Category: Punjab>Phagwara

  • कपूरथला : विदेशी युवतियों का लुटेरा गैंग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथला : फगवाड़ा सब डिवीजन में पुलिस ने लूटपाट करने वाली 6 विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया है। यह युवतियां राहगीरों को अदाएं दिखाकर किसी सुनसान जगह पर ले जाती थीं। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर लूट लेती थीं।  SHO गौरव धीर ने बताया कि इन युवतियों के खिलाफ IPC की धारा 384, 506 व 341 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई है। ये महिलाएं अलग-अलग अफ्रीकी देशों की रहने वाली हैं। मौजूदा समय में ये PG में रहती थीं।

    पकड़ी युवतियों की पहचान नीमा निवासी तंजानिया हाल निवासी खोजो भुट्‌टानी कॉलोनी फगवाड़ा, नाकिबव्का और नतालिया दोनों निवासी युगांडा हाल निवासी दोनों मौजूदा निवासी फौजी साइंस PG ग्रीन वैली सतनामपुरा, एलिजा निवासी तंजानिया, नागतिया और नान्यांजी दोनों निवासी युगांडा (तीनों मौजूद निवासी लंदन PG लॉ गेट महेरू) के रूप में हुई है। दलजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान हाल निवासी महेरू ने पुलिस को शिकायत दी कि शनिवार रात जब वह डोगरा ढाबा से खाना खाकर आ रहा था, तो ढाबे से थोड़ी आगे एक विदेशी युवती मिली। वह उसे साइड में अंधेरे में ले गई।

    वहां पहले से ही अन्य 5 विदेशी युवतियां मौजूद थीं। उन महिलाओं के पास हथियार थे, जिन्हें दिखाकर उन्होंने लूट की। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई। थाना सतनामपुरा के SHO के अनुसार पुलिस ने डोगरा ढाबे के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान ट्रैप लगाकर लोगों से लूटपाट करने वाली 6 विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया।  SHO का कहना है कि उक्त विदेशी युवतियां लोगों को झांसे में लेकर ठगती थीं। बाद में धमकी देती थीं कि अगर उन्होंने पुलिस को बताया तो झूठा मामला दर्ज करवा देंगी। पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • जालंधर-कपूरथला रोड़ पर स्कॉर्पियों और ट्रक की टक्कर में 2 की मौ+त, देखें वीडियो

    कपूरथला, ENS : थाना सदर कपूरथला में भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक पुलिसकर्मी समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार 5 युवक हरियाणा के करनाल में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। ये हादसा जालंधर जाते वक्त हुआ। हादसे में एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए जगदीप सिंह और हरप्रीत सिंह ने बताया कि मनजिंदर सिंह, दिलप्रीत सिंह, तरनवीर सिंह, सुभाष और बलजिंदर सिंह करनाल से एक शादी समारोह के बाद कपूरथला की ओर आ रहे थे, जब वे जालंधर रोड पर साइंस सिटी के पास पहुंचे तो खड़े ट्रक से उनकी स्कॉर्पयों की टक्कर हो गई। जिसके चलते मनजिंदर सिंह पुत्र हरनेक सिंह जो पंजाब पुलिस में कर्मचारी है और दिलप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह जो आरसीएफ कपूरथला में कर्मी है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तरनवीर सिंह, सुभाष और बलजिंदर सिंह वासियान आरसीएफ बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया।

  • कपूरथलाः इस मामले में सरपंच सहित 12 पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार 

    कपूरथलाः सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर वीरवार को युवक की हत्या मामले में पुलिस ने 4 अज्ञात सहित 12 आरोपियों पर सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट में FIR दर्ज कर ली है। और एक आरोपी सरपंच को गिरफ्तार भी कर लिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी सब डिवीज़न हरप्रीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस वारदात से पहले शाम को गांव तलवंडी मेहमा में दोनों गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट भी हुई थी।

    जिसमें मृतक युवक का पिता गंभीर घायल हुआ था। इससे संबंधित FIR थाना सदर में भी दर्ज की गई है। डीएसपी सब डिवीज़न हरप्रीत सिंह ने यह भी बताया कि सिविल अस्पताल में युवक की हत्या मामले में 4 हमलावर 10 दिन पहले ही जेल से बाहर है। इन पर 15 माह पहले गांव तलवंडी मेहमा में ही एक पुलिस कर्मी की हत्या करने का आरोप है।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चले तेजधार हथियार, युवक की मौ+त, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सिविल अस्पताल कपूरथला के इमरजेंसी वार्ड के बाहर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात गांव तलवंडी महिमा में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में झगड़ा हो गया, जिसमें राज कुमार पुत्र जवाला राम को सिर में चोटें आईं और उसका बेटा जसप्रीत सिंह अपने पिता के पास सिविल अस्पताल कपूरथला आया। इमरजेंसी वार्ड में मरहम-पट्टी होनी थी इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक युवकों ने जसप्रीत सिंह पर उस वक्त हमला कर दिया जब वह इमरजेंसी वार्ड के बाहर कार में बैठे थे।

