Category: Punjab>Phagwara

  • कपूरथलाः बंदूक की नोंक पर सुनार से 35 लाख रुपये और गहने लेकर लुटेरे हुए फरार 

    कपूरथलाः बंदूक की नोंक पर सुनार से 35 लाख रुपये और गहने लेकर लुटेरे हुए फरार 

    कपूरथलाः हल्का भुलत्थ में डकैतियों की बढ़ती मामले को चलते लोगों में मन में डर का माहौल बना हुआ हैं। आए दिन हथियारों की नोक पर लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं बीते दिन देर शाम नडाला में लूट का मामला सामने आया है। जहां एक सुनार अपने परिवार के साथ कार से वाया नडाला-ढिलवां से अपने आवास अमृतसर के लिए जा रहा था। जैसे ही वह नडाला-ढिलवा मार्ग पर राधा स्वामी संतसंगी के घर के पास पहुंचा। कार में सवार लुटेरों ने सुनार की कार को घेर लिया और पिस्तौल की नोक पर 35 लाख की नकदी और उसकी पत्नी के गले में पहने हुए सोने के गहने छीनकर फरार हो गये। इस संबंध में जब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो एसपी (डी) हरविंदर सिंह डल्ली, डीएसपी भुलथ सुखनिंदर सिंह, सुभानपुर थानाध्यक्ष हरदीप सिंह, ढिलवा थानाध्यक्ष हरजिंदर सिंह, थानाध्यक्ष बेगोवाल दीपक कुमार, थानाध्यक्ष भुलथ गौरव धीर, नडाला चौकी प्रभारी गुरजसवंत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

    पुलिस को दिए बयान में पीड़ित परिवार के मुखी संतोख सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी मकान नंबर 2214/4 गली आवे वाली गेट भक्ता वाला, अमृतसर हाल निवासी जलालपुर थाना टांडा जिला होशियारपुर ने बताया कि वह अपनी पत्नी बलविंदर कौर व बच्चे के साथ कार नंबर पीबी 07 एपी 8182 में सवार होकर जलालपुर से वाया नडाला होते हुए राधा स्वामी संतसंग के पास ढिलवा रोड पहुंचे। इसी दौरान सफेद रंग की कार में सवार कुछ लुटेरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। कार सवार दो युवक उतरकर उनके पास आए जिनके मुंह ढके हुए थे। उन्होंने पिस्तौल की नोक से उनसे 35 लाख रुपए की नगदी और पत्नी के पहनी हुई सोने की वालियां और अंगूठियां छीन कर ढिलवां की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि लुटेरों की सफेद गाड़ी जिसका नंबर 65 एबी 2606 था। उधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • बड़ी खबरः कपूरथला के दो भाइयों का विदेश में गोलियां मारकर कत्ल  

    बड़ी खबरः कपूरथला के दो भाइयों का विदेश में गोलियां मारकर कत्ल  

    कपूरथलाः अमेरिका में पोर्टलैंड शहर के शापिंग मॉल के बाहर सुल्तानपुर लोधी के गांव बिधिपुर निवासी दो सगे भाइयों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार दोपहर की है। वहीं हत्यारा भी कपूरथला के गांव कांजली का ही बताया जा रहा है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि बिजनेस में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था, जिसने बाद में खूनी रूप ले लिया। अमेरिका में शहर पोर्टलैंड में बुधवार दोपहर करीब पौने तीन बजे सुल्तानपुर लोधी के गांव बिधिपुर निवासी दिलराज सिंह दीपी और उसके छोटे भाई गोरा की शापिंग मॉल के बाहर किसी व्यक्ति के साथ बहस हुई थी।

    बहस के दौरान ही अचानक गोलियां चलने लगीं। इसमें दीपी व गोरा की मौत हो गई। दोनों की मौत की सूचना गांव बिधिपुर पहुंची तो घर में मातम छा गया। मृतकों के माता-पिता गांव में रहते हैं। बताया जा रहा है कि पोर्टलैंड पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार हत्यारा भी कपूरथला के गांव कांजली का रहने वाला है। हालांकि उसकी अभी तक पहचान नहीं हुई। हत्यारा दीपी व गोरा के साथ बिजनेस में साझेदार था और पैसे के लेन-देन को लेकर ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • कपूरथलाः युवकों ने पूर्व सरपंच के घर में चलाई गोलियां, 2 घायल

