Category: Punjab>Phagwara

  • कपूरथलाः कार और ट्रक में भीषण टक्कर, 2 की मौ+त, 3 घायल

    सुभानपुरः जिला कपूरथला में जी.टी गांव हंबोवाल के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, खड़े ट्रक में कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण ता कि इस हादसे में ट्रक के नीचे कार के आ जाने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जालंधर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि मृतकों के शवों को कपूरथला के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

  • पंजाबः अब 12 थाना प्रभारियों सहित ट्रैफिक इंचार्ज का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    पंजाबः अब 12 थाना प्रभारियों सहित ट्रैफिक इंचार्ज का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    कपूरथलाः पंजाब में तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं कपूरथला में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेशों के मुताबिक 12 थाना प्रभारियों और एक इंचार्ज ट्रैफिक का तबादला किया गया है। देखें लिस्ट

  • विदेश में पंजाबी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    कपूरथला :  सबडिवीज़न सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र के ज्वाला सिंह नगर निवासी युवक की इटली के ब्रेशिया इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक 15 साल पहले रोजी रोटी कमाने के लिए इटली गया था। जिसकी मौत की सूचना आने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    जानकारी देते हुए मृतक नरिंदर सिंह के पिता हरजीत सिंह वासी ज्वाला सिंह नगर सुल्तानपुर लोधी ने बताया कि उनका बेटा 2009 में रोजी रोटी कमाने के लिए इटली गया था। 19 जनवरी की रात को वह सैर के लिए निकला था। इसके बाद जब हमने उससे संपर्क करना चाहा तो उस के साथ हमारा संपर्क नहीं हुआ।उसके बाद हमने अपने दूसरे लड़के को इस बारे में बताया। जो इटली में रहता है। जो इटली के थाने में नरेंद्र सिंह की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने गया था। जहां उन्हें पता चला कि उनके बेटे नरेंद्र सिंह की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है।

    उन्होंने भारतीय दूतावास राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल और भारत सरकार से अनुरोध किया कि वे नरेंद्र सिंह के शव को भारत वापस लाने में हमारी मदद करें। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जगपाल सिंह चीमा और पूर्व पार्षद प्रतिपाल सिंह चीमा ने कहा कि नरिंदर सिंह हमारा भतीजा है। जो अपने उज्जवल भविष्य के लिए 2009 में इटली गए थे। जहां 25 जनवरी को उनकी मौत की खबर सामने आई है और मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। वहीं उन्होंने सरकार से मृतक के परिजनों को मदद करने की भी मांग की और नरिंदर सिंह के शव को भारत वापस लाया जाए। 

  • कपूरथला : विदेश से आई बहू को सास-ससुर ने उतारा मौ’त के घाट

    कपूरथला :  सुलतानपुर लोधी में US सिटीजन महिला की मौत के मामले को सुलझाने का दावा पुलिस ने किया है। सास-ससुर ने ही अपनी बहू की गला घोंटकर हत्या की थी। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने मृतका के सास-ससुर व पति पर कत्ल व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मृतका का पति इस समय अमेरिका में है। मृतक महिला की मां निर्मल कौर पत्नी जरनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव मोखेवाल थाना बिलगा जिला जालंधर की रहने वाली है। अब यूके में रहती है। उसकी बेटी राजदीप कौर की शादी मनजिंदर सिंह निवासी गांव नानो म​ल्लियां थाना सुल्तानपुर लोधी के साथ 7 साल पहले हुई थी। उसकी लड़की व दामाद अमेरिका में रहते हैं और इन दोनों एक पांच साल का बच्चा भी है, जोकि अमेरिका में इनके साथ ही रहता है। निर्मल कौर की ओर से ​शिकायत में बताए अनुसार 19 जनवरी को उसके दामाद मनजिंदर सिंह का उसे फोन आया कि राजदीप कौर बातचीत नहीं कर रही है।

