Category: Punjab>Phagwara

  • कपूरथलाः जेल में हुई गैंगवार में 4 जख्मी, 40 कैदी भिड़े

    कपूरथलाः जेल में हुई गैंगवार में 4 जख्मी, 40 कैदी भिड़े

    कपूरथलाः माडर्न जेल में सुबह के समय 40-50 कैदी-हवालातियों में गैंगवार हो गई। इसमें चार कैदी जख्मी हो गए। इन्हें जेल प्रशासन तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला के एमरजेंसी में लेकर आया। जहां से एक गंभीर जख्मी हवालाती की नाजुक हालत देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार गंभीर जख्मी हवालाती की मौत हो गई है। जबकि जेल प्रशासन इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉ. नवदीप कौर व डा. विवेक ने बताया कि माडर्न जेल कपूरथला से सुबह के वक्त जेल स्टाफ चार हवालातियों सिमरनजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनप्रीत सिंह और वरिंदर सिंह को जख्मी हालत में लेकर आए।

    इनमें से एक कैदी सिमरनजीत सिंह की हालत नाजुक थी, उसे तुरंत अमृतसर रेफर कर दिया गया। बाकी तीनों जख्मियों का सर्जिकल वार्ड में उपचार चल रहा है। सिविल अस्पताल में भर्ती जख्मी कैदियों ने बताया कि वह अपनी बैरकों में सो रहे थे कि अचानक कुछ कैदियों ने उन पर लोहे की राडों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते सुबह-सुबह जेल की बैरकों में सो रहे उक्त कैदियों पर 40-50 कैदी-हवालातियों ने रंजिशन हमला कर दिया। थाना कोतवाली की पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो गंभीर रूप से जख्मी कैदी की मौत हो गई है, इसके बारे में जानने के लिए एसपी-जेल इकबाल सिंह धालीवाल से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, पर उन्होंने काल रिसीव नही की।

  • कपूरथला : बारिश के कारण बनें बाढ़ जैसे हालात, PU ने परीक्षा की स्थगित

    कपूरथला : बारिश के कारण बनें बाढ़ जैसे हालात, PU ने परीक्षा की स्थगित

    कपूरथला : पंजाब में भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से लोहियां और सुल्तानपुर लोधी इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं। तीन दर्जन से अधिक गांवों की करीब 25 हजार धान की फसल पानी में डूब गई है। इस गंभीर स्थिति का जायजा लेने के लिए पर्यावरणविद् और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने गिद्दड़पिंडी और जानियां चाहल का दौरा किया। कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ का पहले ही प्रबंधन करने के लिए उनकी ड्यूटी संत सीचेवाल की मदद के लिए लगाई है। इसीलिए वह आज गिद्दड़पिंडी और अन्य इलाकों का दौरा करने आए थे। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि सरकार लोगों के साथ खड़ी है।

    इससे पहले संत बलबीर सिंह सीचेवाल को गांव किल्लीवाड़ा, गिद्दड़पिंडी, भरोआणा के किसानों ने बताया कि पानी की निकासी के लिए बनी पुलियां लोगों ने बंद कर दी हैं। भरोआणा में तो मंड के कुछ लोगों ने जल निकासी के लिए बनाए गए गेट को भी खोलने से मना कर दिया है। इससे हजारों एकड़ फसल डूब सकती है। गिद्दड़पिंडी के सरपंच कुलवंत सिंह ने कहा कि 2019 में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी।

    अब सतलुज नदी में पानी लगातार बढ़ रहा है और खेतों में पहले से ही पानी भरा है लेकिन कई लोग पानी निकालने में बाधा बन रहे हैं। बाढ़ रोकथाम कमेटी के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह और डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल को बताया कि वर्ष 2020 और 2021 में संत बलबीर सिंह सीचेवाल के नेतृत्व में रेलवे पुल के नीचे से मिट्टी निकालकर गिद्दड़पिंडी को बाढ़ से बचाया गया था। इस बार हालात पहले से भी ज्यादा खराब हो रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भरोआणा में पानी की निकासी को बाधित किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। लोगों ने बताया कि कुतबीवाल, गिद्दड़पिंडी, वाड़ा जोध सिंह, किल्लीवाड़ा, वाटावाली कलां, वाटावाली खुर्द, सेखां मंगा, नल्ल, मंडला, भरोआणा समेत तीन दर्जन से अधिक गांवों की 25 हजार एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई है। 

    लोगों ने बताया कि अगर दो-तीन दिनों तक खेतों से पानी नहीं निकला तो धान की फसल बर्बाद हो जाएगी। डीसी जालंधर विशेष सारंगल और डीसी कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह ने अपने-अपने जिलों के सभी अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर खेतों से पानी निकालने का निर्देश दिया है।

