Category: Punjab>Phagwara

  • Punjab News: ‘लोक मिलनी’ समारोह में विरोधियों पर जमकर बरसे CM Mann, देखें वीडियो

    Punjab News: ‘लोक मिलनी’ समारोह में विरोधियों पर जमकर बरसे CM Mann, देखें वीडियो

    कहा- हर घर के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी 

    फगवाड़ाः गांधी चौक में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान हलके के लोगों को सीएम भगवंत सिंह मान ने संबोधित किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा सरकार की उपलब्धियों के बारे में गिनवाया। इसके बाद विपक्षी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने तो पंजाब को नशे के दल-दल में धकेला दिया। जिसका खामियाजा युवाओं को आज भुगतना पड़ रहा है। आप सरकार नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। लोगों के लिये ‘मोहल्ला क्लीनिक’ खोली जा रही है।

    अकाली नेतृत्व पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, जिन्होंने गुरबानी के नाम पर वोट मांगे, वे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा करने में विफल रहे। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का उपयोग किया और पंजाब के लोग उनके शासन के दौरान घटित घटनाओं का दर्द नहीं भूले हैं।

    उन्होंने इशारा करते हुए कहा, कुछ नेता अपने कार्यकाल के दौरान हुए विकास की बातें करते हैं, लेकिन वे बरगाड़ी,  बहिबल कलां और कोटकपूरा को आसानी से भूल जाते हैं। पंजाब उन दर्दनाक पलों को कभी नहीं भूल सकता। लोगों और पंजाब के सामाजिक ताने-बाने के खिलाफ किए गए पापों को कभी नहीं मिटाया जा सकता।

    पंजाब के सफर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब ने बहुत दुख झेला है। यह 1947 में विभाजन के दौरान उजड़ा, 1984 में फिर से दुख झेले और फिर पिछली सरकारों के शासन में वर्षों की लूट-खसूट और शोषण का शिकार हुआ। अब हम पंजाब की प्रगति को और रुकने नहीं दे सकते।

    उन्होंने आगे कहा, परमात्मा ने पंजाब को उपजाऊ भूमि, भरपूर पानी, अनुकूल जलवायु और मेहनती लोगों का आशीर्वाद दिया है। पंजाब में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। पंजाब के पास वर्षों से जिस चीज़ की कमी थी, वह ऐसी नेतृत्व क्षमता थी जो निजी और राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर राज्य के हितों को सर्वोपरि रखे।

    युवाओं से भावुक अपील करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, किसी भी युवा को केवल कनाडा, अमेरिका या अन्य विदेशों के सपने देखने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। हम यहां पंजाब में ही अवसर पैदा कर रहे हैं। हम सभी मिलकर ऐसा रंगला पंजाब बनाएंगे जहां हमारे युवा अपने परिवारों और जड़ों के करीब रहकर अपनी आकांक्षाओं को पूरा कर सकें।

    मुख्यमंत्री ने कहा, “वर्षों तक परिवारों को कठिन परिस्थितियों में धकेला गया। माता-पिता पीछे रह गए, जबकि उनके बच्चे अवसरों की तलाश में मजबूर होकर विदेश चले गए। हम शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार के अवसर पैदा करके और बुनियादी ढाँचे को मजबूत करके उस वास्तविकता को बदल रहे हैं।

    आज के विशाल जनसमूह का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यहाँ इतनी बड़ी संख्या में माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवाओं का एकत्र होना लोगों और इस सरकार के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है। यह महज़ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है; यह मेरे अपने परिवार के साथ एक मिलनी है।”

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, पूरा पंजाब मेरा परिवार है। युवाओं के लिए नौकरियाँ, बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और हर घर के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है।

     

     

     

  • Punjab News: महिला के कानों से बाइक सवार लुटेरे ने झपटे सोने के टॉप्स, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला के कानों से बाइक सवार लुटेरे ने झपटे सोने के टॉप्स, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जिले में आये दिन लूटपाट की लगातार वारदातें बढ़ती जा रही है। लुटेरे आये दिन बेखौफ लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। जिससे आये दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच एक अर्बन स्टेट से महिला के कान से सोने के टॉप्स बाइक सवार लुटेरे द्वारा छीनने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जहा रहा कि अर्बन स्टेट की रहने वाली महिला तरुणा चड्ढा अपने घर बाहर गेट बंद कर रही है थी।

