Category: Punjab>Phagwara

  • कपूरथलाः चोरों को हौंसले बुलंद, 4 दुकानों को बनाया निशाना, देखें CCTV

    कपूरथलाः जिले में लगातार चोरी की वारदातों के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला देर रात चारबत्ती चौक के नजदीक से सामने आया है। जहां चोरों ने 4 दुकानों को निशाना है। इस दौरान चोर दुकानों से नगदी लेकर फरार हो गए। हालांकि चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़े है लेकिन 3 दुकानों में कोई नुकसान नहीं हुआ है। चोरों की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने औपचारिकता निभाकर सूचना संबंधित थाना को दी। वहीं दूसरी तरफ सिटी 2 अर्बन स्टेट के SHO मनजीत सिंह ने दावा किया कि जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

    बता दें कि चारबत्ती चौक के नजदीक 200 मीटर के दायरे में पिछले 3 सप्ताह में दर्जन से अधिक चोरी की वारदात हो चुकी है। जिनमे कुछ पुलिस पर विश्वास न होने के चलते रिपोर्ट भी नहीं की गई है। लेकिन सिटी थाना पुलिस अभी तक किसी भी चोरी की वारदात को हल करने में सफल नहीं हुई है। जानकारी अनुसार जैन सुपर स्टोर के मालिक पंकज जैन, लवली बैकरी के मालिक नरिंदर सिंह, दशमेश मेडिकल हाल के मालिक बलवीर सिंह और पड्डा संस के मालिक मनजिंदर सिंह ने बताया कि जब वह सुबह आए तो दुकानों के ताले टूटे हुए थे। CCTV फुटेज में घटना कैद हुए है। देर रात 3 बजे के करीब अज्ञात चोरों ने इन दुकानों को निशाना बनाया है। 

    पीड़ित दुकान मालिको ने बताया कि दुकानों के ताले टूटने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दे दी गई। जिसके एक घंटे बाद पीसीआर टीम ने आकर जाँच शुरू कर दी है। लेकिन लवली बैकरी, दशमेश मेडिकल हाल और पड्डा संस में कोई नुक्सान नहीं हुआ है। जबकि जैन सुपर स्टोर के मालिक पंकज जैन ने बताया कि गल्ले में पड़े लगभग एक लाख रुपए नगदी के अलावा कुछ चॉकलेट और अन्य सामान भी चोरी हुआ है। वहीँ चोर उनकी दुकान में लगे CCTV में भी कैद हुआ है।

  • कपूरथला : तस्करों की सूचना देने वाले युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    कपूरथला : नशा नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देने वाले कपूरथला वासी कमल उर्फ ढोलू नौजवान को नशा तस्करों ने किडनेप कर उसे तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर उनके दोनों हाथों की उंगलियों, टांग को काटा और पेट में छुरा घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। नशा तस्कर हमलावरों की यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिस युवक पर तेजधार हथियारों के साथ जानलेवा हमला हुआ उनकी गंभीर रूप से लहूलुहान मौके की वीडियो भी आई है।

    जिसमें देखा जा सकता की घायल युवक की दोनों हाथों की उंगलिया अलग से लटकती दिखाई दे रही है। जब उसे इलाज के लिए कपूरथला अस्पताल में ले जाया जा रहा था। घायल को जालंधर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाने वाले हरविंदर सिंह उर्फ दारा को भी नशा तस्करों द्वारा जान से मारने की धमकियां मिल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

  • कपूरथला : Axis Bank में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    कपूरथला : गोइंदवाल साहिब रोड पर गांव भवानीपुर में एक्सिस बैंक की शाखा की दीवार तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए की नगदी चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरों द्वारा की गई यह वारदात CCTV में भी कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस बात की पुष्टि SHO कोतवाली बलविंदर सिंह भुल्लर करते हुए बताया कि अज्ञात चोरो के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बैंक का अधिकारियों ने कुल चोरी हुए रुपए के बारे में अभी नहीं बताया है। जानकारी अनुसार गांव भवानीपुर एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर मनीष शर्मा ने पुलिस को बताया कि सुबह उनको बैंक QRT सुखदेव सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने फोन पर सूचना दी कि बैंक के बाहर लगा कैमरा टूटा हुआ है तथा बैंक की दीवार को तोड़कर कुछ रास्ता बनाया हुआ है।

    बैंक मैनेजर मनीष शर्मा ने तुरंत अपने साथी बैंक कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच देखा तो बैंक के अंदर सामान बिखरा हुआ था। सिक्योरिटी पैनल तथा सेफ रूम का दरवाजा भी टूटा हुआ था और उसमें पड़ी नगदी भी चोरी हो चुकी थी। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। थाना कोतवाली SHO बलविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच घटना स्थल के नजदीक लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। CCTV कैमरो में चोरों के चेहरे भी दिख रहे है। वही बैंक मैनेजर मनीष कुमार की शिकायत पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दे की इसी एक्सिस बैंक ब्रांच में सितंबर 2022 में भी इसी तरह दीवार तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए की नगदी चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में बैंक मैनेजर मनीष शर्मा ने मीडिया से कुछ भी कहने से इंकार करते हुए बताया कि इस संबंध में कॉरपोरेट कम्युनिकेशन वाले ही कुछ बता सकते हैं।

  • कपूरथला : पत्नी से परेशान व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम

    कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र के गांव झल लेईवाला में युवक ने पत्नी से तंग आकर जहरीली दवा निगलकर आत्महत्या कर ली।  जानकारी के अनुसार युवक की पत्नी उसे मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। मृतक के भाई शीतल सिंह ने बताया उसके भाई चरणजीत सिंह की शादी राजविंदर कौर के साथ वर्ष 2015 में हुई थी। जिस के बाद लगातार उसका मायके परिवार व उसकी पत्नी चरणजीत सिंह को मानसिक तौर पर तंग परेशान करते थे और रोजाना ही उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करते रहते थे। बीती रात भी राजविंदर कौर व उसके मायके परिवार की तरफ से चरणजीत सिंह के साथ लड़ाई झगड़ा किया गया। बाद में राजविंदर कौर मायके घर चली गई। उन्होंने कहा कि उसके बाद मेरे भाई चरणजीत सिंह ने सुबह कोई जहरीली वस्तु निगल ली।

    जिसको इलाज के लिए हमारी तरफ से सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में लाया गया। हालत गम्भीर होने के कारण उसको ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों की तरफ से उसको जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक के भाई शीतल सिंह ने बताया मेरे भाई को खुदकुशी करने के लिए ससुराल परिवार ने मजबूर किया है। जिस कारण उसने यह कदम उठाया है। दूसरी तरफ थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाकर मामले जांच शुरू कर दी है। जब इस संबंध SHO थाना सुल्तानपुर लोधी इंस्पेक्टर हरगुरुदेव सिंह ने बताया कि मृतक के भाई शीतल सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी पत्नी राजविंदर कौर, मनजीत सिंह के खिलाफ थाना सुलतानपुर लोधी में आत्महत्या को उकसाने के लिए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

  • कपूरथलाः आवारा कुत्तों के हमले से महिला की मौ+त के मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    सुल्तानपुर लोधीः गांव पस्सन कदीम में आवारा कुत्तों के महिला पर बेहरमी से हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना मे महिला की मौत हो गई। वहीं महिला की मौत को लेकर नया मोड़ आ गया है। दरअसल, मृतिका के पति ने सुल्तानपुर लोधी की पुलिस पर पीटने के आरोप जड़े हैं। हालांकि थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ ने मामला उनके एरिया का न होने की बात कही है। जबकि डीएसपी बोले, शक के आधार पर दबका जरूर मारा है, लेकिन पीटा नहीं है। थाना सुल्तानपुर लोधी के बाहर मृतिका राम परी के पति केवल ठाकुर ने आरोप लगाया कि थाना कबीरपुर पुलिस उसे थाना सुल्तानपुर लोधी यह कहकर लेकर आई कि वहां पर तुम्हारे कुछ दस्तख्त करवाने हैं।