    कपूरथलाः युवकों ने पूर्व सरपंच के घर में चलाई गोलियां, 2 घायल

    महिला का हालत गंभीर, डॉक्टरों ने जालंधर किया रेफर

    कपूरधला: पंजाब में गोली चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं सुल्तानपुर लोधी के भागो बुढा गांव से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुबह 9 बजे गांव के कुछ युवकों द्वारा पूर्व सरपंच के घर में घुसकर गोलियां चला दी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच की पत्नी गीता रानी घर में डेयरी चलाती है। जिस दौरान गांव के युवकों के साथ किसी मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद युवकों ने गीता रानी पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान मां की आवाज सुनकर बेटा बाहर आया तो हमलावारों ने बेटे उडीक चंद पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वहीं एक युवक को गांव के लोगों काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया।

    इस घटना के दौरान पूर्व सरपंच की पत्नी गीता रानी व उसका बेटा अरै चंद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल लाया गया है। पूर्व सरपंच मंगत राम की पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिस कारण उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जबकि उन्हीं की वजह से उडीक चंद सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी चल रहा है। वहीं कबीरपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी युवक सागर को हिरासत में ले लिया गया है। थाना अध्यक्ष लखविंदर सिंह टर्नन ने बताया कि, पड़ितों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • कपूरथलाः जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प, माहौल तनावपूर्ण

    कपूरथलाः जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प, माहौल तनावपूर्ण

    कपूरथला: जिले के वाटांवाली गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक जमीन के छोटे से टुकड़े को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद हिंसक झड़प हो गई और झड़प की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। आरोप लगाए जा रहे है कि एक पक्ष द्वारा जमीन पर अपना पुराना कब्जा बताकर दीवार बनाई जा रही थी, जबकि दूसरे पक्ष ने यह कहकर काम रोकने का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार यह जमीन ग्राम पंचायत की साझी जमीन है, उस पर कोई निर्माण संभव नहीं है। गांव के लोगों ने काम रोकने की कोशिश की तो माहौल तनावपूर्ण और हिंसक हो गया। इस बीच कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

  • कपूरथला:  गैस लीक होने से कई लोग हुए बेहोश

    कपूरथला: गैस लीक होने से कई लोग हुए बेहोश

    कपूरथला : लुधियाना में सुबह गैस लीक हादसे में 11 लोगों की मौत के बाद देर शाम कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड स्थित गांव भाणोलंगा मे सुरजीत कोल्ड स्टोरेज में गैस लीक से गांववासियों को सांस लेने में मुश्किल होने लगी। गांववासियों का कहना है कि गैस लीक होने से करीब गांव के 8 लोग बेहोश हो गए, जिन्हें अपने तौर पर प्राथमिक इलाज देकर दूसरे गांव में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं, देर रात गांव के युवक निशान सिंह को सिविल अस्पताल में लाया गया, जिसे गैस चढ़ने से उल्टियां और चक्कर आ रहे थे।

    हादसे के बाद गांववासी गांव छोड़कर दूसरे गांव में शिफ्ट होना शुरू हो गए। आलू कोल्ड स्टोरेज के मालिक हरजिंदर सिंह निवासी नवाब कपूर सिंह नगर कपूरथला ने जब इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो लोगों ने पुलिस चौकी में फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस चौकी के इंचार्ज ने जिला प्रशासन को सूचित किया तो प्रशासन ने सिविल अस्पताल प्रबंधन को प्रबंध करने के लिए कहा। घटनास्थल पर एसडीएम लाल विश्वास, डीएसपी सबडिवीजन मनिंदरपाल सिह, नायब तहसीलदार राजीव खोसला टीम के साथ पहुंच गए। मौके पर एबुलेंस की 6 गाड़ियां भेजी गईं। प्रशासन के मुताबिक समय रहते गांव भाणोलंगा और कड़ाल खुर्द के लोगों को साथ लगते दूसरे गांव नानो मलियां में शिफ्ट कर दिया है।

    कोल्ड स्टोर मालिक हरजिंदर सिंह से बात की तो उसने कहा कि शाम 7 बजे उसे सूचना मिली थी कि कोल्ड स्टोर में गैस लीक हो गई है। वहीं, एसडीएम लाल विश्वास का कहना है कि कोल्ड स्टोर में जो गैस लीक हुई है, वो अमोनिया गैस थी लेकिन गैस की मात्रा अधिक होनेे के कारण आसपास के गांव में फैल गई, इससे लोगों कों सांस लेने में दिक्कत हुई। फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया है। कड़ाल कलां के पूर्व सरपंच जसपाल सिंह बाजवा ने बताया कि कोल्ड स्टोर के मालिक ने हादसे पर ध्यान नहीं दिया।