  • कपूरथलाः इंग्लैंड बिजनेस टायकून व पीटर विरदी के पुश्तैनी घर में चोरी, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः इंग्लैंड बिजनेस टायकून व पीटर विरदी के पुश्तैनी घर में चोरी, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः पाकिस्तान की सरकार को वहां के तमाम सिख गुरुद्वारा साहिब को अत्याधुनिक सुविधाएं से सुस​ज्जित करने के लिए सिख संगत के सहयोग से 500 मिलियन पौंड देने वाले इंग्लैंड के बिजनेस टायकून व द विरदी फाउंडेशन के संस्थापक पीटर विरदी के कपूरथला के शेखूपुर ​स्थित पुश्तैनी घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इंग्लैंड की अर्थव्यवस्था में अहम स्थान रखने वाले सबसे अमीन सिख पंजाबी परिवार के इस पुश्तैनी घर में दशकों पुराने  बेशकीमती बर्तन व अन्य सामान चोरी होने की घटना से पीटर विरदी के पिता हरभजन सिंह विरदी आहत है। बहरहाल, थाना सिटी की पुलिस ने अज्ञात चोरों के ​खिलाफ केस दर्ज करके जांच का दौर शुरू कर दिया है।

    इंग्लैंड में महारानी जिंदा का हार खरीदने वाले विरदी परिवार का कपूरथला के शेखूपुर ​स्थित मोहल्ला गुरु नानक नगर चौक में एक पुश्तैनी घर है, जिसे उन्होंने उसी तरह संभाल कर रखा जैसे पुराने बुजुर्गो के समय में था। विरदी परिवार ने इसमें करोड़ों रुपये की विरासती निशानियां सहेज कर रखी हुई थी। इसमें दादी के विवाह के समय की कीमती चीजें, उनके परिवार के सभी सदस्यों के विवाह का सारा सामान, विदेशी महंगी घड़ियां, सोने का सामान आदि रखा हुआ था। घर में कोरोना आपदा के समय विरदी परिवार की ओर से देश भर में आक्सीजन की मशीनें बांटी गई थी, वह भी रखी हुई थी, उन्हें भी चोर उठा कर ले गए हैं। कपूरथला में लंबे अर्से से रह रहे पीटर विरदी के पिता हरभजन सिंह विरदी ने बताया कि उनका कपूरथला के शेखुपुर में पुश्तैनी घर है।

    जहां उनके बजुर्गों की निशानियां संभाल कर रखी हुई थी। लेकिन छह जून की रात को चोरों ने सब कुछ चुरा लिया। उन्होंने बताया कि घर में 14 अलमारियां थी, जिसमे चांदी-पीतल के 50 साल से भी ज्यादा पुराने बर्तन थे, छह पुरानी विदेशी महंगी घड़ियां थी। पीटर विरदी की शादी में मिले हुए कुछ गिफ्ट्स थे, जोकि गायब हैं। उनके मुताबिक ये तमाम वस्तुएं बेशकीमती हैं, जिनका मूल्य निर्धारित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनके पुराने गहने भी थे, जोकि लोहे की पेटियों में रखे थे। चोरों ने इन पे​टियों को कटर से काट कर खोला और सारा सामान पर हाथ साफ कर गए। इसके अलावा एक टुल्लू पंप, दो नल, कूलर की दो मोटरें, चार विंडो एसी, पूरे घर के नल, घास काटने वाली मशीनें, रूम हीटर, तीन लैपटाप, दो फैक्स मशीन और क्रिस्टल की सुराही के अलावा काफी सामान चोरी हुआ है। 

    उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि चोरों को पकड़ सिर्फ उनके परिवार की विरासती निशानियां ही उन्हें लौटा दें, क्योंकि उनके लिए वह बेशकीमती हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। बताते चलें कि द विरदी फाउंडेशन के संस्थापक पीटर विरदी ने जून 2019 में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर इंग्लैंड में तमाम सिख संगत को एकजुट करके पाकिस्तान टूरिज्म बोर्ड के चेयरमैन जुल्फी बुखारी को 500 मिलियन पौंड एकत्रित करके दान देने की घोषणा की थी। जिससे पाकिस्तान ​स्थित 100 के करीब गुरुद्वारा साहिब के दर्शनार्थ आने वाली सिख संगत को उम्दा व अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके और तत्कालीन इमरान खान सरकार की आ​र्थिकता को भी कुछ हद तक बूस्ट किया जा सके। इस घोषणा के बाद भारत सरकार की ओर से एतराज भी किया गया था।