    इसलिए उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए हैं। उसने बताया कि उसकी बेटी राजदीप कौर 12 जनवरी को ससुराल परिवार में एक विवाह समारोह में शरीक होने के लिए अपने 5 साल के बच्चे के साथ भारत आई थी। उसने आरोप लगाया कि ससुराल परिवार ने मिलीभगत से उसे अमेरिका से भारत बुलाया था। जबकि भारत में ससुराल परिवार में कोई विवाह कार्यक्रम नहीं ​था। शिकायतकर्ता निर्मल कौर ने यह भी बताया कि उसका दामाद उसकी बेटी को दबाव बनाकर प्रॉपर्टी अपने नाम करवाने के लिए भी कहता था ताकि वह वहां पर ग्रीन कार्ड होल्डर बन सके। फिलहाल वह विदेश में अवैध तौर पर रह रहा है। उसके दामाद, सास व ससुर ने योजना के तहत मिलीभगत से उसे भारत बुलाया और उसकी बेटी को अस्पताल में दा​खिल भी नहीं करवाया। जब उसने बेटी के ससुराल परिवार गांव नानो म​ल्लियां जाकर देखा तो उसकी लड़की की मौत हो चुकी थी। जब उसने अपनी बेटी राजदीप के मौत के बारे में पूछा तो ससुराल परिवार मौत के बारे में अलग-अलग बातें कर रहे थे। जिससे मुझे उनकी बातों पर शक होने लगा।

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी राजदीप कौर की मौत मिलीभगत से की गई है। इन उक्त लोगों ने अपनी मर्जी से उसकी बेटी का पोस्टमॉर्टम करवाया है। जिससे वह बिल्कुल सहमत नहीं हैं। निर्मल कौर ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी बेटी का बच्चा, डाक्यूमेंट और उसका फोन दिलाया जाए।अब जब पोस्टमॉर्टम हो चुका है तो ससुराल परिवार को राजदीप कौर का शव न दिया जाए और इनके ​​​खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। मृतका की मां निर्मल कौर ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को साजिशन भारत बुलाकर उसके पति, ससुर जगदेव सिंह व सास बलजीत कौर ने हत्या की है।  इस मामले की जांच के बाद थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने मृतका के पति मनजिंदर सिंह और सास-ससुर के ​खिलाफ कत्ल समेत वि​भिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। DSP सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने बताया कि सास-ससुर ने ही राजदीप कौर की गला घोंटकर हत्या की थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करके रिमांड हासिल करेंगे। हत्या की वजह जानने के लिए पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।

  • कपूरथलाः ट्यूशन से आकर खेलने गया 5वीं का छात्र हुआ लापता

    कपूरथलाः जिले के औजला फाटक के नजदीक इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय का 5वीं कक्षा का शुभम ट्यूशन पढ़कर घर लौटा था। जिसके बाद खेलने के लिए घर से निकला लेकिन वापिस नहीं लौटा। परिजनों के अनुसार 3 दिन से बच्चे की तालाश की जा रही है। वहीं पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना सिटी थाना -2 (अर्बन एस्टेट) की पुलिस को दे दी है। पुलिस ने पीड़ित मां की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह टांडी ने की है।

    जानकारी अनुसार, लापता हुए छात्र की मां कुसुम देवी वासी नजदीक औजला फाटक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा शुभम कपूरथला के मंडी स्कूल में 5वी कक्षा का छात्र है। 24 जनवरी की शाम को लगभग 6 बजे उसका बेटा शुभम ट्यूशन से घर आया और अपना बैग घर में रख कर बाहर खेलने चला गया। लेकिन अभी तक वापस नहीं आया। कई जगह उसकी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला है।

    शुभम की माँ कुसुम देवी ने यह भी बताया कि उन्हें बाद में पता चला कि शुभम घर में पड़े साढ़े 8 हज़ार रुपए भी साथ ले गया है। सिटी थाना-2 अर्बन स्टेट पुलिस ने महिला कुसुम देवी के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 346 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और लापता हुए छात्र की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि छात्र की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।

  • पंजाबः कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सहित सीनियर अफसर और SDM पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    कपूरथला: कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह पर व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए है। इस दौरान व्यक्ति ने डीसी और एसडीएम पर कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए है। पीड़ित ने बताया कि उक्त जगह उसकी एनआरआई बहन की है। पीड़ित का कहना है कि है कि इस मामले को लेकर उसने गृह विभाग, डीजीपी पंजाब और सीएम भगवंत मान को शिकायत दी है। दरअसल, कपूरथला के सर्कुलर रोड पर एक 23 एकड़ 5 मरले जमीन को लेकर सामने आया है। आरोप है कि 23 एकड़ 5 मरले की जमीन पर कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह ने अपनी पत्नी के नाम पर दर्ज प्रॉपर्टी पर एक चार दिवारी जैसे ही करनी शुरू की थी।

