कपूरथला : विदेशी युवतियों का लुटेरा गैंग गिरफ्तार, देखें वीडियो

कपूरथला : फगवाड़ा सब डिवीजन में पुलिस ने लूटपाट करने वाली 6 विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया है। यह युवतियां राहगीरों को अदाएं दिखाकर किसी सुनसान जगह पर ले जाती थीं। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर लूट लेती थीं।  SHO गौरव धीर ने बताया कि इन युवतियों के खिलाफ IPC की धारा 384, 506 व 341 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई है। ये महिलाएं अलग-अलग अफ्रीकी देशों की रहने वाली हैं। मौजूदा समय में ये PG में रहती थीं।

पकड़ी युवतियों की पहचान नीमा निवासी तंजानिया हाल निवासी खोजो भुट्‌टानी कॉलोनी फगवाड़ा, नाकिबव्का और नतालिया दोनों निवासी युगांडा हाल निवासी दोनों मौजूदा निवासी फौजी साइंस PG ग्रीन वैली सतनामपुरा, एलिजा निवासी तंजानिया, नागतिया और नान्यांजी दोनों निवासी युगांडा (तीनों मौजूद निवासी लंदन PG लॉ गेट महेरू) के रूप में हुई है। दलजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान हाल निवासी महेरू ने पुलिस को शिकायत दी कि शनिवार रात जब वह डोगरा ढाबा से खाना खाकर आ रहा था, तो ढाबे से थोड़ी आगे एक विदेशी युवती मिली। वह उसे साइड में अंधेरे में ले गई।

वहां पहले से ही अन्य 5 विदेशी युवतियां मौजूद थीं। उन महिलाओं के पास हथियार थे, जिन्हें दिखाकर उन्होंने लूट की। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई। थाना सतनामपुरा के SHO के अनुसार पुलिस ने डोगरा ढाबे के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान ट्रैप लगाकर लोगों से लूटपाट करने वाली 6 विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया।  SHO का कहना है कि उक्त विदेशी युवतियां लोगों को झांसे में लेकर ठगती थीं। बाद में धमकी देती थीं कि अगर उन्होंने पुलिस को बताया तो झूठा मामला दर्ज करवा देंगी। पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *