Category: Punjab>Phagwara

  • पंजाबः भारत को जल्द मिलेगी पहली पीएंडपी कार्गों लाइनर ट्रेन, देखें वीडियो

    पंजाबः भारत को जल्द मिलेगी पहली पीएंडपी कार्गों लाइनर ट्रेन, देखें वीडियो

    आरसीएफ कपूरथला में बन रहा पहला प्रोटोटाइप कोच

    कपूरथलाः देश की पहली पैसेंजर एंड पार्सल (पीएंडपी) कार्गो लाइनर ट्रेन जल्द मिलने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी ट्रेन को विश्व विख्यात रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) कपूरथला में बनाई जा रही है। इसका डबल डेकर कोच की तरह प्रोटोटाइप शैल बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही इसकी फर्नी​शिंग पर काम शुरू हो जाएगा। इसमें पैसेंजर व पार्सल एक-साथ चलेंगे, जिससे भारतीय रेल को फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस ट्रेन का ट्रायल अगस्त माह के अंत तक हो जाएगा।भारतीय रेलवे के ट्रैक पर ऐसी ट्रेन जल्द ही सरपट दौडती हुई दिखाई देने लगेगी। 

    इसके ऊपरी डैक पर यात्री सफर करेंगी और निचले डैक पर माल ढोया जा सकेगा। इससे दोनों सफर और मालवाहक ट्रेन का काम एकसाथ होगा, जिससे रेलवे की आमदन भी बढ़ेगी। कोच के ऊपरी हिस्से में 46 यात्री बैठ सकेंगे और डिब्बे के निचले हिस्से में 6 टन के करीब माल रखने की क्षमता होगी। आरसीएफ की ओर से रेलवे बोर्ड को इस कार्गो लाइनर के तीन डिजाइन भेजे गए थे, जिनमें से एक का चयन हो गया है। इस पर पौने तीन से तीन करोड़ के करीब खर्च आने की उम्मीद है। 
    आरसीएफ महाप्रबंधक अशेष अग्रवाल व जनसंपर्क अ​धिकारी जितेश कुमार ने कहा कि आरसीएफ में पहली पीएंडपी कार्गो लाइनर ट्रेन बनाई जा रही है। इस ट्रेन के इसी माह अगस्त में रोल आउट होने की पूरी उम्मीद है। 


    उन्होंने बताया कि इसका डिजाइन बेहद आकर्षण में यूनीक है और यह ट्रेन पूरी तरह से वातानूकुलित होगी। पीआरओ जितेश ने बताया कि इस ट्रेन के कोच का प्रोटोटाइप शैल बनकर तैयार है। जल्द इसकी फर्नी​शिंग पर काम शुरू हो जाएगा। फिर इसे रेलवे बोर्ड के रिसर्च डिजाइन एंड स्‍टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) के पास ट्रायल के लिए भेजा जाएगा। ट्रायल के सफल होने पर आरसीएफ और कोच का निर्माण करेगा।

    रेलवे के सूत्रों की मानें तो रेलवे की योजना शुरुआत में दो पीएंडपी डबल डेकर ट्रेनें चलाने की है। हर एक ट्रेन में 20 कोच होंगे। इनको कार्गो लाइनर कांसेप्‍ट पर रोल आउट किया जाएगा और ये निर्धारित रूट रेगुलर चलेंगी। इससे ट्रेन के चलने से पार्सल पहुंचाने में बड़ी सुविधा मिलेगी और सामान समय पर डिलीवर हो सकेंगे। जिससे समय की भी बचत होगी और व्यापारी खुद अपने सामान को साथ ले जा सकेंगे।

  • ਕਪੂਰਥਲਾ: 2 ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਹੋਈ ਲੜਾਈ ਨੇ ਧਾਰਿਆ ਹਿੰਸਕ ਰੂਪ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਕਪੂਰਥਲਾ: 2 ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਹੋਈ ਲੜਾਈ ਨੇ ਧਾਰਿਆ ਹਿੰਸਕ ਰੂਪ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਕਪੂਰਥਲਾ: ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੂਸੋਵਾਲ ਦੇ 2 ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਖੂਨੀ ਝੜਪ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਦਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਦੋਨਾਂ ਧਿਰਾਂ ਵਿੱਚ ਦੁਜੀ ਵਾਰ ਖੂਨੀ ਸੰਘਰਸ਼ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ CCTV FOOTAGE ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਦੋਨਾਂ ਧਿਰਾਂ ਨੇ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ 5 ਲੋਕ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਜਖਮੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਭਰਤੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿੱਥੇ ਦੋਨਾਂ ਨੇ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਤੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੁਸੋਵਾਲ ਚ 2 ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦਾ ਵਿਵਾਦ ਮੁੱਕਣ ਦਾ ਨਾਂਅ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਿਹਾ। ਨਿੱਜੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਤੇ 2 ਵਾਰ ਹਮਲੇ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਇੰਨਾ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਪਹਿਲਾਂ ਇੱਕ ਵਾਰ ਪਹਿਲਾ ਪਿੰਡ ਬੂਸੋਵਾਲ ਚ ਲੜਾਈ ਹੋਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਦੋਹਾਂ ਧਿਰਾਂ ਚੋਂ 2 ਔਰਤਾਂ ਤੇ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਜ਼ਖਮੀ ਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਵੀ ਦੋਨਾਂ ਧਿਰਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਹੋਏ ਸਨ। ਜਿਸ ਮਗਰੋਂ ਹੁਣ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਇੱਕ ਧਿਰ ਵਲੋਂ ਮੁੜ ਤੋਂ ਰਸਤੇ ਚ ਰੋਕਕੇ ਦੂਜੇ ਧਿਰ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸਦੀ CCTV FOOTAGE ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋ ਜਾਂਚ ਆਰੰਭ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • कपूरथलाः स्कूल में छुट्टी के बाद 9वीं कक्षा की छात्रा हुई लापता, मचा हड़कंप

    कपूरथलाः स्कूल में छुट्टी के बाद 9वीं कक्षा की छात्रा हुई लापता, मचा हड़कंप

    कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला शहर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव धारीवाल के सरकारी स्कूल में पढ़ती छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। छात्रा के पिता को शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गलत इरादे से उसकी बच्ची को किडनैप किया है। जिसके बाद पिता के बयान पर थाना सिटी कपूरथला में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार कपूरथला के अर्बन स्टेट के नजदीक रहने वाले धर्मू बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बच्ची 9वीं कक्षा में पढ़ती है। वह सुबह 8 बजे रोजाना की तरह स्कूल गई थी, लेकिन स्कूल की छुट्टी 2 बजे होने के उपरांत भी घर वापस नहीं आई।

    छात्रा के पिता ने बताया कि सभी रिश्तेदारों तथा आस-पड़ोस में उसकी तलाश करने पर भी बच्ची का कोई पता नहीं चला है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में शक जाहिर किया कि उसकी बच्ची को किसी अज्ञात व्यक्ति ने किडनैप किया है। थाना सिटी पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 346 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • कपूरथलाः संदिग्ध हालातों में खेतों में पड़े मिले 2 युवकों के शव, देखें वीडियो

    कपूरथलाः संदिग्ध हालातों में खेतों में पड़े मिले 2 युवकों के शव, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सब-डिवीजन भुलत्थ के गांव रायपुर पीरबख्शवाला के दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। दोनों के शव हमीरा फ्लाईओवर के नीचे खेतों में अलग-अलग जगह पड़े मिले हैं। शवों के पास एक मोटरसाइकिल व फोन भी बरामद हुआ है। पुल के नीचे शव मिलने इलाके में सनसनी फैल गई है। 