    इसी दौरान 2 बाइक सवार आये और पीछे से दोनों कान के टॉप्स छीनकर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया तब तक दोनों बाइक सवार लुटेरे मौके से भागने में कामयाब रहे। पास में लगे सीसीटीवी में पूरा मामला कैद हो गया। पीड़ित महिला ने घटना बारे संबंधी थाने में पुलिस को शिकायत दे दी है।

    जांच में जुटी पुलिस
    सूचना पाकर अर्बन स्टेट में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा मामले संबंधी जानकारी हासिल कर लिया। जिसके के आधार पर आगे कार्रवाई जारी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, डेढ महीने पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, डेढ महीने पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के सुभाष नगर इलाके से दुखद खबर सामने आई है, जहां युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भारत शर्मा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक को घर के अंदर पंखे से लटका हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब डेढ़ महीने पहले ही हुई थी।

    हालांकि इस घटना के पीछे के कारणों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पारिवारिक सदस्यों के बयान और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Punjab News: Civil Hospital में सरेआम गुंडागर्दी, कर्मी पर नौजवानों ने किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में सरेआम गुंडागर्दी, कर्मी पर नौजवानों ने किया हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: सिविल अस्पताल उस समय जंग का मैदान बन गया, जब नशा मुक्ति केंद्र में दवा लेने आए नौजवानों द्वारा अस्पताल के बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया गया। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर ने दर्जा चार के कर्मी को सूचना दी और उक्त नौजवानों से दरवाजा तोड़ने का कारण पूछने के लिए कहा। ऐसे में जब धर्मेंद्र नामक कर्मी द्वारा नौजवानों से दरवाजा तोड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने विरोध करते हुए धर्मेंद्र पर हमला कर दिया। घटना में घायल धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि एक को सिविल अस्पताल में तैनात पुलिस कर्मी ने काबू कर लिया था, लेकिन बाद में वह भी भागने में सफल रहा। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि नौजवानों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच दिखाया गया और जमकर धर्मेंद्र को पीटा गया।

    सिविल अस्पताल फगवाड़ा में ब्लड बैंक के कर्मी धर्मेंद्र ने कहाकि उन्हें डॉक्टर का फोन आया। इस दौरान डॉक्टर ने बताया कि कुछ नौजवानों द्वारा बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया। जिसके बाद धर्मेंद्र ने जब उक्त युवकों से दरवाजा तोड़ने के बारे में पूछा तो युवकों द्वारा गुस्से में आकर उनके साथ हाथापाई की गई। घटना को 2 नौजवानों द्वारा अंजाम दिया गया। पीड़ित ने कहा कि दोनों ने उनके साथ हाथापाई करते हुए सिर दीवार पर मारा। घटना में उसके चोटे आई। घटना के बाद मौके पर सिविल स्टाफ और पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इस घटना में एक नौजवान को पुलिस ने काबू किया था, लेकिन वह पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया। पीड़ित द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत दे दी गई है। धर्मेद्र ने कहा कि अगर स्टाफ ही अस्पताल में सेफ नहीं रहेंगा तो आम जनता राम भरोसे है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए अस्पताल की डॉक्टर ने बताया कि उनके अस्पताल में दर्ज चार के कर्मी पर नौजवानों द्वारा हमला किया गया। इस दौरान अस्पताल की प्रॉपर्टी में तोड़फोड़ की गई। घटना को लेकर जब कर्मियों द्वारा रोकने की कोशिश की गई तो उन पर नौजवानों द्वारा हमला कर दिया गया। जांच के दौरान पता चला कि उक्त नौजवानों की नशे को लेकर अस्पताल में दवाई चल रही है। नौजवानों द्वारा कई बार घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। डॉक्टर ने कहा कि पता चला है कि पहले भी एक से दो डॉक्टरों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की गई। घटना स्थल पर एक नौजवान की पहचान हुई है जो कि फुलाराय का रहने वाला है। घटना को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान एक नौजवान को काबू किया गया, लेकिन वह पुलिस को चख्मा देकर फरार हो गया।

    उधर, मामले की जानकारी देते हुए एएसआई परमजीत सिंह ने कहाकि उन्हें अस्पताल में झगड़े की सूचना मिली थी। जहां ब्लड बैंक के कर्मी धर्मेंद्र को डॉक्टर ने सूचना दी कि कुछ नौजवानों द्वारा बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया। ऐसे में जब वह उनसे दरवाजा तोड़ने के लिए पूछने गया तो उन्होंने धर्मेंद्र पर हमला कर दिया। धर्मेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

     

  • Punjab News: SP Madhavi के घर चोरी के मामले में FIR आई सामने

    Punjab News: SP Madhavi के घर चोरी के मामले में FIR आई सामने

    फगवाड़ाः शहर में चोरी की वारदातों पर नकेल कसने वाली पुलिस के सीनियर अधिकारी के घर ही वारदात हो गई। दरअसल, शहर की एसपी माधवी शर्मा की घर चोरी की वारदात होने का बीते दिन मामला सामने आया था। जहां एसपी के घर से सोने, डायमंड के गहने, कैनेडियन डॉलर व हज़ारों की भारतीय करंसी चोरी हुई है। इस मामले में एसपी के माता संतोष कुमारी के बयानों पर एफआईआर दर्ज की गई।

    एफआईआर की कॉपी भी सामने आई है, जिसमें संतोषी कुमारी ने घर में तैनात महिला होमगार्ड मनजीत कौर स्वर्गीय बलवीर कुमार निवासी क्वार्टर पीएस सदर के खिलाफ शिकायत दी है। संतोषी कुमारी ने शिकायत में बताया कि वारदात घर में तैनात होमगार्ड की महिला की है। संतोष कुमारी ने के अनुसार उनकी बेटी माधवी शर्मा बतौर एसपी फगवाड़ा तैनात हैं। उनके घर में होमगार्ड की महिला मनजीत कौर कर्मचारी की तैनाती है। वह रूटीन में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ड्यूटी करती है। संतोष कुमारी के मुताबिक काफी समय से तैनाती के कारण उनका होमगार्ड महिला पर विश्वास बना गया था और वह उनके घर आती जाती रहती थी।

    संतोष कुमारी ने शिकायत में कहा कि आज उन्होंने अपना अटैची देखा तो उसमें से 20 हजार रूपए नकदी, सोने की 4 चैन, 3 अंगूठी, एक जोड़ा टॉपस, डायमंड के 2 पेंडेट, तथा 200 कैनेडियन डॉलर नही थे। संतोष कुमारी के मुताबिक उन्होनें तुरंत होमगार्ड महिला से इस बारे में पूछा तो उसने तसल्लीबख्श जवाब नहीं दिया। जिससे उन्हें यकीन है कि चोरी की ये वारदात होमगार्ड की महिला कर्मचारी मनजीत कौर ने की है। शिकायत के बाद थाना सदर फगवाड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैकि पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए गहने से अन्य सामान बरामद कर लिया है।

  • Punjab News: कूड़ा फैंकने निकली महिला को झपटमारों ने बनाया निशाना, छीने झुमके, देखें वीडियो

    Punjab News: कूड़ा फैंकने निकली महिला को झपटमारों ने बनाया निशाना, छीने झुमके, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः फगवाड़ा में लूट और चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी लगातार हो रही है। जिससे इलाके के लोग दहशत में जीने को मजबूर है। ऐसा ही एक मामला बाबा गढ़िया में सामने आया है, जहां मोटरसाइकिल पर सवार दो लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला के कान से सोने के झुमके छीन कर फरार हो गए।

