दिखाई दिया है।

  • पंजाबः न्यू सेंट्रल टाउन में खड़ी कार को आग लगने से घर का कीमती सामान भी जलकर हुआ राख

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी सब डिवीजन के न्यू सेंट्रल टाउन में घर में खड़ी कार को अचानक आग लग गई। इस हादसे में जहां कार जलकर राख हुई, वहीं घर में पड़ा कीमती सामान भी जलकर राख हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित हीरा सिंह ने बताया कि कार को आग लगने से वॉशिंग मशीन, 2 साइकिलें सहित अन्य कीमती सामान जल गया। हीरा सिंह के मुताबिक देर रात उन्होंने शेवरले बीट कार लाकर घर में खड़ी की थी। सुबह उन्हें कुछ सड़ने की गंध आई और तब एहसास हुआ कि कार में आग लग गई है। जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और आग पर काबू पाया।

    मालिक हीरा सिंह ने यह भी बताया कि इस आग में उनकी एक कार के अलावा वॉशिंग मशीन, 2 साइकिलें, बिजली के उपकरण, फ्रिज, कूलर और कई अन्य सामान जल गए, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। इस मौके पर उनके पड़ोसी हरपिंदर सिंह ने कहा कि जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने आकर आग बुझाने में मदद की और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हीरा सिंह ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है।

  • पंजाबः ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर सीएम मान ने दी बड़ी राहत, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः पंजाब में हैवी व्हीकल के ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर सीएम भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को बड़ी राहत दी है। इस दौरान उन्होंने विधानसभा में कहा कि पंजाब में हैवी व्हीकल के लाइसेंस को लेकर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीएम मान ने कहा कि हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस और ट्रेनिंग सेंटर पंजाब भर में सिर्फ मलोट के गांव माहुआना में था। लेकिन अब 3 नए सेंटर खोले जा रहे है। अमरगढ़ के गांव तोलावाल में नया सेंटर खोल दिया है। इसी के साथ कपूरथला के गांव में भी जल्द हैवी व्हीकल के लिए सेंटर खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेसीबी और पोकलेन मशीनों को चलाने के लिए ड्राइवरों की जरूरत है। ऐसे में ड्राइवरों को लाइसेंस के लिए आ रही बाधा को लेकर यह सुविधा पंजाब के लोगों को दी जा रही है।

  • कपूरथला : हवालातियों ने पुलिस कर्मी की फाड़ी वर्दी, जाने मामला

    कपूरथला : हवालातियों द्वारा पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। मॉडर्न जेल से पेशी के लिए ले जा रहे हवालाती की हथकड़ी ढीली न करने को लेकर विवाद में एक पुलिस कर्मी को घायल करने का मामला आया है। जिसमें पुलिस कर्मी के बयान पर थाना कोतवाली में 4 भाइयों सहित 5 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI गुरदेव सिंह ने करते हुए बताया कि सभी आरोपी जेल में बंद है।

    जानकारी अनुसार पुलिस कर्मी राजजीत सिंह वासी गांव खुरदा सुल्तानपुर लोधी ने कोतवाली पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन कपूरथला से फगवाड़ा पेशी लगी थी। जिस दौरान वह फोर्स सहित पेशी के लिए रवि कुमार, लखवीर सिंह, जसवीर सिंह, दिलबाग सिंह (चारो भाई) व नवजोत सिंह सभी वासी गांव गंडवा को पेशी के लिए केंद्रीय जेल से बाहर निकाला पेशी के ले जाने लगे। तो रवि कुमार ने कहा कि उसकी हथकड़ी को थोड़ी ढीली कर दो, चुभ रही है।

    राजजीत ने रवि से कहा कि इंचार्ज को आने दो फिर पूछकर कर दूंगा। इतनी सी बात पर रवि ने अपने भाइयों व एक अन्य साथी ने बहस और झगड़ा शुरू कर दिया। और गाली गलौज करने लगे। सभी ने उससे मारपीट भी की। जिसमें वह घायल हो गया। थाना कोतवाली पुलिस ने घायल कर्मी के बयान पर 4 भाइयों सहित 5 आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 325, 353, 186, 332 IPC व 52 प्रीजन एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SHO कोतवाली पलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

  • कपूरथलाः आवारा कुत्तों का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 बच्चों को किया घायल, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः पंजाब में आवारा कुत्तों के मामले लगातार बढ़ रहे है। हालात यह हो गए है कि खूंखार आवारा कुत्ते कई लोगों को घायल कर चुके है। हैरानी की बात यह है कि अभी तक आवारा कुत्तों को लेकर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। वहीं ताजा मामला कपूरथला की सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी में आवारा कुत्तों ने गांव उगरूपुर व हैदराबाद बेट में खेल रहे दो मासूम बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों में एक लड़की व एक लड़का शामिल है। वहीं लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    दोनों बच्चे दूसरे राज्यों से आए हुए मजदूरों के हैं। दोनों बच्चों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में दाखिल करवाया गया। जहां से दोनों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रेफर कर दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए ड्यूटी डॉक्टर पुनीत कौर ने बताया कि मीरा (6) पुत्री विनोद हाल निवासी गांव उगरूपुर और कार्तिक (3) पुत्र मनी कुमार निवासी हैदराबाद बेट को लावारिस कुत्तों के काटने के कारण उनके पास इलाज के लिए लाया गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। इनमें मीरा की हालत बेहद गंभीर है। वहीं, सरपंच सुखचैन सिंह ने कहा कि सरकार को आवारा कुत्तों पर ध्यान देना चाहिए। कुत्ते अब आदमखोर हैं, जिन पर काबू पाना बेहद जरूरी है।

    उन्होंने बताया कि इससे पहले भी लावारिस कुत्तों ने एक महिला और एक बच्चों को बुरी तरह से नोच-नोच कर मार डाला था। इन लावारिस कुत्तों की दहशत से लोग बेहद खौफजदा हैं। घर से निकलने से डरने लगे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों को लावारिस कुत्तों ने उस समय अपना शिकार बनाया, जब वह खेल रहे थे। डीसी कपूरथला अमित कुमार पांचाल ने इस घटना पर बेहद अफसोस जताते हुए कहा कि सुल्तानपुर लोधी के एसडीएम व बीडीपीओ को इस मामले में पीड़ित बच्चों का उचित इलाज करवाने के आदेश देते हैं। साथ ही इन लावारिस कुत्तों के स्थायी समाधान करवाएंगे।

  • पंजाब : तेजधार हथियारों से व्यक्ति का कत्ल, देखें वीडियो

    सुलतानपुर लोधी : थाना कबीरपुर के अंतर्गत पड़ते गांव हुसैनपुर बुले में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जरनैल सिंह पुत्र महिंदर सिंह ने बताया कि बलवीर सिंह पुत्र रेशम सिंह को बीती रात कुछ लोगों ने बाहर बुलाया और वह रात भर घर नहीं लौटा।

    परिजनों ने सुबह उसे कई जगहों पर खोजा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। तभी किसी ने फोन पर सूचना दी कि मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। निर्मल सिंह मल्ल ने बताया कि बलबीर सिंह के 2 बेटे हैं। जिनमें से एक यूके में है और दूसरा सेना में भर्ती है। घर में बेटा, पोता और खुद बलबीर सिंह रहते थे।

    इस मौके पर परिजनों और शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हत्या करने वालों को ढूंढ कर सख्त कार्रवाई की जाए। सूचना मिलने के बाद सब डिवीजन पुलिस स्टेशन सुल्तानपुर लोधी के डीएसपी और थाना कबीरपुर के एसएचओ मौके पर पहुंचे और इस हत्याकांड की जांच शुरू कर दी।

  • कपूरथलाः मां की बीमारी से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम

    कपूथलाः जिले के संतपुरा इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मां की बीमारी से परेशान युवक ने घर में आत्महत्या कर जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि युवक का शव घर में पंखे से लटकता मिला। मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय दीपक कुमार निवासी मोहल्ला संतपुरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया और जांच शुरू कर दी।

    इसकी पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी संजीवन जसवाल ने बताया कि मृतक के पिता छोटे लाल ने बयान दिए है कि वह लेबर का काम करता है। उसके बेटे की शादी तनु वासी बनारस के साथ हुई थी। अभी एक माह पहले ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। वह रणधीर कालेज रोड पर न्यू दीप लैब के नाम से लैबोट्ररी चलाता था। वह बीते दिनों अपने गांव जय नगर जिगनी यूपी गया हुआ था। बाद में मेरी पत्नी गीता देवी बीमार हो गई। बेटे ने उसे कपूरथला के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया और मुझे इसकी सूचना दी। पत्नी के बीमार होने की सूचना पाकर वह अपने घर पहुंचा तो देखा कि अंदर से दरवाजा बंद था। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई आवाज नहीं आई और न ही किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

    इसके बाद उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजे के लॉक को कटर से काटा गया। जब कमरे में देखा तो उसके बेटे ने कपड़े की मदद से पंखे के साथ फंदा लगाया हुआ था। कपड़े को काट कर बेटे के शव को नीचे उतारा गया, मगर तब तक उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। उसने घटना की सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस की प्राथमिक जाँच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया यह भी जा रहा है कि युवक माँ की बीमारी को लेकर चिंता में था और डिप्रेशन के चलते उसके यह कदम उठाया है। थाना सिटी SHO संजीवन जसवाल के अनुसार पुलिस टीम ने जाँच शुरू करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। जिसके बाद पुलिस ने मृतक युवक के पिता के ब्यानों के आधार पर धारा 174 की कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है।

  • पंजाबः लूटपाट के मामले में 6 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

    कपूरथलाः युगांडा और तंजानिया की छह महिलाओं को चाकू की नोक पर एक व्यापारी को लूटने और उसे छेड़छाड़ के मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में फगवाड़ा के एक गांव से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को खुद इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 341 (गलत तरीके से रोकना), 384 (जबरन वसूली) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को माहेरू गांव के लॉगेट इलाके से गिरफ्तार किया गया।

    सतनामपुरा पुलिस थाने के प्रभारी गौरव धीर ने आगे कहा कि आरोपी वर्तमान में महेरू और चहेरू गांवों में निजी पेइंग गेस्ट आवास में रह रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें राजस्थान के हनुमानगढ़ के एक निवासी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया, जो वर्तमान में माहेरू में व्यवसाय चला रहा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह 26 फरवरी की रात एक ढाबे से लौट रहा था, तभी चाहवाला चौक के पास एक महिला ने उसे रुकने का इशारा किया और मदद की गुहार लगाई।

    उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, “वह मुझे एक तरफ ले गईं जहां पांच अन्य महिलाएं खड़ी थीं।” उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि , मुझे दीवार पर धकेलते हुए, मदद मांगने वाली महिला ने अपने पर्स से चाकू निकाल लिया और सभी ने मुझे धमकी दी कि मेरी जेब में जो कुछ भी है, उन्हें सौंप दे।” व्यापारी ने अपनी शिकायत में पुलिस को आगे बताया कि विदेशी नागरिकों ने मुझे धमकी भी दी कि अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो वे यह कहते हुए शोर मचा देंगे कि मैंने उनके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया है।