    बताया जा रहा है कि हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उनकी गर्दन, सिर पर वार किया, जिससे मौके पर ही जसप्रीत सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी अर्बन स्टेट की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस कर्मियों ने बताय कि परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। गौरतलब है कि कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, राजनीतिक नेता और आम लोग पुलिस प्रशासन से मांग करते रहे हैं कि सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर 24 घंटे पुलिस तैनात की जाए। आरोप है कि अगर सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर पुलिस तैनात होती तो शायद यह घटना नहीं होती।

  • पंजाबः हत्या केस में जेल में बंद मंगूमठ पर एक और FIR दर्ज

    कपूरथला: फगवाड़ा में गुरुद्वारा साहिब में युवक की हत्या के मामले में रमनदीप सिंह मंगूमठ जेल में बंद है। वहीं मंगूमठ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है कि कपूरथला माडर्न जेल में बंद आरोपी पर पुलिस प्रशासन ने एक नई एफआईआर दर्ज कर दी है। जांच अ​धिकारी ASI अमरजीत सिंह के बताया कि मंगूमठ ने सरकारी फोन से वकील की आड़ में एक पत्रकार से बात कर जेल नियमों का उलंघन किया है। जिसके बाद थाना कोतवाली में मंगूमठ के ​खिलाफ FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    कपूरथला मॉडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सतपाल सिंह ने थाना कोतवाली पुलिस को दी ​शिकायत में बताया कि हवालाती रमनदीप सिंह उर्फ मंगूमठ वासी बहोरा कालोनी लु​धियाना ने गैर-कानूनी ढंग से एक पत्रकार से बातचीत कर अपना पक्ष रखते हुए जेल का अक्स खराब किया है। सहायक सुपरिंटेंडेंट सतपाल सिंह के अनुसार मंगूमठ ने अपने वकील से बात करने का कहकर एक मीडिया पर्सन से बात की।

    इसका खुलासा तब हुआ, जब वह बात करते समय खुद पर जेल में होने वाले व्यवहार के बारे में बताने लगा। इससे जेल प्रशासन को शक हो गया कि यह वकील से बात न कर किसी पत्रकार से प्रेस कांफ्रेंस कर अपने बयान दे रहा। उसकी इस गतिविधि के आधार पर थाना कोतवाली की पुलिस ने रमनदीप सिंह मंगूमठ के ​खिलाफ थाना कोतवाली में 52-ए प्रीजन एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • कपूरथलाः गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आई महिला की मौ+त 

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से एक अनोखी घटना सामने आई हैं, जहां एक 65 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए गुरुद्वारा साहिब में आई। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश करते समय अचानक चक्कर आने से वह गिर गई। जिसके बाद परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब में मौजूद लोग बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले गए। जहां पता चला कि बुजुर्ग महिला दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।

    मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बुजुर्ग महिला परिवार के साथ माथा टेकने आई थी। बताया जा रहा है कि किसी केस से बरी होने की खुशी में वह गुरुद्वारा साहिब में शुक्रिया अदा करने आई थी। इस दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। 

  • कपूरथलाः दिनदहाड़े ई-रिक्शा में सवार होकर चोरों ने तोड़े मकान के ताले, देखें CCTV

    कपूरथलाः शहर में चोरी की बढ़ रही घटनाए पुलिस के पुख्ता प्रबंध की दावेदारी पर सवालिया खड़े कर रही है। जिससे लगता है कि आपराधिक तत्वों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। वहीं आज दोपहर मोहब्बत नगर के एक घर के ताले चोरो दवारा तोड़े गए। हालांकि पड़ोसियों की आहट सुन चोर ताले तोड़ने में उपयोग के लिए लाए हुए पाइप-रेंच को भी वहीँ छोड़ भाग गए। बताया जा रहा है कि चोर लाल रंग के ई-रिक्शा पर आये थे। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर देने के बाद मोके पर पहुंचे PCR टीम 7 के कर्मिओ ने पाइप-रेंच कब्जे में लेकर क्षेत्र में लगे CCTV केमरो की जांच शुरू कर दी है।  

    वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

    मोहब्बत नगर वासी महिला सीमा ने बताया कि वह लोगो के घरो में काम कर परिवार का गुजर-बसर करती है। सोमवार सुबह लगभग 10 बजे अपने घर को ताला लगाकर किसी के घर का काम करने गई थी। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 11:30 बजे एक लाल रंग के ई-रिक्शा पर आए युवकों दवारा उसके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की जा रही थी। यह देख पड़ोसियों ने शोर मचा दिया। जिससे चोर घबरा कर भाग गए। फिलहाल उसके घर का बाहर का ताला ही टुटा था। इसके अलावा कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