  • पंजाब: थार में आये थानेदार के बेटे ने किया व्यक्ती पर हमला, देखें वीडियो

    पंजाब: थार में आये थानेदार के बेटे ने किया व्यक्ती पर हमला, देखें वीडियो

    कपूरथला: कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी शहर में रोडरेंज का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस थानेदार के बेटे के उपर गांव अल्लूवाल के सरपंच पर धारदार हथियार से हमला कर जख्मी करने के आरोप लगे हैं। सरपंच हरजीत सिंह ने बताया कि वह किसी काम के लिए गुरुद्वारा गुरु का बाग की तरफ जा रहे थे। तो जब वह गुरुद्वारा सेहरा साहिब के मोड़ पर पहुंचे, तो रास्ता न देने की वजह से थार गाड़ी में सवार कुछ युवकों के साथ उसकी मामूली बहिंस हो गई। इतने में कार चालक के युवक ने गाली गलौज करते हुए उस पर किसी धारदार हथियार के साथ हमला कर दिया जिसके चलते वह खून से लथपथ हो गया, और कार चालक साथियों सहित मौके से फरार हो गया।

    उधर जख्मी सरपंच के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाए हैं कि हमला करने वाला पंजाब पुलिस में तैनात एक थानेदार का लड़का है। उसकी शह पर वह आए दिन इलाके में ऐसी वारदातों को अंजाम देता रहता है। फिल्हाल जख्मी सरपंच को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी दाखिल करवाया गया। उधर गुंडागर्दी के नंगे नाच से लोगों में दहशत का माहौल है। डीएसपी बबनदीप सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरपंच के बयानों के आधार पर ही आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • पंजाबः साइकिल व्यापारी के गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो

    पंजाबः साइकिल व्यापारी के गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो

    कपूरथलाः घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र कसाबां मोहल्ला के एक घर में बने साइकिल व्यापारी के गोदाम में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड टीम तथा सिटी थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर 3 घंटे से अधिक समय के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ऑफिसर हरप्रीत सिंह के अनुसार शाम 7 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। जिसमें उनकी 10 कर्मियों की टीम और 4 गाड़ियां जुटीं।

    एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी करतारपुर से भी मंगवाई गई। उन्होंने बताया कि गोदाम इतनी घनी आबादी में है कि गाड़ी का वहां तक पहुंचना मुश्किल है। इसलिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को अमृत बाजार में खड़ा कर लगभग 700-800 फीट पाइप का उपयोग कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। वहीं, इतनी घनी आबादी में गोदाम बनाने की मंजूरी और फायर सेफ्टी पॉइंट्स को लेकर प्रशासन पर सवालिया निशान लग रहे है। दूसरी तरफ मौके पर पहुंचे डीएसपी सब डिवीजन मनिंदर पाल तथा एसएचओ सिटी पलविंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग किया। 

  • कपूरथलाः संदिग्ध परिस्थितयों में ASI की मौत

    कपूरथलाः संदिग्ध परिस्थितयों में ASI की मौत

    कपूरथलाः सिटी थाना में तैनात ASI की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कि गलत दवाई खाने से एएसआई की मौत हुई है। मृतक की पहचान एएसआई मंजीत सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी गांव खाने वालों के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी थाना में तैनात ASI मंजीत सिंह वासी गांव खानोवाल थाना सदर की किसी बीमारी को लेकर दवाई चल रही थी। देर शाम उसने गलती से घर में पड़ी कोई अन्य दवाई खा ली। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

    परिजनों ने तुरंत मंजीत सिंह को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके उपरांत मृतक के शव को सिविल अस्पातल के शव गृह में रखवा दिया गया। वहीं दूसरी तरफ सदर थाना प्रभारी सोनमदीप कौर ने बताया कि मृतक ASI मनजीत सिंह की पत्नी निर्मल कौर के बयान के आधार पर धारा 174 की कार्रवाई करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। 

  • कपूरथलाः सरकारी एलीमेंट्री स्कूल को चोरों ने बनाया निशाना, सामान लेकर हुए फरार

    कपूरथलाः सरकारी एलीमेंट्री स्कूल को चोरों ने बनाया निशाना, सामान लेकर हुए फरार

    कपूरथलाः कस्बा भुलत्थ के मोहल्ला राजपुरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां चोरों ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल को निशाना बनाया है। चोर एलीमेंट्री स्कूल से टूटियां, बर्तन सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की इस घटना का तब पता चला जब स्कूल के कर्मचारी गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बाद पहले दिन वहां पहुंचे। स्कूल कर्मचारी ने बताया कि चोरों ने स्कूल से टूटियां, बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया है।

    चोरी की घटना की जानकारी देते हुए स्कूल के अध्यिापक सुरेश बाला एवं मंगल सिंह ने बताया कि आज जब वे गर्मी की छुट्टी समाप्त होने के बाद स्कूल पहुंचे तो देखा कि स्कूल के कमरों के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। बच्चों के मीड डे मील के लिए रखे गए बर्तन और बच्चों के पानी पीने के लिए लगी टूटियां भी चोरों ने चुरा लिए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है।

