कपूरथला: सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत, देखें वीडियो

कपूरथलाः जिले के भुलथ के गांव तलवंडी कूका से दुखद खबर सामने आई है। जहां 22 वर्षीय युवक की अमेरिका के मैरीलैंड इलाके में सड़क हादसे में मौत हो गई। बता दें कि गांव तलवंडी कूका राजविंदर सिंह (22) पुत्र तरलोक सिंह 2018 में अमेरिका गया था, जहां यह युवक पहले एक स्टोर में काम करता था और बाद में ट्राला चलाना सीख गया। अब यही युवक अमेरिका में ट्राला चलाता था। अमेरिका समयनुसार 5 अप्रैल शाम 6 बजे के करीब उक्त युवक अमेरिका के मैरीलैंड इलाके में ट्राला खड़ा करके स्टोर से सामान लेने के लिए गया था।

इस दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने राजविंदर सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के दौरान राजविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज दौरान राजविंदर सिंह की मौत हो गई।  मृतक के पिता तरललोक सिंह का कहना है कि उनका बेटा अब कैलिफोर्निया में रह रहा था, जिसे उन्होंने 17 साल की उम्र में कर्ज लेकर अमेरिका भेज दिया था। जोकि वहां अब पक्का हो गया था लेकिन अभी ग्रीन कार्ड मिलना बाकी था। गांव के निवासी विकास जुल्का का कहना है कि परिवार आर्थिक रूप से मजबूत नहीं है, हमारी पंजाब सरकार से मांग है कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर राजविंदर का शव भारत लाया जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *