Category: Punjab>Phagwara

  • पंजाबः ट्रांसफार्मर से तेल चोरी और मोटरसाइकिल सहित 2 गिरफ्तार

    कपूरथला: पुलिस ने ट्रांसफार्मर से चोरी किए तेल और मोटरसाइकिल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीनियर पुलिस कप्तान वत्सला गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कपूरथला जिले में बढ़ती चोरियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस पार्टी ने सुरिंदर सिंह उर्फ़ शिंदर और शिंदा को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है।

    पूछताछ के दौरान उनके पास से चोरी का 60 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल बरामद हुआ। गहराई से पूछताछ करने पर पता चला कि उन्होंने गुरमेल सिंह और अमरजीत सिंह की मोटरों पर लगे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी किया था।

    यह गिरोह काफी समय से चोरी कर रहा है और यह गिरोह करीब 200/250 ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी कर चुका है। इस गिरोह के 5 सदस्यों को सीआईए स्टाफ पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुका है। सुरिंदर सिंह उर्फ ​​शिंदर पर पहले भी 2 मामले और शिंदा सिंह पर 1 चोरी का मामला दर्ज है। गिरफ्तार लोगों से गहनता से पूछताछ की जा रही है जिससे और भी वारदातों का पता चलने और धोखाधड़ी का खुलासा होने की संभावना है।

  • पंजाब : हमलावरों ने तेजधार हथियारों से व्यक्ति पर किया हमला, 10 पर मामला दर्ज

    कपूरथला : थाना कबीरपुर पुलिस ने गांव बाऊपुर जदीद में तेजधार हथियारों व डंडों से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रुप से घायल करने के आरोप में 6 अज्ञात समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुखदेव सिंह निवासी बाऊपुर जदीद ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 26 दिसंबर को वह अपने घर लौट रहा था। जब वह गांव बाऊपुर जदीद के समीप आटा चक्की के समीप पहुंचा तो वहां पर पहले से ही बिकर सिंह, काला, रछपाल सिंह व गुरविंदर सिंह सभी निवासी गांव लक्खवरिया अपने 5/6 अज्ञात साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर खड़े थे। उक्त लोगों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया।

    सभी हमलावरों के पास तेजधार दातर व डंडे पकड़े हुए थे। जिसके बाद हमलावरों ने मुझे गाड़ी से बाहर निकाला और तेजधार दातरों व डंडों से पीटना शुरु कर दिया। जिस कारण वह घायल हो गया। पुलिस ने घायलों के ब्यानों व अस्पताल की एमएलआर रिपोर्ट के आधार पर 6 अज्ञात समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जिसमें से एक आरोपी रछपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

  • कपूरथलाः कोहरे के कारण 9 गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    फ्लाईओवर से नीचे गिरा सीमेंट से भरा ट्रक 

    कपूरथलाः पंजाब में कोहरे के कारण हाईवे पर सड़क हादसे के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला ढिलवां के नजदीक जालंधर-अमृतसर नेशनल हाइवे से सामने आया है। जहां आज सुबह धुंध के कारण एक-एक करके 9 वाहनों की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 5 लोगों घायल हुए है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही हाइवे पर तैनात पुलिस ने मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से उन्होंने घायल लोगों को बाहर निकालकर नजदीक के अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती करवाया। इस हादसे में सीमेंट से भरा ट्रक भी बेकाबू होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा।

    जिसमें ट्रक चालक को मामूली चोट आई हैं। हादसे के कारण जाम भी लग गया। हाईवे पर तैनात पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। घायल कार चालक अमृत वासी लुधियाना के अनुसार वह अपनी कार में धीमी रफ्तार से गाड़ियों के पीछे जा रहा था। जैसे ही वह ब्यास के नजदीक पहुंचे तो हाईवे पर पहले से ही एक टैंपो दुर्घटनाग्रस्त था। देखते ही देखते अचानक गाड़ियां एक-दूसरे से टकराने लगीं। उन्होंने अपने परिवार को राहगीरों की मदद से गाड़ी से बाहर निकला। गनीमत है कि इस हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • पंजाब : चोरों ने पेट्रोल पंप पर दिया चोरी की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    सोलर बैटरी और नगदी लेकर हुए फरार

    कपूरथला : भुलत्थ में गांव बागड़िया में बुआ दती पेट्रोल पंप पर चोरों द्वारा सोलर बैटरी और 40 हजार रुपए चोरी की घटना सामने आई है। बैटरियों की कीमत लगभग 2 लाख बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद भुलत्थ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल पर लगे CCTV फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि SHO हरजिंदर सिंह ने भी की है। घटना के सबंध में पेट्रोल पंप के मालिक यशपाल बहल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात वह अपना पेट्रोल पंप बंद कर घर आ गए थे और पेट्रोल पंप के करिंदे पेट्रोल पंप पर सोए हुए थे।