    कहा जा रहा है कि रामजीत सिंह आहलू वालिया (टीनू वालिया) ने उस जमीन पर अपना दावा ठोकते हुए कहा था कि उक्त जमीन उनके नाम पर हैं। उनका कहना है कि उसका खसरा नंबर 4915/4 है, जबकि राणा गुरजीत की पत्नी राजबंस कौर के नाम पर 4915/1 खसरा नंबर की जमीन है। जिसका कब्जा पहले ही राणा राजबंस कौर के पास हैं। जिसके बाद नगर निगम ने भी उक्त जगह पर पीला पंजा भी चलाया था। वहीं राणा गुरजीत सिंह ने मीडिया को बताया था कि उक्त जमीन का मामला स्थानीय कोर्ट में चल रहा था, कोर्ट ने स्टे उनके हक में दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि उक्त जमीन का छीजरा उल्टा था, जिसे रिकॉर्ड खंगालने पर उन्हें पता चला हैं। वहीं सूत्रों की माने तो जिस जमीन पर राणा राजबस कौर ने बाउंड्री वॉल की उसका खसरा नंबर 4914/4 है जोकि एक एनआरआई महिला के नाम 43 कनाल के करीब जमीन हैं। जिसको लेकर माननीय हाई कोर्ट में राणा राजबंस कौर के खिलाफ एक केस भी फाइल किया गया है। 

    शिकायतकर्ता आहलू वालिया उर्फ टीनू वालिया ने भारत सरकार गृह विभाग को करते हुए लिखा था कि उक्त जमीन के कागजात(रिकॉर्ड) में छेड़ छाड़ करने में डीसी कपूरथला करनैल सिंह, एसडीएम लाल विश्वास और पटवारी हरदीप सिंह ने मदद की है। उनकी शिकायत के बावजूद कोई करवाई नही की गई। इसलिए डीसी कपूरथला और बाकियों पर कानूनी कारवाई की जाए। जिसके एवज में गृह विभाग पंजाब ने एक पत्र संख्या नंबर Home-PS-10COMP/2/2023-2PB1/ का हवाला देते हुए डीजीपी पंजाब को सीरियल नंबर 35 शिकायतकर्ता रामजीत वालिया की तरफ से डीसी कपूरथला के खिलाफ शिकायत पर बनती कानूनी कारवाई करने को लिखा हैं।

    इसकी एक कॉपी सुप्रीटेंडेंट मुखमंत्री दफ्तर को भी भेजी गई हैं। रामजीत अहलूवालिया पुत्र ज्ञान सिंह, रेजिडेंस न्यू जी टी बी नगर, जालंधर से बात करने पर उन्होंने बताया कि राणा गुरजीत सिंह कपूरथला के लोकल एमएलए है और वह अपनी ताकत का गलत उपयोग कर उनकी ओर उनकी एनआरआई बहन की जमीन को हथियाना चाहते है जिसमे जिला प्रशासन उनकी पूरी मदद कर रहा है। जिसकी शिकायत उन्होंने पंजाब सरकार को और केंद्र सरकार को की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोर्ट से उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया कि राणा गुरजीत सिंह के करिंदो ने रिकॉर्ड के साथ जो कथित छेड़-छाड़ की उसकी वीडियो भी उसके पास हैं जो वह माननीय हाई कोर्ट में पेश करेंगे।

  • पंजाबः सड़क हादसे में व्यक्ति की मौ+त

    सुल्तानपुर लोधीः पंजाब में एक ओर ठंड का कहर जारी है, वहीं दूसरी ओर सड़क हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं सुल्तानपुर लोधी में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा हैकि मृतक 2 बच्चों का पिता था। जानकारी के मुताबिक, तलवंडी चौधरी सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर एक निजी पैलेस के पास एक मोटरसाइकिल और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिसे स्थानीय व्यक्ति की मदद से एबुलेंस की जरिये सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है।