  • कपूरथलाः ऑटो में बैठी सवारियों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत

    कपूरथलाः ऑटो में बैठी सवारियों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी रोड पर आरसीएफ के पास बस स्टैंड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर ऑटो चालक सवारियों को लेकर जा रहा था कि इस दौरान सुल्तानपुर लोधी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य औरतें गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक महिलाओं की पहचान 57 वर्षीय दविंदर कौर पत्नी हरथल सिंह निवासी दशमेश नगर सैदो भुलाणा और 26 वर्षीय रमनदीप कौर बेटी जसपाल सिंह निवासी आरसीएफ के रूप में हुई है। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी पहचान 37 वर्षीय अनुदत्त और 20 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए आरसीएफ के लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन ड्यूटी डॉक्टर ने उनकी हालत चिंताजनक बताई।

    जिसके चलते उसके परिजन उसे जालंधर अस्पताल ले गए। जब पुलिस और राहगीर महिला को इलाज के लिए ले जा रहे थे तो आरोपी ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। भुल्लथ चौकी के प्रभारी पूर्ण चंद ने बताया कि जैसे ही उन्हें हादसे की सूचना मिली तो वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो महिलाओं को ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका उपचार जालंधर के निजी अस्पताल में चल रहा है। 

  • सराफा बाजार में सुनार का एक-डेढ़ घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, घसीटकर ले गई पुलिस, देखें वीडियो 

    सराफा बाजार में सुनार का एक-डेढ़ घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, घसीटकर ले गई पुलिस, देखें वीडियो 

    कपूरथला: लाहौरी गेट निवासी एक आरोपी ने तीन-चार दिन पहले जालंधर के फुटबॉल चौक के समीप एक महिला के कानों से बालियां छीनी थी। जिसे जालंधर की थाना डिवीजन नं.5 की पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी का सोना उसने कपूरथला के सदर बाजार स्थित एक सुनार को बेचा था। इस पर पर थाना डिवीजन नं.5 के एसएचओ इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार जालथर-कपूरथला की पुलिस फोर्स के साथ सराफा बाजार स्थित उक्त सुनार की दुकान पर पहुंचे तो वहां पर हंगामा शुरू हो गया। सुनार के विरोध करने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उसे घसीटकर गाड़ी में डाल लिया और अपने साथ ले गए। करीब एक-डेढ़ घंटे तक खूब हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ।


    दुकानदार पुलिस पर खूब चिल्ला रहा था। दुकानदार का आरोप था की पुलिस को कोई चोरी का सामान नहीं मिला है और न ही उनके पास गिरफ्तारी के कोई दस्तावेज हैं। थाना डिवीजन नं.5 के एसएचओ इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार ने कहा कि चोरी के आरोपी की निशानदेही पर ही वह सुनार को लेकर जा रहे हैं। सुनार की ओर से चोरी के गहने खरीदने के पुख्ता सबूत उनके पास हैं। थाना ले जाकर पूछताछ की जाएगी।

  • कपूरथलाः किराना व्यापारी पर दातर से हमला कर लूटे 1.70 लाख रुपये, देखें वीडियो

    कपूरथलाः किराना व्यापारी पर दातर से हमला कर लूटे 1.70 लाख रुपये, देखें वीडियो

    बेगोवालः कपूरथला जिले में बेगोवाल के भीड़भाड़ वाले मेन बाजार में गुरुवार देर रात तीन बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने किराना व्यापारी पर दातर से हमला कर 1.70 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। बेगोवाल के वार्ड नंबर-2 के रहने वाले पीड़ित विजय कुमार बतरा (53) ने बताया कि वह टाहली चौक में किराना स्टोर चलाता है। 29 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे उसने अपनी दुकान बंद की और सेल के 1.70 लाख रुपये बैग में ले लिया। फिर वह स्कूटी से शहर के एक डॉक्टर से दवा लेने चला गया। 

    बाजार में तीन नकाबपोश लुटेरों ने उसे घेर लिया। उन्होंने अपना मोटरसाइकिल उसकी स्कूटी के आगे लगा दिया। एक नौजवान ने दातर ले रखा था। उन्होंने घबराकर स्कूटी माता रानी मंदिर की तरफ मोड़ ली। लुटेरे पीछा करते रहे और पैलेस के पास उसे धक्का मार कर गिरा दिया। इतने में एक नौजवान ने उसके सिर पर दातर से वार किया तो उन्होंने हाथ आगे कर दिया। दोनों लुटेरे पैसों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। विजय बतरा ने बताया कि उन्हें आठ टांके लगे हैं। एसएचओ किरपाल सिंह ने कहा कि तीनों अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बाजार की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही लुटेरे सलाखों के पीछे होंगे।