    डीएसपी भुलत्थ सुखनिंदर सिंह व थाना सुभानपुर एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि डोगरांवाल से हमीरा के बीच विरासती हवेली के समीप पुल के नीचे खेतों में कच्चे रास्ते पर दो युवकों के शव पड़े हैं। इस पर जब तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में पाया गया कि मृतकों में एक सरदार है और उसके बाल खुले हुए हैं। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बिक्रम सिंह और सतपाल सिंह निवासी रायपुर पीरबख्शवाला के तौर पर हुई है। एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि बिक्रम सिंह पहले नशा करता था। उसका नशा छुड़ाओ केंद्र का कार्ड बना हुआ है, जहां से वह नशा छोड़ने के लिए गोली खाता था। लेकिन दूसरे युवक सतपाल सिंह के बारे में अभी पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा। मृतक बिक्रम सिंह के भाई राजिंदर सिंह ने बताया कि सतपाल सिंह उनका पड़ोसी है और दोनों सुबह 11 बजे घर से निकले थे, जिनकी उन लोगों काफी तलाश की। लेकिन इनका कोई पता नहीं चला। इनके मोबाइल भी बंद आ रहे थे। राजिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि पुल के नीचे पुलिस खड़ी रहती है और सामने ही हमीरा में दो घर सरेआम नशा बेचते हैं, लेकिन पुलिस सिर्फ गेड़ा मारकर चली जाती है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। जिस तरह के हालात नजर आ रहे हैं, उससे तो यहीं आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों की मौत ज्यादा नशा करने या फिर नशा न मिलने की वजह से हुई है। बाकी सही तथ्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएंगे।

  • पंजाबः 20 वर्षीय बेटे की मौत के बाद विदेश में पिता का हुआ निधन

    पंजाबः 20 वर्षीय बेटे की मौत के बाद विदेश में पिता का हुआ निधन

    कपूरथलाः जिले के पास गांव के हंसते-खेलते घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 20 साल के युवक की मौत के बाद विदेश में बैठे उसके पिता का भी निधन हो गया। इस घर में एक महीने में दो बार लोगों की मौत होने से परिवार भी टूट गया है। पिछले 22 जून को कपूरथला जिले के गांव लंबी के 20 वर्षीय कमलजीत सिंह को गांव का ही राजा नामक युवक घर से बुलाकर ले गया था। उसने कहा था कि उसे बाबा मुराद शाह नकोदर के पास जाना है। फिर रात 9 बजे मां कमलेश ने बेटे को फोन किया तो वह ठीक था। मां कमलेश ने बताया था कि सीसीटीवी फुटेज में रात 10 बजे तक उनका बेटा ठीक था लेकिन उसके बाद उनके बेटे का फोन बंद आ रहा था।23 जून की सुबह गांव खोजापुर के अनीस नाम के युवक ने कमलजीत की मां को फोन कर बताया कि गांव खोजापुर के श्मशान घाट में एक युवक गिरा पड़ा है और जब मां कमलेश और पड़ोस के अन्य लोग गांव खोजापुर के श्मशान घाट पर पहुंचे। उन्हें तुरंत टांडे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और उन्होंने मौत का कारण नशे की ओवरडोज़ बताया था।

    युवक की मां कमलेश ने बताया कि गांव के मौजूदा सरपंच और पंचायत सदस्य ने अस्पताल में उससे यह कहकर हस्ताक्षर करा लिए कि शव का पोस्टमार्टम कराना है। इसके बाद पिछले कुछ सालों से दुबई में रह रहे मृतक लड़के के पिता जगतार सिंह सोनी को जब अपने बेटे कमलजीत की मौत की खबर मिली तो वह सदमे में आ गए और 26 जून को जब वह दुबई में काम पर गए तो ड्यूटी दौरान उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिवार वालों के काफी संघर्ष के बाद 1 महीने बाद शव कल 28 जुलाई को वह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा। मृतक जगतार सिंह सोनी का जिला कपूरथला के गांव लंबी के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर मृतक कमलजीत सिंह की मां कमलेश ने पंजाब सरकार से न्याय की मांग करते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या करने वाले दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और दुबई में मरे उनके परिवार को आर्थिक मदद दी जाए। मृतक लड़के कमलजीत के बारे में जब सरपंच नशीब चंद से बात की तो उन्होंने कहा कि वह परिवार के साथ हैं, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा उनके पास कोई कार्रवाई को लेकर कोई दस्तावेज नहीं पहुंचा है और न ही अभी तक कोई पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली है। रिपोर्ट आने पर ही कार्रवाई की जाएगी और परिवार को पूरा न्याय दिलवाया जाएगा।