  • कपूरथला: NRI महिला की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त

    कपूरथला: लोहड़ी से एक दिन पहले ससुराल घर गांव नानो म​ल्लियां आई यूएस सिटीजन महिला की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामले सामने आया है। चौकी मोठांवाल की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    चौकी मोठांवाल इंचार्ज एएसआई दविंदर कुमार के अनुसार 30 वर्षीय राजदीप कौर पत्नी मनजिंदर सिंह निवासी अमेरिका 12 जनवरी की रात को पांच साल के बेटे अरमान सिंह के साथ गांव नानो म​ल्लियां में ससुर जगदेव सिंह व सास बलजीत कौर के घर आई ​थी। चौकी इंचार्ज के अनुसार 19 जनवरी को राजदीप कौर को रात को सोई। अगले दिन सुबह चार बजे जब उसके सास-ससुर गुरुद्वारा साहिब जाने के लिए उसे उठाने गए तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जब उसे जाकर देखा तो वह मृत पड़ी थी।

    ए.एस.आई  दविंदर कुमार ने कहा कि मृतक के सास ससुर ने बताया कि वह रात को अलग-अलग कमरे में सोए थे। राजदीप कौर का पति मनजिंदर सिंह अमेरिका में अस्थायी है। इसलिए वह साथ नहीं आया, जबकि राजदीप यूएस सिटीजन है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी  मोर्चरी में रखवा दिया है।

    बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतका के माता-पिता इंग्लैंड से आने वाले हैं। जिनके आने के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सूत्रों की मानें तो मृतका की मौत संदिग्ध है। बताया यह भी जा रहा है कि मृतका की करोड़ों रुपये की इंश्योरेंस पॉलिसी भी है। दविंदर कुमार के अनुसार जांच के दौरान सब पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा।

  • पंजाब : निहंग मंगू मठ को लेकर आई बड़ी खबर, जाने मामला

    कपूरथला : सब-डिवीजन फगवाड़ा गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के शक के चलते युवक की हत्या मामले में रिमांड के दौरान आरोपी निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ से कुछ खास हासिल नहीं हुआ है। आरोपी को बुधवार को पुलिस माननीय अदालत में पेश किया । हालांकि मृतक युवक दवारा मरने से पहले कहे गए शब्द “सुक्खी और तुस्सी” के लिंक तक भी रिमांड के दौरान पुलिस नहीं पहुँच सकी है।

    कपूरथला की सब डिवीजन फगवाड़ा में 16 जनवरी को सुबह गुरुद्वारा चौरा खूह साहिब में बेअदबी के शक में युवक विशाल कपूर की हत्या मामले में आरोपी निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ का 7 दिन का रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश करने के बाद अदालत ने 7 दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है।

    SP कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि रिमांड में आरोपी का मोबाइल कब्जे में लिया गया था। जिसमें मिले कई नंबर शक के घेरे में हैं। जिनकी जांच की जा रही है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में हत्या की धारा 302 भी जोड़ दी गई है।

  • जालंधर हाइवे पर हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    कपूरथला :  पुलिस ने हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना ढिलवां पुलिस ने जालंधर-अमृतसर हाईवे पर नाकेबंदी दौरान 2 कार सवार नशा तस्करों को काबू किया। आरोपियों की पहचान बबनदीप सिंह और बॉबी वासी मुजफ्फरनगर यूपी तथा सिमरनजीत सिंह उर्फ़ सिम्मी वासी भादसों पटियाला के तौर पर हुई है। आरोपियों के पास 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिनके खिलाफ थाना ढिलवां में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  SHO बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है।

    जानकारी अनुसार थाना ढिलवां के ASI कुलदीप सिंह ने हाईटेक नाका पुलिस पार्टी सहित जालंधर – अमृतसर रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक आई -20 कार (UP-37-A-3252) अमृतसर की तरफ से आती हुई दिखाई दी, जिसमें 2 युवक सवार थे। आई -20 कार की तलाशी ली गई तो गियर बॉक्स के नजदीक एक लिफाफे में 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। जिसके आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह दोनों अमृतसर से नशा खरीद कर प्रदेश के कई क्षेत्रों में सप्लाई करते है। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है।