    इसी दौरान रात लगभग डेढ़ बजे एक मारुति कार पर लुटेरे आए और उन्होंने उनके पंप के पीछे बने स्टोर के ताले तोड़ कर पेट्रोल पंप पर सोलर प्लांट के लिए लगाई गई 10 बैटरियां चोरी कर ले गए।
    उन्होंने बताया कि चोरों की आवाज जब पेट्रोल पंप पर काम करने वाले करिंदों को पड़ी तो उन्होंने उनको रोकना चाहा पर लुटेरों के पास तेज़धार हथियार थे। जिससे उन्होंने करिंदों को धमका कर उनके पास पेट्रोल पंप पर पड़ी 40 हजार की नगदी भी लूट ली।लुटेरों द्वारा की गई यह लूट की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें साफ़ दिख रहा है कि लुटेरे मारुति कार में आए और उन्होंने कार को स्टोर के बाहर खड़ा किया।

    इस दौरान लुटेरे स्टोर में लगी सोलर की बैटरी को चुराकर कार में रखते दिखाई दिए। लुटेरों के चले जाने के बाद पेट्रोल पंप पर काम करने वाले करिंदों ने इस घटना की जानकारी मालिक को दी। SHO हरजिंदर सिंह के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर गई और मालिक के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। वहीं CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश भी शुरू कर दी है।

  • कपूरथलाः 2 माह पहले विदेश गए व्यक्ति की हुई मौ’त

    कपूरथलाः कस्बा नडाला वासी युवक की इटली में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई है। मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। वही परिजनों ने इटली सरकार से इस सड़क हादसे की जाँच किये जाने की मांग की है। बताया यह भी जा रहा है कि उक्त युवक मात्र 2 माह पहले ही इटली गया था। जहां सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय अजय कुमार पुत्र गुरधियां निवासी नडाला कपूरथला के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतक अजय कुमार के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और उन्होंने इटली सरकार से गुहार लगाई है कि हादसे की जांच की जाए। और अजय के शव को भारत लाने में परिवार की मदद की जाये।

    मृतक के रिश्तेदार मंदीप कुमार ने बताया कि 2 माह पहले कर्ज लेकर अजय को रोजी रोटी कमाने के लिए इटली भेजा था। गत दिवस अजय कुमार अपने एक दोस्त राकेश कुमार की कार में किसी रिश्तेदार को लेने के लिए लाजियो के जिला लैटिना से फिमिसिनो एयरपोर्ट पर गए थे। जहां एयरपोर्ट के नजदीक पार्किंग के पैसे बचाने के लिए ड्राइवर ने कार को नो-पार्किंग ज़ोन में डाल दिया और रिश्तेदार की फ्लाइट का इंतजार करने लगा इसी दौरान अजय कुमार बाथरूम जाने के लिए सड़क पार करने लगा और एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

  • पंजाब: हाईकोर्ट का एक्शन, एक जज को किया Suspended, दूसरा Dismissed

    पंजाब: हाईकोर्ट का एक्शन, एक जज को किया Suspended, दूसरा Dismissed

    कपूरथला: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की फुल बेंच ने प्रशासनिक स्तर पर आयोजित बैठक के दौरान कपूरथला के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज राकेश कुमार को निलंबित करने का आदेश दिया है। निलंबन के दौरान उनका हेडक्वॉर्टर मानसा रहेगा। उन्हें वहां के जिला जज की अनुमति के बिना हेडक्वॉर्टर न छोड़ने का आदेश दिया है। वहीं, हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रितु बाहरी व हाईकोर्ट के अन्य जजों की फुल कोर्ट की बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि पंजाब के राज्यपाल ने हाईकोर्ट की सिफारिश पर फाजिल्का के एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रदीप सिंघल को बर्खास्त कर दिया है। 

    रजिस्ट्रार विजिलेंस ने उनके खिलाफ जांच की थी और जांच के बाद फुल कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट ने गवर्नर को सिफारिश सौंपी थी। इसके साथ ही हाईकोर्ट की सिफारिश के आधार पर पंजाब सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस के अधिकारी मंदीप सिंह ढिल्लों का स्वेच्छा सेवानिवृत्ति आवेदन भी पंजाब के गवर्नर ने स्वीकार कर लिया है। इसके बाद कपूरथला के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज राकेश कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए संविधान के अनुच्छेद 235 में मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए फुल कोर्ट ने उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