  • पंजाबः कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैरा पर FIR दर्ज, जानें मामला

    पंजाबः कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैरा पर FIR दर्ज, जानें मामला

    कपूरथलाः अखिल भारतीय किसान कमेटी के चेयरमैन और सब-डिवीजन भुलत्थ से कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ थाना भुलत्थ में एसडीएम भुलत्थ संजीव कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। एसडीएम भुलत्थ ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 29 मार्च को सुखपाल खैरा फसलों के नुकसान को लेकर की जा रही गिरदावरी की शिकायत लेकर उनके दफ्तर अपने साथियों सहित पहुंचे और उन्हें धमकाया। साथ ही फेसबुक पर ये सब लाइव भी किया जिससे उनकी मान मर्यादा को ठेस पहुंची है। इस पर पुलिस ने खैरा के खिलाफ थाना भुलत्थ में केस दर्ज कर लिया है। वहीं इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खैरा के खिलाफ थाना भुलत्थ में मुकदमा नंबर 25 धारा 186,189, 342, 500, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • कपूरथला गुरुद्वारा साहिब में निहंगों गुटों में झड़प का मामला, एक गिरफ्तार

    कपूरथला गुरुद्वारा साहिब में निहंगों गुटों में झड़प का मामला, एक गिरफ्तार

    कपूरथला : जिले के स्थानीय श्री गुरुद्वारा साहिब बाविया में दो दिन पहले निहंगों में झड़प का मामला सामने आया था। इस झड़प की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। जिसमें दो पक्षों में तलवारे भी चली थी। जिसके बाद थाना सिटी की पुलिस ने निहंगों के 2 गुटों में हुई झड़प के मामले में गंभीर रूप से निहंग घायल हो गया था। पुलिस ने निहंग की शिकायत पर घायल निहंग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं 10 लोगों को इस केस में नामजद किया है। थाना सिटी की पुलिस ने कृपाण से वार कर दूसरे निहंग को गंभीर घायल करने वाले आरोपी निहंग को छापामारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अदालत ने 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

    गिन्नी बावा के बयानों पर थाना सिटी की पुलिस खुशविन्दर सिंह, परमजीत सिंह, बब्बू वालिया, कुलवंत सिंह बाजवा, रविन्दर जीत सिंह सूरी, सिमरनजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, जागीर सिंह, उज्जल सिंह तथा सुरिन्दर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी निहंग सिमरनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जिसको पुलिस ने अदालत में पेश किया। गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी निहंग सिमरनजीत सिंह के बयानों पर गंभीर घायल निहंग गिन्नी बावा के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल थाना सिटी की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    बता दें कि दो दिन पहले अमृतसर मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा साहिब बाविया में 2 निहंग गिन्नी बावा तथा सिमरनजीत सिंह के बीच तकरार हो गई थी। जिस दौरान सिमरनजीत सिंह द्वारा तलवार से किए गए हमले में गिन्नी बावा को गंभीर चोटे आई थीं, जिसको लेकर गंभीर रुप से घायल होने पर सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अमृतसर रैफर कर दिया था। 

  • कपूरथलाः गुरुद्वारा साहिब में दो पक्षों में चली तलवारें, देखें CCTV

    कपूरथलाः गुरुद्वारा साहिब में दो पक्षों में चली तलवारें, देखें CCTV

    कपूरथलाः अमृतसर रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री बवियां साहिब में आज सुबह निहंग सिंहों के 2 गुटों में विवाद हो गया, जिसमें किरपानो से एक दूसरे पर हमला किया गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह गुरुद्वारा साहिब में अरदास के समय दो पक्षों ने एक-दूसरे पर तलवारों से हमला किया। इस दौरान 3 से 4 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों पक्षों में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकार को लेकर तकरार हुई है। यह खूनी तकरार गुरु घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस दौरान झगड़े को रोकने के लिए बुजुर्ग महिला आगे आई जो संस्था की प्रधान बताई जा रही है, भी इस झड़प का शिकार हुई हैं।

    तनाव बढ़ता देख जब बुजुर्ग महिला रोक रही थी तो वह उस समय वह नीचे गिर गई जिसकी उक्त निहंग सिंहों ने कोई परवाह नहीं की। बता दें कि निहंग सिंह जो गंभीर घायल हुआ उन्हें अमृतसर रैफर कर दिया गया है और एक अन्य घायल शख्स को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि जो भी लोग इस घटना में शामिल है उन पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