    पीड़िता बलवीर कौर ने बताया कि वह बाबा गढ़िया के पास पानी की टंकी के नजदीक रहती हैं। सुबह जब वह घर के बाहर कूड़ा फेंकने निकलीं तो मोटरसाइकिल पर सवार दो लुटेरों ने जो पहले से ही वहां खड़े थे, उनके झुमके छीन लिए और भाग गए। महिला ने बताया है कि आरोपी पहले से ही वहां पर मौजूद थे। एक बाइक पर बैठा हुआ था। दूसरा साथ ही खड़ा हुआ था, आरोपी ने पीछे से आकर बालियां झपट ली। बालियां 5 से 6 ग्राम की थी, जिसकी कीमत लगभग 50-60 हजार बताई जा रही है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरजीत पाल वालिया ने कहा कि इलाके में इस तरह की बढ़ती घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और पुलिस प्रशासन को ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं पीड़ित महिला ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपियों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई करें।

    एएसआई जतिंदरपाल ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे, जिन्होंने महिला की बालियां झपट ली है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जा सके।

     

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में पुलिस कर्मी की ऑडियो वायरल, गाड़ी छु़ड़ाने के मांगे एक लाख, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में पुलिस कर्मी की ऑडियो वायरल, गाड़ी छु़ड़ाने के मांगे एक लाख, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : शहर में एक बार फिर से पुलिस कर्मी की ऑडियो वायरल होने को लेकर मामला गरमा गया है। दरअसल, स्थानीय पुलिस के एक कर्मी द्वारा रिश्वत मांगने की ऑडियो जमकर वायरल हो रही है। यह ऑडियो क्लिप CIA स्टाफ कर्मचारी का बताया जा रहा है। वायरल ऑडियों में साफ सुनाई दे रहा है कि कर्मचारी युवक से गाड़ी छोड़ने के लिए पैसे मांग रहा है। हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है, लेकिन वायरल हो रहे इस ऑडियो ने शहर में कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, ऑडियो में व्यक्ति गाड़ी छोड़ने के लिए सीआईए कर्मी इर्शू प्रसाद से गुहार लगा रहा है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    अभी इस सबंध मे जानकारी नहीं है कि स्टाफ कर्मचारी ने किस मामले में व्यक्ति की गाड़ी जब्त की हुई है। ऑडियो क्लिप में कर्मचारी युवक से पुत- पुत करके बात कर रहा है। कर्मचारी बता रहा है कि वह ढ़िलवा की ओर आया हुआ है। गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी को मार दिया गया है। इसलिए कार को छोड़ने के लिए 2 से 3 दिन लग जाएंगे। जिसके बाद युवक कर्मचारी को जल्दी गाड़ी छोड़ने का आग्रह कर रहा है। इसी के साथ पुलिस कर्मी द्वारा SP साहिब द्वारा कार्रवाई करने हवाला भी दिया जा रहा है। वायरल ऑडियो में पुलिस कर्मी व्यक्ति से एक पेटी में गाड़ी छोड़ने की बात कर रहा है। इस दौरान व्यक्ति को पुलिस कर्मी एक पेटी का मतलब भी समझाता है। पुलिस कर्मी कह रहा है कि उसने व्यक्ति को हिंट भी दिया था। चुप करके 2 से 4 दिन निकाल लें, नहीं तो काम खराब हो जाएगा, उसका क्या फायदा। वहीं व्यक्ति कह रहा है कि उसे काम के सिलसिले से शहर से बाहर जाना है। इस दौरान वह दोबारा से गुहार लगाता है। पुलिस कर्मी कहता है कि अगला व्यक्ति उसे कहता है कि एक पेटी का मतलब एक से डेढ लाख का इंतजाम करें। व्यक्ति कहता हैकि मैं कर लूंगा, आप गाड़ी छुड़वा दूं। जिसके बाद व्यक्ति कहता है कि वह 50 हजार रुपए का इंतजाम कर देता है और वह कल उसकी गाड़ी छुड़वा दें। इस दौरान पुलिस कर्मी कहता हैकि उसे एक दिन का समय दें, नहीं तो उसका 4 से साढ़े 4 लाख का नुकसान हो जाएगा। आगे पुलिस कर्मी कहता हैकि वह एक लाख का इतजाम करें और कल दोपहर 12 बजे आ जाए उसका काम हो जाएगा।
  • Punjab News: New Thar में सवार महिला ने खड़ी कार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: New Thar में सवार महिला ने खड़ी कार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: शहर के गुरु हरगोबिंद नगर स्थित गांधी अस्पताल के नजदीक उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला द्वारा चलाई जा रही नई थार गाड़ी अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि स्विफ्ट डिजायर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला जिम से वापस आने के बाद अपनी नई थार गाड़ी में बैठी थी।