  • पंजाब: Travel Agents की ठगी के बाद मार्किट में आया एक और नया Trend, जाने पूरा मामला

    कहीं आपके भी विदेश जाने के सपने तो नहीं ऐसे टूटे

    कपूरथला : पंजाब में ट्रेवल एजेंट के चककरो में फंस कर अक्सर लोगो के साथ ठगी के मामले सामने आते रहते है। लेकिन अब मार्किट में एक नया ट्रेंड आ गया है। जिसमे विदेश जाने के लिए लड़के लड़कियों से कॉन्ट्रैक्ट मैरिज करवा कर लाखो की ठगी का शिकार हो रहे है। ऐसा ही एक मामला कपूरथला से सामने आया है। जहा IELTS पास कर दो युवतियों द्वारा कॉन्ट्रेक्ट मैरिज के नाम पर लाखों की गई । जांच के बाद पुलिस ने 2 युवकों की शिकायत पर सिटी थाना-2 में मां बेटी सहित 3 महिलाओं पर 2 FIR भी दर्ज की है। 

    पहले मामले में युवती ने कनाडा पहुंचने के बाद कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक अपने पति को विदेश नहीं बुलाया। वहीं दूसरे मामले में युवती नए पते पर पासपोर्ट बनवाकर पति को बताए बिना ही विदेश चली गई। इस दौरान युवकों से साढ़े 8 लाख और 45 लाख रुपए की ठगी भी की है।

     थाना सिटी-2 अर्बन अस्टेट पुलिस को दी ​शिकायत में गौरव जग्गी निवासी कपूरथला ने बताया कि उसके माता-पिता को एक महिला रेणु निवासी मोगा मिली। उसने कहा कि उसे अपनी बेटी नैंनसी को विदेश भेजना है। जिसके बाद उसके माता-पिता ने उसके छोटे भाई सौरव की कॉन्ट्रेक्ट मैरिज नैनसी के साथ करने का फैसला किया।

    इस शादी पर करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए और विवाह के 5-7 दिन के लिए उसके छोटा भाई सौरव और नैनसी की ओर से भारत घूमने के दौरान अलग-अलग जगह फोटो खींची गई, जिस पर उनका 50 हजार रुपए खर्च हुआ। इसके बाद सितंबर 2019 को नैंनसी की माता रेणु ने कहा कि अब एम्बेसी  में अप्लाई करना है , तो कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक 40 लाख की पेमेंट की जाए। सौरव के परिवार द्वारा 40 लाख देने के बाद नैनसी का कनाडा का वीजा आ गया। 

    वीजा आने के बाद  रेणु ने कहा कि उसकी लड़की तीन महीने के बाद  पति सौरव को विदेश बुला लेगी, लेकिन नैनसी ने अपने पति सौरव को विदेश नहीं बुलाया। इस तरह नैंनसी और  माता रेणु ने उनके साथ 45 लाख रुपए की ठगी की । थाना सिटी-2 की पुलिस ने जांच के बाद मां-बेटी के ​खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।

    दूसरा मामला : गुरमीत सिंह निवासी मोहल्ला नर्सरी, रणधीर कॉलेज रोड ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अर्शदीप कौर निवासी गुरु तेग बहादुर नगर के साथ एक वर्ष पहले जालंधर के एक होटल में उसकी कॉन्ट्रेक्ट मैरिज हुई थी। उसने IELTS का एग्जाम पास कर 6.5 बैंड हासिल किए। शादी के बाद उसकी पत्नी घर चली गई और वहीं रहने लगी।

    फिर दोनों ने विदेश जाने के लिए फाइल लगाने संबंधी 50 हजार ट्रैवल एजेंट को दिए। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी के PNB बैंक अकाउंट में पहले 5 लाख रुपए जमा करवा दिए। जनवरी 2023 में फिर एक लाख 30 हजार रुपए जमा करवाए। उसकी पत्नी ने कहा कि उसके घर का गुजारा मुश्किल से चल रहा है। उसे रुपयों की बहुत जरूरत है। तो उसने एक लाख 70 हजार रूपये मायके परिवार को दिए। कुछ महीने पहले उसकी पत्नी  बिना तलाक लिए , नए पते पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश चली गई और उसके साथ लाखो की ठगी हो गई। 

  • कपूरथलाः गोइंदवाल रोड पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन को घायल कर नगदी छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    कपूरथलाः गोइंदवाल रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ अज्ञात युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान हमलावरों पंप के सेल्समैन पर दातर से हमला कर उससे नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पंप मालिक ने बताया कि पीड़ित को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