    वह अपने साले, साली के साथ गया। जहां पर पुलिस उसे व उसके साले को अंदर ले गई। जहां पर 3 पुलिस वालों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसने आरोप लगाया कि पुलिस वालों कह रहे थे कि तुम्हे कैसे पता कि तुम्हारी पत्नी को कुत्तों ने काटा खाया है। पुलिस वाले उससे बोले कि तुमने ही उसे जान से मारकर वहां फेंक आए हो। केवल ठाकुर ने बताया कि पुलिस वालों ने बाजू मरोड़-मरोड़कर पूछा कि तूने ही मारा है। उसने कहा कि एक तो उसकी जीवनसंगिनी चली गई है और ऊपर से पुलिस वाले उस पर ही अत्याचार कर रहे हैं। वह कसम खाकर कहता है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस वालों ने उसे करीब 15 मिनट तक थाने में पीटा। मुझ पर दवाब डालकर पुलिस कबूल करवा रही​ थी कि तुमने अपनी पत्नी की हत्या की है।

    उसने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। थाना सुल्तानपुर लोधीके एसएचओ इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने कहा कि यह मामला उनके थाने से संबं​धित नहीं है। उनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। थाना कबीरपुर के एसएचओ एसआई गुरसाहिब ने कहा कि वह तो सिर्फ पूछताछ के लिए ही केवल ठाकुर को थाना सुल्तानपुर लोधी लेकर गए थे। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने कहा कि उन्हें शक था। इसलिए केवल ठाकुर को पूछताछ के लिए लेकर आए थे। एसएचओ के साथ उन्होंने उसे दबका जरूर मारा ​था, क्योंकि मंगलवार शाम छह बजे की उसकी पत्नी गई हुइ थी और उसने पुलिस को 14 घंटे बाद बुधवार सुबह 8 बजे सूचित किया। इस वजह से मामला संदिग्ध लग रहा था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि उससे किसी भी पुलिस वाले ने मारपीट नहीं की है। आरोप बिल्कुल झूठा और बेबुनियाद है।

  • कपूरथलाः आवारा कुत्तों का आतंक, महिला को नोंच-नोंच कर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के गांव पसान कदीम में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। जहां आवारा कुत्तों ने महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान राम परी देवी की पत्नी केवल ठाकुर निवासी पसान कदीम के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, जब मृतिका अपने जानवरों के लिए हरा चारा लेने गई थी, तभी आवारा कुत्तों ने महिला पर हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला को इनती बुरी तरह से नोंचा कि हमले के कारण उसकी खोपड़ी ही नजर आ गई।

    ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले दिनेश मुनि के पुत्र अस्सु कुमार नामक एक बच्चे को भी आवारा कुत्तों ने काट कर खा लिया था। जिसके बाद अब महिला पर कुत्तों ने हमला कर दिया और हादसे में उसकी भी मौत हो गई। जबकि घटना में घायल पिंकी देवी पत्नी जोगी मुनि महिला का सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है और कहा है कि प्रशासन को आवारा कुत्तों पर नियंत्रण लगाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। कबीरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के शवगृह में रखवा दिया है। 

  • पंजाब : अवैध हथियारों सहित 2 गैंगस्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथला :  कपूरथला में फगवाड़ा डिविजन के CIA स्टाफ पुलिस ने अवैध हथियारों सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवजोत सिंह उर्फ मनी बाबा पुत्र मलकीत सिंह निवासी गांव मुसकवेद थाना कोतवाली और करण पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव मुसकवेद थाना कोतवाली जिला कपूरथला के तौर पर हुई है। SSP कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि CIA स्टाफ फगवाड़ा के इंस्पेक्टर बिसमिन सिंह के नेतृत्व में लूटपाट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले नवजोत के कब्जे से 32 बोर का पिस्टल व 20 जिंदा कारतूस, करण के कब्जे से एक देसी पिस्तौल 315 बोर व स्विफ्ट कार बरामद की है।

    एसएसपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि नवजोत ने अपना गैंग बनाया हुआ है जिसमें 7- 8 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह लोग पैसे के लिए लोगों को टारगेट करते हैं और आरोपियों ने कई जगह हवाई फायर भी किए हैं। उन्होंने बताया कि नवजोत सिंह के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला में लड़ाई -झगड़े व लूटपाट के 7 केस दर्ज हैं। जबकि करण के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला में लड़ाई झगड़ा व लूटपाट के 3 केस दर्ज हैं। आरोपी यूपी से नाजायज असलाह लेकर आए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

  • कपूरथलाः झाड़ियों से व्यक्ति का श+व हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    कपूरथलाः गोइंदवाल साहिब रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों में अज्ञात व्यक्ति के शव बरामद होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार, कपूरथला-गोइंदवाल साहिब रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियां में लगभग 30 वर्षीय व्यक्ति शव देखा गया। जिसके बाद नजदीकी एक सुपर स्टोर के मालिक ने पुलिस को इस संबंध में सूचित किया। घटना की सूचना के बाद थाना कोतवाली के ASI अशोक कुमार ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चुरी में भेज दिया।

    वहीं शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जाँच में मृतक ने नीले रंग की जैकेट और नीली जींस पहनी हुई है। और ऐसा लग रहा है कि शव तीन-चार दिन पुराना है। और झाड़ियां में पड़ा रहने की वजह से किसी ने ध्यान नहीं दिया। थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि एएसआई अशोक कुमार पुलिस पार्टी सहित जांच कर रहे हैं। और शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ भी की जा रही है।

  • पंजाब : छप्पड़ में मिला नवजात का शव

    कपूरथला : सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के गांव सराय जट्टा के तालाब में एक नवजात शिशु का शव मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद सुलतानपुर लोधी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिशु के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि SHO हरगुरदेव सिंह ने करते हुए बताया कि कन्या भ्रूण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवग्रह में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। वहीं दूसरी तरफ टिब्बा अस्पताल के SMO डॉ. मोहन प्रीत ने बताया कि उन्होंने मेडिकल टीमों को आसपास के क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के डाटा एकत्र करने और वेरिफाई करने के आदेश दे दिए हैं।

    जानकारी अनुसार सुल्तानपुर लोधी के गांव सराय जट्टा के छप्पड़ (तालाब) में एक नवजात का शव मिलने की बात सामने आई है। स्थानीय लोग एक धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा रहे थे उन्होंने छप्पड़ में एक भ्रूण को तैरते देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पहले लोगों को लगा कि यह कोई गुड़िया है, लेकिन करीब से देखने पर मालूम हुआ कि भ्रूण है।

    थाना सुल्तानपुर लोधी के SHO हरगुरदेव सिंह ने बताया कि गांव सराय जट्टा में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर सुलतानपुर लोधी सिविल अस्पताल के शवग्रह में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया गया है। तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौ’त

    सुल्तानपुर लोधी : बीती रात्रि लोहियां रेलवे लाइन पर फाटक पार करते समय एक युवक की लुधियाना की ओर से आ रही ट्रेन एलएल 04555 की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी पुलिस के चौकी इंचार्ज एएसआई सुखविंदर सिंह व एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि वह बीती रात 9:30 बजे ड्यूटी पर मौजूद थे। उनको सूचना मिली कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है ।

    जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और घायल युवक को 108 एंबुलैंस की मदद से सिविल अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान लखबीर सिंह पुत्र मदन लाल निवासी वार्ड नंबर 11 लोहियां खास के तौर पर हुई है। मृतक युवक के परिजनों के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।  शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। रेलवे पुलिस द्वारा अभी भी मामले की जांच की जा रही है।