Category: Punjab>Phagwara

  • कपूरथला: सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत, देखें वीडियो

    कपूरथला: सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले के भुलथ के गांव तलवंडी कूका से दुखद खबर सामने आई है। जहां 22 वर्षीय युवक की अमेरिका के मैरीलैंड इलाके में सड़क हादसे में मौत हो गई। बता दें कि गांव तलवंडी कूका राजविंदर सिंह (22) पुत्र तरलोक सिंह 2018 में अमेरिका गया था, जहां यह युवक पहले एक स्टोर में काम करता था और बाद में ट्राला चलाना सीख गया। अब यही युवक अमेरिका में ट्राला चलाता था। अमेरिका समयनुसार 5 अप्रैल शाम 6 बजे के करीब उक्त युवक अमेरिका के मैरीलैंड इलाके में ट्राला खड़ा करके स्टोर से सामान लेने के लिए गया था।

    इस दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने राजविंदर सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के दौरान राजविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज दौरान राजविंदर सिंह की मौत हो गई।  मृतक के पिता तरललोक सिंह का कहना है कि उनका बेटा अब कैलिफोर्निया में रह रहा था, जिसे उन्होंने 17 साल की उम्र में कर्ज लेकर अमेरिका भेज दिया था। जोकि वहां अब पक्का हो गया था लेकिन अभी ग्रीन कार्ड मिलना बाकी था। गांव के निवासी विकास जुल्का का कहना है कि परिवार आर्थिक रूप से मजबूत नहीं है, हमारी पंजाब सरकार से मांग है कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर राजविंदर का शव भारत लाया जाए।

  • कपूरथलाः दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    कपूरथलाः दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी के कुछ दूर ताशपुर गांव के समीप डडविंडी-ताशपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जोगा सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी पट्टी शाला नगर मलसियां ​​(जालंधर), रघबीर सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी पट्टी अकालपुर मलसियां ​​(जालंधर) के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार सड़क का मोड़ मुड़ने के दौरान कार वहीं एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस भयानक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों में चालक की उम्र करीब 60 वर्ष और बगल में बैठे रघबीर सिंह की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि दोनों के शव को कटर की मदद से कार से निकालना पड़ा। सूचना मिलते ही डल्ला चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

    मौके पर पहुंचे मलसियां निवासी सुरजीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह ने बताया कि उनके भतीजे जोगा सिंह और उन्हीं के गांव निवासी रघबीर सिंह पुत्र मनजीत सिंह अपनी स्विफ्ट कार (पीबी 05 एक्यू 2254) में मंगलवार सुबह करीब चार बजे कपूरथला की तरफ से मलसियां आ रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह ताशपुर मोड़ के पास डडविंडी रोड पहुंचे तो उनका वाहन सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गया। फिलहाल मृतकों के शवों को सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
  • कपूरथलाः तेजधार हथियार के बल पर दुकानदार से लाखों रुपए छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः तेजधार हथियार के बल पर दुकानदार से लाखों रुपए छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला तहसील भुलत्थ में नडाला रोड पर एक किरयाना होलसेल व्यापारी से लूटे का सामने आया है। जहां नकाबपोश बाइक सवारों दवारा 4.42 लाख रुपए लूटने की घटना का समाचार मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक व्यापारी अपनी दुकान की कलेक्शन कर नडाला वापिस लौट रहा था कि 4 बाइक सवारों ने दातर दिखाकर उससे एक्टिव छीन ली। एक्टिवा की डिक्की में 4.42 लाख रुपए पड़े थे जोकि वह साथ ले गए। हालांकि लुटेरों द्वारा छीनी गई एक्टिवा घटनास्थल से 300 मीटर दूर लावारिस पड़ी मिल गई। लेकिन एक्टिवा की डिक्की से नगदी गायब थी।

    नडाला वासी पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर भुलत्थ थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जिसकी पुष्टि थाना प्रभारी गौरव धीर ने की है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से मिले सुराग के आधार पर लुटेरे जल्द उनकी गिरफ्त में होंगे। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित होलसेल व्यापारी हरभजन सिंह पुत्र प्रेम सिंह वासी नडाला ने बताया कि वह किरयाना का होलसेल व्यापारी है तथा देर रात वह निक्की मियानी, भुलत्थ और बेगोवाल क्षेत्र से अपने दुकानदारों सामान के पैसे वसूल कर वापिस आ रहा था कि अचानक जब वह गांव जवाहर नगर गुरुद्वारा साहिब के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आए दो बाइक ( बुलेट और स्पलेंडर ) पर 4 नकाबपोश लुटेरों ने उसे दातर दिखाकर रोक लिया। और लुटेरे उसकी एक्टिवा की डिक्की में पड़े नगदी तथा एक्टिवा लूट कर ले गए। 