    वहीं पंप मालिक मालिक करण प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें सेल्समैन गुड्डू ने बताया कि देर रात लगभग साढ़े 9 बजे गुड्डु ब्रेड खरीदने जाने लगा तो उन दोनों युवकों ने पम्प पर आकर उस पर दातर से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद पास मौजूद पेट्रोल पंप की कलेक्शन के लगभग 10 हज़ार रूपए लूट कर भाग गए। पेट्रोल पंप मालिक करण प्रताप सिंह ने बताया कि जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वह पम्प पर और घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डॉ हरसिमरन कौर द्वारा उनका उपचार किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि सिटी थाना पुलिस को सूचना दे दी है।

  • कपूरथलाः प्रधान राजा वडिंग की अगुवाई में कांग्रेस का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब कांग्रेस की और से पंजाब सरकार की और से प्रदेश भर में दिए जाने वाले धरना प्रदर्शन की कड़ी के तहत कपूरथला में भी पंजाब कांग्रेस की और से प्रधान राजा वडिंग के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया जिस में पंजाब कांग्रेस प्रधान ने पंजाब सरकार को बेरोजगारी, नशा, ला एंड आर्डर विकास जैसे मुद्दों पर घेराव किया।

    राजा वडिंग ने पार्टी में अनुशासन के मुद्द्धे पर बोलते हुए नवजोत सिद्धू का नाम लिए बिना कहा कि अनुशासन सबके लिए एक समान है। चाहे वह कोई जिला प्रधान हो या कोई पूर्व प्रदेश प्रधान और अगर कोई अनुशासन भंग करेगा तो उसके खिलाफ कारवाई होगी। पंजाब कांग्रेस प्रधान ने आप सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा को हुई सजा पर उनके इस्तीफे पर बोलते हुए कहा कि इस तरह के मसले पर उन्हे कांग्रेस के मुख्य नेता राहुल गांधी से सिख लेनी चाहिए। जिन्होंने सजा होने पर अपनी लोकसभा की सदस्यता छोड़ दी थी।

    कांग्रेस के प्रधान ने इंडिया गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि पंजाब में जो आम लोगो की भावनाएं आप सरकार के खिलाफ है। जब उन्हें कांग्रेस आलाकमान पंजाब की स्थिति और किसी गठबंधन के बारे में पूछेगी तो उन्हे सही स्थिति से अवगत करवा दिया जाएगा। 

  • पंजाबः मंदिर की महिला सेवादार की तेजधार हथियार से की ह’त्या

    कपूरथलाः थाना सदर तहत पड़ते गांव सिधवा दोना में मंदिर की मुख्य महिला सेवादार को गांव के एक युवक द्वारा तेजधार हथियारों से काट कर कत्ल कर दिया गया। आरोपी युवक शराब पीकर मंदिर में आता था, जिस पर महिला सेवादार उसे रोकती थी। इसके चलते तैश में आए युवक ने दारत से काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सदर की पुलिस ने महिला सेवादार के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है और इस मामले की जांच पडताल की जा रही है। मृतक महिला की पहचान 26 वर्षीय सारित देवी पत्नी राकेश कुमार निवासी सिधवा दोना के रुप में हुई है।

    मृतक के पति राकेश कुमार द्वारा एसएचओ सदर सुमनदीप कौर को बताए अनुसार वह एक रैस्टोरेट में काम करता है। सोमवार की देर शाम उसे किसी ने सूचना दी कि उकती पत्नी सारिता देवी मंदिर में सेवा कर रही थी। इस दौरान गांव के एक युवक ने उर पर दातर व लोहे की राड से हमला कर उसे घायल कर दिया है। उसकी घायल पत्नी को गांव के लोग सिविल अस्पताल कपूरथला लेकर यहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत कर्ता मृतक के पति राकेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले पांच साल से सिधवा दोना के माता स्लोलनी देवी मंदिर में मुख्य सेवादार के तौर पर काम करती थी।

    उस पर हमला करने वाला युवक भी इसी गांव का रहने वाला है, जिसे उसकी पत्नी शराब पीकर मंदिर में आने से मना करती थी। उह उसकी पत्नी को मौत के घाट उतराने के बाद फरार हो गया है। इस संबंध में थाना सदर की एसएचओ सोनमदीप कौर अनुसार मृतक महिल ाके पति राकेश कुमार की शिकायत पर आरोपी हरनेक सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी सिधवा दोना के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।