    इसी दौरान गाड़ी स्टार्ट कर चलाने की कोशिश करते समय कथित तौर पर महिला का पैर ब्रेक की बजाय एक्सीलेटर (रेस) पर पड़ गया, जिससे वाहन अचानक तेज रफ्तार से आगे बढ़ गया और पास में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट डिजायर के आगे और पीछे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

     

     

  • Punjab News: हाईवे पर 3 वाहनों की टक्कर में पिता और मासूम बच्ची की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: हाईवे पर 3 वाहनों की टक्कर में पिता और मासूम बच्ची की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना चंडीगढ़ बाईपास पर हुई है जहां दो से तीन वाहनों की टक्कर हो गई। वही इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों कीमदद से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी देते हुए लखबीर ने बताया कि वे घर वापस जा रहे थे। इस दौरान चंडीगढ़ बाईपास पर 3 वाहनों की टक्कर हो गई। इस घटना में एक परिवार में मातम पर चढ़ गया। दरअसल, हादसे में महिला और उसका पति वह मासूम बच्ची ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई।

    जिन्हें गेल अवस्था में सिविल अस्पताल में उपचार के लिए वह लेकर आए। इस घटना में पिता और बेटी की मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है। तीनों लोग बाइक पर सवार होकर होशियारपुर से आए थे। बताया जा रहा है कि हाईवे पर ट्रक पंचर खड़ा था। वही बाइक सवार पर तीनों लोग ने रास्ते में ट्रक पंचर खड़ा देखा और बाइक धीरे कर ली। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी और बाइक सवार तीनों ट्रक के नीचे घुस गए।

    मृतक व्यक्ति की पहचान सुखवीर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। वहीं 7 वर्षीय बच्ची की मौत हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनके पास देर रात 8:00 बजे सड़क हादसे में घायल चार मरीज उपचार के लिए आए थे। इस घटना में सुखबीर सिंह और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार देकर सिविल अस्पताल जालंधर में रेफर कर दिया गया। वहीं घटना में कुलबीर सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी उच्चा पिंड व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसकी हालत स्थिर है।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में 2 दुकानों में लगी आग, कई वाहन जलकर राख, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में 2 दुकानों में लगी आग, कई वाहन जलकर राख, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के लॉ गेट में देर रात आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार भीषण आग लगने से 2 दुकान में इसकी चपेट में आ गई। इस घटना में टू बर्द्स ऑटो हब और रेस्टोरेंट में आग लगी है। इस घटना में टू बर्द्स ऑटो हब में पड़े कई वाहन आग की चपेट में आ गए और जलकर राख हो गए। घटना की सूचना दमकल विभाग को लोगों द्वारा दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया, लेकिन घटना से दोनों दुकानों में काफी नुकसान हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए टू बर्द्स ऑटो हब के संचालक राहुल नामक ने बताया कि वह जालंधर का रहने वाला है और उसकी लॉ गेट में ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। पीड़ित के अनुसार देर रात उसकी दुकान बंद थी। ऐसे में साथ वाली डोसे की दुकान में सिलेंडर लीक होने से उनके रेस्टोरेंट में आग लग गई। आग भीषण होने के कारण उनकी दुकान भी आग की चपेट में आ गई। जिसके बाद उसे किसी का फोन आया और वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा। पीड़ित ने कहा कि डोसे वाले की दुकान की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है।

    पीड़ित के अनुसार घटना के दौरान डोसेे वाले दुकानदार ने उसे घटना के बारे में सूचित भी नहीं किया। इस घटना में 10 नए वाहन और 15 वाहन जलकर राख हो गए। इस घटना में 25 से 30 लाख का नुकसान हो गया। इसी के साथ स्पेयर पार्ट्स भी जलकर राख हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। राहुल का आरोप है कि इस मामले को लेकर डोसे वाले से बात की गई, लेकिन उसने कोई सुनवाई नहीं की। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।