    दूसरी तरफ इस खूनी झड़प का मामला एसजीपीसी के ध्यान ला दिया गया है।एसपी हरविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि कपूरथला में अमृतसर रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री बवियां साहिब में काफी लंबे समय से सेवा को लेकर विवाद चल रहा था।

  • कपूरथलाः अमृतपाल केस में गिरफ्तार वकील के समर्थन में उतरा बार एसोसिएशन,  किया ये बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

    कपूरथलाः अमृतपाल केस में गिरफ्तार वकील के समर्थन में उतरा बार एसोसिएशन,  किया ये बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

    कपूरथलाः अमृतपाल सिंह को लेकर ज्यूडिशियल कांप्लेक्स में प्रेक्टिस करने वाले एडवोकेट राजदीप सिंह को होशियारपुर पुलिस दवारा गिरफ्तार करने के मामले में जिला बार एसोसिएशन कपूरथला ने बड़ा ऐलान किया है। इस दौरान बार एसोसिएशन ने एडवोकेट राजदीप सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में 20 और 21 अप्रैल यानि दो दिन का नो वर्क डे का ऐलान किया है। कचहरी के सभी वकीलों ने राजदीप सिंह की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी करार देते हुए आज अदालतों में पेश न होने के चलते हड़ताल रखी है। बता दें कि होशियारपुर पुलिस ने कपूरथला के वकील राजदीप सिंह को खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की मदद तथा उसकी पोस्टें सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में कुछ दिन पहले काबू किया था।  

    जिला बार एसोसिएशन कपूरथला के प्रधान एडवोकेट सुरेश कालिया ने कहा कि उनके साथी वकील राजदीप को गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला बार एसोसिएशन कपूरथला का एक पैनल इस मामले की गंभीरता से देखरेख कर रहा है। एडवोकेट राजदीप सिंह को पुलिस ने माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है, जबकि उसके पास से कोई उचित रिकवरी भी नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथी वकील के साथ पुलिस धक्का कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर एनआईए तथा पुलिस उनके वकील साथी पर अत्याचार करेगी तो पूरे देश के वकील सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।

  • कपूरथलाः अमृतपाल के मामले में NIA ने वकील को किया डिटेन, विरोध में आज बार एसोसिएशन का नो वर्क डे का ऐलान

    कपूरथलाः अमृतपाल के मामले में NIA ने वकील को किया डिटेन, विरोध में आज बार एसोसिएशन का नो वर्क डे का ऐलान

    कपूरथलाः पंजाब पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत जिला न्यायालय कपूरथला में प्रैक्टिस करने वाले एक वकील को उठाया है। पता चला है कि वकील राजदीप सिंह ने फरार चल रहे वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल को लेकर कुछ कंटेंट अपनी फेसबुक वाल पर शेयर किया था। इसके बाद पंजाब पुलिस और NIA ने हरकत आकर वकील को डिटेन किया है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि वकील राजदीप सिंह को डिटेन करने के बाद उससे अमृतपाल को लेकर उनके संबंधों और अमृतपाल कहां पर है इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पर दूसरी तरफ जिला कपूरथला बार एसोसिएशन ने अपने वकील को बिना किसी नोटिस के हिरासत में लेने का कड़ा संज्ञान लिया है। इसे गैर कानूनी करार दिया है।

    कपूरथला कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले राजदीप सिंह जो कि मूल रूप से जिला होशियारपुर एवं उपमंडल दसूहा के गांव बाबक (गोडेवाला) के रहने वाले हैं की गिरफ्तारी को कपूरथला बार एसोसिएशन ने गैर कानूनी करार देते हुए हड़ताल कर दी है। बार एसोसिशन ने कोर्ट कहा है कि आज कोर्ट में कोई वकील नहीं जाएगा और नो वर्क डे रखा जाएगा। बार एसोसिएशन ने अपने नो वर्क डे डिक्लेयर करने वाले पत्र में लिखा है कि राजदीप सिंह पांवचा साहिब गए हुए वह वहां से वापस लौट रहे थे कि रास्ते में ही बिना किसी पूर्व नोटिस पंजाब पुलिस और NIA की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी सिर्फ इसलिए की गई है कि उन्होंने अमृतपाल को लेकर अपने फेसबुक वाल पर कुछ कंटेंट डाला थे।