  • पंजाबः हेरोइन और 10 लाख की ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार, देखेंं वीडियो

    पंजाबः हेरोइन और 10 लाख की ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार, देखेंं वीडियो

    कपूरथला: सीआईए स्टाफ कपूरथला की पुलिस ने कांजली रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक ड्रग तस्कर को 10 लाख रुपये की ड्रग मनी और 180 ग्राम हेरोइन की खेप समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना सिटी में आरोपी के ​खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। सीआईए स्टाफ में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी-जांच बरजिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह व टेक्नीकल सैल इंचार्ज एएसआई चरणजीत सिंह पर आधारित टीम की ओर से एसआई निर्मल सिंह के साथ 27 जुलाई को पुलिस लाइन के समीप कांजली रोड पुली गंदा नाला में नाकाबंदी की हुई थी।

    इस दौरान उन्हें एक काले रंग की स्कार्पियो आती दिखाई दी। जिसे शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई तो तलाशी दौरान 180 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के तौर 10 लाख रुपये भारतीय करेंसी बरामद हुई। स्कार्पियो चालक की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी डोगरांवाल के रूप में हुई। डीएसपी के अनुसार आरोपी पेशेवर तस्कर हैं। इस पर पहले से दो नशा तस्करी के केस दर्ज हैं। उन्होंने दावा कि पूछताछ के दौरान इसके पूरे ड्रग नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है। नशा तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।

  • कपूरथलाः निगम कर्मचारियों का घड़ा तोड़ प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान, देखें वीडियो

    कपूरथलाः निगम कर्मचारियों का घड़ा तोड़ प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान, देखें वीडियो

    कपूरथलाः नगर निगम कर्मचारियों ने प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना नीतियों तथा अपनी 11 मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन तक हड़ताल शुरू कर दी है। निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाहर बैठे एम्पलाई यूनियन के पंजाब प्रधान सरदारी लाल शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। जिसके बाद कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए शहर के विभिन्न बाज़ारो से होते हुए कचहरी चौंक पर निगम प्रशासन का घड़ा तोडा पदर्शन भी किया गया।   

    वही धरने पर बैठे सभी कर्मिओ की उपस्तिथि को सम्बोधन करते हुए प्रदेश उपप्रधान गोपाल थापर ने कहा कि शहर के 29 वार्डो को बढ़ाकर 50 वार्ड करते हुए निगम का दर्जा कपूरथला को जरूर मिल गया है। लेकिन कई वर्षों से सीवरमैन और अन्य स्टाफ की कमी को पूरा नहीं किया जा रहा है।   

    उन्होंने यह भी कहा कि निगम प्रशासन द्वारा एक कर्मचारी का PF फंड समय से जारी नहीं किया गया। जिसके चलते उक्त कर्मचारी का बीमारी दौरान देहांत हो गया है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन काफी समय से कर्मचारियों की भर्ती के लिए सिर्फ कागजी कार्यवाही ही कर रहा है। और सफाई कर्मिओ और स्टाफ की कमी जैसे कारणों से शहर में कई जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। शहर का यह हाल निगम अधिकारियों के लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना नीतियों के कारण ही हो रहा है।  

    यूनियन नेताओं ने कहा कि उनकी 11 मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाता तब तक कर्मिओ की हड़ताल जारी रहेगी। वहीं उन्होंने कहा कि जिस कर्मी का देहांत निगम प्रशासन द्वारा PF की रकम न मिलने के कारण हुआ है।  उसके परिवार को 25 लाख रूपए मुआवजा दिया जाए। और जिस अधिकारी की लापरवाही के कारण PF की रकम अदायगी नहीं हुई है उस पर भी कार्रवाई की जाए।