    पीड़ित हरभजन सिंह ने बताया कि जब है घटना के बाद भुलत्थ थाना में शिकायत दर्ज करवाने जा रहा था तो घटनासल से 300 मीटर आगे सड़क किनारे और उसकी एक्टिवा लावारिस हालत में मिल गई। लेकिन जब उसने डिक्की खोल कर देखा तो उसमें पड़ी 4 लाख 42 हज़ार की नगदी नहीं थी।  भुलत्थ थाना प्रभारी गौरव धीर ने बताया कि शिकायतकर्ता हरभजन सिंह की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। और घटना स्थल से मिले कुछ सुराग के आधार पर उम्मीद है कि जल्द लुटरो को काबू कर लिया जायगा।

  • कपूरथलाः नशे की ओवरडोज से 26 वर्षीय युवक की मौत, देखें वीडियो

    कपूरथलाः नशे की ओवरडोज से 26 वर्षीय युवक की मौत, देखें वीडियो

    परिजनों का आरोपः इलाके में सरेआम बिकता नशा, नहीं कर रही पुलिस कोई कार्रवाई

    कपूरथलाः पंजाब में नशे को खत्म करने के भले ही सरकार दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी नशे की ओवरडोज से मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं अब नशे की ओवरडोज से 26 वर्षीय नौजवान की मौत होने का मामला सामने आया है। मामला कपूरथला के मोहल्ला मेहताबगढ़ का सामने आया है। परिवार वालों का आरोप है कि जिस मोहल्ले में वह रहते है वह नशे का गढ़ बन चुका है और जिसके चलते उसका बेटा करीब 11 से 12 वर्ष की उम्र में ही नशे की दल दल में फंस गया।

    इसी लत के चलते अब उसकी मौत हो गई। परिवार और क्षेत्र वासियों का आरोप है कि पुलिस इस क्षेत्र में नशे पर शिकंजा कसने में असफल है। उनका कहना है कि थोड़े ही समय में क्षेत्र के कई नौजवान इस नशे की वजह से अपनी जिंदगी की जंग हार चुके है। इस दौरान इलाका निवासियों और परिजनों ने सरकार व प्रशासन से नशा तस्करों को पकड़ने और नशा तस्करी को बंद करवाने की अपील की है। दूसरी तरफ इस सारे मामले पर पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है ।

  • Kapurthala: SP D हरविंदर सिंह ने भारी पुलिसफोर्स के साथ निकाला फ्लैग मार्च, दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

    Kapurthala: SP D हरविंदर सिंह ने भारी पुलिसफोर्स के साथ निकाला फ्लैग मार्च, दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिला पुलिस दवारा जिले में लॉ एंड आर्डर की स्थिति कायम रखने के लिए सक्रियता बढ़ा दी गई  है। इसी क्रम में आज SP D हरविंदर सिंह के नेतृत्व में 150 पुलिस कर्मियों सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया है। SP D हरविंदर सिंह ने इस गतिविधि को उच्च अधिकारियों के निर्देश के तहत फ्लैग मार्च निकालने तथा संवेदनशील और सार्वजनिक स्थानों पर गंभीरता से चेकिंग किए जाने की बात कही है। 

    बता दें कि पुलिस दवारा प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति कायम रखने तथा जनता को सुरक्षित होने का एहसास दिलाने के मंतव्य से सभी जिलों की पुलिस को सक्रिय रहने के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज SP D हरविंदर सिंह के नेतृत्व में 150 पुलिसकर्मियों को साथ लेकर शालीमार बाग से फ्लैग मार्च आरंभ कर शहर के विभिन्न बाजारों में निकाला गया। SP D हरविंदर सिंह ने बताया कि डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर एसएसपी कपूरथला के आदेश पर आज फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।

    इसी के साथ जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के साथ साथ जिले में संवेदनशील स्थानों पर भी गंभीरता से चेकिंग की जाएगी।  इस फ्लैग मार्च में SP D के साथ सीआरपीएफ जवान, डीएसपी सब डिवीजन के अलावा सदर थाना, सिटी थाना तथा कोतवाली थानों के प्रभारी और उनकी टीमें, पीसीआर, ट्रैफिक टीम कर्मचारी आदि शामिल थे।

  • कपूरथलाः कांजली झील में युवती ने लगाई छलांग, तालाश में जुटे गोताखोर, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः कांजली झील में युवती ने लगाई छलांग, तालाश में जुटे गोताखोर, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः कांजली झील में अज्ञात युवती द्वारा आत्महत्या के प्रयास में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वही गोताखोरों की मदद से युवती की तालाश की जा रही है। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। 

    डीएसपी सब डिवीजन मनिंदर पाल ने बताया कि बेईं के किनारे से लेडीस पर्स मिला है। उम्मीद जताई जा रही है कि उक्त पर्स छलांग लगाने वाली महिला का होगा। हालांकि उक्त पर्स में सिर्फ 3500 रुपए कैश था। इसके अलावा कोई पहचान का दस्तावेज नहीं मिला है। फिलहाल काजली बेईं का पानी रुकवा दिया गया है और गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश की जा रही है।

  • इंतकाल के बदले 15,000 रुपये की रिश्वत मांगने वाला पटवारी विजीलैंस ने किया काबू

    इंतकाल के बदले 15,000 रुपये की रिश्वत मांगने वाला पटवारी विजीलैंस ने किया काबू

    कपूरथला। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान राजस्व हलका फगवाड़ा शहर, जि़ला कपूरथला में तैनात एक राजस्व पटवारी प्रवीन कुमार को 15,000 रुपए की रिश्वत मांगने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद यह केस दर्ज किया गया है। 

    अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता रणवीर कौर, निवासी नहरू नगर, फगवाड़ा, जोकि अब सलोह, यू.के. में रह रही है, ने दोष लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसके पति की मौत के बाद मकान का इंतकाल करवाने और नाम की दुरुस्ती कराने के बदले 15,000 रुपए रिश्वत के तौर पर माँगे हैं। उसने आगे बताया कि उक्त मुलजि़म पटवारी पहले ही उससे उक्त मंतव्य के लिए 25,000 रुपए ले चुका है और इसके द्वारा  और अधिक पैसों की माँग कर रहा है। 

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि जालंधर रेंज की विजीलैंस यूनिट ने इस शिकायत में लगाए गए दोषों की जांच की है और रिश्वत की रकम की माँग करने का दोषी पाए जाने के बाद उपरोक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया है। उसे कल स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • कपूरथलाः निगम की बड़ी कार्रवाई, ग्लैम गर्ल्स शोरूम की इमारत को किया सील

    कपूरथलाः निगम की बड़ी कार्रवाई, ग्लैम गर्ल्स शोरूम की इमारत को किया सील

    कपूरथलाः नगर निगम के कमिशनर ने अवैध इमारतों को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आज एटीपी रविंदर कुमार ने टीम सहित डीसी चौक के नजदीक ग्लैम गर्ल्स के शोरूम की इमारत को सील कर दिया। एटीपी का कहना है कि उक्त इमारत के मालिक बरिंदर सिंह ने कोई भी नक्शा पास नहीं करवाया है और अब मालिक इस इमारत के पिछले हिस्से में बने रिहाइशी हिस्से को भी कॉमर्शियल उपयोग करने के लिए के लिए रेनोवेशन करवा रहा था।

    उक्त इमारत में कॉमर्शियल कार्य भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त इमारत मालिक को तीन नोटिस भी भेजे गए थे। जिनका कोई तसल्ली बक्श जवाब न मिलने के बाद सील की कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इमारत की सील करने के बाद किसी भी व्यक्ति ने अगर अवैध ढंग से सील तोड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

  • पंजाबः अस्पताल की पार्किंग में काम करने वाले दो नौजवानों पर तेज़धार हथियारों से हमला, देखें वीडियो 

    पंजाबः अस्पताल की पार्किंग में काम करने वाले दो नौजवानों पर तेज़धार हथियारों से हमला, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः कपूरथला के सरकारी हस्पताल से मार पीट की एक ऐसी वीडियो सामने आई है । जो कि सोसल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। इस वीडियो में 10-12 नौजवान अस्पताल की पार्किंग में काम करने वाले दो नौजवानों की तेजधार हथियारों से बहुत बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं। जिसे देख कर हस्पताल में इलाज करवाने आए कई लोग दहशत में आ गए। यह मारपीट सरेआम हो रही थी और किसी ने भी इस में दखल देना मुनासिफ नही समझा। क्योंकि यह सारा खेल बेरहमी से खेला गया।

    इस मामले में घायल दोनो नौजवानों का अभी सरकारी हस्पताल में जेरे इलाज है। बीते दिनी सरकारी हस्पताल के बाहर कुछ नौजवान आपस में झगड़ रहे थे तो उन में से एक नौजवान भाग कर पार्किंग में आ गया और उन्होंने उसे बचा लिया। बस इसी बात की रंजिश के चलते करीब 10 से अधिक गुंडा तत्वों ने उन्हे बेरहमी से पिटा और अब उन्हें प्रशासन से  इंसाफ की गुहार है ।

  • कपूरथलाः हाईकोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस, जाने मामला

    कपूरथलाः हाईकोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस, जाने मामला

    कपूरथलाः भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) में दर्ज मामले को रद्द करने की मांग पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। खैरा ने पीएमएलए मामले को रद्द करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में बताया गया कि फाजिल्का में भुलत्थ के एक व्यक्ति के खिलाफ नशीले पदार्थ का मामला दर्ज किया गया था और बाद में उसी मामले में खैरा का नाम जोड़ दिया गया था।

    ड्रग्स मामले में उनका नाम शामिल होने के बाद ईडी ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में एक अलग मामला दर्ज कर दिया। इसी बीच फाजिल्का के 2015 के मामले के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन इससे राहत न मिलने पर उन्हें सुप्रीम कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। बीते माह सुप्रीम कोर्ट ने याची के खिलाफ फाजिल्का में दर्ज 2015 की एफआईआर में कार्रवाई को खारिज कर दिया था। इसी के आधार पर अब याची ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

    याची ने दलील दी कि जब फाजिल्का के मुख्य मामले को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है तो इसके आधार पर ईडी द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग का मामला कैसे चलाया जा सकता है? याची ने दलील दी कि ईडी द्वारा अपने स्तर पर की गई कार्रवाई तर्कसंगत नहीं है और मुख्य मामले के खारिज होने के चलते इसे भी खारिज किया जाना चाहिए। याची की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अब इस मामले में ईडी सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।