    पीड़ित महिला सीमा ने यह भी बताया कि शनिवार दोपहर को भी एक लाल रंग के ई-रिक्शा में चोर आये थे। वह अभी घर के ताले तोड़ अंदर ही घुसे थे। लेकिन इसी बीच बच्चे स्कूल से आ गए और उन चोरों को भागना पड़ गया। महिला में शक जाहिर किया कि आज भी वही चोरो ने ताले तोड़ चोरी करने की कोशिश की है। शनिवार और सोमवार दोनों घटनाओ में नजदीक के CCTV में उक्त संदिग्ध लाल रंग का ई-रिक्शा देखा गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे PCR टैंगो नंबर 7 के कर्मचारी ASI बलविंदर सिंह तथा ASI कुलदीप सिंह ने ताले तोड़ने में उपयोग किए गए पाइप-रेंच को कब्जे में ले लिया और क्षेत्र में लगे CCTV केमरो की जाँच की जिसमे लाल रंग का ई रिक्शा भागता देखा गया। उन्हीने यह भी बताया कि उक्त संदिग्ध ई रिक्शा की तलाश शुरू कर दी है।

  • कपूरथला : होटल परिसर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर एक होटल परिसर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जाँच अधिकारी ASI गुरशरण सिंह ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को सुचना दे दी है उनके आने के बाद बयान दर्ज कर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। जानकारी अनुसार थाना सिटी पुलिस को सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि युवक को होटल कर्मचारी इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले आए थे। लेकिन उसकी मौत हो चुकी है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय आनंद किशोर हाल वासी सुल्तानपुर लोधी रोड मूल वासी गांव हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

    सिटी थाना पुलिस के जाँच अधिकारी ASI गुरशरण सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर एक होटल के सर्वेंट क्वार्टर में एक कर्मी के बेहोश होने पर साथी कर्मचारियों द्वारा सिविल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। ASI गुरशरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक आनंद किशोर के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने पर उनके बयान कलमबद्ध किए जाएंगे। शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी। 

  • कपूरथलाः स्विफ्ट में चोर ब्रेजा कार लेकर हुए फरार, देखें, CCTV

    कपूरथलाः पुरानी दाना मंडी क्षेत्र के ग्राउंड में खड़ी एक ब्रेजा कार को लेकर चोर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट कार में आए अज्ञात चोरों ने कार के नजदीक लगे CCTV कैमरे की तारे भी काट डाली। हालांकि चोरी की यह वारदात मंडी के गेट पर लगे कमरों में कैद हो गई है। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना-2 (अर्बन एस्टेट) के जांच अधिकारी ASI सुखविंदर सिंह ने घटनास्थल के आसपास लगे अन्य कैमरो की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  

    कपूरथला के पुरानी दाना मंडी वासी पीड़ित नवीन कौड़ा ने पुलिस को बताया कि उसने रात अपनी ब्रेजा का नंबर (PB-09-AF-1325) को पुरानी दाना मंडी के ग्राउंड में पार्क किया था। लेकिन जब सुबह वह अपने काम पर जाने लगा तो देखा उसकी कार वहां नहीं थी। इसके बाद उन्होंने देखा कि कार के नजदीक लगे CCTV की तारे भी काटी हुई थी। नवीन कौड़ा ने यह भी बताया कि दाना मंडी के मुख्य गेट पर लगे केमेरे में चोरों की यह वारदात कैद हो गई है। जिसमें एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार में अज्ञात चोर आए और उसकी ब्रेजा कार को चोरी करके ले गए है। 

    वहीँ सिटी थाना-2 (अर्बन एस्टेट) पुलिस ने पीड़ित नवीन कौड़ा कीशिकायत के बाद घटनास्थल के नजदीक लगे अन्य CCTV केमरो की फुटेज को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI सुखविंदर सिंह ने करते हुए बताया कि CCTV के आधार पर अज्ञात चोरो की तलाश की जा रही है। और आज दोपहर बाद  IT की टेक्निकल टीम द्वारा मौके पर पहुंच कुछ अहम तथ्यों की जांच की जाएगी।

  • कपूरथलाः सुबह- सुबह टिप्पर और स्कूटी की टक्कर में एक की मौ+त

    कपूरथलाः आज सुबह 5 बजे नडाला-सुभानपुर रोड पर गांव जग्गा में एक टिप्पर चालक ने एक स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद टिप्पर चालक टिप्पर छोड़कर मौके से भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची नडाला पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।