  • कपूरथलाः संदिग्ध परिस्थितियों में दुबई में युवक लापता, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः संदिग्ध परिस्थितियों में दुबई में युवक लापता, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के पास के भगोरिया गांव का युवक बलजिंदर सिंह अपने सुनहरे भविष्य के लिए दुबई गया था। करीब 20-25 दिन पहले वहां से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। बेटे के लापता होने की खबर सुनकर बूढ़ी बीमार मां का बुरा हाल हो गया है और वह चीख  चीख कर रो रही है। लेकिन बलजिंदर सिंह का कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार वालों का कहना है कि कई दिनों से हमारा बलजिंदर सिंह से कोई संपर्क नहीं हुआ है और उसके दोस्तों ने बताया कि वह अपने कमरे में भी नहीं है।

    कमरे में उसका सामान ही है और उसका फोन भी बंद है। परिजनों ने सामाजिक कार्यकर्ता एसपी ओबराये और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल समेत सरकार से अपील की है कि बलजिंदर सिंह की तलाश कर उसे भारत वापस लाने में मदद की जाए।

  • पंजाबः भाजपा नेता की कोठी पर चली JCB, देखें वीडियो

    पंजाबः भाजपा नेता की कोठी पर चली JCB, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब के भुलत्थ में करतारपुर मुख्य सड़क पर गांव पंडोरी अराइयां स्थित भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल की कोठी को जिला प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर जेसीबी से गिरा दिया। बुधवार की दोपहर को कोठी को गिराने की कार्रवाई शुरू की और कुछ ही पलों में कोठी मलबे के ढेर में तब्दील हो गई।

    जानकारी के अनुसार भाजपा नेता की यह कोठी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की जगह पर बनी थी। हाईकोर्ट ने कोठी को गिराने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एडीसी जनरल अमरप्रीत कौर की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल की कोठी को ढहा दिया। इस दौरान भाजपा नेता ने साथियों संग विरोध किया तो अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है। 

    बता दें कि भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल की कोठी के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसके बाद अवैध इमारत को ढहाने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया था। उधर, भाजपा नेता अमनदीप सिंह गोरा गिल ने कहा कि अब तो सुखपाल खैरा को ठंड पड़ गई होगी। एडीसी ने हाईकोर्ट का आदेश बताकर कोठी गिरा दी है लेकिन किसी ने भी आदेश की कॉपी नहीं दिखाई है। जितना धक्का कर सकते थे, उन्होंने कर लिया है। अब कोठी गिरा दी गई है। उन्हें बेघर कर दिया गया है। कोई बात नहीं वह और घर बना लेंगे।

  • पंजाबः 29 तक सरकारी स्कूल रहेंगे बंद 

    पंजाबः 29 तक सरकारी स्कूल रहेंगे बंद 

    कपूरथलाः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से हालात सामान्य हो रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि पंजाब के फिरोजपुर के बाद एक और जिले में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। सुल्तानपुर लोधी बाढ़ प्रभावित इलाके में पंजाब के स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। सुल्तानपुर लोधी ब्लॉक के दो सरकारी स्कूलों को जिला मजिस्ट्रेट ने 29 जुलाई तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।

    जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) कपूरथला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट ने सरकारी मिडिल स्कूल मंड इंदरपुर और सरकारी प्राइमरी स्कूल मंड इंदरपुर को 29 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त विद्यालयों में साफ-सफाई की कमी के कारण तथा छात्रों एवं शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तथा बाढ़ के पानी के दुष्प्रभाव से बचने के लिए विद्यालयों को खोलना उचित नहीं होगा। दरअसल, सुल्तानपुर लोधी के सरकारी मिडिल स्कूल मंड इंदरपुर और सरकारी प्राइमरी स्कूल मंड इंदरपुर में 26 जुलाई से 29 जुलाई तक छुट्टी की घोषणा की गई है।

    इससे पहले पंजाब के जालंधर जिले के शाहकोट की तहसील लोहियां के बाढ़ प्रभावित इलाके के 4 स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई थीं। इस संबंध में डीसी स्पेशल सारंगल ने नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी सांझा की थी। दरअसल, घर, स्कूल, सड़कें, खेत सब पानी में डूबे हुए हैं। यहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों की जान-माल की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।